< यूहन्ना 8 >

1 यीशु जैतून के पहाड़ पर गया।
וישוע הלך אל הר הזיתים׃
2 और भोर को फिर मन्दिर में आया, और सब लोग उसके पास आए; और वह बैठकर उन्हें उपदेश देने लगा।
ויהי בבקר ויבא עוד אל המקדש וכל העם באו אליו וישב וילמדם׃
3 तब शास्त्रियों और फरीसियों ने एक स्त्री को लाकर जो व्यभिचार में पकड़ी गई थी, और उसको बीच में खड़ा करके यीशु से कहा,
ויביאו הסופרים והפרושים אשה לפניו אשר נתפשה בשטותה ויעמידוה בתוך׃
4 “हे गुरु, यह स्त्री व्यभिचार करते पकड़ी गई है।
ויאמרו אליו רבי האשה הזאת נתפשה כשנטמאת בנאופיה׃
5 व्यवस्था में मूसा ने हमें आज्ञा दी है कि ऐसी स्त्रियों को पथराव करें; अतः तू इस स्त्री के विषय में क्या कहता है?”
ומשה צונו בתורה לסקל נשים כאלה ואתה מה תאמר׃
6 उन्होंने उसको परखने के लिये यह बात कही ताकि उस पर दोष लगाने के लिये कोई बात पाएँ, परन्तु यीशु झुककर उँगली से भूमि पर लिखने लगा।
ואך לנסות אתו דברו זאת למצא עליו שטנה ויכף ישוע למטה ויתו באצבעו על הקרקע׃
7 जब वे उससे पूछते रहे, तो उसने सीधे होकर उनसे कहा, “तुम में जो निष्पाप हो, वही पहले उसको पत्थर मारे।”
ויהי כאשר הוסיפו לשאל אתו וישא את עיניו ויאמר אליהם מי בכם זך בלי פשע הוא ראשונה ידה בה אבן׃
8 और फिर झुककर भूमि पर उँगली से लिखने लगा।
ויכף שנית למטה ויתו על הקרקע׃
9 परन्तु वे यह सुनकर बड़ों से लेकर छोटों तक एक-एक करके निकल गए, और यीशु अकेला रह गया, और स्त्री वहीं बीच में खड़ी रह गई।
ויהי כשמעם ויך לבם אתם ויצאו אחד אחד החוצה החל מן הזקנים ועד האחרונים ויותר ישוע לבדו והאשה נצבת בתוך׃
10 १० यीशु ने सीधे होकर उससे कहा, “हे नारी, वे कहाँ गए? क्या किसी ने तुझ पर दण्ड की आज्ञा न दी?”
וישא ישוע את עיניו וירא כי אין איש בלתי האשה לבדה ויאמר אליה אשה איפה שטניך הכי הרשיעך איש׃
11 ११ उसने कहा, “हे प्रभु, किसी ने नहीं।” यीशु ने कहा, “मैं भी तुझ पर दण्ड की आज्ञा नहीं देता; जा, और फिर पाप न करना।”
ותאמר לא אדני ויאמר לכן גם אני לא ארשיעך לכי לדרכך ואל תחטאי עוד׃
12 १२ तब यीशु ने फिर लोगों से कहा, “जगत की ज्योति मैं हूँ; जो मेरे पीछे हो लेगा, वह अंधकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा।”
ויסף ישוע וידבר אליהם לאמר אני אור העולם כל ההלך אחרי לא יתהלך בחשכה כי אור החיים יהיה לו׃
13 १३ फरीसियों ने उससे कहा; “तू अपनी गवाही आप देता है; तेरी गवाही ठीक नहीं।”
ויאמרו הפרושים על נשפך מעיד אתה עדותך איננה נאמנה׃
14 १४ यीशु ने उनको उत्तर दिया, “यदि मैं अपनी गवाही आप देता हूँ, तो भी मेरी गवाही ठीक है, क्योंकिमैं जानता हूँ, कि मैं कहाँ से आया हूँऔर कहाँ को जाता हूँ? परन्तु तुम नहीं जानते कि मैं कहाँ से आता हूँ या कहाँ को जाता हूँ।
ויען ישוע ויאמר אליהם אף אם אעיד על נפשי עדותי נאמנה יען כי ידעתי מאין באתי ואנה אני הלך ואתם לא ידעתם מאין באתי ואנה אלך׃
15 १५ तुम शरीर के अनुसार न्याय करते हो; मैं किसी का न्याय नहीं करता।
אתם לפי הבשר תשפטו ואני לא אשפט איש׃
16 १६ और यदि मैं न्याय करूँ भी, तो मेरा न्याय सच्चा है; क्योंकि मैं अकेला नहीं, परन्तु मैं पिता के साथ हूँ, जिसने मुझे भेजा है।
ואם אנכי אשפט משפטי אמת כי לא לבדי הנני כי אם אני והאב אשר שלחני׃
17 १७ और तुम्हारी व्यवस्था में भी लिखा है; कि दो जनों की गवाही मिलकर ठीक होती है।
וגם בתורתכם כתוב כי עדות שני אנשים נאמנה היא׃
