< अय्यूब 28 >
1 १ “चाँदी की खानि तो होती है, और सोने के लिये भी स्थान होता है जहाँ लोग जाते हैं।
Habet argentum venarum suarum principia, et auro locus est in quo conflatur.
2 २ लोहा मिट्टी में से निकाला जाता और पत्थर पिघलाकर पीतल बनाया जाता है
Ferrum de terra tollitur, et lapis solutus calore in æs vertitur.
3 ३ मनुष्य अंधियारे को दूर कर, दूर-दूर तक खोद-खोदकर, अंधियारे और घोर अंधकार में पत्थर ढूँढ़ते हैं।
Tempus posuit tenebris, et universorum finem ipse considerat: lapidem quoque caliginis et umbram mortis.
4 ४ जहाँ लोग रहते हैं वहाँ से दूर वे खानि खोदते हैं वहाँ पृथ्वी पर चलनेवालों के भूले-बिसरे हुए वे मनुष्यों से दूर लटके हुए झूलते रहते हैं।
Dividit torrens a populo peregrinante eos quos oblitus est pes egentis hominis, et invios.
5 ५ यह भूमि जो है, इससे रोटी तो मिलती है, परन्तु उसके नीचे के स्थान मानो आग से उलट दिए जाते हैं।
Terra de qua oriebatur panis, in loco suo igni subversa est.
6 ६ उसके पत्थर नीलमणि का स्थान हैं, और उसी में सोने की धूलि भी है।
Locus sapphiri lapides ejus, et glebæ illius aurum.
7 ७ “उसका मार्ग कोई माँसाहारी पक्षी नहीं जानता, और किसी गिद्ध की दृष्टि उस पर नहीं पड़ी।
Semitam ignoravit avis, nec intuitus est eam oculus vulturis.
8 ८ उस पर हिंसक पशुओं ने पाँव नहीं धरा, और न उससे होकर कोई सिंह कभी गया है।
Non calcaverunt eam filii institorum, nec pertransivit per eam leæna.
9 ९ “वह चकमक के पत्थर पर हाथ लगाता, और पहाड़ों को जड़ ही से उलट देता है।
Ad silicem extendit manum suam: subvertit a radicibus montes.
10 १० वह चट्टान खोदकर नालियाँ बनाता, और उसकी आँखों को हर एक अनमोल वस्तु दिखाई देती है।
In petris rivos excidit, et omne pretiosum vidit oculus ejus.
11 ११ वह नदियों को ऐसा रोक देता है, कि उनसे एक बूँद भी पानी नहीं टपकता और जो कुछ छिपा है उसे वह उजियाले में निकालता है।
Profunda quoque fluviorum scrutatus est, et abscondita in lucem produxit.
12 १२ “परन्तु बुद्धि कहाँ मिल सकती है? और समझ का स्थान कहाँ है?
Sapientia vero ubi invenitur? et quis est locus intelligentiæ?
13 १३ उसका मोल मनुष्य को मालूम नहीं, जीवनलोक में वह कहीं नहीं मिलती!
Nescit homo pretium ejus, nec invenitur in terra suaviter viventium.
14 १४ अथाह सागर कहता है, ‘वह मुझ में नहीं है,’ और समुद्र भी कहता है, ‘वह मेरे पास नहीं है।’
Abyssus dicit: Non est in me, et mare loquitur: Non est mecum.
15 १५ शुद्ध सोने से वह मोल लिया नहीं जाता। और न उसके दाम के लिये चाँदी तौली जाती है।
Non dabitur aurum obrizum pro ea, nec appendetur argentum in commutatione ejus.
16 १६ न तो उसके साथ ओपीर के कुन्दन की बराबरी हो सकती है; और न अनमोल सुलैमानी पत्थर या नीलमणि की।
Non conferetur tinctis Indiæ coloribus, nec lapidi sardonycho pretiosissimo vel sapphiro.
17 १७ न सोना, न काँच उसके बराबर ठहर सकता है, कुन्दन के गहने के बदले भी वह नहीं मिलती।
Non adæquabitur ei aurum vel vitrum, nec commutabuntur pro ea vasa auri.
18 १८ मूँगे और स्फटिकमणि की उसके आगे क्या चर्चा! बुद्धि का मोल माणिक से भी अधिक है।
Excelsa et eminentia non memorabuntur comparatione ejus: trahitur autem sapientia de occultis.
19 १९ कूश देश के पद्मराग उसके तुल्य नहीं ठहर सकते; और न उससे शुद्ध कुन्दन की बराबरी हो सकती है।
Non adæquabitur ei topazius de Æthiopia, nec tincturæ mundissimæ componetur.
20 २० फिर बुद्धि कहाँ मिल सकती है? और समझ का स्थान कहाँ?
Unde ergo sapientia venit? et quis est locus intelligentiæ?
21 २१ वह सब प्राणियों की आँखों से छिपी है, और आकाश के पक्षियों के देखने में नहीं आती।
Abscondita est ab oculis omnium viventium: volucres quoque cæli latet.
22 २२ विनाश और मृत्यु कहती हैं, ‘हमने उसकी चर्चा सुनी है।’
Perditio et mors dixerunt: Auribus nostris audivimus famam ejus.
23 २३ “परन्तु परमेश्वर उसका मार्ग समझता है, और उसका स्थान उसको मालूम है।
Deus intelligit viam ejus, et ipse novit locum illius.
24 २४ वह तो पृथ्वी की छोर तक ताकता रहता है, और सारे आकाशमण्डल के तले देखता-भालता है।
Ipse enim fines mundi intuetur, et omnia quæ sub cælo sunt respicit.
25 २५ जब उसने वायु का तौल ठहराया, और जल को नपुए में नापा,
Qui fecit ventis pondus, et aquas appendit in mensura.
26 २६ और मेंह के लिये विधि और गर्जन और बिजली के लिये मार्ग ठहराया,
Quando ponebat pluviis legem, et viam procellis sonantibus:
27 २७ तब उसने बुद्धि को देखकर उसका बखान भी किया, और उसको सिद्ध करके उसका पूरा भेद बूझ लिया।
tunc vidit illam et enarravit, et præparavit, et investigavit.
28 २८ तब उसने मनुष्य से कहा, ‘देख, प्रभु का भय मानना यही बुद्धि है और बुराई से दूर रहना यही समझ है।’”
Et dixit homini: Ecce timor Domini, ipsa est sapientia; et recedere a malo, intelligentia.