< अय्यूब 8 >

1 तब शूही बिल्दद ने कहा,
آنگاه بلدد شوحی پاسخ داد:
2 “तू कब तक ऐसी-ऐसी बातें करता रहेगा? और तेरे मुँह की बातें कब तक प्रचण्ड वायु सी रहेगी?
ای ایوب، تا به کی به این حرفها ادامه می‌دهی؟ حرفهای تو باد هواست!
3 क्या परमेश्वर अन्याय करता है? और क्या सर्वशक्तिमान धार्मिकता को उलटा करता है?
آیا خدای قادر مطلق عدالت و انصاف را زیر پا می‌گذارد؟
4 यदि तेरे बच्चों ने उसके विरुद्ध पाप किया है, तो उसने उनको उनके अपराध का फल भुगताया है।
فرزندانت به خدا گناه کردند و او به حق، ایشان را مجازات نمود.
5 तो भी यदि तू आप परमेश्वर को यत्न से ढूँढ़ता, और सर्वशक्तिमान से गिड़गिड़ाकर विनती करता,
ولی اکنون تو به درگاه خدای قادر مطلق دعا کن.
6 और यदि तू निर्मल और धर्मी रहता, तो निश्चय वह तेरे लिये जागता; और तेरी धार्मिकता का निवास फिर ज्यों का त्यों कर देता।
اگر آدم پاک و خوبی باشی، او دعایت را می‌شنود و تو را اجابت می‌کند و خانهٔ تو را برکت می‌دهد.
7 चाहे तेरा भाग पहले छोटा ही रहा हो परन्तु अन्त में तेरी बहुत बढ़ती होती।
عاقبت تو آنچنان از خیر و برکت سرشار خواهد شد که زندگی گذشته‌ات در برابر آن ناچیز به نظر خواهد آمد.
8 “पिछली पीढ़ी के लोगों से तो पूछ, और जो कुछ उनके पुरखाओं ने जाँच पड़ताल की है उस पर ध्यान दे।
از سالخوردگان بپرس تا از تجربهٔ خود به تو بیاموزند.
9 क्योंकि हम तो कल ही के हैं, और कुछ नहीं जानते; और पृथ्वी पर हमारे दिन छाया के समान बीतते जाते हैं।
ما آنقدر زندگی نکرده‌ایم که همه چیز را بدانیم.
10 १० क्या वे लोग तुझ से शिक्षा की बातें न कहेंगे? क्या वे अपने मन से बात न निकालेंगे?
تو می‌توانی از حکمت گذشتگان درس عبرت بگیری و آنها به تو خواهند گفت که
11 ११ “क्या कछार की घास पानी बिना बढ़ सकती है? क्या सरकण्डा जल बिना बढ़ता है?
آیا گیاه پاپیروس می‌تواند خارج از مرداب بروید؟ آیا علف مرداب بدون آب نمی‌میرد؟
12 १२ चाहे वह हरी हो, और काटी भी न गई हो, तो भी वह और सब भाँति की घास से पहले ही सूख जाती है।
آیا در حالی که هنوز سبز است و آماده بریدن نیست پژمرده نمی‌شود؟
13 १३ परमेश्वर के सब बिसरानेवालों की गति ऐसी ही होती है और भक्तिहीन की आशा टूट जाती है।
همچنین است سرنوشت آنانی که خدا را فراموش می‌کنند. امید شخص بی‌خدا ناپایدار است.
14 १४ उसकी आशा का मूल कट जाता है; और जिसका वह भरोसा करता है, वह मकड़ी का जाला ठहरता है।
شخص بی‌خدا مانند کسی است که به تار عنکبوت اعتماد کند.
15 १५ चाहे वह अपने घर पर टेक लगाए परन्तु वह न ठहरेगा; वह उसे दृढ़ता से थामेगा परन्तु वह स्थिर न रहेगा।
اگر به آن تکیه نماید، می‌افتد و اگر از آن آویزان شود، آن تار او را نگه نمی‌دارد.
16 १६ वह धूप पाकर हरा भरा हो जाता है, और उसकी डालियाँ बगीचे में चारों ओर फैलती हैं।
او مانند گیاهی است که صبحگاهان تر و تازه می‌شود و شاخه‌هایش در باغ گسترده می‌گردند.
17 १७ उसकी जड़ कंकड़ों के ढेर में लिपटी हुई रहती है, और वह पत्थर के स्थान को देख लेता है।
در میان سنگها ریشه می‌دواند و خود را محکم نگه می‌دارد.
18 १८ परन्तु जब वह अपने स्थान पर से नाश किया जाए, तब वह स्थान उससे यह कहकर मुँह मोड़ लेगा, ‘मैंने उसे कभी देखा ही नहीं।’
ولی وقتی آن را از ریشه می‌کنند دیگر کسی آن را به یاد نمی‌آورد،
19 १९ देख, उसकी आनन्द भरी चाल यही है; फिर उसी मिट्टी में से दूसरे उगेंगे।
و گیاهان دیگری روییده جای آن را می‌گیرند. چنین است عاقبت شخص بی‌خدا.
20 २० “देख, परमेश्वर न तो खरे मनुष्य को निकम्मा जानकर छोड़ देता है, और न बुराई करनेवालों को सम्भालता है।
ولی بدان که خدا نیکان را ترک نمی‌گوید و بدکاران را کامیاب نمی‌گرداند.
21 २१ वह तो तुझे हँसमुख करेगा; और तुझ से जयजयकार कराएगा।
او بار دیگر دهانت را از خنده و فریادهای شادی پر خواهد کرد،
22 २२ तेरे बैरी लज्जा का वस्त्र पहनेंगे, और दुष्टों का डेरा कहीं रहने न पाएगा।”
و دشمنانت را رسوا و خانهٔ شریران را خراب خواهد نمود.

< अय्यूब 8 >