< यूहन्ना 21 >

1 इन बातों के बाद यीशु ने अपने आपको तिबिरियास झील के किनारे चेलों पर प्रगट किया और इस रीति से प्रगट किया।
Pagamaliki genago, Yesu akavahumila kavili vawuliwa vaki pamuhana ya nyanja Tibelia. Avahumili naha,
2 शमौन पतरस और थोमा जो दिदुमुस कहलाता है, और गलील के काना नगर का नतनएल और जब्दी के पुत्र, और उसके चेलों में से दो और जन इकट्ठे थे।
Simoni Petili, Tomasi mweikemewa Mapaha, na Natanyeli mkolonjinji wa Kana ya ku Galilaya, vana vavili va Zebedayo na vawuliwa vaki vangi vavili, vakavya voha pamonga.
3 शमौन पतरस ने उनसे कहा, “मैं मछली पकड़ने जाता हूँ।” उन्होंने उससे कहा, “हम भी तेरे साथ चलते हैं।” इसलिए वे निकलकर नाव पर चढ़े, परन्तु उस रात कुछ न पकड़ा।
Simoni Petili akavajovela, “Nihamba kulova somba.” Vene vakamjovela, “Tete tilongosana na veve.” Vakahamba, vakakwela muwatu, nambu kilu yila nakupata chindu.
4 भोर होते ही यीशु किनारे पर खड़ा हुआ; फिर भी चेलों ने न पहचाना कि यह यीशु है।
Hamba kucha, Yesu ayimili kumwambu ya nyanja, nambu vawuliwa vamanyili lepi kuvya avi Yesu.
5 तब यीशु ने उनसे कहा, “हे बालकों, क्या तुम्हारे पास कुछ खाने को है?” उन्होंने उत्तर दिया, “नहीं।”
Yesu akavakota, “Vankozi, mupatili lepi somba?” Vakamyangula, “Lepi! Kawaka.”
6 उसने उनसे कहा, “नाव की दाहिनी ओर जाल डालो, तो पाओगे।” तब उन्होंने जाल डाला, और अब मछलियों की बहुतायत के कारण उसे खींच न सके।
Yesu akavajovela, “Muhelesa ngwanda upandi wa kulyela wa watu na nyenye yati mwipata somba.” Ndi vakazihelesa ngwanda, nambu hinu nakuhotola kuhuta kavili ndava ya somba zamahele.
7 इसलिए उस चेले ने जिससे यीशु प्रेम रखता था पतरस से कहा, “यह तो प्रभु है।” शमौन पतरस ने यह सुनकर कि प्रभु है, कमर में अंगरखा कस लिया, क्योंकि वह नंगा था, और झील में कूद पड़ा।
Kangi muwuliwa yula, Yesu mweamganili neju, akamjovela Petili, “Ndi Bambu!” Simoni Petili peayuwini kuvya ndi Bambu, akajikunga nyula yaki ya kuvala muni ahulili, akajitaga mumanji.
8 परन्तु और चेले डोंगी पर मछलियों से भरा हुआ जाल खींचते हुए आए, क्योंकि वे किनारे से अधिक दूर नहीं, कोई दो सौ हाथ पर थे।
Nambu vawuliwa vangi vala vabwelili kumbwani na watu kuni vihuta ngwanda zezimemili somba, vavi lepi kutali na pandumba, ndi vavi utali wa mita miya yimonga kuhuma mu mkingisa.
9 जब किनारे पर उतरे, तो उन्होंने कोयले की आग, और उस पर मछली रखी हुई, और रोटी देखी।
Pavahikili pandumba wauwene motu wa makalakala, wiyaka, na panani yaki pavikiwi somba na libumunda.
10 १० यीशु ने उनसे कहा, “जो मछलियाँ तुम ने अभी पकड़ी हैं, उनमें से कुछ लाओ।”
Yesu akavajovela, “Mgava somba zingi mleta penapa zemlovili.”
11 ११ शमौन पतरस ने डोंगी पर चढ़कर एक सौ तिरपन बड़ी मछलियों से भरा हुआ जाल किनारे पर खींचा, और इतनी मछलियाँ होने पर भी जाल न फटा।
Simoni Petili akayingila muwatu, akahuta mbaka kundumba ngwanda yila yeyimemili somba zivaha miya yimonga na makumi mhanu na zidatu. Pamonga wamemili somba zamahele, nambu ngwanda yadawiki lepi.
12 १२ यीशु ने उनसे कहा, “आओ, भोजन करो।” और चेलों में से किसी को साहस न हुआ, कि उससे पूछे, “तू कौन है?” क्योंकि वे जानते थे कि यह प्रभु है।
Yesu akavajovela “Mbwela mlawuka.” Kawaka hati mmonga wavi. Mwealingili kumkota. “Veve ndi wayani,” Vammanyili kuvya Bambu.
13 १३ यीशु आया, और रोटी लेकर उन्हें दी, और वैसे ही मछली भी।
Yesu akabwela, akatola, libumunda akavapela, akakita mewawa na somba zila.
14 १४ यह तीसरी बार है, कि यीशु ने मरे हुओं में से जी उठने के बाद चेलों को दर्शन दिए।
Yeniyi yavi mala ya datu Yesu kuvahumila vawuliwa vaki peamali kuyuka.
