< अय्यूब 19 >

1 तब अय्यूब ने कहा,
Awo Yobu n’addamu nti:
2 “तुम कब तक मेरे प्राण को दुःख देते रहोगे; और बातों से मुझे चूर-चूर करोगे?
“Mulikomya ddi okunnyigiriza ne mummenya n’ebigambo?
3 इन दसों बार तुम लोग मेरी निन्दा ही करते रहे, तुम्हें लज्जा नहीं आती, कि तुम मेरे साथ कठोरता का बर्ताव करते हो?
Emirundi kkumi nga munvuma; temukwatiddwa nsonyi kunnumba.
4 मान लिया कि मुझसे भूल हुई, तो भी वह भूल तो मेरे ही सिर पर रहेगी।
Bwe kiba nga kituufu nti nawaba, obukyamu bwange, bwange nzekka.
5 यदि तुम सचमुच मेरे विरुद्ध अपनी बड़ाई करते हो और प्रमाण देकर मेरी निन्दा करते हो,
Bwe muba munneegulumiririzaako ne mukozesa obulumi bwange okunfeebya,
6 तो यह जान लो कि परमेश्वर ने मुझे गिरा दिया है, और मुझे अपने जाल में फँसा लिया है।
mumanye nga Katonda ankoze bubi era anzingizza mu kitimba kye.
7 देखो, मैं उपद्रव! उपद्रव! चिल्लाता रहता हूँ, परन्तु कोई नहीं सुनता; मैं सहायता के लिये दुहाई देता रहता हूँ, परन्तु कोई न्याय नहीं करता।
“Wadde nga nkaaba nti, ‘Mpisiddwa bubi,’ siddibwamu; ne bwe nkuba enduulu, tewali antaasa.
8 उसने मेरे मार्ग को ऐसा रूंधा है कि मैं आगे चल नहीं सकता, और मेरी डगरें अंधेरी कर दी हैं।
Azibye ekkubo lyange sisobola kuyita; amakubo gange agalese mu kizikiza.
9 मेरा वैभव उसने हर लिया है, और मेरे सिर पर से मुकुट उतार दिया है।
Anziggyeeko ekitiibwa kyange n’anziggyako n’engule ku mutwe gwange.
10 १० उसने चारों ओर से मुझे तोड़ दिया, बस मैं जाता रहा, और मेरी आशा को उसने वृक्ष के समान उखाड़ डाला है।
Anjuzaayuza ku buli ludda okutuusa lwe watasigalawo kantu, asigula essuubi lyange ng’omuti.
11 ११ उसने मुझ पर अपना क्रोध भड़काया है और अपने शत्रुओं में मुझे गिनता है।
Obusungu bwe bumbubuukirako; ambala ng’omu ku balabe be.
12 १२ उसके दल इकट्ठे होकर मेरे विरुद्ध मोर्चा बाँधते हैं, और मेरे डेरे के चारों ओर छावनी डालते हैं।
Amaggye ge galumba n’amaanyi; ganzimbako enkomera ne gagumba okwetooloola weema yange.
13 १३ “उसने मेरे भाइयों को मुझसे दूर किया है, और जो मेरी जान-पहचान के थे, वे बिलकुल अनजान हो गए हैं।
“Anziggyeeko baganda bange; abo bwe twali tumanyiganye banviiriddeko ddala.
14 १४ मेरे कुटुम्बी मुझे छोड़ गए हैं, और मेरे प्रिय मित्र मुझे भूल गए हैं।
Ab’ekika kyange banviiriddeko ddala, mikwano gyange ginneerabidde.
15 १५ जो मेरे घर में रहा करते थे, वे, वरन् मेरी दासियाँ भी मुझे अनजान गिनने लगीं हैं; उनकी दृष्टि में मैं परदेशी हो गया हूँ।
Abagenyi bange n’abaweereza bange abawala, bampisa nga gwe batamanyi, ne bandaba nga munnagwanga.
