< यहोशू 10 >

1 जब यरूशलेम के राजा अदोनीसेदेक ने सुना कि यहोशू ने आई को ले लिया, और उसका सत्यानाश कर डाला है, और जैसा उसने यरीहो और उसके राजा से किया था वैसा ही आई और उसके राजा से भी किया है, और यह भी सुना कि गिबोन के निवासियों ने इस्राएलियों से मेल किया, और उनके बीच रहने लगे हैं,
A kad ču jeruzalemski kralj Adoni-Sedek da je Jošua zauzeo Aj i da ga je izručio “heremu”, kletom uništenju, kao što je učinio s Jerihonom i njegovim kraljem, i da su stanovnici Gibeona učinili mir s Izraelom i uključili se među njih,
2 तब वे बहुत डर गए, क्योंकि गिबोन बड़ा नगर वरन् राजनगर के तुल्य और आई से बड़ा था, और उसके सब निवासी शूरवीर थे।
vrlo se uplaši, jer je Gibeon bio značajan kao kakav kraljevski grad, veći od Aja, a svi žitelji njegovi bijahu ratnici.
3 इसलिए यरूशलेम के राजा अदोनीसेदेक ने हेब्रोन के राजा होहाम, यर्मूत के राजा पिराम, लाकीश के राजा यापी, और एग्लोन के राजा दबीर के पास यह कहला भेजा,
Zato jeruzalemski kralj Adoni-Sedek poruči Hohamu, kralju hebronskom, Piramu, kralju jarmutskom, Jafiji, kralju lakiškom, i Debiru, kralju eglonskom:
4 “मेरे पास आकर मेरी सहायता करो, और चलो हम गिबोन को मारें; क्योंकि उसने यहोशू और इस्राएलियों से मेल कर लिया है।”
“Dođite k meni i pomozite mi da udarimo na Gibeon, jer je učinio mir s Jošuom i Izraelcima!”
5 इसलिए यरूशलेम, हेब्रोन, यर्मूत, लाकीश, और एग्लोन के पाँचों एमोरी राजाओं ने अपनी-अपनी सारी सेना इकट्ठी करके चढ़ाई कर दी, और गिबोन के सामने डेरे डालकर उससे युद्ध छेड़ दिया।
Udruži se tada pet kraljeva amorejskih: kralj jeruzalemski, kralj hebronski, kralj jarmutski, kralj lakiški i kralj eglonski; krenu oni i sva njihova vojska, opsjednu grad Gibeon i počnu ga napadati.
6 तब गिबोन के निवासियों ने गिलगाल की छावनी में यहोशू के पास यह कहला भेजा, “अपने दासों की ओर से तू अपना हाथ न हटाना; शीघ्र हमारे पास आकर हमें बचा ले, और हमारी सहायता कर; क्योंकि पहाड़ पर रहनेवाले एमोरियों के सब राजा हमारे विरुद्ध इकट्ठे हुए हैं।”
Tada Gibeonci poručiše Jošui u tabor u Gilgalu: “Ne napuštaj svojih slugu, nego se požuri k nama da nas izbaviš i da nam pomogneš, jer su se protiv nas udružili svi amorejski kraljevi koji žive u Gorju.”
7 तब यहोशू सारे योद्धाओं और सब शूरवीरों को संग लेकर गिलगाल से चल पड़ा।
I pođe Jošua iz Gilgala, a s njim i svi ratnici, sve vrsni junaci.
8 और यहोवा ने यहोशू से कहा, “उनसे मत डर, क्योंकि मैंने उनको तेरे हाथ में कर दिया है; उनमें से एक पुरुष भी तेरे सामने टिक न सकेगा।”
A Jahve reče Jošui: “Ne boj se! Ja sam ih predao u tvoje ruke i nijedan od njih neće se održati pred tobom.”
9 तब यहोशू रातों-रात गिलगाल से जाकर एकाएक उन पर टूट पड़ा।
I udari na njih Jošua iznenadno, pošto je svu noć išao od Gilgala.
10 १० तब यहोवा ने ऐसा किया कि वे इस्राएलियों से घबरा गए, और इस्राएलियों ने गिबोन के पास उनका बड़ा संहार किया, और बेथोरोन के चढ़ाई पर उनका पीछा करके अजेका और मक्केदा तक उनको मारते गए।
I smete ih Jahve pred Izraelcima, koji ih teško poraziše kod Gibeona i potjeraše prema strmini kojom se uzlazi u Bet-Horon. Tukli su ih sve do Azeke i do Makede.