15 १५ भोजन करने के बाद यीशु ने शमौन पतरस से कहा, “हे शमौन, यूहन्ना के पुत्र, क्या तू इनसे बढ़कर मुझसे प्रेम रखता है?” उसने उससे कहा, “हाँ प्रभु; तू तो जानता है, कि मैं तुझ से प्रीति रखता हूँ।” उसने उससे कहा, “मेरे मेम्नों को चरा।”
Pevamali kulya, Yesu akamkota Simoni Petili, “Simoni mwana wa Yohani! Wu, ukunigana nene kuliku ava?” Mwene akayangula, “Ena, Bambu, umanyili kuvya nene nikukugana.” Yesu akamjovela, “Dima vana mambelele vangu.”
16 १६ उसने फिर दूसरी बार उससे कहा, “हे शमौन यूहन्ना के पुत्र, क्या तू मुझसे प्रेम रखता है?” उसने उससे कहा, “हाँ, प्रभु तू जानता है, कि मैं तुझ से प्रीति रखता हूँ।” उसने उससे कहा, “मेरी भेड़ोंकी रखवाली कर।”
Kavili akamjovela, “Simoni mwana wa Yohani! Wu, ukunigana?” Petili akamyangula, “Ena, Bambu, umanyili kuvya nikukugana.” Yesu akamjovela “Dima mambelele gangu.”
17 १७ उसने तीसरी बार उससे कहा, “हे शमौन, यूहन्ना के पुत्र, क्या तू मुझसे प्रीति रखता है?” पतरस उदास हुआ, कि उसने उसे तीसरी बार ऐसा कहा, “क्या तू मुझसे प्रीति रखता है?” और उससे कहा, “हे प्रभु, तू तो सब कुछ जानता है: तू यह जानता है कि मैं तुझ से प्रीति रखता हूँ।” यीशु ने उससे कहा, “मेरी भेड़ों को चरा।
Yesu akamkota mala ya datu, “Simoni mwana wa Yohani! Wu, ukunigana?” Penapo Petili akavya ngolongondi ndava amkotili mala ya datu. “Ukunigana?” Akamjovela, “Bambu, wamwene umanyili kila chindu, umanyili kuvya nene nikukugana.” Yesu akamjovela, “Dima mambelele gangu!
18 १८ मैं तुझ से सच-सच कहता हूँ, जब तू जवान था, तो अपनी कमर बाँधकर जहाँ चाहता था, वहाँ फिरता था; परन्तु जब तू बूढ़ा होगा, तो अपने हाथ लम्बे करेगा, और दूसरा तेरी कमर बाँधकर जहाँ तू न चाहेगा वहाँ तुझे ले जाएगा।”
Chakaka nikukujovela, pawavi msongolo wayovalili kujitendelekeha wamwene na kuhamba kwewigana. Nambu pawivya mgogolo wiyinula mawoko gaku, mundu yungi ndi yati akukunga na kuhamba kwe wangagana kuhamba.”
19 १९ उसने इन बातों से दर्शाया कि पतरस कैसी मृत्यु से परमेश्वर की महिमा करेगा; और यह कहकर, उससे कहा, “मेरे पीछे हो ले।”
Yesu ajovili genago, kulangisa namuna Petili cheifwa na kumpela ukulu Chapanga. Kangi akamjovela Petili, “Nilanda.”
20 २० पतरस ने फिरकर उस चेले को पीछे आते देखा, जिससे यीशु प्रेम रखता था, और जिसने भोजन के समय उसकी छाती की ओर झुककर पूछा “हे प्रभु, तेरा पकड़वानेवाला कौन है?”
Petili akang'anamuka, amuwene muwuliwa yula mweaganiwi na Yesu, akumlanda mweneuyo ndi yula mweatamili papipi neju na Yesu lukumbi pevalyayi na kumkota, “Bambu ndi yani mweakukung'anamukila?”
21 २१ उसे देखकर पतरस ने यीशु से कहा, “हे प्रभु, इसका क्या हाल होगा?”
Hinu, Petili peamuwene mwenuyo, akamkota Yesu, “Bambu, mundu uyu chikumuhumila kyani?”
22 २२ यीशु ने उससे कहा, “यदि मैं चाहूँ कि वह मेरे आने तक ठहरा रहे, तो तुझे क्या? तू मेरे पीछे हो ले।”
Yesu akayangula, “Ngati nigana asigalila mbaka penibwela, chikuvala kyani? Veve unilanda nene.”
23 २३ इसलिए भाइयों में यह बात फैल गई, कि वह चेला न मरेगा; तो भी यीशु ने उससे यह नहीं कहा, कि वह न मरेगा, परन्तु यह कि “यदि मैं चाहूँ कि वह मेरे आने तक ठहरा रहे, तो तुझे इससे क्या?”
Malovi ago, gadandasiki pagati ya valongo vevakumsadika Kilisitu kuvya muwuliwa mwenuyo yati ifwa lepi. Nambu Yesu amjovili lepi muwuliwa yula ifwa lepi, nambu ajovili, “Ngati nigana asigalila mbaka panibwela yikukuvala kyani?”
24 २४ यह वही चेला है, जो इन बातों की गवाही देता है और जिसने इन बातों को लिखा है और हम जानते हैं, कि उसकी गवाही सच्ची है।
Mwenuyu ndi muwuliwa, mwealoli mambu ago na kugayandika. Tete timanyili ajovili chakaka.
25 २५ और भी बहुत से काम हैं, जो यीशु ने किए; यदि वे एक-एक करके लिखे जाते, तो मैं समझता हूँ, कि पुस्तकें जो लिखी जातीं वे जगत में भी न समातीं।
Gavi mambu gangi gamahele geagahengili Yesu. Ngati goha ngagiyandikwayi, niholela hati mulima woha nakuvya pandu pa kuvika hitabu yeyiyandikwi. Ena.

< यूहन्ना 21 >