18 १८ एक तो मैं आप अपनी गवाही देता हूँ, और दूसरा पिता मेरी गवाही देता है जिसने मुझे भेजा।”
אני הוא המעיד עלי וגם האב אשר שלחני יעידני׃
19 १९ उन्होंने उससे कहा, “तेरा पिता कहाँ है?” यीशु ने उत्तर दिया, “न तुम मुझे जानते हो, न मेरे पिता को, यदि मुझे जानते, तो मेरे पिता को भी जानते।”
ויאמרו אליו איו אביך ויען ישוע גם אתי גם את אבי לא ידעתם אלו אתי ידעתם כי עתה גם את אבי ידעתם׃
20 २० ये बातें उसने मन्दिर में उपदेश देते हुए भण्डार घर में कहीं, और किसी ने उसे न पकड़ा; क्योंकि उसका समय अब तक नहीं आया था।
כדברים האלה דבר בבית האוצר בלמדו במקדש ולא תפשו איש כי לא בא עתו׃
21 २१ उसने फिर उनसे कहा, “मैं जाता हूँ, और तुम मुझे ढूँढ़ोगे और अपने पाप में मरोगे; जहाँ मैं जाता हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते।”
ויוסף ישוע ויאמר אליהם אני הלך מזה ותבקשוני ובחטאתכם תמותו אל אשר אני הלך שמה אתם לא תוכלו לבוא׃
22 २२ इस पर यहूदियों ने कहा, “क्या वह अपने आपको मार डालेगा, जो कहता है, ‘जहाँ मैं जाता हूँ वहाँ तुम नहीं आ सकते’?”
ויאמרו היהודים ההמת ימית את נפשו כי אמר אל אשר אני הולך שמה אתם לא תוכלו לבוא׃
23 २३ उसने उनसे कहा, “तुम नीचे के हो, मैं ऊपर का हूँ; तुम संसार के हो, मैं संसार का नहीं।
ויאמר אליהם אתם הנכם מן התחתונים ואני מן העליונים אתם מן העולם הזה ואני אינני מן העולם הזה׃
24 २४ इसलिए मैंने तुम से कहा, कि तुम अपने पापों में मरोगे; क्योंकि यदि तुम विश्वास न करोगे कि मैं वही हूँ, तो अपने पापों में मरोगे।”
לכן אמרתי אליכם כי תמותו בחטאיכם כי אם לא תאמינו כי אני הוא בחטאיכם תמותו׃
25 २५ उन्होंने उससे कहा, “तू कौन है?” यीशु ने उनसे कहा, “वही हूँ जो प्रारम्भ से तुम से कहता आया हूँ।
ויאמרו אליו מי זה אתה ויאמר אליהם ישוע מה שגם מראש דברתי אליכם׃
26 २६ तुम्हारे विषय में मुझे बहुत कुछ कहना और निर्णय करना है परन्तु मेरा भेजनेवाला सच्चा है; और जो मैंने उससे सुना है, वही जगत से कहता हूँ।”
רבות עמי לדבר ולשפט עליכם אכן שלחי נאמן הוא ואשר שמעתי ממנו אתו אני מדבר אל העולם׃
27 २७ वे न समझे कि हम से पिता के विषय में कहता है।
והם לא התבוננו כי על האב אמר אליהם׃
28 २८ तब यीशु ने कहा, “जब तुम मनुष्य के पुत्र को ऊँचे पर चढ़ाओगे, तो जानोगे कि मैं वही हूँ, और अपने आप से कुछ नहीं करता, परन्तु जैसे मेरे पिता परमेश्वर ने मुझे सिखाया, वैसे ही ये बातें कहता हूँ।
אז אמר להם ישוע בעת תנשאו את בן האדם וידעתם כי אני הוא וכי אינני עשה דבר מנפשי כי אם כאשר למדני אבי אלה אדבר׃
29 २९ और मेरा भेजनेवाला मेरे साथ है; उसने मुझे अकेला नहीं छोड़ा; क्योंकि मैं सर्वदा वही काम करता हूँ, जिससे वह प्रसन्न होता है।”
ואשר שלח אתי הוא עמדי האב לא עזבני לבדד כי את הטוב בעיניו אני עשה תמיד׃
30 ३० वह ये बातें कह ही रहा था, कि बहुतों ने यीशु पर विश्वास किया।
ויהי בדברו זאת ויאמינו בו רבים׃
31 ३१ तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्होंने उस पर विश्वास किया था, कहा, “यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे।
ויאמר ישוע אל היהודים המאמינים בו אם תעמדו בדברי באמת תלמידי אתם׃
32 ३२ और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।”
וידעתם את האמת והאמת תשימכם לבני חורין׃
33 ३३ उन्होंने उसको उत्तर दिया, “हम तो अब्राहम के वंश से हैं, और कभी किसी के दास नहीं हुए; फिर तू क्यों कहता है, कि तुम स्वतंत्र हो जाओगे?”
