< यूहन्ना 9 >
1 १ फिर जाते हुए उसने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म से अंधा था।
Prolazeći ugleda čovjeka slijepa od rođenja.
2 २ और उसके चेलों ने उससे पूछा, “हे रब्बी, किसने पाप किया था कि यह अंधा जन्मा, इस मनुष्य ने, या उसके माता पिता ने?”
Zapitaše ga njegovi učenici: “Učitelju, tko li sagriješi, on ili njegovi roditelji te se slijep rodio?”
3 ३ यीशु ने उत्तर दिया, “न तो इसने पाप किया था, न इसके माता पिता ने परन्तु यह इसलिए हुआ, कि परमेश्वर के काम उसमें प्रगट हों।
Odgovori Isus: “Niti sagriješi on niti njegovi roditelji, nego je to zato da se na njemu očituju djela Božja.”
4 ४ जिसने मुझे भेजा है; हमें उसके काम दिन ही दिन में करना अवश्य है। वह रात आनेवाली है जिसमें कोई काम नहीं कर सकता।
“Dok je dan, treba da radimo djela onoga koji me posla. Dolazi noć, kad nitko ne može raditi.
5 ५ जब तक मैं जगत में हूँ, तब तक जगत की ज्योति हूँ।”
Dok sam na svijetu, svjetlost sam svijeta.”
6 ६ यह कहकर उसने भूमि पर थूका और उस थूक से मिट्टी सानी, और वह मिट्टी उस अंधे की आँखों पर लगाकर।
To rekavši, pljune na zemlju i od pljuvačke načini kal pa mu kalom premaza oči.
7 ७ उससे कहा, “जा, शीलोह के कुण्ड में धो ले” (शीलोह का अर्थ भेजा हुआ है) अतः उसने जाकर धोया, और देखता हुआ लौट आया।
I reče mu: “Idi, operi se u kupalištu Siloamu!” - što znači “Poslanik.” Onaj ode, umije se pa se vrati gledajući.
8 ८ तब पड़ोसी और जिन्होंने पहले उसे भीख माँगते देखा था, कहने लगे, “क्या यह वही नहीं, जो बैठा भीख माँगा करता था?”
Susjedi i oni koji su ga prije viđali kao prosjaka govorili su: “Nije li to onaj koji je sjedio i prosio?”
9 ९ कुछ लोगों ने कहा, “यह वही है,” औरों ने कहा, “नहीं, परन्तु उसके समान है” उसने कहा, “मैं वही हूँ।”
Jedni su govorili: “On je.” Drugi opet: “Nije, nego mu je sličan.” On je sam tvrdio: “Da, ja sam!”
10 १० तब वे उससे पूछने लगे, “तेरी आँखें कैसे खुल गईं?”
Nato ga upitaše: “Kako su ti se otvorile oči?”
11 ११ उसने उत्तर दिया, “यीशु नामक एक व्यक्ति ने मिट्टी सानी, और मेरी आँखों पर लगाकर मुझसे कहा, ‘शीलोह में जाकर धो ले,’ तो मैं गया, और धोकर देखने लगा।”
On odgovori: “Čovjek koji se zove Isus načini kal, premaza mi oči i reče mi: 'Idi u Siloam i operi se.' Odoh dakle, oprah se i progledah.”
12 १२ उन्होंने उससे पूछा, “वह कहाँ है?” उसने कहा, “मैं नहीं जानता।”
Rekoše mu: “Gdje je on?” Odgovori: “Ne znam.”
13 १३ लोग उसे जो पहले अंधा था फरीसियों के पास ले गए।
Tada odvedoše toga bivšeg slijepca farizejima.
14 १४ जिस दिन यीशु ने मिट्टी सानकर उसकी आँखें खोली थी वह सब्त का दिन था।
A toga dana kad Isus načini kal i otvori njegove oči, bijaše subota.
15 १५ फिर फरीसियों ने भी उससे पूछा; तेरी आँखें किस रीति से खुल गई? उसने उनसे कहा, “उसने मेरी आँखों पर मिट्टी लगाई, फिर मैंने धो लिया, और अब देखता हूँ।”
Farizeji ga počeše iznova ispitivati kako je progledao. On im reče: “Stavio mi kal na oči i ja se oprah - i evo vidim.”
