< यहोशू 24 >
1 १ फिर यहोशू ने इस्राएल के सब गोत्रों को शेकेम में इकट्ठा किया, और इस्राएल के वृद्ध लोगों, और मुख्य पुरुषों, और न्यायियों, और सरदारों को बुलवाया; और वे परमेश्वर के सामने उपस्थित हुए।
Jošua potom sabra sva plemena Izraelova u Šekem; i sazva starješine Izraelove, glavare, suce i upravitelje njihove i oni stadoše pred Bogom.
2 २ तब यहोशू ने उन सब लोगों से कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा इस प्रकार कहता है, कि ‘प्राचीनकाल में अब्राहम और नाहोर का पिता तेरह आदि, तुम्हारे पुरखा फरात महानद के उस पार रहते हुए दूसरे देवताओं की उपासना करते थे।
Tada reče Jošua svemu narodu: “Ovako veli Jahve, Bog Izraelov: 'Nekoć su oci vaši, Terah, otac Abrahamov i Nahorov, živjeli s onu stranu Rijeke i služili drugim bogovima.
3 ३ और मैंने तुम्हारे मूलपुरुष अब्राहम को फरात के उस पार से ले आकर कनान देश के सब स्थानों में फिराया, और उसका वंश बढ़ाया। और उसे इसहाक को दिया;
Ali sam ja uzeo oca vašega Abrahama s one strane Rijeke i proveo ga kroza svu zemlju kanaansku, umnožio mu potomstvo i dao mu Izaka.
4 ४ फिर मैंने इसहाक को याकूब और एसाव दिया। और एसाव को मैंने सेईर नामक पहाड़ी देश दिया कि वह उसका अधिकारी हो, परन्तु याकूब बेटों-पोतों समेत मिस्र को गया।
Izaku dadoh Jakova i Ezava. Ezavu sam dao goru Seir u posjed. Jakov i sinovi njegovi otišli su u Egipat.
5 ५ फिर मैंने मूसा और हारून को भेजकर उन सब कामों के द्वारा जो मैंने मिस्र में किए उस देश को मारा; और उसके बाद तुम को निकाल लाया।
Tada sam poslao Mojsija i Arona i udario sam Egipat kaznama koje sam učinio u njemu i tada sam vas izveo.
6 ६ और मैं तुम्हारे पुरखाओं को मिस्र में से निकाल लाया, और तुम समुद्र के पास पहुँचे; और मिस्रियों ने रथ और सवारों को संग लेकर लाल समुद्र तक तुम्हारा पीछा किया।
Izveo sam oce vaše iz Egipta i stigli su na more; Egipćani su progonili vaše oce bojnim kolima i konjanicima sve do Mora crvenoga.
7 ७ और जब तुम ने यहोवा की दुहाई दी तब उसने तुम्हारे और मिस्रियों के बीच में अंधियारा कर दिया, और उन पर समुद्र को बहाकर उनको डुबा दिया; और जो कुछ मैंने मिस्र में किया उसे तुम लोगों ने अपनी आँखों से देखा; फिर तुम बहुत दिन तक जंगल में रहे।
Zavapili su tada Jahvi i on je razvukao gustu maglu između njih i Egipćana i naveo ih u more koje ih je prekrilo. Vidjeli ste svojim očima što sam učinio Egipćanima; zatim ste ostali dugo vremena u pustinji.
8 ८ तब मैं तुम को उन एमोरियों के देश में ले आया, जो यरदन के उस पार बसे थे; और वे तुम से लड़े और मैंने उन्हें तुम्हारे वश में कर दिया, और तुम उनके देश के अधिकारी हो गए, और मैंने उनका तुम्हारे सामने से सत्यानाश कर डाला।
Nato sam vas uveo u zemlju Amorejaca, koji žive s onu stranu Jordana. Zaratiše s vama i ja ih dadoh u vaše ruke; uzeli ste u baštinu zemlju njihovu jer sam ih ja ispred vas uništio.
9 ९ फिर मोआब के राजा सिप्पोर का पुत्र बालाक उठकर इस्राएल से लड़ा; और तुम्हें श्राप देने के लिये बोर के पुत्र बिलाम को बुलवा भेजा,
Tada se digao moapski kralj Balak, sin Siporov, da ratuje s Izraelom i on pozva Bileama, sina Beorova, da vas prokune.
10 १० परन्तु मैंने बिलाम की नहीं सुनी; वह तुम को आशीष ही आशीष देता गया; इस प्रकार मैंने तुम को उसके हाथ से बचाया।
Ali ja ne htjedoh poslušati Bileama: morade vas on i blagosloviti, i spasih vas iz njegove ruke.
11 ११ तब तुम यरदन पार होकर यरीहो के पास आए, और जब यरीहो के लोग, और एमोरी, परिज्जी, कनानी, हित्ती, गिर्गाशी, हिब्बी, और यबूसी तुम से लड़े, तब मैंने उन्हें तुम्हारे वश में कर दिया।
Onda ste prešli preko Jordana i došli u Jerihon, ali su glavari Jerihona poveli rat protiv vas - kao i Amorejci, Perižani, Kanaanci, Hetiti, Girgašani, Hivijci i Jebusejci - ali sam ih ja predao u vaše ruke.
