< अय्यूब 4 >
1 १ तब तेमानी एलीपज ने कहा,
І відповів теманянин Еліфа́з та й сказав:
2 २ “यदि कोई तुझ से कुछ कहने लगे, तो क्या तुझे बुरा लगेगा? परन्तु बोले बिना कौन रह सकता है?
„Коли спро́бувать слово до те́бе, — чи мука не бу́де ще більша? Та хто стри́мати зможе слова́?
3 ३ सुन, तूने बहुतों को शिक्षा दी है, और निर्बल लोगों को बलवन्त किया है।
Таж ти́ багатьо́х був навчав, а ру́ки осла́блі зміцняв,
4 ४ गिरते हुओं को तूने अपनी बातों से सम्भाल लिया, और लड़खड़ाते हुए लोगों को तूने बलवन्त किया।
того, хто́ спотика́всь, підіймали слова́ твої, а коліна тремткі́ ти зміцняв!
5 ५ परन्तु अब विपत्ति तो तुझी पर आ पड़ी, और तू निराश हुआ जाता है; उसने तुझे छुआ और तू घबरा उठा।
А тепер, як нещастя на тебе найшло, то ти змучився, тебе досягло́ воно — і ти налякався.
6 ६ क्या परमेश्वर का भय ही तेरा आसरा नहीं? और क्या तेरी चाल चलन जो खरी है तेरी आशा नहीं?
Хіба не була́ бого бійність твоя за наді́ю твою, за твоє сподіва́ння — невинність доріг твоїх?
7 ७ “क्या तुझे मालूम है कि कोई निर्दोष भी कभी नाश हुआ है? या कहीं सज्जन भी काट डाले गए?
Пригада́й но, чи гинув невинний, і де праведні ви́гублені?
8 ८ मेरे देखने में तो जो पाप को जोतते और दुःख बोते हैं, वही उसको काटते हैं।
Як я бачив таких, що орали були́ беззако́ння, та сі́яли кривду, то й жали її:
9 ९ वे तो परमेश्वर की श्वास से नाश होते, और उसके क्रोध के झोंके से भस्म होते हैं।
вони гинуть від по́диху Божого, і́ від духу гнівно́го Його погибають!
10 १० सिंह का गरजना और हिंसक सिंह का दहाड़ना बन्द हो जाता है। और जवान सिंहों के दाँत तोड़े जाते हैं।
Леви́не рича́ння й рик лютого лева минає, і левчука́м вилуща́ються зуби.
11 ११ शिकार न पाकर बूढ़ा सिंह मर जाता है, और सिंहनी के बच्चे तितर बितर हो जाते हैं।
Гине лев, як немає здоби́чі, і левеня́та леви́ці втікають.
12 १२ “एक बात चुपके से मेरे पास पहुँचाई गई, और उसकी कुछ भनक मेरे कान में पड़ी।
І закрада́ється слово до мене, і моє ухо почуло ось де́що від нього.
13 १३ रात के स्वप्नों की चिन्ताओं के बीच जब मनुष्य गहरी निद्रा में रहते हैं,
У розду́муваннях над нічни́ми виді́ннями, коли́ міцний сон обіймає людей,
14 १४ मुझे ऐसी थरथराहट और कँपकँपी लगी कि मेरी सब हड्डियाँ तक हिल उठी।
спіткав мене жах та тремті́ння, і багато косте́й моїх він струсону́в, —
15 १५ तब एक आत्मा मेरे सामने से होकर चली; और मेरी देह के रोएँ खड़े हो गए।
і дух перейшов по обличчі моїм, стало ду́ба воло́сся на тілі моїм.
16 १६ वह चुपचाप ठहर गई और मैं उसकी आकृति को पहचान न सका। परन्तु मेरी आँखों के सामने कोई रूप था; पहले सन्नाटा छाया रहा, फिर मुझे एक शब्द सुन पड़ा,
Він стояв, але я не пізнав його ви́гляду, — образ навпро́ти очей моїх був, і тихий голос почув я:
17 १७ ‘क्या नाशवान मनुष्य परमेश्वर से अधिक धर्मी होगा? क्या मनुष्य अपने सृजनहार से अधिक पवित्र हो सकता है?
„Хіба́ праведні́ша люди́на за Бога, хіба чоловік за свойо́го Творця́ є чистіший?
18 १८ देख, वह अपने सेवकों पर भरोसा नहीं रखता, और अपने स्वर्गदूतों को दोषी ठहराता है;
Таж рабам Своїм Він не йме віри, і накладає вину й на Своїх Анголі́в!
19 १९ फिर जो मिट्टी के घरों में रहते हैं, और जिनकी नींव मिट्टी में डाली गई है, और जो पतंगे के समान पिस जाते हैं, उनकी क्या गणना।
Що́ ж тоді ме́шканці гли́няних хат, що в по́росі їхня основа? — Як міль, вион будуть розча́влені!
20 २० वे भोर से साँझ तक नाश किए जाते हैं, वे सदा के लिये मिट जाते हैं, और कोई उनका विचार भी नहीं करता।
Вони то́вчені зра́нку до вечора, — і без по́мочі гинуть наза́вжди.
21 २१ क्या उनके डेरे की डोरी उनके अन्दर ही अन्दर नहीं कट जाती? वे बिना बुद्धि के ही मर जाते हैं?’
Слава їхня мина́ється з ними, — вони помирають не в мудрості!