< यिर्मयाह 52 >
1 १ जब सिदकिय्याह राज्य करने लगा, तब वह इक्कीस वर्ष का था; और यरूशलेम में ग्यारह वर्ष तक राज्य करता रहा। उसकी माता का नाम हमूतल था जो लिब्नावासी यिर्मयाह की बेटी थी।
Sédécias avait vingt et un ans quand il monta sur le trône, et il régna onze ans à Jérusalem, et sa mère s'appelait Amitaal, et elle était fille de Jérémie, de Lobna.
2 २ उसने यहोयाकीम के सब कामों के अनुसार वही किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है।
3 ३ निश्चय यहोवा के कोप के कारण यरूशलेम और यहूदा की ऐसी दशा हुई कि अन्त में उसने उनको अपने सामने से दूर कर दिया। और सिदकिय्याह ने बाबेल के राजा से बलवा किया।
4 ४ और उसके राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन को बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी सारी सेना लेकर यरूशलेम पर चढ़ाई की, और उसने उसके पास छावनी करके उसके चारों ओर किला बनाया।
Dans la neuvième année de son règne, le neuvième année, le dixième jour du mois, Nabuchodonosor, roi de Babylone, vint avec toutes ses forces vers Jérusalem, et ils l'entourèrent de retranchements, et ils bâtirent alentour un mur en grandes pierres de taille.
5 ५ अतः नगर घेरा गया, और सिदकिय्याह राजा के ग्यारहवें वर्ष तक घिरा रहा।
Et la ville fut investie jusqu'à la onzième année du règne de Sédécias,
6 ६ चौथे महीने के नौवें दिन से नगर में अकाल यहाँ तक बढ़ गई, कि लोगों के लिये कुछ रोटी न रही।
Jusqu'au neuvième jour du mois; et alors la famine prévalut dans la cité, et il n'y avait plus de pain pour le peuple de la terre.
7 ७ तब नगर की शहरपनाह में दरार की गई, और दोनों दीवारों के बीच जो फाटक राजा की बारी के निकट था, उससे सब योद्धा भागकर रात ही रात नगर से निकल गए, और अराबा का मार्ग लिया। (उस समय कसदी लोग नगर को घेरे हुए थे)।
Une brèche fut faite aux murailles; les hommes de guerre sortirent de nuit par le chemin de la porte, entre les remparts et les forts avancés qu'on avait élevés près du jardin du roi; et les Chaldéens entouraient le reste de la ville, et les fugitifs prirent la route d'Araba.
8 ८ परन्तु उनकी सेना ने राजा का पीछा किया, और उसको यरीहो के पास के अराबा में जा पकड़ा; तब उसकी सारी सेना उसके पास से तितर-बितर हो गई।
Et l'armée des Chaldéens les poursuivit, et ils prirent le roi auprès de Jéricho, et tous ses serviteurs s'étaient dispersés loin de lui.
9 ९ तब वे राजा को पकड़कर हमात देश के रिबला में बाबेल के राजा के पास ले गए, और वहाँ उसने उसके दण्ड की आज्ञा दी।
Les Chaldéens firent donc le roi captif et ils le menèrent au roi de Babylone, à Déblatha, et Nabuchodonosor prononça contre lui son arrêt.
10 १० बाबेल के राजा ने सिदकिय्याह के पुत्रों को उसके सामने घात किया, और यहूदा के सारे हाकिमों को भी रिबला में घात किया।
Et il égorgea les fils de Sédécias sous ses yeux, et il égorgea tous les princes de Juda en Déblatha.
11 ११ फिर बाबेल के राजा ने सिदकिय्याह की आँखों को फुड़वा डाला, और उसको बेड़ियों से जकड़कर बाबेल तक ले गया, और उसको बन्दीगृह में डाल दिया। वह मृत्यु के दिन तक वहीं रहा।
Et il arracha les yeux de Sédécias; puis, après l'avoir chargé de chaînes, il l'emmena à Babylone; là il le mit avec les esclaves qui tournaient la meule, jusqu'au jour où il mourut.