12 १२ और मैंने तुम्हारे आगे बर्रों को भेजा, और उन्होंने एमोरियों के दोनों राजाओं को तुम्हारे सामने से भगा दिया; देखो, यह तुम्हारी तलवार या धनुष का काम नहीं हुआ।
Pred vama sam poslao stršljene koji su ispred vas tjerali dva kralja amorejska: nemaš što zahvaliti svome maču ni svome luku.
13 १३ फिर मैंने तुम्हें ऐसा देश दिया जिसमें तुम ने परिश्रम न किया था, और ऐसे नगर भी दिए हैं जिन्हें तुम ने न बसाया था, और तुम उनमें बसे हो; और जिन दाख और जैतून के बगीचों के फल तुम खाते हो उन्हें तुम ने नहीं लगाया था।’
Dao sam vam zemlju za koju se niste trudili i gradove koje niste gradili i u njima se nastaniste; i vinograde vam dadoh i maslinike koje niste sadili, a danas vas hrane.'
14 १४ “इसलिए अब यहोवा का भय मानकर उसकी सेवा खराई और सच्चाई से करो; और जिन देवताओं की सेवा तुम्हारे पुरखा फरात के उस पार और मिस्र में करते थे, उन्हें दूर करके यहोवा की सेवा करो।
I zato se sada bojte Jahve i služite mu savršeno i vjerno! Uklonite bogove kojima su služili oci vaši s onu stranu Rijeke i u Egiptu i služite Jahvi!
15 १५ और यदि यहोवा की सेवा करनी तुम्हें बुरी लगे, तो आज चुन लो कि तुम किसकी सेवा करोगे, चाहे उन देवताओं की जिनकी सेवा तुम्हारे पुरखा महानद के उस पार करते थे, और चाहे एमोरियों के देवताओं की सेवा करो जिनके देश में तुम रहते हो; परन्तु मैं तो अपने घराने समेत यहोवा ही की सेवा नित करूँगा।”
Međutim, ako vam se ne sviđa služiti Jahvi, onda danas izaberite kome ćete služiti: možda bogovima kojima su služili vaši oci s onu stranu Rijeke ili bogovima Amorejaca u čijoj zemlji sada prebivate. Ja i moj dom služit ćemo Jahvi.”
16 १६ तब लोगों ने उत्तर दिया, “यहोवा को त्याग कर दूसरे देवताओं की सेवा करनी हम से दूर रहे;
Narod odgovori: “Daleko neka je od nas da ostavimo Jahvu a služimo drugim bogovima.
17 १७ क्योंकि हमारा परमेश्वर यहोवा वही है जो हमको और हमारे पुरखाओं को दासत्व के घर, अर्थात् मिस्र देश से निकाल ले आया, और हमारे देखते बड़े-बड़े आश्चर्यकर्म किए, और जिस मार्ग पर और जितनी जातियों के मध्य में से हम चले आते थे उनमें हमारी रक्षा की;
Jahve, Bog naš, izveo je nas i naše oce iz Egipta, iz doma robovanja, i on je pred našim očima učinio velika čudesa i čuvao nas cijelim putem kojim smo išli i među svim narodima kroz koje smo prolazili.
18 १८ और हमारे सामने से इस देश में रहनेवाली एमोरी आदि सब जातियों को निकाल दिया है; इसलिए हम भी यहोवा की सेवा करेंगे, क्योंकि हमारा परमेश्वर वही है।”
Još više: Jahve je ispred nas protjerao sve narode i Amorejce, koji su živjeli u ovoj zemlji. I mi ćemo služiti Jahvi jer je on Bog naš.”
19 १९ यहोशू ने लोगों से कहा, “तुम से यहोवा की सेवा नहीं हो सकती; क्योंकि वह पवित्र परमेश्वर है; वह जलन रखनेवाला परमेश्वर है; वह तुम्हारे अपराध और पाप क्षमा न करेगा।
Tada reče Jošua narodu: “Vi ne možete služiti Jahvi, jer je on Bog sveti, Bog ljubomorni, koji ne može podnijeti vaših prijestupa ni vaših grijeha.
20 २० यदि तुम यहोवा को त्याग कर पराए देवताओं की सेवा करने लगोगे, तो यद्यपि वह तुम्हारा भला करता आया है तो भी वह फिरकर तुम्हारी हानि करेगा और तुम्हारा अन्त भी कर डालेगा।”
Ako ostavite Jahvu da biste služili tuđim bogovima, okrenut će se protiv vas i uništit će vas, pošto vam je bio dobro činio.”
21 २१ लोगों ने यहोशू से कहा, “नहीं; हम यहोवा ही की सेवा करेंगे।”
A narod odgovori Jošui: “Ne, mi ćemo služiti Jahvi!”
