< योएल 2 >

1 सिय्योन में नरसिंगा फूँको; मेरे पवित्र पर्वत पर साँस बाँधकर फूँको! देश के सब रहनेवाले काँप उठें, क्योंकि यहोवा का दिन आता है, वरन् वह निकट ही है।
Stød i horn på Zion, blæs alarm på mit hellige Bjerg! Alle i landet skal bæve, thi HERRENs Dag, den kommer;
2 वह अंधकार और अंधेरे का दिन है, वह बादलों का दिन है और अंधियारे के समान फैलता है। जैसे भोर का प्रकाश पहाड़ों पर फैलता है, वैसे ही एक बड़ी और सामर्थी जाति आएगी; प्राचीनकाल में वैसी कभी न हुई, और न उसके बाद भी फिर किसी पीढ़ी में होगी।
ja, nær er Mulms og Mørkes Dag, Skyers og Tåges Dag. Et stort, et vældigt Folk er bredt som Gry over Bjerge. Dets Lige har aldrig været, skal aldrig komme herefter til fjerneste Slægters År.
3 उसके आगे-आगे तो आग भस्म करती जाएगी, और उसके पीछे-पीछे लौ जलाती जाएगी। उसके आगे की भूमि तो अदन की बारी के समान होगी, परन्तु उसके पीछे की भूमि उजाड़ मरुस्थल बन जाएगी, और उससे कुछ न बचेगा।
Foran det æder Ild, og bag det flammer Lue; foran det er Landet som Eden og bag det en øde Ørk; fra det slipper ingen bort.
4 उनका रूप घोड़ों का सा है, और वे सवारी के घोड़ों के समान दौड़ते हैं।
At se til er de som Heste, som Hingste farer de frem;
5 उनके कूदने का शब्द ऐसा होता है जैसा पहाड़ों की चोटियों पर रथों के चलने का, या खूँटी भस्म करती हुई लौ का, या जैसे पाँति बाँधे हुए बलवन्त योद्धाओं का शब्द होता है।
det lyder som raslende Vogne, når de hopper på Bjergenes Tinder, som knitrende Lue, der æder Strå, som en vældig Hær, der er rustet til Strid.
6 उनके सामने जाति-जाति के लोग पीड़ित होते हैं, सब के मुख मलिन होते हैं।
Folkeslag skælver for dem, alle Ansigter blusser.
7 वे शूरवीरों के समान दौड़ते, और योद्धाओं की भाँति शहरपनाह पर चढ़ते हैं। वे अपने-अपने मार्ग पर चलते हैं, और कोई अपनी पाँति से अलग न चलेगा।
Som Helte haster de frem, som Stridsmænd stormer de Mure; enhver går lige ud, de bøjer ej af fra vejen.
8 वे एक दूसरे को धक्का नहीं लगाते, वे अपनी-अपनी राह पर चलते हैं; शस्त्रों का सामना करने से भी उनकी पाँति नहीं टूटती।
De trænger ikke hverandre, hver følger sin egen Sti. Trods Våbenmagt styrter de frem uden at lade sig standse, de kaster sig over Byen,
9 वे नगर में इधर-उधर दौड़ते, और शहरपनाह पर चढ़ते हैं; वे घरों में ऐसे घुसते हैं जैसे चोर खिड़कियों से घुसते हैं।
stormer Mulen i Løb; i Husene trænger de ind, gennem Vinduer kommer de som Tyve.
10 १० उनके आगे पृथ्वी काँप उठती है, और आकाश थरथराता है। सूर्य और चन्द्रमा काले हो जाते हैं, और तारे नहीं झलकते।
Foran dem skælver Jorden, Himlen bæver; Sol og Måne sortner, Stjernerne mister deres Glans.
11 ११ यहोवा अपने उस दल के आगे अपना शब्द सुनाता है, क्योंकि उसकी सेना बहुत ही बड़ी है; जो अपना वचन पूरा करनेवाला है, वह सामर्थी है। क्योंकि यहोवा का दिन बड़ा और अति भयानक है; उसको कौन सह सकेगा?
Foran sin Stridsmagt løfter HERREN sin Røst, thi såre stor er hans Hær, ja, hans Ords Fuldbyrder er vældig; thi stor er HERRENs Dag og såre frygtelig; hvem holder den ud?
