< यिर्मयाह 50 >

1 बाबेल और कसदियों के देश के विषय में यहोवा ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा यह वचन कहा:
Слово, еже рече Господь на Вавилон и на землю Халдейскую Иеремиею пророком.
2 “जातियों में बताओ, सुनाओ और झण्डा खड़ा करो; सुनाओ, मत छिपाओ कि बाबेल ले लिया गया, बेल का मुँह काला हो गया, मरोदक विस्मित हो गया। बाबेल की प्रतिमाएँ लज्जित हुई और उसकी बेडौल मूरतें विस्मित हो गई।
Возвестите во языцех и слышано сотворите, воздвигните знамение, возопийте и не скрывайте, рцыте: пленен бысть Вавилон, посрамися Вил, победися Меродах, посрамишася изваяния его, сокрушишася кумиры их.
3 क्योंकि उत्तर दिशा से एक जाति उस पर चढ़ाई करके उसके देश को यहाँ तक उजाड़ कर देगी, कि क्या मनुष्य, क्या पशु, उसमें कोई भी न रहेगा; सब भाग जाएँगे।
Яко прииде нань язык от севера, той положит землю его в запустение, и не будет живяй в ней от человека даже и до скота: подвигнушася, отидоша.
4 “यहोवा की यह वाणी है, कि उन दिनों में इस्राएली और यहूदा एक संग आएँगे, वे रोते हुए अपने परमेश्वर यहोवा को ढूँढ़ने के लिये चले आएँगे।
В тыя дни и в то время, глаголет Господь, приидут сынове Израилевы, тии и сынове Иудины вкупе ходяще и плачуще пойдут и Господа Бога своего взыщут.
5 वे सिय्योन की ओर मुँह किए हुए उसका मार्ग पूछते और आपस में यह कहते आएँगे, ‘आओ हम यहोवा से मेल कर लें, उसके साथ ऐसी वाचा बाँधे जो कभी भूली न जाए, परन्तु सदा स्थिर रहे।’
Во Сион испытают стези, тамо бо обративше лица своя приидут и приложатся ко Господу заветом вечным, иже забвению не предастся.
6 “मेरी प्रजा खोई हुई भेड़ें हैं; उनके चरवाहों ने उनको भटका दिया और पहाड़ों पर भटकाया है; वे पहाड़-पहाड़ और पहाड़ी-पहाड़ी घूमते-घूमते अपने बैठने के स्थान को भूल गई हैं।
Овцы погибшыя быша людие Мои, пастырие их совратиша их и сотвориша я крытися по горам: с горы на холм ходиша.
7 जितनों ने उन्हें पाया वे उनको खा गए; और उनके सतानेवालों ने कहा, ‘इसमें हमारा कुछ दोष नहीं, क्योंकि उन्होंने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है जो धर्म का आधार है, और उनके पूर्वजों का आश्रय था।’
Забыша ложа своего, вси обретающии их снедаху их, и врази их рекоша: не пощадим их, зане согрешиша Господу, пажить правды, собирающему отцев их Господу.
8 “बाबेल के बीच में से भागो, कसदियों के देश से निकल आओ। जैसे बकरे अपने झुण्ड के अगुए होते हैं, वैसे ही बनो।
Отидите от среды Вавилона и от земли Халдейски изыдите, и будите яко козлища пред овцами.
9 क्योंकि देखो, मैं उत्तर के देश से बड़ी जातियों को उभारकर उनकी मण्डली बाबेल पर चढ़ा ले आऊँगा, और वे उसके विरुद्ध पाँति बाँधेंगे; और उसी दिशा से वह ले लिया जाएगा। उनके तीर चतुर वीर के से होंगे; उनमें से कोई अकारथ न जाएगा।
Яко се, Аз воздвигну и приведу на Вавилон собрания языков великих от земли полунощныя, и ополчатся нань: оттуду пленен будет, якоже стрела мужа сильна искусна и возвратится праздна.
10 १० कसदियों का देश ऐसा लुटेगा कि सब लूटनेवालों का पेट भर जाएगा, यहोवा की यह वाणी है।
И будет земля Халдейска в разграбление, вси грабителе ея наполнятся глаголет Господь:
11 ११ “हे मेरे भाग के लूटनेवालों, तुम जो मेरी प्रजा पर आनन्द करते और फुले नहीं समाते हो, और घास चरनेवाली बछिया के समान उछलते और बलवन्त घोड़ों के समान हिनहिनाते हो,
зане веселистеся и велеречивасте, расхищающе наследие Мое, скакасте бо яко телцы на траве и бодосте якоже волы.
