< अय्यूब 26 >

1 तब अय्यूब ने कहा,
آنگاه ایوب پاسخ داد:
2 “निर्बल जन की तूने क्या ही बड़ी सहायता की, और जिसकी बाँह में सामर्थ्य नहीं, उसको तूने कैसे सम्भाला है?
چه مددکاران خوبی هستید! چه خوب مرا در هنگام سختی دلداری دادید!
3 निर्बुद्धि मनुष्य को तूने क्या ही अच्छी सम्मति दी, और अपनी खरी बुद्धि कैसी भली भाँति प्रगट की है?
چه خوب با پندهای خود مرا متوجهٔ حماقتم ساختید و چه حرفهای عاقلانه‌ای زدید!
4 तूने किसके हित के लिये बातें कही? और किसके मन की बातें तेरे मुँह से निकलीं?”
چطور به فکرتان رسید این سخنان عالی را به زبان بیاورید؟
5 “बहुत दिन के मरे हुए लोग भी जलनिधि और उसके निवासियों के तले तड़पते हैं।
ارواح مردگان می‌لرزند، آنان که زیر آبهایند و همۀ ساکنانش.
6 अधोलोक उसके सामने उघड़ा रहता है, और विनाश का स्थान ढँप नहीं सकता। (Sheol h7585)
هاویه به حضور خدا عریان است، و اَبَدون را پوششی نیست. (Sheol h7585)
7 वह उत्तर दिशा को निराधार फैलाए रहता है, और बिना टेक पृथ्वी को लटकाए रखता है।
خدا آسمان شمالی را بر خلاء می‌گستراند و زمین را بر نیستی می‌آویزد.
8 वह जल को अपनी काली घटाओं में बाँध रखता, और बादल उसके बोझ से नहीं फटता।
او آب را در ابرهای خود قرار می‌دهد و ابرها از سنگینی آن شکاف بر نمی‌دارند.
9 वह अपने सिंहासन के सामने बादल फैलाकर चाँद को छिपाए रखता है।
خدا تخت خود را با ابرهایش می‌پوشاند.
10 १० उजियाले और अंधियारे के बीच जहाँ सीमा बंधी है, वहाँ तक उसने जलनिधि का सीमा ठहरा रखी है।
او برای اقیانوس حد می‌گذارد و برای روز و شب مرز قرار می‌دهد.
11 ११ उसकी घुड़की से आकाश के खम्भे थरथराते और चकित होते हैं।
ارکان آسمان از نهیب او به لرزه در می‌آیند.
12 १२ वह अपने बल से समुद्र को शान्त, और अपनी बुद्धि से रहब को छेद देता है।
او با قدرت خویش دریا را مهار می‌کند و با حکمت خود هیولای دریا را در هم می‌شکند.
13 १३ उसकी आत्मा से आकाशमण्डल स्वच्छ हो जाता है, वह अपने हाथ से वेग से भागनेवाले नाग को मार देता है।
دَم خدا آسمانها را صاف و شفاف می‌سازد، و دست او مار تیزرو را سوراخ می‌کند.
14 १४ देखो, ये तो उसकी गति के किनारे ही हैं; और उसकी आहट फुसफुसाहट ही सी तो सुन पड़ती है, फिर उसके पराक्रम के गरजने का भेद कौन समझ सकता है?”
اینها تنها بخش کوچکی از کارهای عظیم اوست و زمزمه‌ای از صدای غرش او. پس کیست که بتواند در برابر قدرت او بایستد؟

< अय्यूब 26 >