16 १६ जब मैं अपने दास को बुलाता हूँ, तब वह नहीं बोलता; मुझे उससे गिड़गिड़ाना पड़ता है।
Mpita omuddu wange naye tawulira, wadde nga mwegayirira n’akamwa kange.
17 १७ मेरी साँस मेरी स्त्री को और मेरी गन्ध मेरे भाइयों की दृष्टि में घिनौनी लगती है।
Omukka gwange gwe nzisa, guwunyira bubi mukyala wange; nakyayibwa baganda bange bennyini.
18 १८ बच्चे भी मुझे तुच्छ जानते हैं; और जब मैं उठने लगता, तब वे मेरे विरुद्ध बोलते हैं।
N’obulenzi obuto bunsekerera; buli lwe bundaba bunvuma.
19 १९ मेरे सब परम मित्र मुझसे द्वेष रखते हैं, और जिनसे मैंने प्रेम किया वे पलटकर मेरे विरोधी हो गए हैं।
Mikwano gyange gyonna enfirabulago gya nkyawa; abo be nnayagalanga banneefuukira.
20 २० मेरी खाल और माँस मेरी हड्डियों से सट गए हैं, और मैं बाल-बाल बच गया हूँ।
Siriiko bwe ndi wabula ndi ddiba na magumba: nsigazzaawo bibuno byokka.
21 २१ हे मेरे मित्रों! मुझ पर दया करो, दया करो, क्योंकि परमेश्वर ने मुझे मारा है।
“Munkwatirwe ekisa mikwano gyange, munkwatirwe ekisa, kubanga omukono gwa Katonda gunkubye.
22 २२ तुम परमेश्वर के समान क्यों मेरे पीछे पड़े हो? और मेरे माँस से क्यों तृप्त नहीं हुए?
Lwaki munjigga nga Katonda bw’anjigga? Omubiri gwe mufunye tegumala?
23 २३ “भला होता, कि मेरी बातें लिखी जातीं; भला होता, कि वे पुस्तक में लिखी जातीं,
“Singa nno ebigambo byange byawandiikibwa, Singa byawandiikibwa ku muzingo, bandiguwadde ani?
24 २४ और लोहे की टाँकी और सीसे से वे सदा के लिये चट्टान पर खोदी जातीं।
Singa byawandiikibwa n’ekyuma ku lubaati, oba okuwandiikibwa ku lwazi ne bibeerawo emirembe n’emirembe!
25 २५ मुझे तो निश्चय है, कि मेरा छुड़ानेवाला जीवित है, और वह अन्त में पृथ्वी पर खड़ा होगा।
Mmanyi nga Omununuzi wange mulamu, era nga ku nkomerero aliyimirira ku nsi.
26 २६ और अपनी खाल के इस प्रकार नाश हो जाने के बाद भी, मैं शरीर में होकर परमेश्वर का दर्शन पाऊँगा।
Era ng’olususu lwange bwe luweddewo, kyokka mu mubiri gwange ndiraba Katonda;
27 २७ उसका दर्शन मैं आप अपनी आँखों से अपने लिये करूँगा, और न कोई दूसरा। यद्यपि मेरा हृदय अन्दर ही अन्दर चूर-चूर भी हो जाए,
nze mwene ndimulaba, n’amaaso gange, Nze, so si mulala. Emmeeme yange ng’eyaayaana munda mu nze!
28 २८ तो भी मुझ में तो धर्म का मूल पाया जाता है! और तुम जो कहते हो हम इसको क्यों सताएँ!
“Bwe mugamba nti, ‘Tujja kumuyigganya, kubanga ensibuko y’emitawaana eri mu ye;’
29 २९ तो तुम तलवार से डरो, क्योंकि जलजलाहट से तलवार का दण्ड मिलता है, जिससे तुम जान लो कि न्याय होता है।”
nammwe bennyini musaana mutye ekitala. Kubanga obusungu buleeta okubonereza okw’ekitala, olwo mulyoke mumanye ng’eriyo okusalirwa omusango.”

< अय्यूब 19 >