< यिर्मयाह 51 >
1 १ यहोवा यह कहता है, मैं बाबेल के और लेबकामै के रहनेवालों के विरुद्ध एक नाश करनेवाली वायु चलाऊँगा;
Så sier Herren: Se, jeg vekker et ødeleggende vær over Babel og over innbyggerne i Leb-Kamai.
2 २ और मैं बाबेल के पास ऐसे लोगों को भेजूँगा जो उसको फटक-फटककर उड़ा देंगे, और इस रीति से उसके देश को सुनसान करेंगे; और विपत्ति के दिन चारों ओर से उसके विरुद्ध होंगे।
Og jeg sender fremmede mot Babel, og de skal kaste det som korn og tømme dets land; for de skal falle over det fra alle kanter på ulykkens dag.
3 ३ धनुर्धारी के विरुद्ध और जो अपना झिलम पहने हैं धनुर्धारी धनुष चढ़ाए हुए उठे; उसके जवानों से कुछ कोमलता न करना; उसकी सारी सेना को सत्यानाश करो।
Mot den som spenner bue, skal bueskytteren spenne sin bue, og mot den som kneiser i sin brynje; spar ikke dets unge menn, slå hele dets hær med bann!
4 ४ कसदियों के देश में मरे हुए और उसकी सड़कों में छिदे हुए लोग गिरेंगे।
Og drepte menn skal falle i kaldeernes land, og gjennemborede menn på dets gater.
5 ५ क्योंकि, यद्यपि इस्राएल और यहूदा के देश, इस्राएल के पवित्र के विरुद्ध किए हुए पापों से भरपूर हो गए हैं, तो भी उनके परमेश्वर, सेनाओं के यहोवा ने उनको त्याग नहीं दिया।
For Israel og Juda er ikke enker, forlatt av sin Gud, Herren, hærskarenes Gud, skjønt deres land er fullt av skyld mot Israels Hellige.
6 ६ “बाबेल में से भागो, अपना-अपना प्राण बचाओ! उसके अधर्म में भागी होकर तुम भी न मिट जाओ; क्योंकि यह यहोवा के बदला लेने का समय है, वह उसको बदला देने पर है।
Fly ut av Babel, hver mann må redde sitt liv! Se til at I ikke omkommer ved Babels misgjerning! En hevnens tid er det for Herren; han gjengjelder Babel det som det har gjort.
7 ७ बाबेल यहोवा के हाथ में सोने का कटोरा था, जिससे सारी पृथ्वी के लोग मतवाले होते थे; जाति-जाति के लोगों ने उसके दाखमधु में से पिया, इस कारण वे भी बावले हो गए।
Babel var et gullbeger i Herrens hånd, som gjorde hele jorden drukken; av dets vin drakk folkene, derfor tedde folkene sig som rasende.
8 ८ बाबेल अचानक ले ली गई और नाश की गई है। उसके लिये हाय-हाय करो! उसके घावों के लिये बलसान औषधि लाओ; सम्भव है वह चंगी हो सके।
Med ett er Babel falt og blitt knust; jamre over det, hent balsam for dets smerte! Kanskje det kunde læges.
9 ९ हम बाबेल का इलाज करते तो थे, परन्तु वह चंगी नहीं हुई। इसलिए आओ, हम उसको तजकर अपने-अपने देश को चले जाएँ; क्योंकि उस पर किए हुए न्याय का निर्णय आकाश वरन् स्वर्ग तक भी पहुँच गया है।
Vi har søkt å læge Babel, men det lot sig ikke læge. Forlat det, så vi kan gå hver til sitt land! For dommen over det når til himmelen og hever sig til skyene.
10 १० यहोवा ने हमारे धार्मिकता के काम प्रगट किए हैं; अतः आओ, हम सिय्योन में अपने परमेश्वर यहोवा के काम का वर्णन करें।
Herren har latt vår rettferdige sak komme frem i dagen; kom, la oss fortelle i Sion Herrens, vår Guds gjerning!
11 ११ “तीरों को पैना करो! ढालें थामे रहो! क्योंकि यहोवा ने मादी राजाओं के मन को उभारा है, उसने बाबेल को नाश करने की कल्पना की है, क्योंकि यहोवा अर्थात् उसके मन्दिर का यही बदला है
Gjør pilene blanke, grip skjoldene! Herren har vakt mederkongenes ånd; for mot Babel er hans tanke rettet, han vil ødelegge det; for det er Herrens hevn, hevnen for hans tempel.
