< यहोशू 17 >

1 फिर यूसुफ के जेठे मनश्शे के गोत्र का भाग चिट्ठी डालने से यह ठहरा। मनश्शे का जेठा पुत्र गिलाद का पिता माकीर योद्धा था, इस कारण उसके वंश को गिलाद और बाशान मिला।
Ždrijebom je dopao i dio plemenu Manašeovu, jer je Manaše bio prvenac Josipov. Makiru, prvencu Manašeovu, ocu Gileadovu - bijaše on ratnik bez premca - pripade Gilead i Bašan.
2 इसलिए यह भाग दूसरे मनश्शेइयों के लिये उनके कुलों के अनुसार ठहरा, अर्थात् अबीएजेर, हेलेक, अस्रीएल, शेकेम, हेपेर, और शमीदा; जो अपने-अपने कुलों के अनुसार यूसुफ के पुत्र मनश्शे के वंश में के पुरुष थे, उनके अलग-अलग वंशों के लिये ठहरा।
Dobili su svoj dio i ostali sinovi Manašeovi po svojim porodicama: sinovi Abiezerovi, sinovi Helekovi, sinovi Asrielovi; sinovi Šekemovi, sinovi Heferovi i sinovi Šemidini. To su muški potomci Manašea, sina Josipova, po svojim porodicama.
3 परन्तु हेपेर जो गिलाद का पुत्र, माकीर का पोता, और मनश्शे का परपोता था, उसके पुत्र सलोफाद के बेटे नहीं, बेटियाँ ही हुईं; और उनके नाम महला, नोवा, होग्ला, मिल्का, और तिर्सा हैं।
A Selofhad, sin Hefera, sina Gileada, sina Makira, sina Manašeova, nije imao sinova nego samo kćeri. Evo im imena: Mahla, Noa, Hogla, Milka i Tirsa.
4 तब वे एलीआजर याजक, नून के पुत्र यहोशू, और प्रधानों के पास जाकर कहने लगीं, यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी, कि वह हमको हमारे भाइयों के बीच भाग दे। तो यहोशू ने यहोवा की आज्ञा के अनुसार उन्हें उनके चाचाओं के बीच भाग दिया।
One dođoše pred svećenika Eleazara i pred Jošuu, sina Nunova, i pred glavare govoreći: “Jahve je zapovjedio Mojsiju da se i nama dade baština među našom braćom.” I dadoše im po Jahvinoj zapovijedi baštinu među braćom njihova oca.
5 तब मनश्शे को, यरदन पार गिलाद देश और बाशान को छोड़, दस भाग मिले;
Tako je dopalo Manašeu deset dijelova, povrh gileadske i bašanske zemlje, koje su s onu stranu Jordana.
6 क्योंकि मनश्शेइयों के बीच में मनश्शेई स्त्रियों को भी भाग मिला। और दूसरे मनश्शेइयों को गिलाद देश मिला।
Kćeri Manašeove dobiše baštinu među njegovim sinovima, a zemlja gileadska pripala je drugim sinovima Manašeovim.
7 और मनश्शे की सीमा आशेर से लेकर मिकमतात तक पहुँची, जो शेकेम के सामने है; फिर वह दक्षिण की ओर बढ़कर एनतप्पूह के निवासियों तक पहुँची।
Međa je Manašeova išla od Ašera do Mikmetata, koji leži nasuprot Šekemu, a zatim zavijala desno prema Jašibu na izvoru Tapuahu.
8 तप्पूह की भूमि तो मनश्शे को मिली, परन्तु तप्पूह नगर जो मनश्शे की सीमा पर बसा है वह एप्रैमियों का ठहरा।
Pokrajina Tapuah pripadaše Manašeu, ali sam Tapuah na međi Manašeovoj pripadaše sinovima Efrajimovim.
9 फिर वहाँ से वह सीमा काना की नदी तक उतरकर उसके दक्षिण की ओर तक पहुँच गई; ये नगर यद्यपि मनश्शे के नगरों के बीच में थे तो भी एप्रैम के ठहरे; और मनश्शे की सीमा उस नदी के उत्तर की ओर से जाकर समुद्र पर निकली;
Međa je silazila do potoka Kane. Južno od potoka bili su i ovi gradovi što su Efrajimovim sinovima pripadali između Manašeovih gradova; a zemlja se Manašeova nalazila na sjeveru i izbijala na more.