12 १२ तुम्हारी माता अत्यन्त लज्जित होगी और तुम्हारी जननी का मुँह काला होगा। क्योंकि वह सब जातियों में नीच होगी, वह जंगल और मरु और निर्जल देश हो जाएगी।
Поругана бысть мати ваша зело, и посрамися родившая вас: се, последняя во языцех пуста и непроходна и суха.
13 १३ यहोवा के क्रोध के कारण, वह देश निर्जन रहेगा, वह उजाड़ ही उजाड़ होगा; जो कोई बाबेल के पास से चलेगा वह चकित होगा, और उसके सब दुःख देखकर ताली बजाएगा।
От гнева Господня не поживут во век: но будет весь в запустение, и всяк ходяй сквозе Вавилон подивится и позвиждет над всякою язвою Его.
14 १४ हे सब धनुर्धारियो, बाबेल के चारों ओर उसके विरुद्ध पाँति बाँधो; उस पर तीर चलाओ, उन्हें मत रख छोड़ो, क्योंकि उसने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है।
Ополчитеся на Вавилон, вси окрестнии наляцающии лук, стреляйте нань, не щадите стрел ваших, понеже пред Господем согреши,
15 १५ चारों ओर से उस पर ललकारो, उसने हार मानी; उसके कोट गिराए गए, उसकी शहरपनाह ढाई गई। क्योंकि यहोवा उससे अपना बदला लेने पर है; इसलिए तुम भी उससे अपना-अपना बदला लो, जैसा उसने किया है, वैसा ही तुम भी उससे करो।
возмите его: ослабеша руце его, падоша основания его, сокрушишася забрала его, яко месть Господня есть: отмстите ему, якоже сотвори, сотворите ему:
16 १६ बाबेल में से बोनेवाले और काटनेवाले दोनों को नाश करो, वे दुःखदाई तलवार के डर के मारे अपने-अपने लोगों की ओर फिरें, और अपने-अपने देश को भाग जाएँ।
потребите семя от Вавилона, и держащаго серп во время жатвы от лица меча Еллинска, кийждо к людем своим обратится, и кийждо в землю свою убежит.
17 १७ “इस्राएल भगाई हुई भेड़ है, सिंहों ने उसको भगा दिया है। पहले तो अश्शूर के राजा ने उसको खा डाला, और तब बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने उसकी हड्डियों को तोड़ दिया है।
Овча заблуждающее Израиль, львове изнуриша е: первее яде его царь Ассур, сей же последний и кости оглода ему Навуходоносор царь Вавилонский.
18 १८ इस कारण इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा यह कहता है, देखो, जैसे मैंने अश्शूर के राजा को दण्ड दिया था, वैसे ही अब देश समेत बाबेल के राजा को दण्ड दूँगा।
Сего ради тако глаголет Господь Вседержитель, Бог Израилев: се, Аз посещу на царя Вавилонска и на землю его, якоже посетих на царя Ассурска,
19 १९ मैं इस्राएल को उसकी चराई में लौटा लाऊँगा, और वह कर्मेल और बाशान में फिर चरेगा, और एप्रैम के पहाड़ों पर और गिलाद में फिर भर पेट खाने पाएगा।
и возведу паки Израиля на пажить его, и упасется в Кармиле и Васане, и в горе Ефремли и в Галааде, и насытится душа его.
20 २० यहोवा की यह वाणी है, कि उन दिनों में इस्राएल का अधर्म ढूँढ़ने पर भी नहीं मिलेगा, और यहूदा के पाप खोजने पर भी नहीं मिलेंगे; क्योंकि जिन्हें मैं बचाऊँ, उनके पाप भी क्षमा कर दूँगा।
В тыя дни и в той час, глаголет Господь, поищут неправды Израилевы, и не будет, и грехов Иудиных, и не обрящутся: яко милостив буду им оставшымся.
21 २१ “तू मरातैम देश और पकोद नगर के निवासियों पर चढ़ाई कर। मनुष्यों को तो मार डाल, और धन का सत्यानाश कर; यहोवा की यह वाणी है, और जो-जो आज्ञा मैं तुझे देता हूँ, उन सभी के अनुसार कर।
На землю владеющих взыди и на живущих в ней посети, разори и убий сущыя по них, глаголет Господь, и сотвори вся, елика заповедаю тебе.
22 २२ सुनो, उस देश में युद्ध और सत्यानाश का सा शब्द हो रहा है।
Глас брани и сотрение велико в земли Халдейстей.
23 २३ जो हथौड़ा सारी पृथ्वी के लोगों को चूर-चूर करता था, वह कैसा काट डाला गया है! बाबेल सब जातियों के बीच में कैसा उजाड़ हो गया है!
Како сокрушися и сотреся млат всея земли? Како обратися в пустыню Вавилон во языцех?