12 १२ फिर उसी वर्ष अर्थात् बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के राज्य के उन्नीसवें वर्ष के पाँचवें महीने के दसवें दिन को अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान जो बाबेल के राजा के सम्मुख खड़ा रहता था यरूशलेम में आया।
Et le cinquième mois, le sixième jour du mois, Nabuzardan, chef des cuisines, qui se tenait devant le roi de Babylone, marcha sur Jérusalem.
13 १३ उसने यहोवा के भवन और राजभवन और यरूशलेम के सब बड़े-बड़े घरों को आग लगवाकर फुँकवा दिया।
Et il livra aux flammes le temple du Seigneur, le palais du roi et toutes les maisons de la ville, et il mit le feu à toutes les grandes maisons.
14 १४ और कसदियों की सारी सेना ने जो अंगरक्षकों के प्रधान के संग थी, यरूशलेम के चारों ओर की सब शहरपनाह को ढा दिया।
Et l'armée des Chaldéens qui étaient avec le chef des cuisines rasa les remparts dont la ville était entourée.
15 १५ अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान कंगाल लोगों में से कितनों को, और जो लोग नगर में रह गए थे, और जो लोग बाबेल के राजा के पास भाग गए थे, और जो कारीगर रह गए थे, उन सब को बन्दी बनाकर ले गया।
16 १६ परन्तु, दिहात के कंगाल लोगों में से कितनों को अंगरक्षकों के प्रधान नबूजरदान ने दाख की बारियों की सेवा और किसानी करने को छोड़ दिया।
Mais Nabuzardan y laissa les restes du peuple, pour être vignerons et laboureurs.
17 १७ यहोवा के भवन में जो पीतल के खम्भे थे, और कुर्सियों और पीतल के हौज जो यहोवा के भवन में थे, उन सभी को कसदी लोग तोड़कर उनका पीतल बाबेल को ले गए।
Et les Chaldéens brisèrent les colonnes d'airain et leurs bases et la mer d'airain qui étaient dans le temple du Seigneur, et ils en emportèrent le métal à Babylone,
18 १८ और हाँड़ियों, फावड़ियों, कैंचियों, कटोरों, धूपदानों, और पीतल के और सब पात्रों को, जिनसे लोग सेवा टहल करते थे, वे ले गए।
Avec les couronnes, les coupes et les chaudières, et tous les vases d'airain employés au service du temple.
19 १९ और तसलों, करछों, कटोरियों, हाँड़ियों, दीवटों, धूपदानों, और कटोरों में से जो कुछ सोने का था, उनके सोने को, और जो कुछ चाँदी का था उनकी चाँदी को भी अंगरक्षकों का प्रधान ले गया।
Et il prit aussi les cassolettes et les bassins, et les vases à verser de l'huile, et les chandeliers, et les encensoirs, et les coupes, qui étaient les unes d'or, les autres d'argent;
20 २० दोनों खम्भे, एक हौज और पीतल के बारहों बैल जो पायों के नीचे थे, इन सब को तो सुलैमान राजा ने यहोवा के भवन के लिये बनवाया था, और इन सब का पीतल तौल से बाहर था।
Et les deux colonnes, et la mer, et les douze bœufs d'airain sous la mer, qu'avait faits le roi Salomon pour le temple du Seigneur. On ne sut pas le poids des vases d'airain.
21 २१ जो खम्भे थे, उनमें से एक-एक की ऊँचाई अठारह हाथ, और घेरा बारह हाथ, और मोटाई चार अंगुल की थी, और वे खोखले थे।
Et les colonnes étaient hautes chacune de trente-cinq coudées, et elles étaient, entourées de chaînes longues de douze coudées, épaisses de quatre doigts.
22 २२ एक-एक की कँगनी पीतल की थी, और एक-एक कँगनी की ऊँचाई पाँच हाथ की थी; और उस पर चारों ओर जो जाली और अनार बने थे वे सब पीतल के थे।
Et leurs chapiteaux d'airain avaient cinq coudées de haut, et elles étaient entourées d'un filet et de grenades d'airain, et il y avait huit grenades par coudée, et il y avait douze coudées,
23 २३ कँगनियों के चारों ओर छियानवे अनार बने थे, और जाली के ऊपर चारों ओर एक सौ अनार थे।
Et il y avait quatre-vingt-seize grenades sur les côtés, et il y avait en tout cent grenades sur le filet tout autour.
