< अय्यूब 23 >

1 तब अय्यूब ने कहा,
ויען איוב ויאמר
2 “मेरी कुड़कुड़ाहट अब भी नहीं रुक सकती, मेरे कष्ट मेरे कराहने से भारी है।
גם-היום מרי שחי ידי כבדה על-אנחתי
3 भला होता, कि मैं जानता कि वह कहाँ मिल सकता है, तब मैं उसके विराजने के स्थान तक जा सकता!
מי-יתן ידעתי ואמצאהו אבוא עד-תכונתו
4 मैं उसके सामने अपना मुकद्दमा पेश करता, और बहुत से प्रमाण देता।
אערכה לפניו משפט ופי אמלא תוכחות
5 मैं जान लेता कि वह मुझसे उत्तर में क्या कह सकता है, और जो कुछ वह मुझसे कहता वह मैं समझ लेता।
אדעה מלים יענני ואבינה מה-יאמר לי
6 क्या वह अपना बड़ा बल दिखाकर मुझसे मुकद्दमा लड़ता? नहीं, वह मुझ पर ध्यान देता।
הברב-כח יריב עמדי לא אך-הוא ישם בי
7 सज्जन उससे विवाद कर सकते, और इस रीति मैं अपने न्यायी के हाथ से सदा के लिये छूट जाता।
שם--ישר נוכח עמו ואפלטה לנצח משפטי
8 “देखो, मैं आगे जाता हूँ परन्तु वह नहीं मिलता; मैं पीछे हटता हूँ, परन्तु वह दिखाई नहीं पड़ता;
הן קדם אהלך ואיננו ואחור ולא-אבין לו
9 जब वह बाईं ओर काम करता है तब वह मुझे दिखाई नहीं देता; वह तो दाहिनी ओर ऐसा छिप जाता है, कि मुझे वह दिखाई ही नहीं पड़ता।
שמאול בעשתו ולא-אחז יעטף ימין ולא אראה
10 १० परन्तु वह जानता है, कि मैं कैसी चाल चला हूँ; और जब वह मुझे ता लेगा तब मैं सोने के समान निकलूँगा।
כי-ידע דרך עמדי בחנני כזהב אצא
11 ११ मेरे पैर उसके मार्गों में स्थिर रहे; और मैं उसी का मार्ग बिना मुड़ें थामे रहा।
באשרו אחזה רגלי דרכו שמרתי ולא-אט
12 १२ उसकी आज्ञा का पालन करने से मैं न हटा, और मैंने उसके वचन अपनी इच्छा से कहीं अधिक काम के जानकर सुरक्षित रखे।
מצות שפתיו ולא אמיש מחקי צפנתי אמרי-פיו
13 १३ परन्तु वह एक ही बात पर अड़ा रहता है, और कौन उसको उससे फिरा सकता है? जो कुछ उसका जी चाहता है वही वह करता है।
והוא באחד ומי ישיבנו ונפשו אותה ויעש
14 १४ जो कुछ मेरे लिये उसने ठाना है, उसी को वह पूरा करता है; और उसके मन में ऐसी-ऐसी बहुत सी बातें हैं।
כי ישלים חקי וכהנה רבות עמו
15 १५ इस कारण मैं उसके सम्मुख घबरा जाता हूँ; जब मैं सोचता हूँ तब उससे थरथरा उठता हूँ।
על-כן מפניו אבהל אתבונן ואפחד ממנו
16 १६ क्योंकि मेरा मन परमेश्वर ही ने कच्चा कर दिया, और सर्वशक्तिमान ही ने मुझ को घबरा दिया है।
ואל הרך לבי ושדי הבהילני
17 १७ क्योंकि मैं अंधकार से घिरा हुआ हूँ, और घोर अंधकार ने मेरे मुँह को ढाँप लिया है।
כי-לא נצמתי מפני-חשך ומפני כסה-אפל

< अय्यूब 23 >