< अय्यूब 14 >

1 “मनुष्य जो स्त्री से उत्पन्न होता है, उसके दिन थोड़े और दुःख भरे है।
Sjå - menneskjet, av kvinna født, det liver stutt, av uro mett.
2 वह फूल के समान खिलता, फिर तोड़ा जाता है; वह छाया की रीति पर ढल जाता, और कहीं ठहरता नहीं।
Som blom det sprett og visnar burt, ja, lik ein skugge burt det fer.
3 फिर क्या तू ऐसे पर दृष्टि लगाता है? क्या तू मुझे अपने साथ कचहरी में घसीटता है?
Men du med honom auga held, og meg du dreg for domen din.
4 अशुद्ध वस्तु से शुद्ध वस्तु को कौन निकाल सकता है? कोई नहीं।
Skal tru det av ein urein kjem ein som er rein? Nei, ikkje ein!
5 मनुष्य के दिन नियुक्त किए गए हैं, और उसके महीनों की गिनती तेरे पास लिखी है, और तूने उसके लिये ऐसा सीमा बाँधा है जिसे वह पार नहीं कर सकता,
Når dagetalet hans er sett, hans månads-tal sett fast hjå deg, når du for han ei grensa drog som ei han yverskrida kann,
6 इस कारण उससे अपना मुँह फेर ले, कि वह आराम करे, जब तक कि वह मजदूर के समान अपना दिन पूरा न कर ले।
so snu deg frå, lat han få fred og ha sin dag som leigekaren!
7 “वृक्ष के लिये तो आशा रहती है, कि चाहे वह काट डाला भी जाए, तो भी फिर पनपेगा और उससे नर्म-नर्म डालियाँ निकलती ही रहेंगी।
For treet er det endå von; um det vert det hogge, sprett det att, på renningar det vantar ikkje.
8 चाहे उसकी जड़ भूमि में पुरानी भी हो जाए, और उसका ठूँठ मिट्टी में सूख भी जाए,
Når røterne i jordi eldest, og stomnen døyr i turre mold,
9 तो भी वर्षा की गन्ध पाकर वह फिर पनपेगा, और पौधे के समान उससे शाखाएँ फूटेंगी।
ved dåm av vatnet skyt det knupp, fær som ein stikling grøne greiner.
10 १० परन्तु मनुष्य मर जाता, और पड़ा रहता है; जब उसका प्राण छूट गया, तब वह कहाँ रहा?
Men døyr ein mann, då ligg han der; han andast, og kvar er han då?
11 ११ जैसे नदी का जल घट जाता है, और जैसे महानद का जल सूखते-सूखते सूख जाता है,
Som vatnet renn ut or ein sjø, som elvi minkar, turkast ut,
12 १२ वैसे ही मनुष्य लेट जाता और फिर नहीं उठता; जब तक आकाश बना रहेगा तब तक वह न जागेगा, और न उसकी नींद टूटेगी।
so ligg ein mann, ris ikkje upp; til himmeln kverv, dei vaknar ikkje; ein kann’kje vekkja deim or svevnen.
13 १३ भला होता कि तू मुझे अधोलोक में छिपा लेता, और जब तक तेरा कोप ठंडा न हो जाए तब तक मुझे छिपाए रखता, और मेरे लिये समय नियुक्त करके फिर मेरी सुधि लेता। (Sheol h7585)
Å, gjev du gøymde meg i helheim, løynde meg, til din vreide gav seg, gav meg ein frest, og so meg hugsa! (Sheol h7585)
14 १४ यदि मनुष्य मर जाए तो क्या वह फिर जीवित होगा? जब तक मेरा छुटकारा न होता तब तक मैं अपनी कठिन सेवा के सारे दिन आशा लगाए रहता।
Tru mannen døyr og livnar att? I all min strid eg skulde vona og venta til avløysing kom.
15 १५ तू मुझे पुकारता, और मैं उत्तर देता हूँ; तुझे अपने हाथ के बनाए हुए काम की अभिलाषा होती है।
Eg skulde svara, når du ropa og lengta mot dine eige verk.
16 १६ परन्तु अब तू मेरे पग-पग को गिनता है, क्या तू मेरे पाप की ताक में लगा नहीं रहता?
Men no du tel kvart stig eg tek og agtar vel på syndi mi;
17 १७ मेरे अपराध छाप लगी हुई थैली में हैं, और तूने मेरे अधर्म को सी रखा है।
mi synd er læst i pungen inn, og på mi skuld du gøymer vel!
18 १८ “और निश्चय पहाड़ भी गिरते-गिरते नाश हो जाता है, और चट्टान अपने स्थान से हट जाती है;
Som fjellet fell og smuldrast burt, og berget frå sin stad vert flutt,
19 १९ और पत्थर जल से घिस जाते हैं, और भूमि की धूलि उसकी बाढ़ से बहाई जाती है; उसी प्रकार तू मनुष्य की आशा को मिटा देता है।
Som vatnet holar steinen ut, og flaumen skolar moldi burt, so tek du ifrå mannen voni
20 २० तू सदा उस पर प्रबल होता, और वह जाता रहता है; तू उसका चेहरा बिगाड़कर उसे निकाल देता है।
og tyngjer honom ned for alltid. Han fer av stad; med åsyn rengd du sender honom burt frå deg.
21 २१ उसके पुत्रों की बड़ाई होती है, और यह उसे नहीं सूझता; और उनकी घटी होती है, परन्तु वह उनका हाल नहीं जानता।
Han veit’kje um hans born vert heidra; han merkar ikkje um dei armast;
22 २२ केवल उसकी अपनी देह को दुःख होता है; और केवल उसका अपना प्राण ही अन्दर ही अन्दर शोकित होता है।”
Hans eigen kropp hans liding valdar, og sjæli græt for eigi sorg.»

< अय्यूब 14 >