12 १२ बाबेल की शहरपनाह के विरुद्ध झण्डा खड़ा करो; बहुत पहरुए बैठाओ; घात लगाने वालों को बैठाओ; क्योंकि यहोवा ने बाबेल के रहनेवालों के विरुद्ध जो कुछ कहा था, वह अब करने पर है वरन् किया भी है।
Løft banner mot Babels murer, hold sterk vakt, sett ut vaktposter, legg bakhold! For Herren har både tenkt ut og setter i verk det som han har talt imot Babels innbyggere.
13 १३ हे बहुत जलाशयों के बीच बसी हुई और बहुत भण्डार रखनेवाली, तेरा अन्त आ गया, तेरे लोभ की सीमा पहुँच गई है।
Du som bor ved store vann, du som er rik på skatter! Din ende er kommet, målet for din vinning er fullt.
14 १४ सेनाओं के यहोवा ने अपनी ही शपथ खाई है, कि निश्चय मैं तुझको टिड्डियों के समान अनगिनत मनुष्यों से भर दूँगा, और वे तेरे विरुद्ध ललकारेंगे।
Herren, hærskarenes Gud, har svoret ved sig selv: Har jeg enn fylt dig med mennesker som med gresshopper, skal det allikevel opløftes et frydeskrik over dig.
15 १५ “उसी ने पृथ्वी को अपने सामर्थ्य से बनाया, और जगत को अपनी बुद्धि से स्थिर किया; और आकाश को अपनी प्रवीणता से तान दिया है।
Han er den som skapte jorden ved sin kraft, som grunnfestet jorderike ved sin visdom og utspente himmelen ved sin forstand.
16 १६ जब वह बोलता है तब आकाश में जल का बड़ा शब्द होता है, वह पृथ्वी की छोर से कुहरा उठाता है। वह वर्षा के लिये बिजली बनाता, और अपने भण्डार में से पवन निकाल ले आता है।
Ved sin torden lar han vannene i himmelen bruse; han lar dunster stige op fra jordens ende, sender lyn med regn og fører vind ut av sine forrådskammer.
17 १७ सब मनुष्य पशु सरीखे ज्ञानरहित है; सब सुनारों को अपनी खोदी हुई मूरतों के कारण लज्जित होना पड़ेगा; क्योंकि उनकी ढाली हुई मूरतें धोखा देनेवाली हैं, और उनके कुछ भी साँस नहीं चलती।
Hvert menneske blir ufornuftig, uten forstand; hver gullsmed har skam av sine utskårne billeder, hans støpte billeder er løgn, og det er ingen ånd i dem.
18 १८ वे तो व्यर्थ और ठट्ठे ही के योग्य है; जब उनके नाश किए जाने का समय आएगा, तब वे नाश ही होंगी।
De er tomhet, et verk som vekker spott; på sin hjemsøkelses tid skal de gå til grunne.
19 १९ परन्तु जो याकूब का निज भाग है, वह उनके समान नहीं, वह तो सब का बनानेवाला है, और इस्राएल उसका निज भाग है; उसका नाम सेनाओं का यहोवा है।
Ikke er han som er Jakobs del, lik dem; for han er den som har skapt alle ting og den ætt som er hans arv; Herren, hærskarenes Gud, er hans navn.
20 २० “तू मेरा फरसा और युद्ध के लिये हथियार ठहराया गया है; तेरे द्वारा मैं जाति-जाति को तितर-बितर करूँगा; और तेरे ही द्वारा राज्य-राज्य को नाश करूँगा।
Du er min hammer, mitt krigsvåben, og med dig knuser jeg folkeslag, og med dig ødelegger jeg kongeriker;
21 २१ तेरे ही द्वारा मैं सवार समेत घोड़ों को टुकड़े-टुकड़े करूँगा;
med dig knuser jeg hest og rytter, og med dig knuser jeg vogn og kjører;
22 २२ तेरे ही द्वारा रथी समेत रथ को भी टुकड़े-टुकड़े करूँगा; तेरे ही द्वारा मैं स्त्री पुरुष दोनों को टुकड़े-टुकड़े करूँगा; तेरे ही द्वारा मैं बूढ़े और लड़के दोनों को टुकड़े-टुकड़े करूँगा, और जवान पुरुष और जवान स्त्री दोनों को मैं तेरे ही द्वारा टुकड़े-टुकड़े करूँगा;
med dig knuser jeg mann og kvinne, og med dig knuser jeg gammel og ung, yngling og jomfru;
23 २३ तेरे ही द्वारा मैं भेड़-बकरियों समेत चरवाहे को टुकड़े-टुकड़े करूँगा; तेरे ही द्वारा मैं किसान और उसके जोड़े बैलों को भी टुकड़े-टुकड़े करूँगा; अधिपतियों और हाकिमों को भी मैं तेरे ही द्वारा टुकड़े-टुकड़े करूँगा।
med dig knuser jeg hyrde og hjord, og med dig knuser jeg pløieren og hans okser, og med dig knuser jeg stattholdere og landshøvdinger.
