< यहोशू 11 >

1 यह सुनकर हासोर के राजा याबीन ने मादोन के राजा योबाब, और शिम्रोन और अक्षाप के राजाओं को,
quae cum audisset Iabin rex Asor misit ad Iobab regem Madon et ad regem Someron atque ad regem Acsaph
2 और जो-जो राजा उत्तर की ओर पहाड़ी देश में, और किन्नेरेत के दक्षिण के अराबा में, और नीचे के देश में, और पश्चिम की ओर दोर के ऊँचे देश में रहते थे, उनको,
ad reges quoque aquilonis qui habitabant in montanis et in planitie contra meridiem Cheneroth in campestribus quoque et in regionibus Dor iuxta mare
3 और पूरब पश्चिम दोनों ओर के रहनेवाले कनानियों, और एमोरियों, हित्तियों, परिज्जियों, और पहाड़ी यबूसियों, और मिस्पा देश में हेर्मोन पहाड़ के नीचे रहनेवाले हिब्बियों को बुलवा भेजा।
Chananeumque ab oriente et occidente et Amorreum atque Hettheum ac Ferezeum et Iebuseum in montanis Eveum quoque qui habitabat ad radices Hermon in terra Masphe
4 और वे अपनी-अपनी सेना समेत, जो समुद्र के किनारे रेतकणों के समान बहुत थीं, मिलकर निकल आए, और उनके साथ बहुत से घोड़े और रथ भी थे।
egressique sunt omnes cum turmis suis populus multus nimis sicut harena quae est in litore maris equi quoque et currus inmensae multitudinis
5 तब वे सब राजा सम्मति करके इकट्ठे हुए, और इस्राएलियों से लड़ने को मेरोम नामक ताल के पास आकर एक संग छावनी डाली।
conveneruntque omnes reges isti in unum ad aquas Merom ut pugnarent contra Israhel
6 तब यहोवा ने यहोशू से कहा, “उनसे मत डर, क्योंकि कल इसी समय मैं उन सभी को इस्राएलियों के वश में करके मरवा डालूँगा; तब तू उनके घोड़ों के घुटनों की नस कटवाना, और उनके रथ भस्म कर देना।”
dixitque Dominus ad Iosue ne timeas eos cras enim hac eadem hora ego tradam omnes istos vulnerandos in conspectu Israhel equos eorum subnervabis et currus igne conbures
7 और यहोशू सब योद्धाओं समेत मेरोम नामक ताल के पास अचानक पहुँचकर उन पर टूट पड़ा।
venitque Iosue et omnis exercitus cum eo adversum illos ad aquas Merom subito et inruerunt super eos
8 और यहोवा ने उनको इस्राएलियों के हाथ में कर दिया, इसलिए उन्होंने उन्हें मार लिया, और बड़े नगर सीदोन और मिस्रपोतमैम तक, और पूर्व की ओर मिस्पे के मैदान तक उनका पीछा किया; और उनको मारा, और उनमें से किसी को जीवित न छोड़ा।
tradiditque illos Dominus in manu Israhel qui percusserunt eos et persecuti sunt usque ad Sidonem magnam et aquas Maserefoth campumque Masphe qui est ad orientalem illius partem ita percussit omnes ut nullas dimitteret ex eis reliquias
9 तब यहोशू ने यहोवा की आज्ञा के अनुसार उनसे किया, अर्थात् उनके घोड़ों के घुटनों की नस कटवाई, और उनके रथ आग में जलाकर भस्म कर दिए।
fecit sicut praeceperat ei Dominus equos eorum subnervavit currusque conbusit
10 १० उस समय यहोशू ने घूमकर हासोर को जो पहले उन सब राज्यों में मुख्य नगर था ले लिया, और उसके राजा को तलवार से मार डाला।
reversusque statim cepit Asor et regem eius percussit gladio Asor enim antiquitus inter omnia regna haec principatum tenebat
11 ११ और जितने प्राणी उसमें थे उन सभी को उन्होंने तलवार से मारकर सत्यानाश किया; और किसी प्राणी को जीवित न छोड़ा, और हासोर को यहोशू ने आग लगाकर फुँकवा दिया।
percussitque omnes animas quae ibidem morabantur non dimisit in ea ullas reliquias sed usque ad internicionem universa vastavit ipsamque urbem permisit incendio
12 १२ और उन सब नगरों को उनके सब राजाओं समेत यहोशू ने ले लिया, और यहोवा के दास मूसा की आज्ञा के अनुसार उनको तलवार से घात करके सत्यानाश किया।
et omnes per circuitum civitates regesque earum cepit percussit atque delevit sicut praeceperat ei Moses famulus Domini