ויענו אתו זרע אברהם נחנו ומעולם לא היינו לאיש לעבדים איכה תאמר בני חורין תהיו׃
34 ३४ यीशु ने उनको उत्तर दिया, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ कि जो कोई पाप करता है, वह पाप का दास है।
ויען אתם ישוע אמן אמן אני אמר לכם כל עשה חטא עבד החטא הוא׃
35 ३५ और दास सदा घर में नहीं रहता; पुत्र सदा रहता है। (aiōn g165)
והעבד לא ישכן בבית לעולם הבן ישכן לעולם׃ (aiōn g165)
36 ३६ इसलिए यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करेगा, तो सचमुच तुम स्वतंत्र हो जाओगे।
לכן אם הבן יעשה אתכם בני חורין חפשים באמת תהיו׃
37 ३७ मैं जानता हूँ कि तुम अब्राहम के वंश से हो; तो भी मेरा वचन तुम्हारे हृदय में जगह नहीं पाता, इसलिए तुम मुझे मार डालना चाहते हो।
ידעתי כי זרע אברהם אתם אבל אתם מבקשים להמיתני כי דברי לא יכן בתוככם׃
38 ३८ मैं वही कहता हूँ, जो अपने पिता के यहाँ देखा है; और तुम वही करते रहते हो जो तुम ने अपने पिता से सुना है।”
אני מדבר את אשר ראיתי אצל אבי ואתם עשים את אשר ראיתם אצל אביכם׃
39 ३९ उन्होंने उसको उत्तर दिया, “हमारा पिता तो अब्राहम है।” यीशु ने उनसे कहा, “यदि तुम अब्राहम के सन्तान होते, तो अब्राहम के समान काम करते।
ויענו ויאמרו אליו אבינו הוא אברהם ויאמר אליהם ישוע אלו הייתם בני אברהם כמעשי אברהם עשיתם׃
40 ४० परन्तु अब तुम मुझ जैसे मनुष्य को मार डालना चाहते हो, जिसने तुम्हें वह सत्य वचन बताया जो परमेश्वर से सुना, यह तो अब्राहम ने नहीं किया था।
ועתה אתם מבקשים להמיתני איש דבר אליכם האמת אשר שמעתי מעם האלהים אברהם לא עשה כזאת׃
41 ४१ तुम अपने पिता के समान काम करते हो” उन्होंने उससे कहा, “हम व्यभिचार से नहीं जन्मे, हमारा एक पिता है अर्थात् परमेश्वर।”
את מעשי אביכם אתם עשים ויאמרו אליו לא ילדי זנונים אנחנו יש לנו אב אחד הוא האלהים׃
42 ४२ यीशु ने उनसे कहा, “यदि परमेश्वर तुम्हारा पिता होता, तो तुम मुझसे प्रेम रखते; क्योंकि मैं परमेश्वर में से निकलकर आया हूँ; मैं आप से नहीं आया, परन्तु उसी ने मुझे भेजा।
ויאמר אליהם ישוע אלו אלהים הוא אביכם כי עתה אהבתם אתי כי אנכי יצאתי ובאתי מאת האלהים הן לא ממני באתי אך הוא שלחני׃
43 ४३ तुम मेरी बात क्यों नहीं समझते? इसलिए कि मेरा वचन सुन नहीं सकते।
מדוע לא תבינו לשוני יען לא תוכלון לשמע את דברי׃
44 ४४ तुम अपने पिता शैतान से हो, और अपने पिता की लालसाओं को पूरा करना चाहते हो। वह तो आरम्भ से हत्यारा है, और सत्य पर स्थिर न रहा, क्योंकि सत्य उसमें है ही नहीं; जब वह झूठ बोलता, तो अपने स्वभाव ही से बोलता है; क्योंकि वह झूठा है, वरन् झूठ का पिता है।
אתם מן אביכם השטן ולעשות את תאות אביכם חפצתם הוא רוצח נפש היה מראש ובאמת לא עמד כי אמת אין בו מדי דברי כזב משלו ידבר כי כזב הוא ואבי הכזב׃
45 ४५ परन्तु मैं जो सच बोलता हूँ, इसलिए तुम मेरा विश्वास नहीं करते।
ואני יען דברי האמת לא תאמינו לי׃
46 ४६ तुम में से कौन मुझे पापी ठहराता है? और यदि मैं सच बोलता हूँ, तो तुम मेरा विश्वास क्यों नहीं करते?