24 २४ अंगरक्षकों के प्रधान ने सरायाह महायाजक और उसके नीचे के सपन्याह याजक, और तीनों डेवढ़ीदारों को पकड़ लिया;
Et Nabuzardan prit le premier prêtre, puis le second et les trois gardiens de la voie,
25 २५ और नगर में से उसने एक खोजा पकड़ लिया, जो योद्धाओं के ऊपर ठहरा था; और जो पुरुष राजा के सम्मुख रहा करते थे, उनमें से सात जन जो नगर में मिले; और सेनापति का मुंशी जो साधारण लोगों को सेना में भरती करता था; और साधारण लोगों में से साठ पुरुष जो नगर में मिले,
Et un eunuque, chef des gens de guerre, et sept hommes distingués se tenant devant le roi, qui se trouvaient dans la ville, et le scribe des armées, chargé des écritures du peuple de la terre, et soixante hommes de la campagne qui se trouvaient dans la ville.
26 २६ इन सब को अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान रिबला में बाबेल के राजा के पास ले गया।
Et Nabuzardan, cuisinier en chef du roi, les prit et les conduisit au roi de Babylone à Déblatha.
27 २७ तब बाबेल के राजा ने उन्हें हमात देश के रिबला में ऐसा मारा कि वे मर गए। इस प्रकार यहूदी अपने देश से बँधुए होकर चले गए।
Et le roi les fit mettre à mort à Déblatha, en la terre d'Émath.
28 २८ जिन लोगों को नबूकदनेस्सर बँधुआ करके ले गया, वे ये हैं, अर्थात् उसके राज्य के सातवें वर्ष में तीन हजार तेईस यहूदी;
29 २९ फिर अपने राज्य के अठारहवें वर्ष में नबूकदनेस्सर यरूशलेम से आठ सौ बत्तीस प्राणियों को बँधुआ करके ले गया;
30 ३० फिर नबूकदनेस्सर के राज्य के तेईसवें वर्ष में अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान सात सौ पैंतालीस यहूदी जनों को बँधुए करके ले गया; सब प्राणी मिलकर चार हजार छः सौ हुए।
31 ३१ फिर यहूदा के राजा यहोयाकीन की बँधुआई के सैंतीसवें वर्ष में अर्थात् जिस वर्ष बाबेल का राजा एवील्मरोदक राजगद्दी पर विराजमान हुआ, उसी के बारहवें महीने के पच्चीसवें दिन को उसने यहूदा के राजा यहोयाकीन को बन्दीगृह से निकालकर बड़ा पद दिया;
En la trente-septième année de la captivité de Joakim, roi de Juda, le douzième mois, le vingt-troisième jour du mois, Ulémadachar, roi de Babylone, l'année même où il monta sur le trône, prit la tête de Joakim et lui coupa les cheveux, et le fit sortir de la maison où il était gardé,
32 ३२ और उससे मधुर-मधुर वचन कहकर, जो राजा उसके साथ बाबेल में बँधुए थे, उनके सिंहासनों से उसके सिंहासन को अधिक ऊँचा किया।
Et il lui parla avec douceur, et il lui donna un trône plus élevé que les trônes des autres rois qui l'entouraient à Babylone.
33 ३३ उसके बन्दीगृह के वस्त्र बदल दिए; और वह जीवन भर नित्य राजा के सम्मुख भोजन करता रहा;
Et il lui fit changer la robe qu'il avait en prison; et il le fit manger en sa présence tous les jours qu'il vécut.
34 ३४ और प्रतिदिन के खर्च के लिये बाबेल के राजा के यहाँ से उसको नित्य कुछ मिलने का प्रबन्ध हुआ। यह प्रबन्ध उसकी मृत्यु के दिन तक उसके जीवन भर लगातार बना रहा।
Et tous les jours, jusqu'à ce qu'il mourût, il régla constamment toute sa dépense.