< यहोशू 6 >
1 १ यरीहो के सब फाटक इस्राएलियों के डर के मारे लगातार बन्द रहे, और कोई बाहर भीतर आने-जाने नहीं पाता था।
A Jerihon se zatvori, i èuvaše se od sinova Izrailjevih; niko ne izlažaše, niti ko ulažaše.
2 २ फिर यहोवा ने यहोशू से कहा, “सुन, मैं यरीहो को उसके राजा और शूरवीरों समेत तेरे वश में कर देता हूँ।
A Gospod reèe Isusu: evo, dajem ti u ruke Jerihon i cara njegova i junake njegove.
3 ३ सो तुम में जितने योद्धा हैं नगर को घेर लें, और उस नगर के चारों ओर एक बार घूम आएँ। और छः दिन तक ऐसा ही किया करना।
Zato obidite oko grada svi vojnici, iduæi oko grada jedanput na dan; tako uèini šest dana.
4 ४ और सात याजक सन्दूक के आगे-आगे मेढ़ों के सींगों के सात नरसिंगे लिए हुए चलें; फिर सातवें दिन तुम नगर के चारों ओर सात बार घूमना, और याजक भी नरसिंगे फूँकते चलें।
A sedam sveštenika neka nose sedam truba od rogova ovnujskih pred kovèegom; a sedmoga dana obidite oko grada sedam puta, i sveštenici neka trube u trube.
5 ५ और जब वे मेढ़ों के सींगों के नरसिंगे देर तक फूँकते रहें, तब सब लोग नरसिंगे का शब्द सुनते ही बड़ी ध्वनि से जयजयकार करें; तब नगर की शहरपनाह नींव से गिर जाएगी, और सब लोग अपने-अपने सामने चढ़ जाएँ।”
Pa kad otežuæi zatrube u rogove ovnujske, èim èujete glas od trube, neka povièe sav narod iza glasa; i zidovi æe gradski popadati na svojem mjestu, a narod neka ulazi, svaki naprema se.
6 ६ सो नून के पुत्र यहोशू ने याजकों को बुलवाकर कहा, “वाचा के सन्दूक को उठा लो, और सात याजक यहोवा के सन्दूक के आगे-आगे मेढ़ों के सींगों के सात नरसिंगे लिए चलें।”
Tada Isus sin Navin dozva sveštenike, i reèe im: uzmite kovèeg zavjetni, a sedam sveštenika neka nose sedam truba od rogova ovnujskih pred kovèegom Gospodnjim.
7 ७ फिर उसने लोगों से कहा, “आगे बढ़कर नगर के चारों ओर घूम आओ; और हथियार-बन्द पुरुष यहोवा के सन्दूक के आगे-आगे चलें।”
A narodu reèe: idite i obidite oko grada, i vojnici neka idu pred kovèegom Gospodnjim.
8 ८ और जब यहोशू ये बातें लोगों से कह चुका, तो वे सात याजक जो यहोवा के सामने सात नरसिंगे लिए हुए थे नरसिंगे फूँकते हुए चले, और यहोवा की वाचा का सन्दूक उनके पीछे-पीछे चला।
A kad Isus reèe narodu, sedam sveštenika noseæi sedam truba od rogova ovnujskih poðoše pred Gospodom, i zatrubiše u trube, a kovèeg zavjeta Gospodnjega poðe za njima.
9 ९ और हथियार-बन्द पुरुष नरसिंगे फूँकनेवाले याजकों के आगे-आगे चले, और पीछेवाले सन्दूक के पीछे-पीछे चले, और याजक नरसिंगे फूँकते हुए चले।
A vojnici poðoše pred sveštenicima, koji trubljahu u trube, a ostali poðoše za kovèegom; iduæi trubljahu u trube.