24 २४ “मैं बाबेल को और सारे कसदियों को भी उन सब बुराइयों का बदला दूँगा, जो उन्होंने तुम लोगों के सामने सिय्योन में की है; यहोवा की यही वाणी है।
Men jeg gjengjelder Babel og alle Kaldeas innbyggere for eders øine all den ondskap som de har gjort mot Sion, sier Herren.
25 २५ “हे नाश करनेवाले पहाड़ जिसके द्वारा सारी पृथ्वी नाश हुई है, यहोवा की यह वाणी है कि मैं तेरे विरुद्ध हूँ और हाथ बढ़ाकर तुझे ढाँगों पर से लुढ़का दूँगा और जला हुआ पहाड़ बनाऊँगा।
Se, jeg kommer over dig, du fordervelsens berg, sier Herren, du som forderver all jorden, og jeg vil rekke ut min hånd mot dig og velte dig ned fra fjellknausene og gjøre dig til et utbrent berg.
26 २६ लोग तुझ से न तो घर के कोने के लिये पत्थर लेंगे, और न नींव के लिये, क्योंकि तू सदा उजाड़ रहेगा, यहोवा की यही वाणी है।
Og fra dig skal ingen ta sten til hjørne eller sten til grunnvoll; men til evige ørkener skal du bli, sier Herren.
27 २७ “देश में झण्डा खड़ा करो, जाति-जाति में नरसिंगा फूँको; उसके विरुद्ध जाति-जाति को तैयार करो; अरारात, मिन्नी और अश्कनज नामक राज्यों को उसके विरुद्ध बुलाओ, उसके विरुद्ध सेनापति भी ठहराओ; घोड़ों को शिखरवाली टिड्डियों के समान अनगिनत चढ़ा ले आओ।
Løft banner i landet, støt i basun blandt folkene, innvi folkeslag til kamp mot det, kall sammen mot det Ararats, Minnis og Askenas' riker, innsett høvedsmenn imot det, før hester frem som strihårede gresshopper!
28 २८ उसके विरुद्ध जातियों को तैयार करो; मादी राजाओं को उनके अधिपतियों सब हाकिमों सहित और उस राज्य के सारे देश को तैयार करो।
Innvi folkeslag til kamp mot det, kongene i Media, dets stattholdere og alle dets landshøvdinger og hele det land han råder over!
29 २९ यहोवा ने विचारा है कि वह बाबेल के देश को ऐसा उजाड़ करे कि उसमें कोई भी न रहे; इसलिए पृथ्वी काँपती है और दुःखित होती है
Da skjelver jorden og bever; for Herrens tanker mot Babel blir fullbyrdet: å gjøre Babels land til en ørken, så ingen bor der.
30 ३० बाबेल के शूरवीर गढ़ों में रहकर लड़ने से इन्कार करते हैं, उनकी वीरता जाती रही है; और यह देखकर कि उनके वासस्थानों में आग लग गई वे स्त्री बन गए हैं; उसके फाटकों के बेंड़े तोड़े गए हैं।
Babels kjemper har holdt op å stride, de sitter stille i borgene, deres kraft er borte, de er blitt til kvinner; det er satt ild på dets boliger, dets bommer er sprengt.
31 ३१ एक हरकारा दूसरे हरकारे से और एक समाचार देनेवाला दूसरे समाचार देनेवाले से मिलने और बाबेल के राजा को यह समाचार देने के लिये दौड़ेगा कि तेरा नगर चारों ओर से ले लिया गया है;
Løper løper mot løper og bud mot bud for å melde Babels konge at hans stad er inntatt på alle kanter,
32 ३२ और घाट शत्रुओं के वश में हो गए हैं, ताल भी सुखाए गए, और योद्धा घबरा उठे हैं।
vadestedene er i fiendens vold, vanndammene uttørket med ild, og krigsmennene forferdet.