22 २२ यहोशू ने लोगों से कहा, “तुम आप ही अपने साक्षी हो कि तुम ने यहोवा की सेवा करनी चुन ली है।” उन्होंने कहा, “हाँ, हम साक्षी हैं।”
Na to će Jošua narodu: “Sami ste protiv sebe svjedoci da ste izabrali Jahvu da mu služite.” Odgovoriše mu: “Svjedoci smo.”
23 २३ यहोशू ने कहा, “अपने बीच में से पराए देवताओं को दूर करके अपना-अपना मन इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की ओर लगाओ।”
“Maknite, dakle, tuđe bogove koji su među vama i priklonite svoja srca Jahvi, Bogu Izraelovu.”
24 २४ लोगों ने यहोशू से कहा, “हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही की सेवा करेंगे, और उसी की बात मानेंगे।”
Odgovori narod Jošui: “Služit ćemo Jahvi, Bogu svojemu, i glas ćemo njegov slušati.”
25 २५ तब यहोशू ने उसी दिन उन लोगों से वाचा बँधाई, और शेकेम में उनके लिये विधि और नियम ठहराया।
Tako sklopi Jošua toga dana Savez s narodom i utvrdi mu uredbu i zakon. Bilo je to u Šekemu.
26 २६ यह सारा वृत्तान्त यहोशू ने परमेश्वर की व्यवस्था की पुस्तक में लिख दिया; और एक बड़ा पत्थर चुनकर वहाँ उस बांज वृक्ष के तले खड़ा किया, जो यहोवा के पवित्रस्थान में था।
Jošua upisa te riječi u Knjigu zakona Božjega. Zatim uze velik kamen i stavi ga ondje pod hrast koji bijaše u svetištu Jahvinu.
27 २७ तब यहोशू ने सब लोगों से कहा, “सुनो, यह पत्थर हम लोगों का साक्षी रहेगा, क्योंकि जितने वचन यहोवा ने हम से कहे हैं उन्हें इसने सुना है; इसलिए यह तुम्हारा साक्षी रहेगा, ऐसा न हो कि तुम अपने परमेश्वर से मुकर जाओ।”
Zatim reče Jošua svemu narodu: “Gle, ovaj kamen neka nam bude svjedokom jer je čuo riječi što ih je govorio Jahve; on će biti svjedok da ne zatajite Boga svoga.”
28 २८ तब यहोशू ने लोगों को अपने-अपने निज भाग पर जाने के लिये विदा किया।
Tada Jošua otpusti narod, svakoga na njegovu baštinu.
29 २९ इन बातों के बाद यहोवा का दास, नून का पुत्र यहोशू, एक सौ दस वर्ष का होकर मर गया।
Poslije ovih događaja umrije Jošua, sin Nunov, sluga Jahvin, u dobi od sto deset godina.
30 ३० और उसको तिम्नत्सेरह में, जो एप्रैम के पहाड़ी देश में गाश नामक पहाड़ के उत्तर में है, उसी के भाग में मिट्टी दी गई।
Sahraniše ga u kraju što ga je baštinio u Timnat Serahu, u Efrajimovoj gori, sjeverno od gore Gaaša.
31 ३१ और यहोशू के जीवन भर, और जो वृद्ध लोग यहोशू के मरने के बाद जीवित रहे और जानते थे कि यहोवा ने इस्राएल के लिये कैसे-कैसे काम किए थे, उनके भी जीवन भर इस्राएली यहोवा ही की सेवा करते रहे।
Izrael je služio Jahvi svega vijeka Jošuina i svega vijeka starješina koje su Jošuu nadživjele i vidjele sva djela što ih je Jahve učinio Izraelu.
32 ३२ फिर यूसुफ की हड्डियाँ जिन्हें इस्राएली मिस्र से ले आए थे वे शेकेम की भूमि के उस भाग में गाड़ी गईं, जिसे याकूब ने शेकेम के पिता हमोर के पुत्रों से एक सौ चाँदी के सिक्कों में मोल लिया था; इसलिए वह यूसुफ की सन्तान का निज भाग हो गया।
Kosti Josipove, koje su sinovi Izraelovi sa sobom donijeli iz Egipta, pokopali su u Šekemu, na zemljištu koje Jakov bijaše kupio od sinova Hamora, oca Šekemova, za stotinu srebrnjaka i koje je pripalo u baštinu sinova Josipovih.
33 ३३ और हारून का पुत्र एलीआजर भी मर गया; और उसको एप्रैम के पहाड़ी देश में उस पहाड़ी पर मिट्टी दी गई, जो उसके पुत्र पीनहास के नाम पर गिबत्पीनहास कहलाती है और उसको दे दी गई थी।
Umrije i Eleazar, sin Aronov, i pokopaše ga u Gibei, koja je pripadala njegovu sinu Pinhasu a nalazila se u Efrajimovoj gori.