< यूहन्ना 18 >

1 यीशु ये बातें कहकर अपने चेलों के साथ किद्रोन के नाले के पार गया, वहाँ एक बारी थी, जिसमें वह और उसके चेले गए।
(И) сия рек Иисус, изыде со ученики Своими на он пол потока Кедрска, идеже бе вертоград, в оньже вниде Сам и ученицы Его:
2 और उसका पकड़वानेवाला यहूदा भी वह जगह जानता था, क्योंकि यीशु अपने चेलों के साथ वहाँ जाया करता था।
ведяше же Иуда предаяй Его место, яко множицею собирашеся Иисус ту со ученики Своими.
3 तब यहूदा सैन्य-दल को और प्रधान याजकों और फरीसियों की ओर से प्यादों को लेकर दीपकों और मशालों और हथियारों को लिए हुए वहाँ आया।
Иуда убо приемь спиру и от архиерей и фарисей слуги, прииде тамо со светилы и свещами и оружии.
4 तब यीशु उन सब बातों को जो उस पर आनेवाली थीं, जानकर निकला, और उनसे कहने लगा, “किसे ढूँढ़ते हो?”
Иисус же ведый вся грядущая Нань, изшед рече им: кого ищете?
5 उन्होंने उसको उत्तर दिया, “यीशु नासरी को।” यीशु ने उनसे कहा, “मैं हूँ।” और उसका पकड़वानेवाला यहूदा भी उनके साथ खड़ा था।
Отвещаша Ему: Иисуса Назореа. Глагола им Иисус: Аз есмь. Стояше же и Иуда, иже предаяше Его, с ними.
6 उसके यह कहते ही, “मैं हूँ,” वे पीछे हटकर भूमि पर गिर पड़े।
Егда же рече им: Аз есмь, идоша вспять и падоша на земли.
7 तब उसने फिर उनसे पूछा, “तुम किसको ढूँढ़ते हो।” वे बोले, “यीशु नासरी को।”
Паки убо вопроси их (Иисус): кого ищете? Они же реша: Иисуса Назореа.
8 यीशु ने उत्तर दिया, “मैं तो तुम से कह चुका हूँ कि मैं हूँ, यदि मुझे ढूँढ़ते हो तो इन्हें जाने दो।”
Отвеща Иисус: рех вам, яко Аз есмь: аще убо Мене ищете, оставите сих ити:
9 यह इसलिए हुआ, कि वह वचन पूरा हो, जो उसने कहा था: “जिन्हें तूने मुझे दिया, उनमें से मैंने एक को भी न खोया।”
да сбудется слово, еже рече, яко ихже дал еси Мне, не погубих от них ни когоже.
10 १० शमौन पतरस ने तलवार, जो उसके पास थी, खींची और महायाजक के दास पर चलाकर, उसका दाहिना कान काट दिया, उस दास का नाम मलखुस था।
Симон же Петр, имый нож, извлече его и удари архиереова раба и уреза ему ухо десное: бе же имя рабу Малх.
11 ११ तब यीशु ने पतरस से कहा, “अपनी तलवार काठी में रख। जो कटोरा पिता ने मुझे दिया है क्या मैं उसे न पीऊँ?”
Рече убо Иисус Петрови: вонзи нож в ножницу: чашу, юже даде Мне Отец, не имам ли пити ея?
12 १२ तब सिपाहियों और उनके सूबेदार और यहूदियों के प्यादों ने यीशु को पकड़कर बाँध लिया,
Спира же и тысящник и слуги Иудейстии яша Иисуса и связаша Его,
13 १३ और पहले उसे हन्ना के पास ले गए क्योंकि वह उस वर्ष के महायाजक कैफा का ससुर था।
и ведоша Его ко Анне первее: бе бо тесть Каиафе, иже бе архиерей лету тому:
14 १४ यह वही कैफा था, जिसने यहूदियों को सलाह दी थी कि हमारे लोगों के लिये एक पुरुष का मरना अच्छा है।
бе же Каиафа давый совет Иудеом, яко уне есть единому человеку умрети за люди.
