< अय्यूब 34 >
1 १ फिर एलीहू यह कहता गया;
Wasephendula uElihu wathi:
2 २ “हे बुद्धिमानों! मेरी बातें सुनो, हे ज्ञानियों! मेरी बात पर कान लगाओ,
Zwanini amazwi ami, zihlakaniphi, lani zazi, libeke indlebe kimi.
3 ३ क्योंकि जैसे जीभ से चखा जाता है, वैसे ही वचन कान से परखे जाते हैं।
Ngoba indlebe ihlola amazwi, njengolwanga lunambitha ukudla.
4 ४ जो कुछ ठीक है, हम अपने लिये चुन लें; जो भला है, हम आपस में समझ-बूझ लें।
Asizikhetheleni isahlulelo; sazi phakathi kwethu okuhle.
5 ५ क्योंकि अय्यूब ने कहा है, ‘मैं निर्दोष हूँ, और परमेश्वर ने मेरा हक़ मार दिया है।
Ngoba uJobe uthe: Ngilungile, kodwa uNkulunkulu ususe isahlulelo sami;
6 ६ यद्यपि मैं सच्चाई पर हूँ, तो भी झूठा ठहरता हूँ, मैं निरपराध हूँ, परन्तु मेरा घाव असाध्य है।’
ngiqamba amanga ngimelene lelungelo lami; umtshoko wami kawelapheki, ngaphandle kwesiphambeko.
7 ७ अय्यूब के तुल्य कौन शूरवीर है, जो परमेश्वर की निन्दा पानी के समान पीता है,
Nguwuphi umuntu onjengoJobe? Unatha ukuklolodelwa njengamanzi,
8 ८ जो अनर्थ करनेवालों का साथ देता, और दुष्ट मनुष्यों की संगति रखता है?
ahambahambe exukwini labenzi bobubi, ahambe labantu benkohlakalo.
9 ९ उसने तो कहा है, ‘मनुष्य को इससे कुछ लाभ नहीं कि वह आनन्द से परमेश्वर की संगति रखे।’
Ngoba uthe: Kakumsizi umuntu nxa ethokoza ngoNkulunkulu.
10 १० “इसलिए हे समझवालों! मेरी सुनो, यह सम्भव नहीं कि परमेश्वर दुष्टता का काम करे, और सर्वशक्तिमान बुराई करे।
Ngakho, bantu bengqondo, ngilalelani: Kakube khatshana loNkulunkulu ukwenza inkohlakalo, loSomandla ukwenza isiphambeko.
11 ११ वह मनुष्य की करनी का फल देता है, और प्रत्येक को अपनी-अपनी चाल का फल भुगताता है।
Ngoba umsebenzi womuntu uzawubuyisela kuye, amenze athole njengendlela yalowo lalowo.
12 १२ निःसन्देह परमेश्वर दुष्टता नहीं करता और न सर्वशक्तिमान अन्याय करता है।
Yebo, isibili uNkulunkulu kenzi okubi, njalo uSomandla kagobisi isehlulelo.
13 १३ किसने पृथ्वी को उसके हाथ में सौंप दिया? या किसने सारे जगत का प्रबन्ध किया?
Ngubani owambeka phezu komhlaba? Kumbe ngubani owamisa umhlaba wonke?
14 १४ यदि वह मनुष्य से अपना मन हटाए और अपना आत्मा और श्वास अपने ही में समेट ले,
Uba ebeka inhliziyo yakhe phezu kwakhe, uzabuthela umoya wakhe lomphefumulo wakhe kuye.
15 १५ तो सब देहधारी एक संग नाश हो जाएँगे, और मनुष्य फिर मिट्टी में मिल जाएगा।
Inyama yonke ibizaphela kanyekanye, lomuntu abuyele ethulini.
16 १६ “इसलिए इसको सुनकर समझ रख, और मेरी इन बातों पर कान लगा।
Uba kulokuqedisisa-ke, zwana lokhu, ubeke indlebe elizwini lamazwi ami.
17 १७ जो न्याय का बैरी हो, क्या वह शासन करे? जो पूर्ण धर्मी है, क्या तू उसे दुष्ट ठहराएगा?
Kambe, ozonda isehlulelo ubengabusa yini? Kambe uzamlahla yini olungileyo kakhulu?
18 १८ वह राजा से कहता है, ‘तू नीच है’; और प्रधानों से, ‘तुम दुष्ट हो।’
Angatsho yini enkosini: Mkhohlisi; kuziphathamandla: Lina abangelaNkulunkulu?
19 १९ परमेश्वर तो हाकिमों का पक्ष नहीं करता और धनी और कंगाल दोनों को अपने बनाए हुए जानकर उनमें कुछ भेद नहीं करता।
Kuye ongemukeli ubuso beziphathamandla, engananzi isinothi phambi komyanga? Ngoba bonke bangumsebenzi wezandla zakhe.
20 २० आधी रात को पल भर में वे मर जाते हैं, और प्रजा के लोग हिलाए जाते और जाते रहते हैं। और प्रतापी लोग बिना हाथ लगाए उठा लिए जाते हैं।
Bayafa ngesikhatshana; laphakathi kobusuku abantu bayaqhuqhiswa, bedlule; kuzasuswa olamandla kungelasandla.