24 २४ हे बाबेल, मैंने तेरे लिये फंदा लगाया, और तू अनजाने उसमें फँस भी गया; तू ढूँढ़कर पकड़ा गया है, क्योंकि तू यहोवा का विरोध करता था।
Взыдут на тя, и пленен будеши, и не познаеши, яко Вавилон еси: обретен и ят еси, понеже разгневал еси Господа.
25 २५ प्रभु, सेनाओं के यहोवा ने अपने शस्त्रों का घर खोलकर, अपने क्रोध प्रगट करने का सामान निकाला है; क्योंकि सेनाओं के प्रभु यहोवा को कसदियों के देश में एक काम करना है।
Отверзе Господь сокровища Своя и изнесе сосуды гнева Своего, яко дело есть Господу Вседержителю в земли Халдейстей:
26 २६ पृथ्वी की छोर से आओ, और उसकी बखरियों को खोलो; उसको ढेर ही ढेर बना दो; ऐसा सत्यानाश करो कि उसमें कुछ भी न बचा रहें।
яко приидоша времена его: отверзите хранилища его и испытайте и, аки вертеп, и погубите его, да не будет останка его.
27 २७ उसके सब बैलों को नाश करो, वे घात होने के स्थान में उतर जाएँ। उन पर हाय! क्योंकि उनके दण्ड पाने का दिन आ पहुँचा है।
Изсушите вся плоды его, и да снидут в заклание: горе им, яко прииде день их и час отмщения их.
28 २८ “सुनो, बाबेल के देश में से भागनेवालों का सा बोल सुनाई पड़ता है जो सिय्योन में यह समाचार देने को दौड़े आते हैं, कि हमारा परमेश्वर यहोवा अपने मन्दिर का बदला ले रहा है।
Глас бежащих и избегших от земли Вавилонския, да возвестят в Сионе отмщение Господа Бога нашего, отмщение храма Его.
29 २९ “सब धनुर्धारियों को बाबेल के विरुद्ध इकट्ठे करो, उसके चारों ओर छावनी डालो, कोई जन भागकर निकलने न पाए। उसके काम का बदला उसे दो, जैसा उसने किया है, ठीक वैसा ही उसके साथ करो; क्योंकि उसने यहोवा इस्राएल के पवित्र के विरुद्ध अभिमान किया है।
Возвестите на Вавилон многим, всем наляцающым лук, ополчитеся нань окрест: да не убежит ни един из него: воздайте ему по делом его, по всему, елика сотвори, сотворите ему, яко воста на Господа Бога Святаго Израилева.
30 ३० इस कारण उसके जवान चौकों में गिराए जाएँगे, और सब योद्धाओं का बोल बन्द हो जाएगा, यहोवा की यही वाणी है।
Сего ради падут юноши его на стогнах его, и вси мужие воинстии его низвержени будут в той день, глаголет Господь.
31 ३१ “प्रभु सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, हे अभिमानी, मैं तेरे विरुद्ध हूँ; तेरे दण्ड पाने का दिन आ गया है।
Се, Аз на тя, горде, глаголет Господь Бог Вседержитель, яко прииде день твой и час посещения твоего:
32 ३२ अभिमानी ठोकर खाकर गिरेगा और कोई उसे फिर न उठाएगा; और मैं उसके नगरों में आग लगाऊँगा जिससे उसके चारों ओर सब कुछ भस्म हो जाएगा।
и падет гордыня твоя и разрушится, и не будет возставляяй ю: и возжгу огнь в дубраве его, и пояст вся окрестная его.
33 ३३ “सेनाओं का यहोवा यह कहता है, इस्राएल और यहूदा दोनों बराबर पिसे हुए हैं; और जितनों ने उनको बँधुआ किया वे उन्हें पकड़े रहते हैं, और जाने नहीं देते।
Тако глаголет Господь Вседержитель: порабощение терпят сынове Израилевы и сынове Иудины, вкупе вси пленившии их поработиша их, не хощут бо отпустити их.
34 ३४ उनका छुड़ानेवाला सामर्थी है; सेनाओं का यहोवा, यही उसका नाम है। वह उनका मुकद्दमा भली भाँति लड़ेगा कि पृथ्वी को चैन दे परन्तु बाबेल के निवासियों को व्याकुल करे।
Избавитель же их сильный, Господь Вседержитель имя Ему, судом судити имать супостаты своя, яко да избавит землю, и потрясет жительми Вавилонскими.
35 ३५ “यहोवा की यह वाणी है, कसदियों और बाबेल के हाकिम, पंडित आदि सब निवासियों पर तलवार चलेगी!
Мечь на Халдеев, глаголет Господь, и на жители Вавилонския, и на князи и на мудрыя его,
36 ३६ बड़ा बोल बोलनेवालों पर तलवार चलेगी, और वे मूर्ख बनेंगे! उसके शूरवीरों पर भी तलवार चलेगी, और वे विस्मित हो जाएँगे!