33 ३३ क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा यह कहता है: बाबेल की बेटी दाँवते समय के खलिहान के समान है, थोड़े ही दिनों में उसकी कटनी का समय आएगा।”
For så sier Herren, hærskarenes Gud, Israels Gud: Babels datter er som en treskeplass når den blir stampet hård; ennu en liten stund, så kommer høstens tid for henne.
34 ३४ “बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने मुझ को खा लिया, मुझ को पीस डाला; उसने मुझे खाली बर्तन के समान कर दिया, उसने मगरमच्छ के समान मुझ को निगल लिया है; और मुझ को स्वादिष्ट भोजन जानकर अपना पेट मुझसे भर लिया है, उसने मुझ को जबरन निकाल दिया है।”
Babels konge Nebukadnesar har ett oss, har ødelagt oss, har satt oss bort som et tomt kar, har opslukt oss som et sjøuhyre, har fylt sin buk med min kostelige mat; han har drevet oss bort.
35 ३५ सिय्योन की रहनेवाली कहेगी, “जो उपद्रव मुझ पर और मेरे शरीर पर हुआ है, वह बाबेल पर पलट जाए।” और यरूशलेम कहेगी, “मुझ में की हुई हत्याओं का दोष कसदियों के देश के रहनेवालों पर लगे।”
Den vold jeg har lidt i mitt kjøtt, måtte den komme over Babel, så må Sions innbyggere si, og mitt blod komme over Kaldeas innbyggere, så må Jerusalem si.
36 ३६ इसलिए यहोवा कहता है, “मैं तेरा मुकद्दमा लड़ूँगा और तेरा बदला लूँगा। मैं उसके ताल को और उसके सोतों को सूखा दूँगा;
Derfor sier Herren så: Se, jeg fører din sak og utfører din hevn, og jeg vil tørke ut dets hav og gjøre dets kilde tørr.
37 ३७ और बाबेल खण्डहर, और गीदड़ों का वासस्थान होगा; और लोग उसे देखकर चकित होंगे और ताली बजाएँगे, और उसमें कोई न रहेगा।
Og Babel skal bli til grusdynger, en bolig for sjakaler, til en forferdelse og til spott, så ingen bor der.
38 ३८ “लोग एक संग ऐसे गरजेंगे और गुर्राएँगे, जैसे युवा सिंह व सिंह के बच्चे आहेर पर करते हैं।
De brøler alle sammen som unge løver, de brummer som løveunger.
39 ३९ परन्तु जब जब वे उत्तेजित हों, तब मैं भोज तैयार करके उन्हें ऐसा मतवाला करूँगा, कि वे हुलसकर सदा की नींद में पड़ेंगे और कभी न जागेंगे, यहोवा की यही वाणी है।
Når de er blitt hete, vil jeg gjøre et drikkelag for dem og gjøre dem drukne, forat de skal juble og så falle i en evig søvn og ikke våkne, sier Herren.
40 ४० मैं उनको, भेड़ों के बच्चों, और मेढ़ों और बकरों के समान घात करा दूँगा।
Jeg vil føre dem ned som lam til å slaktes, som værer og gjetebukker.
41 ४१ “शेशक, जिसकी प्रशंसा सारे पृथ्वी पर होती थी कैसे ले लिया गया? वह कैसे पकड़ा गया? बाबेल जातियों के बीच कैसे सुनसान हो गया है?
Se, Sesak er blitt hærtatt, all jordens pris er blitt inntatt! Hvor Babel er blitt til en forferdelse blandt folkene!
42 ४२ बाबेल के ऊपर समुद्र चढ़ आया है, वह उसकी बहुत सी लहरों में डूब गया है।
Havet er steget op over Babel, det er skjult av dets brusende bølger.
43 ४३ उसके नगर उजड़ गए, उसका देश निर्जन और निर्जल हो गया है, उसमें कोई मनुष्य नहीं रहता, और उससे होकर कोई आदमी नहीं चलता।
Dets byer er blitt til en ørken, et tørt land og en øde mark, et land som ingen mann bor i, og som intet menneskebarn drar igjennem.