15 १५ शमौन पतरस और एक और चेला भी यीशु के पीछे हो लिए। यह चेला महायाजक का जाना पहचाना था और यीशु के साथ महायाजक के आँगन में गया।
По Иисусе же идяше Симон Петр и другий ученик: ученик же той бе знаемь архиереови и вниде со Иисусом во двор архиереов:
16 १६ परन्तु पतरस बाहर द्वार पर खड़ा रहा, तब वह दूसरा चेला जो महायाजक का जाना पहचाना था, बाहर निकला, और द्वारपालिन से कहकर, पतरस को भीतर ले आया।
Петр же стояше при дверех вне. Изыде убо ученик той, иже бе знаемь архиереови, и рече двернице и введе Петра.
17 १७ उस दासी ने जो द्वारपालिन थी, पतरस से कहा, “क्या तू भी इस मनुष्य के चेलों में से है?” उसने कहा, “मैं नहीं हूँ।”
Глагола же раба дверница Петрови: еда и ты ученик еси Человека Сего? Глагола он: несмь.
18 १८ दास और प्यादे जाड़े के कारण कोयले धधकाकर खड़े आग ताप रहे थे और पतरस भी उनके साथ खड़ा आग ताप रहा था।
Стояху же раби и слуги огнь сотворше, яко зима бе, и греяхуся: бе же с ними Петр стоя и греяся.
19 १९ तब महायाजक ने यीशु से उसके चेलों के विषय में और उसके उपदेश के विषय में पूछा।
Архиерей же вопроси Иисуса о ученицех Его и о учении Его.
20 २० यीशु ने उसको उत्तर दिया, “मैंने जगत से खुलकर बातें की; मैंने आराधनालयों और मन्दिर में जहाँ सब यहूदी इकट्ठा हुआ करते हैं सदा उपदेश किया औरगुप्त में कुछ भी नहीं कहा।
Отвеща ему Иисус: Аз не обинуяся глаголах миру: Аз всегда учах на сонмищих и в церкви, идеже всегда Иудее снемлются, и тай не глаголах ничесоже:
21 २१ तू मुझसे क्यों पूछता है? सुननेवालों से पूछ: कि मैंने उनसे क्या कहा? देख वे जानते हैं; कि मैंने क्या-क्या कहा।”
что Мя вопрошаеши? Вопроси слышавших, что глаголах им: се, сии ведят, яже рех Аз.
22 २२ जब उसने यह कहा, तो प्यादों में से एक ने जो पास खड़ा था, यीशु को थप्पड़ मारकर कहा, “क्या तू महायाजक को इस प्रकार उत्तर देता है?”
Сия же рекшу Ему, един от предстоящих слуг удари в ланиту Иисуса, рек: тако ли отвещаваеши архиереови?
23 २३ यीशु ने उसे उत्तर दिया, “यदि मैंने बुरा कहा, तो उस बुराई पर गवाही दे; परन्तु यदि भला कहा, तो मुझे क्यों मारता है?”
Отвеща ему Иисус: аще зле глаголах, свидетелствуй о зле: аще ли добре, что Мя биеши?
24 २४ हन्ना ने उसे बंधे हुए कैफा महायाजक के पास भेज दिया।
Посла же Его Анна связана к Каиафе архиереови.
25 २५ शमौन पतरस खड़ा हुआ आग ताप रहा था। तब उन्होंने उससे कहा; “क्या तू भी उसके चेलों में से है?” उसने इन्कार करके कहा, “मैं नहीं हूँ।”
Бе же Симон Петр стоя и греяся. Реша же ему: еда и ты от ученик Его еси? Он (же) отвержеся и рече: несмь.
26 २६ महायाजक के दासों में से एक जो उसके कुटुम्ब में से था, जिसका कान पतरस ने काट डाला था, बोला, “क्या मैंने तुझे उसके साथ बारी में न देखा था?”
Глагола един от раб архиереовых, южика сый, емуже Петр уреза ухо: не аз ли тя видех в вертограде с Ним?
27 २७ पतरस फिर इन्कार कर गया और तुरन्त मुर्गे ने बाँग दी।
Паки убо Петр отвержеся, и абие петель возгласи.
28 २८ और वे यीशु को कैफा के पास से किले को ले गए और भोर का समय था, परन्तु वे स्वयं किले के भीतर न गए ताकि अशुद्ध न हों परन्तु फसह खा सकें।
Ведоша же Иисуса от Каиафы в претор. Бе же утро: и тии не внидоша в претор, да не осквернятся, но да ядят пасху.
29 २९ तब पिलातुस उनके पास बाहर निकल आया और कहा, “तुम इस मनुष्य पर किस बात का दोषारोपण करते हो?”