мечь на обаятели его, и буии будут, и мечь на сильныя его, и ослабеют:
37 ३७ उसके सवारों और रथियों पर और सब मिले जुले लोगों पर भी तलवार चलेगी, और वे स्त्रियाँ बन जाएँगे! उसके भण्डारों पर तलवार चलेगी, और वे लुट जाएँगे!
мечь на кони его и на колесницы его, и на вся прочыя люди, иже суть посреде его, и будут яко жены: мечь на сокровища его, и расхитятся:
38 ३८ उसके जलाशयों पर सूखा पड़ेगा, और वे सूख जाएँगे! क्योंकि वह खुदी हुई मूरतों से भरा हुआ देश है, और वे अपनी भयानक प्रतिमाओं पर बावले हैं।
мечь на воды его, и постыдятся, яко земля изваянных есть, и во островех хваляхуся.
39 ३९ “इसलिए निर्जल देश के जन्तु सियारों के संग मिलकर वहाँ बसेंगे, और शुतुर्मुर्ग उसमें वास करेंगे, और वह फिर सदा तक बसाया न जाएगा, न युग-युग उसमें कोई वास कर सकेगा।
Сего ради поживут мечты во островех, и поживут в нем дщери сиринов, и не будет живуща в нем ктому во веки, ниже соградится от рода в род.
40 ४० यहोवा की यह वाणी है, कि सदोम और गमोरा और उनके आस-पास के नगरों की जैसी दशा उस समय हुई थी जब परमेश्वर ने उनको उलट दिया था, वैसी ही दशा बाबेल की भी होगी, यहाँ तक कि कोई मनुष्य उसमें न रह सकेगा, और न कोई आदमी उसमें टिकेगा।
Якоже преврати Господь Содома и Гоморра и окрестныя грады их, глаголет Господь, не пребудет тамо муж, ниже поживет в нем сын человечь.
41 ४१ “सुनो, उत्तर दिशा से एक देश के लोग आते हैं, और पृथ्वी की छोर से एक बड़ी जाति और बहुत से राजा उठकर चढ़ाई करेंगे।
Се, людие идут от севера, и язык велик, и царие мнози востанут от конец земли,
42 ४२ वे धनुष और बर्छी पकड़े हुए हैं; वे क्रूर और निर्दयी हैं; वे समुद्र के समान गरजेंगे; और घोड़ों पर चढ़े हुए तुझ बाबेल की बेटी के विरुद्ध पाँति बाँधे हुए युद्ध करनेवालों के समान आएँगे।
луки и щиты имуще, грозни суть и немилостиви: глас их яко море возшумит, на кони возсядут, уготовани якоже огнь на брань противу тебе, дщи Вавилоня.
43 ४३ उनका समाचार सुनते ही बाबेल के राजा के हाथ पाँव ढीले पड़ गए, और उसको जच्चा की सी पीड़ाएँ उठी।
Услыша царь Вавилонский слух их, и ослабеша руце его, скорбь объят его и болезни, яко раждающую.
44 ४४ “सुनो, वह सिंह के समान आएगा जो यरदन के आस-पास के घने जंगल से निकलकर दृढ़ भेड़शालाएँ पर चढ़े, परन्तु मैं उनको उसके सामने से झट भगा दूँगा; तब जिसको मैं चुन लूँ, उसी को उन पर अधिकारी ठहराऊँगा। देखो, मेरे तुल्य कौन है? कौन मुझ पर मुकद्दमा चलाएगा? वह चरवाहा कहाँ है जो मेरा सामना कर सकेगा?”
Се, яко лев изыдет от рыкания Иорданова на место Ефана, яко скоро отмщу их от него, и всякаго юношу над ним поставлю. Кто бо подобен Мне? И кто может стояти противу Мене? И кто есть пастырь сей, иже воспротивится лицу Моему?
45 ४५ इसलिए सुनो कि यहोवा ने बाबेल के विरुद्ध क्या युक्ति की है और कसदियों के देश के विरुद्ध कौन सी कल्पना की है: निश्चय वह भेड़-बकरियों के बच्चों को घसीट ले जाएगा, निश्चय वह उनकी चराइयों को भेड़-बकरियों से खाली कर देगा।
Темже слышите совет Господень, егоже совеща на Вавилон, и умышления Его, яже умысли на землю Халдейску: аще не исторгнутся агнцы овец их, аще не будет разметана (вкупе с ними) пажить их.
46 ४६ बाबेल के लूट लिए जाने के शब्द से पृथ्वी काँप उठी है, और उसकी चिल्लाहट जातियों में सुनाई पड़ती है।
От гласа бо пленения Вавилонскаго потрясется земля, и вопль во языцех слышан будет.

< यिर्मयाह 50 >