10 १० और यहोशू ने लोगों को आज्ञा दी, “जब तक मैं तुम्हें जयजयकार करने की आज्ञा न दूँ, तब तक जयजयकार न करना, और न तुम्हारा कोई शब्द सुनने में आए, न कोई बात तुम्हारे मुँह से निकलने पाए; आज्ञा पाते ही जयजयकार करना।”
A narodu zapovjedi Isus govoreæi: ne vièite, i nemojte da vam se èuje glas, i nijedna rijeè da ne izide iz usta vaših do dana kad vam ja kažem: vièite; tada æete vikati.
11 ११ उसने यहोवा के सन्दूक को एक बार नगर के चारों ओर घुमवाया; तब वे छावनी में आए, और रात वहीं काटी।
Tako obide kovèeg Gospodnji oko grada jednom; pa se vratiše u oko, i noæiše u okolu.
12 १२ यहोशू सवेरे उठा, और याजकों ने यहोवा का सन्दूक उठा लिया।
A sjutradan usta Isus rano, i sveštenici uzeše kovèeg Gospodnji.
13 १३ और उन सात याजकों ने मेढ़ों के सींगों के सात नरसिंगे लिए और यहोवा के सन्दूक के आगे-आगे फूँकते हुए चले; और उनके आगे हथियार-बन्द पुरुष चले, और पीछेवाले यहोवा के सन्दूक के पीछे-पीछे चले, और याजक नरसिंगे फूँकते चले गए।
I sedam sveštenika noseæi sedam truba od rogova ovnujskih iðahu pred kovèegom Gospodnjim, i iduæi trubljahu u trube; a vojnici iðahu pred njima, a ostali iðahu za kovèegom Gospodnjim; iduæi trubljahu u trube.
14 १४ इस प्रकार वे दूसरे दिन भी एक बार नगर के चारों ओर घूमकर छावनी में लौट आए। और इसी प्रकार उन्होंने छः दिन तक किया।
I obidoše oko grada jednom drugoga dana, pa se vratiše u oko; tako uèiniše šest dana.
15 १५ फिर सातवें दिन वे बड़े तड़के उठकर उसी रीति से नगर के चारों ओर सात बार घूम आए; केवल उसी दिन वे सात बार घूमे।
A sedmoga dana ustaše zorom, i obidoše oko grada isto onako sedam puta; samo toga dana obidoše oko grada sedam puta.
16 १६ तब सातवीं बार जब याजक नरसिंगे फूँकते थे, तब यहोशू ने लोगों से कहा, “जयजयकार करो; क्योंकि यहोवा ने यह नगर तुम्हें दे दिया है।
A kad bi sedmi put da zatrube sveštenici u trube, Isus reèe narodu: vièite, jer vam Gospod dade grad.
17 १७ और नगर और जो कुछ उसमें है यहोवा के लिये अर्पण की वस्तु ठहरेगी; केवल राहाब वेश्या और जितने उसके घर में हों वे जीवित छोड़े जाएँगे, क्योंकि उसने हमारे भेजे हुए दूतों को छिपा रखा था।
A grad da bude proklet Gospodu i što je god u njemu; samo Rava kurva nek ostane u životu i svi koji budu kod nje u kuæi, jer sakri poslanike koje bijasmo poslali.
18 १८ और तुम अर्पण की हुई वस्तुओं से सावधानी से अपने आपको अलग रखो, ऐसा न हो कि अर्पण की वस्तु ठहराकर बाद में उसी अर्पण की वस्तु में से कुछ ले लो, और इस प्रकार इस्राएली छावनी को भ्रष्ट करके उसे कष्ट में डाल दो।
Ali se èuvajte od prokletijeh stvari da i sami ne budete prokleti uzevši što prokleto, i da ne navuèete prokletstvo na oko Izrailjev i smetete ga.
19 १९ सब चाँदी, सोना, और जो पात्र पीतल और लोहे के हैं, वे यहोवा के लिये पवित्र हैं, और उसी के भण्डार में रखे जाएँ।”
Nego sve srebro i zlato i posuðe od mjedi i od gvožða neka bude sveto Gospodu, neka uðe u riznicu Gospodnju.