11 ११ फिर जब वे इस्राएलियों के सामने से भागकर बेथोरोन की उतराई पर आए, तब अजेका पहुँचने तक यहोवा ने आकाश से बड़े-बड़े पत्थर उन पर बरसाएँ, और वे मर गए; जो ओलों से मारे गए उनकी गिनती इस्राएलियों की तलवार से मारे हुओं से अधिक थी।
A dok su bježali pred Izraelom uz bethoronsku strminu, bacao je Jahve s neba na njih tuču kamenja sve do Azeke te su ginuli. I poginulo ih je više od tuče kamene nego što su ih pobili sinovi Izraelovi svojim mačevima.
12 १२ उस समय, अर्थात् जिस दिन यहोवा ने एमोरियों को इस्राएलियों के वश में कर दिया, उस दिन यहोशू ने यहोवा से इस्राएलियों के देखते इस प्रकार कहा, “हे सूर्य, तू गिबोन पर, और हे चन्द्रमा, तू अय्यालोन की तराई के ऊपर थमा रह।”
Onoga dana kada Jahve predade Amorejce sinovima Izraelovim, obrati se Jošua Jahvi i poviče pred Izraelcima: “Stani, sunce, iznad Gibeona, i mjeseče, iznad dola Ajalona!”
13 १३ और सूर्य उस समय तक थमा रहा; और चन्द्रमा उस समय तक ठहरा रहा, जब तक उस जाति के लोगों ने अपने शत्रुओं से बदला न लिया। क्या यह बात याशार नामक पुस्तक में नहीं लिखी है कि सूर्य आकाशमण्डल के बीचोबीच ठहरा रहा, और लगभग चार पहर तक न डूबा?
I stade sunce i zaustavi se mjesec sve dok se nije narod osvetio neprijateljima svojim. Ne piše li to u knjizi Pravednika? I stade sunce nasred neba i nije se nagnulo k zapadu gotovo cio dan.
14 १४ न तो उससे पहले कोई ऐसा दिन हुआ और न उसके बाद, जिसमें यहोवा ने किसी पुरुष की सुनी हो; क्योंकि यहोवा तो इस्राएल की ओर से लड़ता था।
Nije bilo takva dana ni prije ni poslije da bi se Jahve odazvao glasu čovječjem. Tako je Jahve vojevao za Izraela.
15 १५ तब यहोशू सारे इस्राएलियों समेत गिलगाल की छावनी को लौट गया।
Potom se vrati Jošua i sav Izrael s njim u tabor gilgalski.
16 १६ वे पाँचों राजा भागकर मक्केदा के पास की गुफा में जा छिपे।
A onih pet kraljeva uteče i sakri se u pećinu kod Makede.
17 १७ तब यहोशू को यह समाचार मिला, “पाँचों राजा मक्केदा के पास की गुफा में छिपे हुए हमें मिले हैं।”
Javiše Jošui: “Otkriveno je pet kraljeva sakrivenih u pećini kod Makede.”
18 १८ यहोशू ने कहा, “गुफा के मुँह पर बड़े-बड़े पत्थर लुढ़काकर उनकी देख-भाल के लिये मनुष्यों को उसके पास बैठा दो;
A Jošua reče: “Navalite veliko kamenje pećini na otvor i postavite ljude pred nju da je čuvaju.
19 १९ परन्तु तुम मत ठहरो, अपने शत्रुओं का पीछा करके उनमें से जो-जो पिछड़ गए हैं उनको मार डालो, उन्हें अपने-अपने नगर में प्रवेश करने का अवसर न दो; क्योंकि तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने उनको तुम्हारे हाथ में कर दिया है।”
A vi se drugi ne zadržavajte, nego tjerajte svoje neprijatelje i tucite ih s leđa; ne dajte im da uđu u svoje gradove, jer ih Jahve, Bog vaš, predade u vaše ruke.”
20 २० जब यहोशू और इस्राएली उनका संहार करके उन्हें नाश कर चुके, और उनमें से जो बच गए वे अपने-अपने गढ़वाले नगर में घुस गए,
A kad Jošua i sinovi Izraelovi okončaše bitku teškim pokoljem - utekla im je samo nekolicina preživjelih u tvrde gradove -
21 २१ तब सब लोग मक्केदा की छावनी को यहोशू के पास कुशल क्षेम से लौट आए; और इस्राएलियों के विरुद्ध किसी ने जीभ तक न हिलाई।
vrati se narod zdrav i čitav k Jošui u tabor u Makedi. I nitko više ni da pisne protiv sinova Izraelovih.
22 २२ तब यहोशू ने आज्ञा दी, “गुफा का मुँह खोलकर उन पाँचों राजाओं को मेरे पास निकाल ले आओ।”
Tada reče Jošua: “Otvorite ulaz u pećinu i odande mi izvedite onih pet kraljeva.”
