< अय्यूब 39 >
1 १ “क्या तू जानता है कि पहाड़ पर की जंगली बकरियाँ कब बच्चे देती हैं? या जब हिरनियाँ बियाती हैं, तब क्या तू देखता रहता है?
[Numquid nosti tempus partus ibicum in petris, vel parturientes cervas observasti?
2 २ क्या तू उनके महीने गिन सकता है, क्या तू उनके बियाने का समय जानता है?
Dinumerasti menses conceptus earum, et scisti tempus partus earum?
3 ३ जब वे बैठकर अपने बच्चों को जनतीं, वे अपनी पीड़ाओं से छूट जाती हैं?
Incurvantur ad fœtum, et pariunt, et rugitus emittunt.
4 ४ उनके बच्चे हष्ट-पुष्ट होकर मैदान में बढ़ जाते हैं; वे निकल जाते और फिर नहीं लौटते।
Separantur filii earum, et pergunt ad pastum: egrediuntur, et non revertuntur ad eas.
5 ५ “किसने जंगली गदहे को स्वाधीन करके छोड़ दिया है? किसने उसके बन्धन खोले हैं?
Quis dimisit onagrum liberum, et vincula ejus quis solvit?
6 ६ उसका घर मैंने निर्जल देश को, और उसका निवास नमकीन भूमि को ठहराया है।
cui dedi in solitudine domum, et tabernacula ejus in terra salsuginis.
7 ७ वह नगर के कोलाहल पर हँसता, और हाँकनेवाले की हाँक सुनता भी नहीं।
Contemnit multitudinem civitatis: clamorem exactoris non audit.
8 ८ पहाड़ों पर जो कुछ मिलता है उसे वह चरता वह सब भाँति की हरियाली ढूँढ़ता फिरता है।
Circumspicit montes pascuæ suæ, et virentia quæque perquirit.
9 ९ “क्या जंगली साँड़ तेरा काम करने को प्रसन्न होगा? क्या वह तेरी चरनी के पास रहेगा?
Numquid volet rhinoceros servire tibi, aut morabitur ad præsepe tuum?
10 १० क्या तू जंगली साँड़ को रस्से से बाँधकर रेघारियों में चला सकता है? क्या वह नालों में तेरे पीछे-पीछे हेंगा फेरेगा?
Numquid alligabis rhinocerota ad arandum loro tuo, aut confringet glebas vallium post te?
11 ११ क्या तू उसके बड़े बल के कारण उस पर भरोसा करेगा? या जो परिश्रम का काम तेरा हो, क्या तू उसे उस पर छोड़ेगा?
Numquid fiduciam habebis in magna fortitudine ejus, et derelinques ei labores tuos?
12 १२ क्या तू उसका विश्वास करेगा, कि वह तेरा अनाज घर ले आए, और तेरे खलिहान का अन्न इकट्ठा करे?
Numquid credes illi quod sementem reddat tibi, et aream tuam congreget?
13 १३ “फिर शुतुर्मुर्गी अपने पंखों को आनन्द से फुलाती है, परन्तु क्या ये पंख और पर स्नेह को प्रगट करते हैं?
Penna struthionis similis est pennis herodii et accipitris.
14 १४ क्योंकि वह तो अपने अण्डे भूमि पर छोड़ देती और धूलि में उन्हें गर्म करती है;
Quando derelinquit ova sua in terra, tu forsitan in pulvere calefacies ea?
15 १५ और इसकी सुधि नहीं रखती, कि वे पाँव से कुचले जाएँगे, या कोई वन पशु उनको कुचल डालेगा।
Obliviscitur quod pes conculcet ea, aut bestia agri conterat.
16 १६ वह अपने बच्चों से ऐसी कठोरता करती है कि मानो उसके नहीं हैं; यद्यपि उसका कष्ट अकारथ होता है, तो भी वह निश्चिन्त रहती है;
Duratur ad filios suos, quasi non sint sui: frustra laboravit, nullo timore cogente.
17 १७ क्योंकि परमेश्वर ने उसको बुद्धिरहित बनाया, और उसे समझने की शक्ति नहीं दी।
Privavit enim eam Deus sapientia, nec dedit illi intelligentiam.
18 १८ जिस समय वह सीधी होकर अपने पंख फैलाती है, तब घोड़े और उसके सवार दोनों को कुछ नहीं समझती है।
Cum tempus fuerit, in altum alas erigit: deridet equum et ascensorem ejus.
19 १९ “क्या तूने घोड़े को उसका बल दिया है? क्या तूने उसकी गर्दन में फहराते हुई घने बाल जमाए है?
Numquid præbebis equo fortitudinem, aut circumdabis collo ejus hinnitum?
20 २० क्या उसको टिड्डी की सी उछलने की शक्ति तू देता है? उसके फूँक्कारने का शब्द डरावना होता है।
Numquid suscitabis eum quasi locustas? gloria narium ejus terror.
21 २१ वह तराई में टाप मारता है और अपने बल से हर्षित रहता है, वह हथियार-बन्दों का सामना करने को निकल पड़ता है।
Terram ungula fodit; exultat audacter: in occursum pergit armatis.
22 २२ वह डर की बात पर हँसता, और नहीं घबराता; और तलवार से पीछे नहीं हटता।
Contemnit pavorem, nec cedit gladio.
23 २३ तरकश और चमकता हुआ सांग और भाला उस पर खड़खड़ाता है।
Super ipsum sonabit pharetra; vibrabit hasta et clypeus:
24 २४ वह रिस और क्रोध के मारे भूमि को निगलता है; जब नरसिंगे का शब्द सुनाई देता है तब वह रुकता नहीं।
fervens et fremens sorbet terram, nec reputat tubæ sonare clangorem.
25 २५ जब जब नरसिंगा बजता तब-तब वह हिन-हिन करता है, और लड़ाई और अफसरों की ललकार और जय जयकार को दूर से सूँघ लेता है।
Ubi audierit buccinam, dicit: Vah! procul odoratur bellum: exhortationem ducum, et ululatum exercitus.
26 २६ “क्या तेरे समझाने से बाज उड़ता है, और दक्षिण की ओर उड़ने को अपने पंख फैलाता है?
Numquid per sapientiam tuam plumescit accipiter, expandens alas suas ad austrum?
27 २७ क्या उकाब तेरी आज्ञा से ऊपर चढ़ जाता है, और ऊँचे स्थान पर अपना घोंसला बनाता है?
Numquid ad præceptum tuum elevabitur aquila, et in arduis ponet nidum suum?
28 २८ वह चट्टान पर रहता और चट्टान की चोटी और दृढ़ स्थान पर बसेरा करता है।
In petris manet, et in præruptis silicibus commoratur, atque inaccessis rupibus.
29 २९ वह अपनी आँखों से दूर तक देखता है, वहाँ से वह अपने अहेर को ताक लेता है।
Inde contemplatur escam, et de longe oculi ejus prospiciunt.
30 ३० उसके बच्चे भी लहू चूसते हैं; और जहाँ घात किए हुए लोग होते वहाँ वह भी होता है।”
Pulli ejus lambent sanguinem: et ubicumque cadaver fuerit, statim adest.]