20 २० तब लोगों ने जयजयकार किया, और याजक नरसिंगे फूँकते रहे। और जब लोगों ने नरसिंगे का शब्द सुना तो फिर बड़ी ही ध्वनि से उन्होंने जयजयकार किया, तब शहरपनाह नींव से गिर पड़ी, और लोग अपने-अपने सामने से उस नगर में चढ़ गए, और नगर को ले लिया।
Tada povika narod i zatrubiše trube, i kad narod èu glas trubni i povika iza glasa, popadaše zidovi na mjestu svom; i narod uðe u grad, svaki naprema se; i uzeše grad.
21 २१ और क्या पुरुष, क्या स्त्री, क्या जवान, क्या बूढ़े, वरन् बैल, भेड़-बकरी, गदहे, और जितने नगर में थे, उन सभी को उन्होंने अर्पण की वस्तु जानकर तलवार से मार डाला।
I pobiše kao prokleto oštrijem maèem sve što bješe u gradu, i žene i ljude, i djecu i starce, i volove i ovce i magarce.
22 २२ तब यहोशू ने उन दोनों पुरुषों से जो उस देश का भेद लेने गए थे कहा, “अपनी शपथ के अनुसार उस वेश्या के घर में जाकर उसको और जो उसके पास हों उन्हें भी निकाल ले आओ।”
A onoj dvojici što uhodiše zemlju reèe Isus: idite u kuæu one žene kurve, i izvedite nju i sve što je njezino, kao što ste joj se zakleli.
23 २३ तब वे दोनों जवान भेदिए भीतर जाकर राहाब को, और उसके माता-पिता, भाइयों, और सब को जो उसके यहाँ रहते थे, वरन् उसके सब कुटुम्बियों को निकाल लाए, और इस्राएल की छावनी से बाहर बैठा दिया।
I otišavši oni momci što uhodiše zemlju, izvedoše Ravu i oca joj i mater joj i braæu joj i što god bješe njezino, i sav rod njezin izvedoše, i ostaviše ih iza okola Izrailjeva.
24 २४ तब उन्होंने नगर को, और जो कुछ उसमें था, सब को आग लगाकर फूँक दिया; केवल चाँदी, सोना, और जो पात्र पीतल और लोहे के थे, उनको उन्होंने यहोवा के भवन के भण्डार में रख दिया।
A grad spališe ognjem i što bješe u njemu; samo srebro i zlato i posuðe od mjedi i od gvožða metnuše u riznicu doma Gospodnjega.
25 २५ और यहोशू ने राहाब वेश्या और उसके पिता के घराने को, वरन् उसके सब लोगों को जीवित छोड़ दिया; और आज तक उसका वंश इस्राएलियों के बीच में रहता है, क्योंकि जो दूत यहोशू ने यरीहो के भेद लेने को भेजे थे उनको उसने छिपा रखा था।
A Ravu kurvu i dom oca njezina i sve što bješe njezino ostavi u životu Isus, i ona osta meðu Izrailjcima do danas, jer sakri poslanike koje posla Isus da uhode Jerihon.
26 २६ फिर उसी समय यहोशू ने इस्राएलियों के सम्मुख शपथ रखी, और कहा, “जो मनुष्य उठकर इस नगर यरीहो को फिर से बनाए वह यहोवा की ओर से श्रापित हो। “जब वह उसकी नींव डालेगा तब तो उसका जेठा पुत्र मरेगा, और जब वह उसके फाटक लगवाएगा तब उसका छोटा पुत्र मर जाएगा।”
I u to vrijeme prokle Isus govoreæi: proklet da je pred Gospodom èovjek koji bi ustao da gradi ovaj grad Jerihon! na prvencu svom osnovao ga, i na mjezincu svom postavio mu vrata!
27 २७ और यहोवा यहोशू के संग रहा; और यहोशू की कीर्ति उस सारे देश में फैल गई।
I Gospod bijaše s Isusom, i razglasi se ime njegovo po svoj zemlji.