16 १६ इस पर कई फरीसी कहने लगे, “यह मनुष्य परमेश्वर की ओर से नहीं, क्योंकि वह सब्त का दिन नहीं मानता।” औरों ने कहा, “पापी मनुष्य कैसे ऐसे चिन्ह दिखा सकता है?” अतः उनमें फूट पड़ी।
Nato neki između farizeja rekoše: “Nije taj čovjek od Boga: ne pazi na subotu.” Drugi su pak govorili: “A kako bi jedan grešnik mogao činiti takva znamenja?” I nastade među njima podvojenost.
17 १७ उन्होंने उस अंधे से फिर कहा, “उसने जो तेरी आँखें खोली, तू उसके विषय में क्या कहता है?” उसने कहा, “यह भविष्यद्वक्ता है।”
Zatim ponovno upitaju slijepca: “A što ti kažeš o njemu? Otvorio ti je oči!” On odgovori: “Prorok je!”
18 १८ परन्तु यहूदियों को विश्वास न हुआ कि यह अंधा था और अब देखता है जब तक उन्होंने उसके माता-पिता को जिसकी आँखें खुल गई थी, बुलाकर
Židovi ipak ne vjerovahu da on bijaše slijep i da je progledao dok ne dozvaše roditelje toga koji je progledao
19 १९ उनसे पूछा, “क्या यह तुम्हारा पुत्र है, जिसे तुम कहते हो कि अंधा जन्मा था? फिर अब कैसे देखता है?”
i upitaše ih: “Je li ovo vaš sin za kojega tvrdite da se slijep rodio? Kako sada vidi?”
20 २० उसके माता-पिता ने उत्तर दिया, “हम तो जानते हैं कि यह हमारा पुत्र है, और अंधा जन्मा था।
Njegovi roditelji odvrate: “Znamo da je ovo naš sin i da se slijep rodio.
21 २१ परन्तु हम यह नहीं जानते हैं कि अब कैसे देखता है; और न यह जानते हैं, कि किसने उसकी आँखें खोलीं; वह सयाना है; उसी से पूछ लो; वह अपने विषय में आप कह देगा।”
A kako sada vidi, to mi ne znamo; i tko mu je otvorio oči, ne znamo. Njega pitajte! Punoljetan je: neka sam o sebi govori!”
22 २२ ये बातें उसके माता-पिता ने इसलिए कहीं क्योंकि वे यहूदियों से डरते थे; क्योंकि यहूदी एकमत हो चुके थे, कि यदि कोई कहे कि वह मसीह है, तो आराधनालय से निकाला जाए।
Rekoše tako njegovi roditelji jer su se bojali Židova. Židovi se doista već bijahu dogovorili da se iz sinagoge ima izopćiti svaki koji njega prizna Kristom.
23 २३ इसी कारण उसके माता-पिता ने कहा, “वह सयाना है; उसी से पूछ लो।”
Zbog toga rekoše njegovi roditelji: “Punoljetan je, njega pitajte!”
24 २४ तब उन्होंने उस मनुष्य को जो अंधा था दूसरी बार बुलाकर उससे कहा, “परमेश्वर की स्तुति कर; हम तो जानते हैं कि वह मनुष्य पापी है।”
Pozvaše stoga po drugi put čovjeka koji bijaše slijep i rekoše mu: “Podaj slavu Bogu! Mi znamo da je taj čovjek grešnik!”
25 २५ उसने उत्तर दिया, “मैं नहीं जानता कि वह पापी है या नहीं मैं एक बात जानता हूँ कि मैं अंधा था और अब देखता हूँ।”
Nato im on odgovori: “Je li grešnik, ja ne znam. Jedno znam: slijep sam bio, a sada vidim.”
26 २६ उन्होंने उससे फिर कहा, “उसने तेरे साथ क्या किया? और किस तरह तेरी आँखें खोली?”
Rekoše mu opet: “Što ti učini? Kako ti otvori oči?”
27 २७ उसने उनसे कहा, “मैं तो तुम से कह चुका, और तुम ने न सुना; अब दूसरी बार क्यों सुनना चाहते हो? क्या तुम भी उसके चेले होना चाहते हो?”