23 २३ उन्होंने ऐसा ही किया, और यरूशलेम, हेब्रोन, यर्मूत, लाकीश, और एग्लोन के उन पाँचों राजाओं को गुफा में से उसके पास निकाल ले आए।
I učine tako, izvedu k njemu iz pećine onih pet kraljeva: kralja jeruzalemskoga, kralja hebronskoga, kralja jarmutskoga, kralja lakiškog i kralja eglonskog.
24 २४ जब वे उन राजाओं को यहोशू के पास निकाल ले आए, तब यहोशू ने इस्राएल के सब पुरुषों को बुलाकर अपने साथ चलनेवाले योद्धाओं के प्रधानों से कहा, “निकट आकर अपने-अपने पाँव इन राजाओं की गर्दनों पर रखो” और उन्होंने निकट जाकर अपने-अपने पाँव उनकी गर्दनों पर रखे।
A kad ih izvedoše, pozva Jošua sve Izraelce i reče vojskovođama koji su ga pratili: “Priđite i stanite svojim nogama na vratove ovih kraljeva.” Oni pristupe i stanu im svojim nogama na vratove.
25 २५ तब यहोशू ने उनसे कहा, “डरो मत, और न तुम्हारा मन कच्चा हो; हियाव बाँधकर दृढ़ हो; क्योंकि यहोवा तुम्हारे सब शत्रुओं से जिनसे तुम लड़नेवाले हो ऐसा ही करेगा।”
Reče Jošua: “Ne bojte se i ne plašite se! Hrabri budite i odlučni, jer će tako Jahve učiniti sa svim vašim neprijateljima s kojima se budete borili.”
26 २६ इसके बाद यहोशू ने उनको मरवा डाला, और पाँच वृक्षों पर लटका दिया। और वे साँझ तक उन वृक्षों पर लटके रहे।
Potom Jošua naredi da ih pogube i objese na pet stabala; i visjeli su ondje do večeri.
27 २७ सूर्य डूबते-डूबते यहोशू से आज्ञा पाकर लोगों ने उन्हें उन वृक्षों पर से उतार के उसी गुफा में जहाँ वे छिप गए थे डाल दिया, और उस गुफा के मुँह पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए, वे आज तक वहीं रखे हुए हैं।
A o zalasku sunčanom zapovjedi Jošua te ih skidoše s drveća i baciše u istu onu pećinu u koju se bijahu sklonili te na otvor navališe golemo kamenje, koje je i danas ondje.
28 २८ उसी दिन यहोशू ने मक्केदा को ले लिया, और उसको तलवार से मारा, और उसके राजा का सत्यानाश किया; और जितने प्राणी उसमें थे उन सभी में से किसी को जीवित न छोड़ा; और जैसा उसने यरीहो के राजा के साथ किया था वैसा ही मक्केदा के राजा से भी किया।
Istoga dana zauze Jošua Makedu: udari na grad oštricom mača i pogubi kralja njegova i sve živo u gradu izruči “heremu”, kletom uništenju, ne puštajući da itko utekne. I učini s kraljem makedskim kao što je učinio s kraljem jerihonskim.
29 २९ तब यहोशू सब इस्राएलियों समेत मक्केदा से चलकर लिब्ना को गया, और लिब्ना से लड़ा;
Ode zatim Jošua i sav Izrael iz Makede u Libnu i udari na nju.
30 ३० और यहोवा ने उसको भी राजा समेत इस्राएलियों के हाथ में कर दिया; और यहोशू ने उसको और उसमें के सब प्राणियों को तलवार से मारा; और उसमें से किसी को भी जीवित न छोड़ा; और उसके राजा से वैसा ही किया जैसा उसने यरीहो के राजा के साथ किया था।
I nju Jahve i njena kralja predade u ruke Izraelu, koji oštricom mača pobi sve živo u njoj; ne poštedje nikoga, a s kraljem Libne učini što i s kraljem jerihonskim.
31 ३१ फिर यहोशू सब इस्राएलियों समेत लिब्ना से चलकर लाकीश को गया, और उसके विरुद्ध छावनी डालकर लड़ा;
Potom ode Jošua i svi Izraelci iz Libne u Lakiš, opsjede ga i napade.
32 ३२ और यहोवा ने लाकीश को इस्राएल के हाथ में कर दिया, और दूसरे दिन उसने उसको जीत लिया; और जैसा उसने लिब्ना के सब प्राणियों को तलवार से मारा था वैसा ही उसने लाकीश से भी किया।
Jahve predade Lakiš u ruke Izraela, koji ga osvoji sutradan: pobiše oštricom mača sve živo u njemu, onako kao što su učinili s Libnom.