12 १२ “तो भी,” यहोवा की यह वाणी है, “अभी भी सुनो, उपवास के साथ रोते-पीटते अपने पूरे मन से फिरकर मेरे पास आओ।
Selv nu, så lyder det fra HERREN, vend om til mig af ganske Hjerte, med Faste og Gråd og Klage!
13 १३ अपने वस्त्र नहीं, अपने मन ही को फाड़कर” अपने परमेश्वर यहोवा की ओर फिरो; क्योंकि वह अनुग्रहकारी, दयालु, विलम्ब से क्रोध करनेवाला, करुणानिधान और दुःख देकर पछतानेवाला है।
Sønderriv Hjerterne, ej eders Klæder, vend om til HERREN eders Gud! Thi nådig og barmhjertig er han, langmodig og rig på Miskundhed, han angrer det onde.
14 १४ क्या जाने वह फिरकर पछताए और ऐसी आशीष दे जिससे तुम्हारे परमेश्वर यहोवा को अन्नबलि और अर्घ दिया जाए।
Måske slår han om og angrer og levner Velsignelse efter sig, Afgrødeoffer og Drikoffer til HERREN eders Gud.
15 १५ सिय्योन में नरसिंगा फूँको, उपवास का दिन ठहराओ, महासभा का प्रचार करो;
Stød i Horn på Zion, helliger Faste, udråb festlig Samling,
16 १६ लोगों को इकट्ठा करो। सभा को पवित्र करो; पुरनियों को बुला लो; बच्चों और दूधपीउवों को भी इकट्ठा करो। दूल्हा अपनी कोठरी से, और दुल्हन भी अपने कमरे से निकल आएँ।
kald Folket sammen, helliger et Stævne, lad de gamle samles, kald Børnene sammen, også dem, som dier Bryst; lad Brudgom gå ud af sit Kammer, Brud af sit Telt!
17 १७ याजक जो यहोवा के टहलुए हैं, वे आँगन और वेदी के बीच में रो रोकर कहें, “हे यहोवा अपनी प्रजा पर तरस खा; और अपने निज भाग की नामधराई न होने दे; न जाति-जाति उसकी उपमा देने पाएँ। जाति-जाति के लोग आपस में क्यों कहने पाएँ, ‘उनका परमेश्वर कहाँ रहा?’”
Imellem Forhal og Alter skal Præsterne, HERRENs Tjenere, græde og sige: "HERRE, spar dog dit Folk! Overgiv ej din Arv til Skændsel, til Hedningers Spot! Hvi skal man sige blandt Folkene: Hvor er deres Gud?"
18 १८ तब यहोवा को अपने देश के विषय में जलन हुई, और उसने अपनी प्रजा पर तरस खाया।
Og HERREN blev nidkær for sit Land og fik Medynk med sit Folk.
19 १९ यहोवा ने अपनी प्रजा के लोगों को उत्तर दिया, “सुनो, मैं अन्न और नया दाखमधु और ताजा तेल तुम्हें देने पर हूँ, और तुम उन्हें पाकर तृप्त होगे; और मैं भविष्य में अन्यजातियों से तुम्हारी नामधराई न होने दूँगा।
Og HERREN svarede sit Folk: Se, jeg sender eder korn, Most og Olie, så I kan mættes deraf; og jeg vil ikke længer gøre eder til Skændsel iblandt Hedningerne.
20 २० “मैं उत्तर की ओर से आई हुई सेना को तुम्हारे पास से दूर करूँगा, और उसे एक निर्जल और उजाड़ देश में निकाल दूँगा; उसका अगला भाग तो पूरब के ताल की ओर और उसका पिछला भाग पश्चिम के समुद्र की ओर होगा; उससे दुर्गन्ध उठेगी, और उसकी सड़ी गन्ध फैलेगी, क्योंकि उसने बहुत बुरे काम किए हैं।
Fjenden fra Nord driver jeg langt bort fra eder og støder ham ud i et tørt og øde Land, hans Fortrop ud i Havet i Øst og hans Bagtrop i Havet i Vest, og han skal udsprede Stank og ilde Lugt; thi han udførte store Ting.
21 २१ “हे देश, तू मत डर; तू मगन हो और आनन्द कर, क्योंकि यहोवा ने बड़े-बड़े काम किए हैं!
Frygt ikke, Jord, fryd dig, vær glad! Thi HERREN har udført store Ting.