Odgovori im: “Već vam rekoh i ne poslušaste me. Što opet hoćete čuti? Da ne kanite i vi postati njegovim učenicima?”
28 २८ तब वे उसे बुरा-भला कहकर बोले, “तू ही उसका चेला है; हम तो मूसा के चेले हैं।
Nato ga oni izgrdiše i rekoše: “Ti si njegov učenik, a mi smo učenici Mojsijevi.
29 २९ हम जानते हैं कि परमेश्वर ने मूसा से बातें कीं; परन्तु इस मनुष्य को नहीं जानते की कहाँ का है।”
Mi znamo da je Mojsiju govorio Bog, a za ovoga ne znamo ni odakle je.”
30 ३० उसने उनको उत्तर दिया, “यह तो अचम्भे की बात है कि तुम नहीं जानते कि वह कहाँ का है तो भी उसने मेरी आँखें खोल दीं।
Odgovori im čovjek: “Pa to i jest čudnovato da vi ne znate odakle je, a meni je otvorio oči.
31 ३१ हम जानते हैं कि परमेश्वर पापियों की नहीं सुनता परन्तु यदि कोई परमेश्वर का भक्त हो, और उसकी इच्छा पर चलता है, तो वह उसकी सुनता है।
Znamo da Bog grešnike ne uslišava; nego je li tko bogobojazan i vrši li njegovu volju, toga uslišava.
32 ३२ जगत के आरम्भ से यह कभी सुनने में नहीं आया, कि किसी ने भी जन्म के अंधे की आँखें खोली हों। (aiōn )
Odvijeka se nije čulo da bi tko otvorio oči slijepcu od rođenja. (aiōn )
33 ३३ यदि यह व्यक्ति परमेश्वर की ओर से न होता, तो कुछ भी नहीं कर सकता।”
Kad ovaj ne bi bio od Boga, ne bi mogao činiti ništa”.
34 ३४ उन्होंने उसको उत्तर दिया, “तू तो बिलकुल पापों में जन्मा है, तू हमें क्या सिखाता है?” और उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया।
Odgovore mu: “Sav si se u grijesima rodio, i ti nas da učiš?” i izbaciše ga.
35 ३५ यीशु ने सुना, कि उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया है; और जब उससे भेंट हुई तो कहा, “क्या तू परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करता है?”
Dočuo Isus da su onoga izbacili pa ga nađe i reče mu: “Ti vjeruješ u Sina Čovječjega?”
36 ३६ उसने उत्तर दिया, “हे प्रभु, वह कौन है कि मैं उस पर विश्वास करूँ?”
On odgovori: “A tko je taj, Gospodine, da vjerujem u njega?”
37 ३७ यीशु ने उससे कहा, “तूने उसे देखा भी है; और जो तेरे साथ बातें कर रहा है वही है।”
Reče mu Isus: “Vidio si ga! To je onaj koji govori s tobom!”
38 ३८ उसने कहा, “हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूँ।” और उसे दण्डवत् किया।
A on reče: “Vjerujem, Gospodine!” I baci se ničice preda nj.
39 ३९ तब यीशु ने कहा, “मैं इस जगत में न्याय के लिये आया हूँ, ताकि जो नहीं देखते वे देखें, और जो देखते हैं वे अंधे हो जाएँ।”
Tada Isus reče: “Radi suda dođoh na ovaj svijet: da progledaju koji ne vide, a koji vide, da oslijepe!”
40 ४० जो फरीसी उसके साथ थे, उन्होंने ये बातें सुनकर उससे कहा, “क्या हम भी अंधे हैं?”
Čuli to neki od farizeja koji su bili s njime pa ga upitaju: “Zar smo i mi slijepi?”
41 ४१ यीशु ने उनसे कहा, “यदि तुम अंधे होते तो पापी न ठहरते परन्तु अब कहते हो, कि हम देखते हैं, इसलिए तुम्हारा पाप बना रहता है।
Isus im odgovori: “Da ste slijepi, ne biste imali grijeha. No vi govorite: 'Vidimo' pa grijeh vaš ostaje.”