< यहोशू 13 >

1 यहोशू बूढ़ा और बहुत उम्र का हो गया था; और यहोवा ने उससे कहा, “तू बूढ़ा और बहुत उम्र का हो गया है, और बहुत देश रह गए हैं, जो इस्राएल के अधिकार में अभी तक नहीं आए।
Iosue senex provectaeque aetatis erat et dixit Dominus ad eum senuisti et longevus es terraque latissima derelicta est quae necdum est sorte divisa
2 ये देश रह गए हैं, अर्थात् पलिश्तियों का सारा प्रान्त, और सारे गशूरी
omnis videlicet Galilea Philisthim et universa Gesuri
3 (मिस्र के आगे शीहोर से लेकर उत्तर की ओर एक्रोन की सीमा तक जो कनानियों का भाग गिना जाता है; और पलिश्तियों के पाँचों सरदार, अर्थात् गाज़ा, अश्दोद, अश्कलोन, गत, और एक्रोन के लोग), और दक्षिणी ओर अव्वी भी,
a fluvio turbido qui inrigat Aegyptum usque ad terminos Accaron contra aquilonem terra Chanaan quae in quinque regulos Philisthim dividitur Gazeos Azotios Ascalonitas Gettheos et Accaronitas
4 फिर अपेक और एमोरियों की सीमा तक कनानियों का सारा देश और सीदोनियों का मारा नामक देश,
ad meridiem vero sunt Evei omnis terra Chanaan et Maara Sidoniorum usque Afeca et terminos Amorrei
5 फिर गबालियों का देश, और सूर्योदय की ओर हेर्मोन पर्वत के नीचे के बालगाद से लेकर हमात की घाटी तक सारा लबानोन,
eiusque confinia Libani quoque regio contra orientem a Baalgad sub monte Hermon donec ingrediaris Emath
6 फिर लबानोन से लेकर मिस्रपोतमैम तक सीदोनियों के पहाड़ी देश के निवासी। इनको मैं इस्राएलियों के सामने से निकाल दूँगा; इतना हो कि तू मेरी आज्ञा के अनुसार चिट्ठी डाल डालकर उनका देश इस्राएल को बाँट दे।
omnium qui habitant in monte a Libano usque ad aquas Masrefoth universique Sidonii ego sum qui delebo eos a facie filiorum Israhel veniat ergo in parte hereditatis Israhel sicut praecepi tibi
7 इसलिए तू अब इस देश को नौ गोत्रों और मनश्शे के आधे गोत्र को उनका भाग होने के लिये बाँट दे।”
et nunc divide terram in possessionem novem tribubus et dimidiae tribui Manasse
8 रूबेनियों और गादियों को तो वह भाग मिल चुका था, जिसे मूसा ने उन्हें यरदन के पूर्व की ओर दिया था, क्योंकि यहोवा के दास मूसा ने उन्हीं को दिया था,
cum qua Ruben et Gad possederunt terram quam tradidit eis Moses famulus Domini trans fluenta Iordanis ad orientalem plagam
9 अर्थात् अर्नोन नामक घाटी के किनारे के अरोएर से लेकर, और उसी घाटी के बीच के नगर को छोड़कर दीबोन तक मेदबा के पास का सारा चौरस देश;
ab Aroer quae sita est in ripa torrentis Arnon et in vallis medio universaque campestria Medaba usque Dibon
10 १० और अम्मोनियों की सीमा तक हेशबोन में विराजनेवाले एमोरियों के राजा सीहोन के सारे नगर;
et cunctas civitates Seon regis Amorrei qui regnavit in Esebon usque ad terminos filiorum Ammon
11 ११ और गिलाद देश, और गशूरियों और माकावासियों की सीमा, और सारा हेर्मोन पर्वत, और सल्का तक सारा बाशान,
et Galaad ac terminum Gesuri et Machathi omnemque montem Hermon et universam Basan usque Saleca
12 १२ फिर अश्तारोत और एद्रेई में विराजनेवाले उस ओग का सारा राज्य जो रपाइयों में से अकेला बच गया था; क्योंकि इन्हीं को मूसा ने मारकर उनकी प्रजा को उस देश से निकाल दिया था।
omne regnum Og in Basan qui regnavit in Astharoth et Edraim ipse fuit de reliquiis Rafaim percussitque eos Moses atque delevit
13 १३ परन्तु इस्राएलियों ने गशूरियों और माकियों को उनके देश से न निकाला; इसलिए गशूरी और माकी इस्राएलियों के मध्य में आज तक रहते हैं।
nolueruntque disperdere filii Israhel Gesuri et Machathi et habitaverunt in medio Israhel usque in praesentem diem
14 १४ और लेवी के गोत्रियों को उसने कोई भाग न दिया; क्योंकि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के वचन के अनुसार उसी के हव्य उनके लिये भाग ठहरे हैं।
tribui autem Levi non dedit possessionem sed sacrificia et victimae Domini Dei Israhel ipsa est eius hereditas sicut locutus est illi
15 १५ मूसा ने रूबेन के गोत्र को उनके कुलों के अनुसार दिया,
dedit ergo Moses possessionem tribui filiorum Ruben iuxta cognationes suas
16 १६ अर्थात् अर्नोन नामक घाटी के किनारे के अरोएर से लेकर और उसी घाटी के बीच के नगर को छोड़कर मेदबा के पास का सारा चौरस देश;