מי בכם על עון יוכיחני ואם אמת דברתי מדוע לא תאמינו לי׃
47 ४७ जो परमेश्वर से होता है, वह परमेश्वर की बातें सुनता है; और तुम इसलिए नहीं सुनते कि परमेश्वर की ओर से नहीं हो।”
אשר מאת האלהים הוא ישמע את דברי האלהים על כן אתם לא שמעתם כי אינכם מאת האלהים׃
48 ४८ यह सुन यहूदियों ने उससे कहा, “क्या हम ठीक नहीं कहते, कि तू सामरी है, और तुझ में दुष्टात्मा है?”
אז יענו היהודים ויאמרו אליו הלא הטבנו אשר דברנו כי שמרוני אתה ושד בך׃
49 ४९ यीशु ने उत्तर दिया, “मुझ में दुष्टात्मा नहीं; परन्तु मैं अपने पिता का आदर करता हूँ, और तुम मेरा निरादर करते हो।
ויען ישוע שד אין בי רק את אבי אני מכבד ואתם תבזוני׃
50 ५० परन्तु मैं अपनी प्रतिष्ठा नहीं चाहता, हाँ, एक है जो चाहता है, और न्याय करता है।
אכן לא אבקש את כבודי יש אחד אשר יבקש וישפט׃
51 ५१ मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि यदि कोई व्यक्ति मेरे वचन पर चलेगा, तो वह अनन्तकाल तक मृत्यु को न देखेगा।” (aiōn g165)
אמן אמן אני אמר לכם אם ישמר איש את דברי לא יראה מות לנצח׃ (aiōn g165)
52 ५२ लोगों ने उससे कहा, “अब हमने जान लिया कि तुझ में दुष्टात्मा है: अब्राहम मर गया, और भविष्यद्वक्ता भी मर गए हैं और तू कहता है, ‘यदि कोई मेरे वचन पर चलेगा तो वह अनन्तकाल तक मृत्यु का स्वाद न चखेगा।’ (aiōn g165)
ויאמרו אליו היהודים עתה ידענו כי שד בך הן אברהם והנביאים מתו ואתה אמרת אם ישמר איש את דברי לא יטעם מות לנצח׃ (aiōn g165)
53 ५३ हमारा पिता अब्राहम तो मर गया, क्या तू उससे बड़ा है? और भविष्यद्वक्ता भी मर गए, तू अपने आपको क्या ठहराता है?”
האתה גדול מאברהם אבינו אשר מת גם הנביאים מתו מה תעשה את עצמך׃
54 ५४ यीशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं आप अपनी महिमा करूँ, तो मेरी महिमा कुछ नहीं, परन्तु मेरी महिमा करनेवाला मेरा पिता है, जिसे तुम कहते हो, कि वह हमारा परमेश्वर है।
ויען ישוע אם אני מכבד את נפשי כבודי מאין אבי הוא המכבד אתי אשר תאמרו עליו כי הוא אלהיכם׃
55 ५५ और तुम ने तो उसे नहीं जाना: परन्तु मैं उसे जानता हूँ; और यदि कहूँ कि मैं उसे नहीं जानता, तो मैं तुम्हारे समान झूठा ठहरूँगा: परन्तु मैं उसे जानता, और उसके वचन पर चलता हूँ।
ולא ידעתם אתו ואני ידעתיו ואם אמר לא ידעתי אתו אהיה כזב כמוכם אבל ידעתיו ואת דברו שמרתי׃
56 ५६ तुम्हारा पिता अब्राहम मेरा दिन देखने की आशा से बहुत मगन था; और उसने देखा, और आनन्द किया।”
אברהם אביכם שש לראות את יומי וירא וישמח׃
57 ५७ लोगों ने उससे कहा, “अब तक तू पचास वर्ष का नहीं, फिर भी तूने अब्राहम को देखा है?”
ויאמרו אליו היהודים הנה אינך בן חמשים שנה ואת אברהם ראית׃
58 ५८ यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि पहले इसके कि अब्राहम उत्पन्न हुआ, मैं हूँ।”
ויאמר אליהם ישוע אמן אמן אני אמר לכם בטרם היות אברהם אני הוא׃
59 ५९ तब उन्होंने उसे मारने के लिये पत्थर उठाए, परन्तु यीशु छिपकर मन्दिर से निकल गया।
אז ירימו אבנים לרגם אתו וישוע התעלם ויצא מן המקדש ויעבר בתוכם עבור וחלוף׃

< यूहन्ना 8 >