Изыде же Пилат к ним вон и рече: кую речь приносите на Человека Сего?
30 ३० उन्होंने उसको उत्तर दिया, “यदि वह कुकर्मी न होता तो हम उसे तेरे हाथ न सौंपते।”
Отвещаша и реша ему: аще не бы (был) Сей злодей, не быхом предали Его тебе.
31 ३१ पिलातुस ने उनसे कहा, “तुम ही इसे ले जाकर अपनी व्यवस्था के अनुसार उसका न्याय करो।” यहूदियों ने उससे कहा, “हमें अधिकार नहीं कि किसी का प्राण लें।”
Рече же им Пилат: поимите Его вы и по закону вашему судите Ему. Реша же ему Иудее: нам не достоит убити ни когоже:
32 ३२ यह इसलिए हुआ, कि यीशु की वह बात पूरी हो जो उसने यह दर्शाते हुए कही थी, कि उसका मरना कैसा होगा।
да слово Иисусово сбудется, еже рече, назнаменуя, коею смертию хотяше умрети.
33 ३३ तब पिलातुस फिर किले के भीतर गया और यीशु को बुलाकर, उससे पूछा, “क्या तू यहूदियों का राजा है?”
Вниде убо паки Пилат в претор и пригласи Иисуса и рече Ему: Ты ли еси Царь Иудейск?
34 ३४ यीशु ने उत्तर दिया, “क्या तू यह बात अपनी ओर से कहता है या औरों ने मेरे विषय में तुझ से कही?”
Отвеща ему Иисус: о себе ли ты сие глаголеши, или инии тебе рекоша о Мне?
35 ३५ पिलातुस ने उत्तर दिया, “क्या मैं यहूदी हूँ? तेरी ही जाति और प्रधान याजकों ने तुझे मेरे हाथ सौंपा, तूने क्या किया है?”
Отвеща Пилат: еда аз Жидовин есмь? Род Твой и архиерее предаша Тя мне: что еси сотворил?
36 ३६ यीशु ने उत्तर दिया, “मेरा राज्य इस जगत का नहीं, यदि मेरा राज्य इस जगत का होता, तो मेरे सेवक लड़ते, कि मैं यहूदियों के हाथ सौंपा न जाता: परन्तु अब मेरा राज्य यहाँ का नहीं।”
Отвеща Иисус: Царство Мое несть от мира сего: аще от мира сего было бы Царство Мое, слуги Мои (убо) подвизалися быша, да не предан бых был Иудеом: ныне же Царство Мое несть отсюду.
37 ३७ पिलातुस ने उससे कहा, “तो क्या तू राजा है?” यीशु ने उत्तर दिया, “तू कहता है, कि मैं राजा हूँ; मैंने इसलिए जन्म लिया, और इसलिए जगत में आया हूँ कि सत्य पर गवाही दूँ जो कोई सत्य का है, वह मेरा शब्द सुनता है।”
Рече же Ему Пилат: убо Царь ли еси Ты? Отвеща Иисус: ты глаголеши, яко Царь есмь Аз: Аз на сие родихся и на сие приидох в мир, да свидетелствую истину: (и) всяк, иже есть от истины, послушает гласа Моего.
38 ३८ पिलातुस ने उससे कहा, “सत्य क्या है?” और यह कहकर वह फिर यहूदियों के पास निकल गया और उनसे कहा, “मैं तो उसमें कुछ दोष नहीं पाता।
Глагола Ему Пилат: что есть истина? И сие рек, паки изыде ко Иудеом и глагола им: аз ни единыя вины обретаю в Нем:
39 ३९ “पर तुम्हारी यह रीति है कि मैं फसह में तुम्हारे लिये एक व्यक्ति को छोड़ दूँ। तो क्या तुम चाहते हो, कि मैं तुम्हारे लिये यहूदियों के राजा को छोड़ दूँ?”
есть же обычай вам, да единаго вам отпущу на Пасху: хощете ли убо, (да) отпущу вам Царя Иудейска?
40 ४० तब उन्होंने फिर चिल्लाकर कहा, “इसे नहीं परन्तु हमारे लिये बरअब्बा को छोड़ दे।” और बरअब्बा डाकू था।
Возопиша же паки вси, глаголюще: не Сего, но Варавву. Бе же Варавва разбойник.

< यूहन्ना 18 >