13 १३ परन्तु हासोर को छोड़कर, जिसे यहोशू ने फुँकवा दिया, इस्राएल ने और किसी नगर को जो अपने टीले पर बसा था नहीं जलाया
absque urbibus quae erant in collibus et in tumulis sitae ceteras succendit Israhel unam tantum Asor munitissimam flamma consumpsit
14 १४ और इन नगरों के पशु और इनकी सारी लूट को इस्राएलियों ने अपना कर लिया; परन्तु मनुष्यों को उन्होंने तलवार से मार डाला, यहाँ तक उनका सत्यानाश कर डाला कि एक भी प्राणी को जीवित नहीं छोड़ा गया।
omnemque praedam istarum urbium ac iumenta diviserunt sibi filii Israhel cunctis hominibus interfectis
15 १५ जो आज्ञा यहोवा ने अपने दास मूसा को दी थी उसी के अनुसार मूसा ने यहोशू को आज्ञा दी थी, और ठीक वैसा ही यहोशू ने किया भी; जो-जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उनमें से यहोशू ने कोई भी पूरी किए बिना न छोड़ी।
sicut praeceperat Dominus Mosi servo suo ita praecepit Moses Iosue et ille universa conplevit non praeteriit de universis mandatis ne unum quidem verbum quod iusserat Dominus Mosi
16 १६ तब यहोशू ने उस सारे देश को, अर्थात् पहाड़ी देश, और सारे दक्षिणी देश, और कुल गोशेन देश, और नीचे के देश, अराबा, और इस्राएल के पहाड़ी देश, और उसके नीचेवाले देश को,
cepit itaque Iosue omnem terram montanam et meridianam terramque Gosen et planitiem et occidentalem plagam montemque Israhel et campestria eius
17 १७ हालाक नाम पहाड़ से ले, जो सेईर की चढ़ाई पर है, बालगाद तक, जो लबानोन के मैदान में हेर्मोन पर्वत के नीचे है, जितने देश हैं उन सब को जीत लिया और उन देशों के सारे राजाओं को पकड़कर मार डाला।
et partem montis quae ascendit Seir usque Baalgad per planitiem Libani subter montem Hermon omnes reges eorum cepit percussit occidit
18 १८ उन सब राजाओं से युद्ध करते-करते यहोशू को बहुत दिन लग गए।
multo tempore pugnavit Iosue contra reges istos
19 १९ गिबोन के निवासी हिब्बियों को छोड़ और किसी नगर के लोगों ने इस्राएलियों से मेल न किया; और सब नगरों को उन्होंने लड़ लड़कर जीत लिया।
non fuit civitas quae se non traderet filiis Israhel praeter Eveum qui habitabat in Gabaon omnes bellando cepit
20 २० क्योंकि यहोवा की जो मनसा थी, कि अपनी उस आज्ञा के अनुसार जो उसने मूसा को दी थी उन पर कुछ भी दया न करे; वरन् सत्यानाश कर डालें, इस कारण उसने उनके मन ऐसे कठोर कर दिए, कि उन्होंने इस्राएलियों का सामना करके उनसे युद्ध किया।
Domini enim sententiae fuerat ut indurarentur corda eorum et pugnarent contra Israhel et caderent et non mererentur ullam clementiam ac perirent sicut praeceperat Dominus Mosi
21 २१ उस समय यहोशू ने पहाड़ी देश में आकर हेब्रोन, दबीर, अनाब, वरन् यहूदा और इस्राएल दोनों के सारे पहाड़ी देश में रहनेवाले अनाकियों को नाश किया; यहोशू ने नगरों समेत उनका सत्यानाश कर डाला।
in tempore illo venit Iosue et interfecit Enacim de montanis Hebron et Dabir et Anab et de omni monte Iuda et Israhel urbesque eorum delevit
22 २२ इस्राएलियों के देश में कोई अनाकी न रह गया; केवल गाज़ा, गत, और अश्दोद में कोई-कोई रह गए।
non reliquit ullum de stirpe Enacim in terra filiorum Israhel absque civitatibus Gaza et Geth et Azoto in quibus solis relicti sunt
23 २३ जैसा यहोवा ने मूसा से कहा था, वैसा ही यहोशू ने वह सारा देश ले लिया; और उसे इस्राएल के गोत्रों और कुलों के अनुसार बाँट करके उन्हें दे दिया। और देश को लड़ाई से शान्ति मिली।
cepit ergo Iosue omnem terram sicut locutus est Dominus ad Mosen et tradidit eam in possessionem filiis Israhel secundum partes et tribus suas quievitque terra a proeliis

< यहोशू 11 >