33 ३३ तब गेजेर का राजा होराम लाकीश की सहायता करने को चढ़ आया; और यहोशू ने प्रजा समेत उसको भी ऐसा मारा कि उसके लिये किसी को जीवित न छोड़ा।
Tada ustade Horam, kralj Gezera, da pomogne Lakišu, ali Jošua porazi njega i njegov narod tako te nitko ne preživje.
34 ३४ फिर यहोशू ने सब इस्राएलियों समेत लाकीश से चलकर एग्लोन को गया; और उसके विरुद्ध छावनी डालकर युद्ध करने लगा;
Jošua krenu zatim sa svim Izraelcima od Lakiša na Eglon. Opsjedoše grad i napadoše ga.
35 ३५ और उसी दिन उन्होंने उसको ले लिया, और उसको तलवार से मारा; और उसी दिन जैसा उसने लाकीश के सब प्राणियों का सत्यानाश कर डाला था वैसा ही उसने एग्लोन से भी किया।
Osvojiše ga još istoga dana i pobiše sve oštricom mača. Sve živo izručiše kletom uništenju, kako su učinili s Lakišem.
36 ३६ फिर यहोशू सब इस्राएलियों समेत एग्लोन से चलकर हेब्रोन को गया, और उससे लड़ने लगा;
Onda Jošua sa svim Izraelom krenu od Eglona na Hebron i napade ga.
37 ३७ और उन्होंने उसे ले लिया, और उसको और उसके राजा और सब गाँवों को और उनमें के सब प्राणियों को तलवार से मारा; जैसा यहोशू ने एग्लोन से किया था वैसा ही उसने हेब्रोन में भी किसी को जीवित न छोड़ा; उसने उसको और उसमें के सब प्राणियों का सत्यानाश कर डाला।
Osvojiše ga i pobiše sve oštricom mača, kralja i stanovništvo u svim mjestima koja mu pripadaju, ne poštedjevši nikoga. Učini s njime kao s Eglonom. Grad sa svim svojim stanovništvom bi izručen kletom uništenju.
38 ३८ तब यहोशू सब इस्राएलियों समेत घूमकर दबीर को गया, और उससे लड़ने लगा;
Napokon krenu Jošua i sav Izrael s njim na Debir i napadoše ga.
39 ३९ और राजा समेत उसे और उसके सब गाँवों को ले लिया; और उन्होंने उनको तलवार से घात किया, और जितने प्राणी उनमें थे सब का सत्यानाश कर डाला; किसी को जीवित न छोड़ा, जैसा यहोशू ने हेब्रोन और लिब्ना और उसके राजा से किया था वैसा ही उसने दबीर और उसके राजा से भी किया।
Osvojiše ga i razoriše; kralja njegova i žitelje okolnih mjesta pobiše oštricom mača. Kletom uništenju izručiše sve njegovo stanovništvo. Ne poštedješe nikoga. I učini Jošua s Debirom i njegovim kraljem kao što je učinio s Hebronom i njegovim kraljem, s Libnom i njezinim kraljem.
40 ४० इसी प्रकार यहोशू ने उस सारे देश को, अर्थात् पहाड़ी देश, दक्षिण देश, नीचे के देश, और ढालू देश को, उनके सब राजाओं समेत मारा; और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार किसी को जीवित न छोड़ा, वरन् जितने प्राणी थे सभी का सत्यानाश कर डाला।
Tako je Jošua zauzeo sav onaj kraj: Gorje i Negeb, Šefelu i Visočje - i sve njihove kraljeve. Ne ostavi preživjelih, već izruči kletom uništenju sve što je disalo, kako je zapovjedio Jahve, Bog Izraelov.
41 ४१ और यहोशू ने कादेशबर्ने से ले गाज़ा तक, और गिबोन तक के सारे गोशेन देश के लोगों को मारा।
I pobi ih Jošua sve od Kadeš Barnee do Gaze i sav kraj Gošen do Gibeona.
42 ४२ इन सब राजाओं को उनके देशों समेत यहोशू ने एक ही समय में ले लिया, क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर यहोवा इस्राएलियों की ओर से लड़ता था।
Sve tamošnje kraljeve i zemlje njihove zauze Jošua ujedanput, jer se za Izraela borio Jahve, Bog Izraelov.
43 ४३ तब यहोशू सब इस्राएलियों समेत गिलगाल की छावनी में लौट आया।
Naposljetku se Jošua i sav Izrael vratiše u tabor u Gilgalu.

< यहोशू 10 >