< अय्यूब 15 >

1 तब तेमानी एलीपज ने कहा
respondens autem Eliphaz Themanites dixit
2 “क्या बुद्धिमान को उचित है कि अज्ञानता के साथ उत्तर दे, या अपने अन्तःकरण को पूर्वी पवन से भरे?
numquid sapiens respondebit quasi in ventum loquens et implebit ardore stomachum suum
3 क्या वह निष्फल वचनों से, या व्यर्थ बातों से वाद-विवाद करे?
arguis verbis eum qui non est aequalis tui et loqueris quod tibi non expedit
4 वरन् तू परमेश्वर का भय मानना छोड़ देता, और परमेश्वर की भक्ति करना औरों से भी छुड़ाता है।
quantum in te est evacuasti timorem et tulisti preces coram Deo
5 तू अपने मुँह से अपना अधर्म प्रगट करता है, और धूर्त लोगों के बोलने की रीति पर बोलता है।
docuit enim iniquitas tua os tuum et imitaris linguam blasphemantium
6 मैं तो नहीं परन्तु तेरा मुँह ही तुझे दोषी ठहराता है; और तेरे ही वचन तेरे विरुद्ध साक्षी देते हैं।
condemnabit te os tuum et non ego et labia tua respondebunt tibi
7 “क्या पहला मनुष्य तू ही उत्पन्न हुआ? क्या तेरी उत्पत्ति पहाड़ों से भी पहले हुई?
numquid primus homo tu natus es et ante colles formatus
8 क्या तू परमेश्वर की सभा में बैठा सुनता था? क्या बुद्धि का ठेका तू ही ने ले रखा है
numquid consilium Dei audisti et inferior te erit eius sapientia
9 तू ऐसा क्या जानता है जिसे हम नहीं जानते? तुझ में ऐसी कौन सी समझ है जो हम में नहीं?
quid nosti quod ignoremus quid intellegis quod nesciamus
10 १० हम लोगों में तो पक्के बाल वाले और अति पुरनिये मनुष्य हैं, जो तेरे पिता से भी बहुत आयु के हैं।
et senes et antiqui sunt in nobis multo vetustiores quam patres tui
11 ११ परमेश्वर की शान्तिदायक बातें, और जो वचन तेरे लिये कोमल हैं, क्या ये तेरी दृष्टि में तुच्छ हैं?
numquid grande est ut consoletur te Deus sed verba tua prava hoc prohibent
12 १२ तेरा मन क्यों तुझे खींच ले जाता है? और तू आँख से क्यों इशारे करता है?
quid te elevat cor tuum et quasi magna cogitans adtonitos habes oculos
13 १३ तू भी अपनी आत्मा परमेश्वर के विरुद्ध करता है, और अपने मुँह से व्यर्थ बातें निकलने देता है।
quid tumet contra Deum spiritus tuus ut proferas de ore huiuscemodi sermones
14 १४ मनुष्य है क्या कि वह निष्कलंक हो? और जो स्त्री से उत्पन्न हुआ वह है क्या कि निर्दोष हो सके?