22 २२ हे मैदान के पशुओं, मत डरो, क्योंकि जंगल में चराई उगेगी, और वृक्ष फलने लगेंगे; अंजीर का वृक्ष और दाखलता अपना-अपना बल दिखाने लगेंगी।
Frygt ikke, I Markens Dyr! Thi Ørkenens Græsmarker grønnes, og Træerne bærer Frugt; Figentræ og Vinstok giver alt, hvad de kan.
23 २३ “हे सिय्योन के लोगों, तुम अपने परमेश्वर यहोवा के कारण मगन हो, और आनन्द करो; क्योंकि तुम्हारे लिये वह वर्षा, अर्थात् बरसात की पहली वर्षा बहुतायत से देगा; और पहले के समान अगली और पिछली वर्षा को भी बरसाएगा।
Og I, Zions Sønner, fryd eder, vær glade i HERREN eders Gud! Thi han giver eder Føde til Frelse, idet han sender eder Regn, Tidligregn og Sildigregn, som før.
24 २४ “तब खलिहान अन्न से भर जाएँगे, और रसकुण्ड नये दाखमधु और ताजे तेल से उमड़ेंगे।
Tærskepladserne skal fyldes med Korn, Persekummerne løbe over med Most og Olie.
25 २५ और जिन वर्षों की उपज अर्बे नामक टिड्डियों, और येलेक, और हासील ने, और गाजाम नामक टिड्डियों ने, अर्थात् मेरे बड़े दल ने जिसको मैंने तुम्हारे बीच भेजा, खा ली थी, मैं उसकी हानि तुम को भर दूँगा।
Og jeg godtgør eder de År, da Græshoppen, Springeren, Æderen og Gnaveren hærgede, min store Hær, som jeg sendte imod eder.
26 २६ “तुम पेट भरकर खाओगे, और तृप्त होगे, और अपने परमेश्वर यहोवा के नाम की स्तुति करोगे, जिसने तुम्हारे लिये आश्चर्य के काम किए हैं। और मेरी प्रजा की आशा फिर कभी न टूटेगी।
I skal spise og mættes og love HERREN eders Guds Navn, fordi han handler underfuldt med eder; og mit Folk skal i Evighed ikke blive til Skamme.
27 २७ तब तुम जानोगे कि मैं इस्राएल के बीच में हूँ, और मैं, यहोवा, तुम्हारा परमेश्वर हूँ और कोई दूसरा नहीं है। मेरी प्रजा की आशा फिर कभी न टूटेगी।
Og I skal kende, at jeg er i Israels Midte, og at jeg, og ingen anden er HERREN eders Gud; og mit Folk skal i Evighed ikke blive til Skamme.
28 २८ “उन बातों के बाद मैं सब प्राणियों पर अपना आत्मा उण्डेलूँगा; तुम्हारे बेटे-बेटियाँ भविष्यद्वाणी करेंगी, और तुम्हारे पुरनिये स्वप्न देखेंगे, और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे।
Og det skal ske derefter, at jeg vil udgyde min ånd over alt kød, eders Sønner og eders Døtre skal profetere, eders gamle skal drømme Drømme og eders unge skue Syner;
29 २९ तुम्हारे दास और दासियों पर भी मैं उन दिनों में अपना आत्मा उण्डेलूँगा।
også over Trælle og Trælkvinder vil jeg udgyde min Ånd i de Dage.
30 ३० “और मैं आकाश में और पृथ्वी पर चमत्कार, अर्थात् लहू और आग और धुएँ के खम्भे दिखाऊँगा
Og jeg lader ske Tegn på Himmelen og på Jorden, Blod, Ild og Røgstøtter.
31 ३१ यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहले सूर्य अंधियारा होगा और चन्द्रमा रक्त सा हो जाएगा।
Solen skal vendes til Mørke og Månen til Blod, før HERRENs store og frygtelige Dag kommer.
32 ३२ उस समय जो कोई यहोवा से प्रार्थना करेगा, वह छुटकारा पाएगा; और यहोवा के वचन के अनुसार सिय्योन पर्वत पर, और यरूशलेम में जिन बचे हुओं को यहोवा बुलाएगा, वे उद्धार पाएँगे।
Men enhver, som påkalder HERRENs Navn, skal frelses; thi på Zions Bjerg og i Jerusalem skal der være Frelse, som HERREN har sagt; og til de undslupne skal hver den høre, som HERREN kalder.

< योएल 2 >