fuitque terminus eorum ab Aroer quae sita est in ripa torrentis Arnon et in valle eiusdem torrentis media universam planitiem quae ducit Medaba
17 १७ फिर चौरस देश में का हेशबोन और उसके सब गाँव; फिर दीबोन, बामोतबाल, बेतबाल्मोन,
et Esebon cunctosque viculos earum qui sunt in campestribus Dibon quoque et Bamothbaal et oppidum Baalmaon
18 १८ यहस, कदेमोत, मेपात,
Iessa et Cedmoth et Mepheeth
19 १९ किर्यातैम, सिबमा, और तराई में के पहाड़ पर बसा हुआ सेरेथश्शहर,
Cariathaim et Sebama et Sarathasar in monte convallis
20 २० बेतपोर, पिसगा की ढलान और बेत्यशीमोत,
Bethpheor et Asedothphasga et Bethaisimoth
21 २१ अर्थात् चौरस देश में बसे हुए हेशबोन में विराजनेवाले एमोरियों के उस राजा सीहोन के राज्य के सारे नगर जिन्हें मूसा ने मार लिया था। मूसा ने एवी, रेकेम, सूर, हूर, और रेबा नामक मिद्यान के प्रधानों को भी मार डाला था जो सीहोन के ठहराए हुए हाकिम और उसी देश के निवासी थे।
omnes urbes campestres universaque regna Seon regis Amorrei qui regnavit in Esebon quem percussit Moses cum principibus Madian Eveum et Recem et Sur et Ur et Rabee duces Seon habitatores terrae
22 २२ और इस्राएलियों ने उनके और मारे हुओं के साथ बोर के पुत्र भावी कहनेवाले बिलाम को भी तलवार से मार डाला।
et Balaam filium Beor ariolum occiderunt filii Israhel gladio cum ceteris interfectis
23 २३ और रूबेनियों की सीमा यरदन का किनारा ठहरा। रूबेनियों का भाग उनके कुलों के अनुसार नगरों और गाँवों समेत यही ठहरा।
factusque est terminus filiorum Ruben Iordanis fluvius haec est possessio Rubenitarum per cognationes suas urbium et viculorum
24 २४ फिर मूसा ने गाद के गोत्रियों को भी कुलों के अनुसार उनका निज भाग करके बाँट दिया।
deditque Moses tribui Gad et filiis eius per cognationes suas possessionem cuius haec divisio est
25 २५ तब यह ठहरा, अर्थात् याजेर आदि गिलाद के सारे नगर, और रब्बाह के सामने के अरोएर तक अम्मोनियों का आधा देश,
terminus Iazer et omnes civitates Galaad dimidiamque partem terrae filiorum Ammon usque ad Aroer quae est contra Rabba
26 २६ और हेशबोन से रामत-मिस्पे और बतोनीम् तक, और महनैम से दबीर की सीमा तक,
et ab Esebon usque Ramoth Masphe et Batanim et a Manaim usque ad terminos Dabir
27 २७ और तराई में बेतहारम, बेतनिम्रा, सुक्कोत, और सापोन, और हेशबोन के राजा सीहोन के राज्य के बचे हुए भाग, और किन्नेरेत नामक ताल के सिरे तक, यरदन के पूर्व की ओर का वह देश जिसकी सीमा यरदन है।
in valle quoque Betharaam et Bethnemra et Soccoth et Saphon reliquam partem regni Seon regis Esebon huius quoque Iordanis finis est usque ad extremam partem maris Chenereth trans Iordanem ad orientalem plagam
28 २८ गादियों का भाग उनके कुलों के अनुसार नगरों और गाँवों समेत यही ठहरा।
haec est possessio filiorum Gad per familias suas civitates et villae earum
29 २९ फिर मूसा ने मनश्शे के आधे गोत्रियों को भी उनका निज भागकर दिया; वह मनश्शेइयों के आधे गोत्र का निज भाग उनके कुलों के अनुसार ठहरा।
dedit et dimidiae tribui Manasse filiisque eius iuxta cognationes suas possessionem
30 ३० वह यह है, अर्थात् महनैम से लेकर बाशान के राजा ओग के राज्य का सब देश, और बाशान में बसी हुई याईर की साठों बस्तियाँ,
cuius hoc principium est a Manaim universam Basan et cuncta regna Og regis Basan omnesque vicos Air qui sunt in Basan sexaginta oppida
31 ३१ और गिलाद का आधा भाग, और अश्तारोत, और एद्रेई, जो बाशान में ओग के राज्य के नगर थे, ये मनश्शे के पुत्र माकीर के वंश का, अर्थात् माकीर के आधे वंश का निज भाग कुलों के अनुसार ठहरे।
et dimidiam partem Galaad Astharoth et Edrai urbes regni Og in Basan filiis Machir filii Manasse dimidiae parti filiorum Machir iuxta cognationes suas
32 ३२ जो भाग मूसा ने मोआब के अराबा में यरीहो के पास के यरदन के पूर्व की ओर बाँट दिए वे ये ही हैं।
hanc possessionem divisit Moses in campestribus Moab trans Iordanem contra Hiericho ad orientalem plagam
33 ३३ परन्तु लेवी के गोत्र को मूसा ने कोई भाग न दिया; इस्राएल का परमेश्वर यहोवा ही अपने वचन के अनुसार उनका भाग ठहरा।
tribui autem Levi non dedit possessionem quoniam Dominus Deus Israhel ipse est possessio eius ut locutus est illi

< यहोशू 13 >