< न्यायियों 2 >

1 यहोवा का दूत गिलगाल से बोकीम को जाकर कहने लगा, “मैंने तुम को मिस्र से ले आकर इस देश में पहुँचाया है, जिसके विषय में मैंने तुम्हारे पुरखाओं से शपथ खाई थी। और मैंने कहा था, ‘जो वाचा मैंने तुम से बाँधी है, उसे मैं कभी न तोड़ूँगा;
I doðe anðeo Gospodnji od Galgala u Vokim i reèe: izveo sam vas iz Misira i doveo vas u zemlju za koju sam se zakleo ocima vašim; i rekoh: neæu pokvariti zavjeta svojega s vama dovijeka.
2 इसलिए तुम इस देश के निवासियों से वाचा न बाँधना; तुम उनकी वेदियों को ढा देना।’ परन्तु तुम ने मेरी बात नहीं मानी। तुम ने ऐसा क्यों किया है?
A vi ne hvatajte vjere sa stanovnicima te zemlje, oltare njihove raskopajte. Ali ne poslušaste glasa mojega. Šta ste to uèinili?
3 इसलिए मैं कहता हूँ, ‘मैं उन लोगों को तुम्हारे सामने से न निकालूँगा; और वे तुम्हारे पाँजर में काँटे, और उनके देवता तुम्हारे लिये फंदा ठहरेंगे।’”
Zato i ja rekoh: neæu ih odagnati ispred vas, nego æe vam biti kao trnje, i bogovi njihovi biæe vam zamka.
4 जब यहोवा के दूत ने सारे इस्राएलियों से ये बातें कहीं, तब वे लोग चिल्ला चिल्लाकर रोने लगे।
A kad izgovori anðeo Gospodnji ove rijeèi svijem sinovima Izrailjevijem, narod podiže glas svoj i plaka.
5 और उन्होंने उस स्थान का नाम बोकीम रखा। और वहाँ उन्होंने यहोवा के लिये बलि चढ़ाई।
Zato prozvaše ono mjesto Vokim; i ondje prinesoše žrtve Gospodu.
6 जब यहोशू ने लोगों को विदा किया था, तब इस्राएली देश को अपने अधिकार में कर लेने के लिये अपने-अपने निज भाग पर गए।
A Isus raspusti narod, i razidoše se sinovi Izrailjevi svaki na svoje našljedstvo, da naslijede zemlju.
7 और यहोशू के जीवन भर, और उन वृद्ध लोगों के जीवन भर जो यहोशू के मरने के बाद जीवित रहे और देख चुके थे कि यहोवा ने इस्राएल के लिये कैसे-कैसे बड़े काम किए हैं, इस्राएली लोग यहोवा की सेवा करते रहे।
I služi narod Gospodu svega vijeka Isusova i svega vijeka starješina koje živješe dugo iza Isusa i koje bijahu vidjele sva velika djela Gospodnja što uèini Izrailju.
8 तब यहोवा का दास नून का पुत्र यहोशू एक सौ दस वर्ष का होकर मर गया।
Ali umrije Isus sin Navin sluga Gospodnji, kad mu bješe sto i deset godina.
9 और उसको तिम्नथेरेस में जो एप्रैम के पहाड़ी देश में गाश नामक पहाड़ के उत्तरी ओर है, उसी के भाग में मिट्टी दी गई।
I pogreboše ga u meðama našljedstva njegova u Tamnat-Aresu u gori Jefremovoj sa sjevera gori Gasu.
10 १० और उस पीढ़ी के सब लोग भी अपने-अपने पितरों में मिल गए; तब उसके बाद जो दूसरी पीढ़ी हुई उसके लोग न तो यहोवा को जानते थे और न उस काम को जो उसने इस्राएल के लिये किया था।
I sav onaj naraštaj pribra se k ocima svojim, i nasta drugi naraštaj iza njih, koji ne poznavaše Gospoda ni djela koja je uèinio Izrailju.
11 ११ इसलिए इस्राएली वह करने लगे जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, और बाल नामक देवताओं की उपासना करने लगे;
I sinovi Izrailjevi èiniše što je zlo pred Gospodom, i služiše Valima.
12 १२ वे अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा को, जो उन्हें मिस्र देश से निकाल लाया था, त्याग कर पराए देवताओं की उपासना करने लगे, और उन्हें दण्डवत् किया; और यहोवा को रिस दिलाई।
I ostaviše Gospoda Boga otaca svojih, koji ih je izveo iz zemlje Misirske, i poðoše za drugim bogovima izmeðu bogova onijeh naroda koji bijahu oko njih, i klanjaše im se, i razgnjeviše Gospoda.
13 १३ वे यहोवा को त्याग कर बाल देवताओं और अश्तोरेत देवियों की उपासना करने लगे।
I ostaviše Gospoda, i služiše Valu i Astarotama.