44 ४४ मैं बाबेल में बेल को दण्ड दूँगा, और उसने जो कुछ निगल लिया है, वह उसके मुँह से उगलवाऊँगा। जातियों के लोग फिर उसकी ओर ताँता बाँधे हुए न चलेंगे; बाबेल की शहरपनाह गिराई जाएगी।
Og jeg hjemsøker Bel i Babel og drar det han har slukt, ut av hans munn, og folkeslag skal ikke mere strømme til ham; også Babels mur er falt.
45 ४५ हे मेरी प्रजा, उसमें से निकल आओ! अपने-अपने प्राण को यहोवा के भड़के हुए कोप से बचाओ!
Dra ut av det, mitt folk, hver mann må redde sitt liv - for Herrens brennende vrede!
46 ४६ जब उड़ती हुई बात उस देश में सुनी जाए, तब तुम्हारा मन न घबराए; और जो उड़ती हुई चर्चा पृथ्वी पर सुनी जाएगी तुम उससे न डरना: उसके एक वर्ष बाद एक और बात उड़ती हुई आएगी, तब उसके बाद दूसरे वर्ष में एक और बात उड़ती हुई आएगी, और उस देश में उपद्रव होगा, और एक हाकिम दूसरे के विरुद्ध होगा।
Og vær ikke motfalne og redde for de rykter som høres i landet, om det i et år kommer et rykte, og derefter i et annet år et annet rykte, og om det råder vold i landet, og hersker reiser sig mot hersker.
47 ४७ “इसलिए देख, वे दिन आते हैं जब मैं बाबेल की खुदी हुई मूरतों पर दण्ड की आज्ञा करूँगा; उस सारे देश के लोगों का मुँह काला हो जाएगा, और उसके सब मारे हुए लोग उसी में पड़े रहेंगे।
Se, derfor skal dager komme da jeg hjemsøker Babels utskårne billeder, og hele dets land skal bli til skamme, og alle dets menn skal bli drept og falle der.
48 ४८ तब स्वर्ग और पृथ्वी के सारे निवासी बाबेल पर जयजयकार करेंगे; क्योंकि उत्तर दिशा से नाश करनेवाले उस पर चढ़ाई करेंगे, यहोवा की यही वाणी है।
Og himmel og jord og alt som i dem er, skal juble over Babel; for fra nord skal ødeleggerne komme over det, sier Herren.
49 ४९ जैसे बाबेल ने इस्राएल के लोगों को मारा, वैसे ही सारे देश के लोग उसी में मार डाले जाएँगे।
Også Babel skal falle, I av Israel som er slått ihjel! Også Babels innbyggere skal falle, I som er slått ihjel over den hele jord!
50 ५० “हे तलवार से बचे हुओं, भागो, खड़े मत रहो! यहोवा को दूर से स्मरण करो, और यरूशलेम की भी सुधि लो:
I som er undkommet fra sverdet, dra bort, stans ikke, kom Herren i hu fra det fjerne land og minnes Jerusalem!
51 ५१ ‘हम व्याकुल हैं, क्योंकि हमने अपनी नामधराई सुनी है; यहोवा के पवित्र भवन में विधर्मी घुस आए हैं, इस कारण हम लज्जित हैं।’
Vi var blitt til skamme; for vi måtte høre hånsord; skam dekket vårt åsyn, for fremmede var kommet over helligdommene i Herrens hus.
52 ५२ “इसलिए देखो, यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आनेवाले हैं कि मैं उसकी खुदी हुई मूरतों पर दण्ड भेजूँगा, और उसके सारे देश में लोग घायल होकर कराहते रहेंगे।
Se, derfor skal dager komme, sier Herren, da jeg hjemsøker dets utskårne billeder, og i hele dets land skal sårede menn stønne.
53 ५३ चाहे बाबेल ऐसा ऊँचा बन जाए कि आकाश से बातें करे और उसके ऊँचे गढ़ और भी दृढ़ किए जाएँ, तो भी मैं उसे नाश करने के लिये, लोगों को भेजूँगा, यहोवा की यह वाणी है।
Om Babel enn vil stige op til himmelen, og om det enn vil gjøre sin høie festning utilgjengelig, så skal allikevel ødeleggere fra mig komme over det, sier Herren.
54 ५४ “बाबेल से चिल्लाहट का शब्द सुनाई पड़ता है! कसदियों के देश से सत्यानाश का बड़ा कोलाहल सुनाई देता है।
Skrik lyder fra Babel, det er stor ødeleggelse i kaldeernes land.