10 १० दक्षिण की ओर का देश तो एप्रैम को और उत्तर की ओर का मनश्शे को मिला, और उसकी सीमा समुद्र ठहरी; और वे उत्तर की ओर आशेर से और पूर्व की ओर इस्साकार से जा मिलीं।
Područje s juga pripadalo je Efrajimu, na sjeveru Manašeu, a more im bi međa; na sjeveru su graničili s Ašerom, a s Jisakarom na istoku.
11 ११ और मनश्शे को, इस्साकार और आशेर अपने-अपने नगरों समेत बेतशान, यिबलाम, और अपने नगरों समेत दोर के निवासी, और अपने नगरों समेत एनदोर के निवासी, और अपने नगरों समेत तानाक की निवासी, और अपने नगरों समेत मगिद्दो के निवासी, ये तीनों जो ऊँचे स्थानों पर बसे हैं मिले।
Manašeu pripadahu u Jisakaru i Ašeru: Bet-Šean sa svojim selima, Jibleam sa svojim selima, stanovnici Dora sa svojim selima, stanovnici En-Dora sa svojim selima, stanovnici Taanaka sa svojim selima, stanovnici Megida sa svojim selima; dakle: tri područja.
12 १२ परन्तु मनश्शेई उन नगरों के निवासियों को उनमें से नहीं निकाल सके; इसलिए कनानी उस देश में बसे रहे।
Ali Manašeovi sinovi nisu mogli osvojiti te gradove i zato su Kanaanci ostali u tom kraju.
13 १३ तो भी जब इस्राएली सामर्थी हो गए, तब कनानियों से बेगारी तो कराने लगे, परन्तु उनको पूरी रीति से निकाल बाहर न किया।
Ali kad su ojačali sinovi Izraelovi, nametnuše Kanaancima tlaku, ali ih nisu uspjeli protjerati.
14 १४ यूसुफ की सन्तान यहोशू से कहने लगी, “हम तो गिनती में बहुत हैं, क्योंकि अब तक यहोवा हमें आशीष ही देता आया है, फिर तूने हमारे भाग के लिये चिट्ठी डालकर क्यों एक ही अंश दिया है?”
Obrate se tada Josipovi sinovi Jošui i upitaju: “Zašto si nam dao u baštinu prema jednom ždrijebu, samo jedan dio, kad smo mnogobrojni i Jahve nas dosad blagoslivljao?”
15 १५ यहोशू ने उनसे कहा, “यदि तुम गिनती में बहुत हो, और एप्रैम का पहाड़ी देश तुम्हारे लिये छोटा हो, तो परिज्जियों और रपाइयों का देश जो जंगल है उसमें जाकर पेड़ों को काट डालो।”
Jošua im odgovori: “Kad ste narod mnogobrojan, pođite u šumu i krčite ondje sebi zemlje u periškoj i refaimskoj krajini, ako vam je pretijesna gora Efrajimova.”
16 १६ यूसुफ की सन्तान ने कहा, “वह पहाड़ी देश हमारे लिये छोटा है; और बेतशान और उसके नगरों में रहनेवाले, और यिज्रेल की तराई में रहनेवाले, जितने कनानी नीचे के देश में रहते हैं, उन सभी के पास लोहे के रथ हैं।”
A sinovi Josipovi rekoše: “Gora nam ova neće biti dosta, a svi Kanaanci koji žive u ravnici imaju željezna kola, oni što su u Bet-Šeanu i selima njegovim i oni koji su u dolini jizreelskoj.”
17 १७ फिर यहोशू ने, क्या एप्रैमी क्या मनश्शेई, अर्थात् यूसुफ के सारे घराने से कहा, “हाँ तुम लोग तो गिनती में बहुत हो, और तुम्हारी सामर्थ्य भी बड़ी है, इसलिए तुम को केवल एक ही भाग न मिलेगा;
Tada odgovori Jošua domu Josipovu, i Efrajimu i Manašeu: “Vi ste brojan narod i imate silnu snagu. Zato nećeš dobiti samo jedan ždrijeb:
18 १८ पहाड़ी देश भी तुम्हारा हो जाएगा; क्योंकि वह जंगल तो है, परन्तु उसके पेड़ काट डालो, तब उसके आस-पास का देश भी तुम्हारा हो जाएगा; क्योंकि चाहे कनानी सामर्थी हों, और उनके पास लोहे के रथ भी हों, तो भी तुम उन्हें वहाँ से निकाल सकोगे।”
neka gora bude tvoja. Ako je šumovita, iskrči je pa će obronci biti posjed doma tvoga. Istjerat ćeš sigurno Kanaance ako i imaju željezna kola, ako i jesu jaki.”

< यहोशू 17 >