14 १४ इसलिए यहोवा का कोप इस्राएलियों पर भड़क उठा, और उसने उनको लुटेरों के हाथ में कर दिया जो उन्हें लूटने लगे; और उसने उनको चारों ओर के शत्रुओं के अधीन कर दिया; और वे फिर अपने शत्रुओं के सामने ठहर न सके।
I razgnjevi se Gospod na Izrailja, i dade ih u ruke ljudima koji ih plijenjahu, i prodade ih u ruke neprijateljima njihovijem unaokolo, i ne mogaše se više držati pred neprijateljima svojim.
15 १५ जहाँ कहीं वे बाहर जाते वहाँ यहोवा का हाथ उनकी बुराई में लगा रहता था, जैसे यहोवा ने उनसे कहा था, वरन् यहोवा ने शपथ खाई थी; इस प्रकार वे बड़े संकट में पड़ गए।
Kuda god polažahu, ruka Gospodnja bješe protiv njih na zlo, kao što bješe rekao Gospod i kao što im se bješe zakleo Gospod; i bijahu u velikoj nevolji.
16 १६ तो भी यहोवा उनके लिये न्यायी ठहराता था जो उन्हें लूटनेवाले के हाथ से छुड़ाते थे।
Tada im Gospod podizaše sudije, koji ih izbavljahu iz ruku onijeh što ih plijenjahu.
17 १७ परन्तु वे अपने न्यायियों की भी नहीं मानते थे; वरन् व्यभिचारिणी के समान पराए देवताओं के पीछे चलते और उन्हें दण्डवत् करते थे; उनके पूर्वज जो यहोवा की आज्ञाएँ मानते थे, उनकी उस लीक को उन्होंने शीघ्र ही छोड़ दिया, और उनके अनुसार न किया।
Ali ni sudija svojih ne slušaše, nego èiniše preljubu za drugim bogovima, i klanjaše im se; brzo zaðoše s puta kojim idoše oci njihovi slušajuæi zapovijesti Gospodnje; oni ne èiniše tako.
18 १८ जब जब यहोवा उनके लिये न्यायी को ठहराता तब-तब वह उस न्यायी के संग रहकर उसके जीवन भर उन्हें शत्रुओं के हाथ से छुड़ाता था; क्योंकियहोवा उनका कराहना जो अंधेर और उपद्रव करनेवालों के कारण होता था सुनकर दुःखी था।
I kad im Gospod podizaše sudije, bijaše Gospod sa svakim sudijom, i izbavljaše ih iz ruku neprijatelja njihovijeh svega vijeka sudijina; jer se sažali Gospodu radi njihova uzdisanja na one koji im krivo èinjahu i koji ih cvijeljahu.
19 १९ परन्तु जब न्यायी मर जाता, तब वे फिर पराए देवताओं के पीछे चलकर उनकी उपासना करते, और उन्हें दण्डवत् करके अपने पुरखाओं से अधिक बिगड़ जाते थे; और अपने बुरे कामों और हठीली चाल को नहीं छोड़ते थे।
A kad sudija umrije, oni se vraæahu opet i bivahu gori od otaca svojih iduæi za bogovima drugim i služeæi im i klanjajuæi im se; ne ostavljahu se djela svojih niti putova svojih opakih.
20 २० इसलिए यहोवा का कोप इस्राएल पर भड़क उठा; और उसने कहा, “इस जाति ने उस वाचा को जो मैंने उनके पूर्वजों से बाँधी थी तोड़ दिया, और मेरी बात नहीं मानी,
Zato se raspali gnjev Gospodnji na Izrailja, i reèe: kad je taj narod prestupio moj zavjet koji sam zapovjedio ocima njihovijem, i ne poslušaše glasa mojega,
21 २१ इस कारण जिन जातियों को यहोशू मरते समय छोड़ गया है उनमें से मैं अब किसी को उनके सामने से न निकालूँगा;
Ni ja neæu više nijednoga goniti ispred njih izmeðu naroda koje ostavi Isus kad umrije,
22 २२ जिससे उनके द्वारा मैं इस्राएलियों की परीक्षा करूँ, कि जैसे उनके पूर्वज मेरे मार्ग पर चलते थे वैसे ही ये भी चलेंगे कि नहीं।”
Da njima kušam Izrailja hoæe li se držati puta Gospodnjega hodeæi po njemu, kao što su se držali oci njihovi, ili neæe.
23 २३ इसलिए यहोवा ने उन जातियों को एकाएक न निकाला, वरन् रहने दिया, और उसने उन्हें यहोशू के हाथ में भी उनको न सौंपा था।
I Gospod ostavi te narode i ne izagna ih odmah ne predavši ih u ruke Isusu.

< न्यायियों 2 >