55 ५५ क्योंकि यहोवा बाबेल को नाश कर रहा है और उसके बड़े कोलाहल को बन्द कर रहा है। इससे उनका कोलाहल महासागर का सा सुनाई देता है।
For Herren ødelegger Babel og gjør ende på den sterke larm i byen; og deres bølger skal bruse som store vann, deres larmende røst skal la sig høre.
56 ५६ बाबेल पर भी नाश करनेवाले चढ़ आए हैं, और उसके शूरवीर पकड़े गए हैं और उनके धनुष तोड़ डाले गए; क्योंकि यहोवा बदला देनेवाला परमेश्वर है, वह अवश्य ही बदला लेगा।
For over det, over Babel, kommer en ødelegger, og dets kjemper blir fanget, deres buer knekket; for Herren er en gjengjeldelsens Gud, han lønner, han gjengjelder.
57 ५७ मैं उसके हाकिमों, पंडितों, अधिपतियों, रईसों, और शूरवीरों को ऐसा मतवाला करूँगा कि वे सदा की नींद में पड़ेंगे और फिर न जागेंगे, सेनाओं के यहोवा, जिसका नाम राजाधिराज है, उसकी यही वाणी है।
Og jeg vil gjøre dets høvdinger og dets vismenn, dets stattholdere og dets landshøvdinger og dets kjemper drukne, og de skal falle i en evig søvn og ikke våkne, sier kongen, han hvis navn er Herren, hærskarenes Gud.
58 ५८ “सेनाओं का यहोवा यह भी कहता है, बाबेल की चौड़ी शहरपनाह नींव से ढाई जाएगी, और उसके ऊँचे फाटक आग लगाकर जलाए जाएँगे। और उसमें राज्य-राज्य के लोगों का परिश्रम व्यर्थ ठहरेगा, और जातियों का परिश्रम आग का कौर हो जाएगा और वे थक जाएँगे।”
Så sier Herren, hærskarenes Gud: Babels mur, den brede, skal rives til grunnen, og dets porter, de høie, skal brennes op med ild, så folkeslag skal ha gjort sig møie for intet, og folkeferd arbeidet sig trette for ilden.
59 ५९ यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्य के चौथे वर्ष में जब उसके साथ सरायाह भी बाबेल को गया था, जो नेरिय्याह का पुत्र और महसेयाह का पोता और राजभवन का अधिकारी भी था,
Dette er det bud som profeten Jeremias gav Seraja, sønn av Nerija, Mahsejas sønn, da han drog til Babel sammen med Judas konge Sedekias i det fjerde år av hans regjering - Seraja var den som sørget for herbergene.
60 ६० तब यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता ने उसको ये बातें बताई अर्थात् वे सब बातें जो बाबेल पर पड़नेवाली विपत्ति के विषय लिखी हुई हैं, उन्हें यिर्मयाह ने पुस्तक में लिख दिया।
Jeremias skrev op i en bok all den ulykke som skulde komme over Babel, alle disse ord som er skrevet om Babel.
61 ६१ यिर्मयाह ने सरायाह से कहा, “जब तू बाबेल में पहुँचे, तब अवश्य ही ये सब वचन पढ़ना,
Og Jeremias sa til Seraja: Når du kommer til Babel, da se til at du leser op alle disse ord!
62 ६२ और यह कहना, ‘हे यहोवा तूने तो इस स्थान के विषय में यह कहा है कि मैं इसे ऐसा मिटा दूँगा कि इसमें क्या मनुष्य, क्या पशु, कोई भी न रहेगा, वरन् यह सदा उजाड़ पड़ा रहेगा।’
Og du skal si: Herre! Du har talt mot dette sted og sagt at du vil ødelegge det, så det ikke skal være nogen som bor der, hverken menneske eller dyr, men at det skal bli til evige ørkener.
63 ६३ और जब तू इस पुस्तक को पढ़ चुके, तब इसे एक पत्थर के संग बाँधकर फरात महानद के बीच में फेंक देना,
Og når du er ferdig med å lese op denne bok, da skal du binde en sten til den og kaste den ut i Eufrat,
64 ६४ और यह कहना, ‘इस प्रकार बाबेल डूब जाएगा और मैं उस पर ऐसी विपत्ति डालूँगा कि वह फिर कभी न उठेगा और वे थके रहेंगे।’” यहाँ तक यिर्मयाह के वचन हैं।
og du skal si: Således skal Babel synke og ikke komme op igjen, for den ulykke som jeg lar komme over det, og avmektige skal de ligge der. Her ender Jeremias' ord.