21 २१ “क्योंकि परमेश्वर की आँखें मनुष्य की चाल चलन पर लगी रहती हैं, और वह उसकी सारी चाल को देखता रहता है।
Ngoba amehlo akhe aphezu kwendlela zomuntu, uyabona zonke izinyathelo zakhe.
22 २२ ऐसा अंधियारा या घोर अंधकार कहीं नहीं है जिसमें अनर्थ करनेवाले छिप सके।
Kakulamnyama njalo kakulathunzi lokufa lapho abenzi bobubi abangacatsha khona.
23 २३ क्योंकि उसने मनुष्य का कुछ समय नहीं ठहराया ताकि वह परमेश्वर के सम्मुख अदालत में जाए।
Ngoba kabi lokhu enaka umuntu, ukuthi aye kuNkulunkulu esahlulelweni.
24 २४ वह बड़े-बड़े बलवानों को बिना पूछपाछ के चूर-चूर करता है, और उनके स्थान पर दूसरों को खड़ा कर देता है।
Uyaphahlaza abalamandla kungahlolwanga, amise abanye endaweni zabo.
25 २५ इसलिए कि वह उनके कामों को भली भाँति जानता है, वह उन्हें रात में ऐसा उलट देता है कि वे चूर-चूर हो जाते हैं।
Ngakho uyayazi imisebenzi yabo, uyabagenqula ebusuku, bachotshozwe.
26 २६ वह उन्हें दुष्ट जानकर सभी के देखते मारता है,
Uyabatshaya njengababi endaweni yababukelayo.
27 २७ क्योंकि उन्होंने उसके पीछे चलना छोड़ दिया है, और उसके किसी मार्ग पर चित्त न लगाया,
Ngenxa yokuthi bephambukile ekumlandeleni, bengananzanga leyodwa yezindlela zakhe,
28 २८ यहाँ तक कि उनके कारण कंगालों की दुहाई उस तक पहुँची और उसने दीन लोगों की दुहाई सुनी।
baze benza ukukhala komyanga kufike kuye, njalo wakuzwa ukukhala kwabahluphekayo.
29 २९ जब वह चुप रहता है तो उसे कौन दोषी ठहरा सकता है? और जब वह मुँह फेर ले, तब कौन उसका दर्शन पा सकता है? जाति भर के साथ और अकेले मनुष्य, दोनों के साथ उसका बराबर व्यवहार है
Lapho yena ethulisa, ngubani-ke ongaziphatha ngenkohliso? Lapho efihla ubuso, ngubani-ke ongambona? Loba esizweni loba emuntwini eyedwa.
30 ३० ताकि भक्तिहीन राज्य करता न रहे, और प्रजा फंदे में फँसाई न जाए।
Ukuze abantu abangabazenzisi bangabusi, ukuze bangabi yimijibila ebantwini.
31 ३१ “क्या किसी ने कभी परमेश्वर से कहा, ‘मैंने दण्ड सहा, अब मैं भविष्य में बुराई न करूँगा,
Isibili uthe kuNkulunkulu: Ngithwele isijeziso, kangiyikona.
32 ३२ जो कुछ मुझे नहीं सूझ पड़ता, वह तू मुझे सिखा दे; और यदि मैंने टेढ़ा काम किया हो, तो भविष्य में वैसा न करूँगा?’
Lokhu engingakuboniyo ngifundise wena; uba ngenze okubi kangisayikukwenza futhi.
33 ३३ क्या वह तेरे ही मन के अनुसार बदला पाए क्योंकि तू उससे अप्रसन्न है? क्योंकि तुझे निर्णय करना है, न कि मुझे; इस कारण जो कुछ तुझे समझ पड़ता है, वह कह दे।
Uzaphindisela yini njengokuthanda kwakho, loba uyala, loba wena ukhetha, njalo kungesimi? Wazini-ke? Khuluma.
34 ३४ सब ज्ञानी पुरुष वरन् जितने बुद्धिमान मेरी सुनते हैं वे मुझसे कहेंगे,
Abantu abalokuqedisisa bazakhuluma kimi, lomuntu ohlakaniphileyo uzangizwa.
35 ३५ ‘अय्यूब ज्ञान की बातें नहीं कहता, और न उसके वचन समझ के साथ होते हैं।’
UJobe ukhulume engelalwazi, lamazwi akhe kawalanhlakanipho.
36 ३६ भला होता, कि अय्यूब अन्त तक परीक्षा में रहता, क्योंकि उसने अनर्थकारियों के समान उत्तर दिए हैं।
Kungathi ngabe uJobe uyahlolwa kuze kube sekupheleni, ngenxa yempendulo zakhe njengabantu ababi.
37 ३७ और वह अपने पाप में विरोध बढ़ाता है; और हमारे बीच ताली बजाता है, और परमेश्वर के विरुद्ध बहुत सी बातें बनाता है।”
Ngoba esonweni sakhe wengezelela ububi, etshaya izandla phakathi kwethu, esandisa amazwi akhe emelene loNkulunkulu.