quid est homo ut inmaculatus sit et ut iustus appareat natus de muliere
15 १५ देख, वह अपने पवित्रों पर भी विश्वास नहीं करता, और स्वर्ग भी उसकी दृष्टि में निर्मल नहीं है।
ecce inter sanctos eius nemo inmutabilis et caeli non sunt mundi in conspectu eius
16 १६ फिर मनुष्य अधिक घिनौना और भ्रष्ट है जो कुटिलता को पानी के समान पीता है।
quanto magis abominabilis et inutilis homo qui bibit quasi aquas iniquitatem
17 १७ “मैं तुझे समझा दूँगा, इसलिए मेरी सुन ले, जो मैंने देखा है, उसी का वर्णन मैं करता हूँ।
ostendam tibi audi me quod vidi narrabo tibi
18 १८ (वे ही बातें जो बुद्धिमानों ने अपने पुरखाओं से सुनकर बिना छिपाए बताया है।
sapientes confitentur et non abscondunt patres suos
19 १९ केवल उन्हीं को देश दिया गया था, और उनके मध्य में कोई विदेशी आता-जाता नहीं था।)
quibus solis data est terra et non transibit alienus per eos
20 २० दुष्ट जन जीवन भर पीड़ा से तड़पता है, और उपद्रवी के वर्षों की गिनती ठहराई हुई है।
cunctis diebus suis impius superbit et numerus annorum incertus est tyrannidis eius
21 २१ उसके कान में डरावना शब्द गूँजता रहता है, कुशल के समय भी नाश करनेवाला उस पर आ पड़ता है।
sonitus terroris semper in auribus illius et cum pax sit ille insidias suspicatur
22 २२ उसे अंधियारे में से फिर निकलने की कुछ आशा नहीं होती, और तलवार उसकी घात में रहती है।
non credit quod reverti possit de tenebris circumspectans undique gladium
23 २३ वह रोटी के लिये मारा-मारा फिरता है, कि कहाँ मिलेगी? उसे निश्चय रहता है, कि अंधकार का दिन मेरे पास ही है।
cum se moverit ad quaerendum panem novit quod paratus sit in manu eius tenebrarum dies
24 २४ संकट और दुर्घटना से उसको डर लगता रहता है, ऐसे राजा के समान जो युद्ध के लिये तैयार हो, वे उस पर प्रबल होते हैं।
terrebit eum tribulatio et angustia vallabit eum sicut regem qui praeparatur ad proelium
25 २५ क्योंकि उसने तो परमेश्वर के विरुद्ध हाथ बढ़ाया है, और सर्वशक्तिमान के विरुद्ध वह ताल ठोंकता है,
tetendit enim adversus Deum manum suam et contra Omnipotentem roboratus est
26 २६ और सिर उठाकर और अपनी मोटी-मोटी ढालें दिखाता हुआ घमण्ड से उस पर धावा करता है;
cucurrit adversus eum erecto collo et pingui cervice armatus est
27 २७ इसलिए कि उसके मुँह पर चिकनाई छा गई है, और उसकी कमर में चर्बी जमी है।
operuit faciem eius crassitudo et de lateribus eius arvina dependet
28 २८ और वह उजाड़े हुए नगरों में बस गया है, और जो घर रहने योग्य नहीं, और खण्डहर होने को छोड़े गए हैं, उनमें बस गया है।
habitavit in civitatibus desolatis et in domibus desertis quae in tumulos sunt redactae
29 २९ वह धनी न रहेगा, और न उसकी सम्पत्ति बनी रहेगी, और ऐसे लोगों के खेत की उपज भूमि की ओर न झुकने पाएगी।
non ditabitur nec perseverabit substantia eius nec mittet in terra radicem suam
30 ३० वह अंधियारे से कभी न निकलेगा, और उसकी डालियाँ आग की लपट से झुलस जाएँगी, और परमेश्वर के मुँह की श्वास से वह उड़ जाएगा।
non recedet de tenebris ramos eius arefaciet flamma et auferetur spiritu oris sui
31 ३१ वह अपने को धोखा देकर व्यर्थ बातों का भरोसा न करे, क्योंकि उसका प्रतिफल धोखा ही होगा।
non credat frustra errore deceptus quod aliquo pretio redimendus sit
32 ३२ वह उसके नियत दिन से पहले पूरा हो जाएगा; उसकी डालियाँ हरी न रहेंगी।
antequam dies eius impleantur peribit et manus eius arescet
33 ३३ दाख के समान उसके कच्चे फल झड़ जाएँगे, और उसके फूल जैतून के वृक्ष के समान गिरेंगे।
laedetur quasi vinea in primo flore botrus eius et quasi oliva proiciens florem suum
34 ३४ क्योंकि भक्तिहीन के परिवार से कुछ बन न पड़ेगा, और जो घूस लेते हैं, उनके तम्बू आग से जल जाएँगे।
congregatio enim hypocritae sterilis et ignis devorabit tabernacula eorum qui munera libenter accipiunt
35 ३५ उनको उपद्रव का गर्भ रहता, और वे अनर्थ को जन्म देते है और वे अपने अन्तःकरण में छल की बातें गढ़ते हैं।”
concepit dolorem et peperit iniquitatem et uterus eius praeparat dolos

< अय्यूब 15 >