< यिर्मयाह 40 >
1 १ जब अंगरक्षकों के प्रधान नबूजरदान ने यिर्मयाह को रामाह में उन सब यरूशलेमी और यहूदी बन्दियों के बीच हथकड़ियों से बन्धा हुआ पाकर जो बाबेल जाने को थे छुड़ा लिया, उसके बाद यहोवा का वचन उसके पास पहुँचा।
Ovo je riječ koju Jahve uputi Jeremiji pošto ga Nebuzaradan, zapovjednik tjelesne straže, bijaše pustio iz Rame. Odvojio ga je kad je već, u lance okovan, bio među svim jeruzalemskim i judejskim izgnanicima koje vođahu u Babilon.
2 २ अंगरक्षकों के प्रधान नबूजरदान ने यिर्मयाह को उस समय अपने पास बुला लिया, और कहा, “इस स्थान पर यह जो विपत्ति पड़ी है वह तेरे परमेश्वर यहोवा की कही हुई थी।
Odvojivši ga, dakle, zapovjednik tjelesne straže reče mu: “Jahve, Bog tvoj, zaprijetio je nesrećom ovome mjestu.
3 ३ जैसा यहोवा ने कहा था वैसा ही उसने पूरा भी किया है। तुम लोगों ने जो यहोवा के विरुद्ध पाप किया और उसकी आज्ञा नहीं मानी, इस कारण तुम्हारी यह दशा हुई है।
Izvršio je i učinio kako bijaše zaprijetio, jer ste griješili protiv Jahve i niste slušali glasa njegova. Zato vas je i snašlo ovo zlo.
4 ४ अब मैं तेरी इन हथकड़ियों को काट देता हूँ, और यदि मेरे संग बाबेल में जाना तुझे अच्छा लगे तो चल, वहाँ मैं तुझ पर कृपादृष्टि रखूँगा; और यदि मेरे संग बाबेल जाना तुझे न भाए, तो यहीं रह जा। देख, सारा देश तेरे सामने पड़ा है, जिधर जाना तुझे अच्छा और ठीक लगे उधर ही चला जा।”
Evo, sada driješim okove s ruku tvojih. Ako ti je po volji da ideš sa mnom u Babilon, pođi sa mnom i oko će moje bdjeti nad tobom. Ako ti nije volja ići sa mnom u Babilon, ti ostani. Gle, sva je zemlja pred tobom: možeš ići kamo ti oko želi i gdje će ti biti dobro.
5 ५ वह वहीं था कि नबूजरदान ने फिर उससे कहा, “गदल्याह जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता है, जिसको बाबेल के राजा ने यहूदा के नगरों पर अधिकारी ठहराया है, उसके पास लौट जा और उसके संग लोगों के बीच रह, या जहाँ कहीं तुझे जाना ठीक जान पड़े वहीं चला जा।” अतः अंगरक्षकों के प्रधान ने उसको भोजन-सामग्री और कुछ उपहार भी देकर विदा किया।
Ako, dakle, hoćeš ostati, možeš poći Gedaliji, sinu Šafanova sina Ahikama, koga je kralj babilonski postavio nad gradovima judejskim, i ostati kod njega usred naroda, ili pak možeš ići kamo ti drago.” Zatim mu zapovjednik tjelesne straže dade hrane i k tomu dar te ga otpusti.
6 ६ तब यिर्मयाह अहीकाम के पुत्र गदल्याह के पास मिस्पा को गया, और वहाँ उन लोगों के बीच जो देश में रह गए थे, रहने लगा।
Tada se Jeremija otputi u Mispu, Gedaliji, sinu Ahikamovu, te osta kod njega među narodom koji je ostao u zemlji.
7 ७ योद्धाओं के जो दल दिहात में थे, जब उनके सब प्रधानों ने अपने जनों समेत सुना कि बाबेल के राजा ने अहीकाम के पुत्र गदल्याह को देश का अधिकारी ठहराया है, और देश के जिन कंगाल लोगों को वह बाबेल को नहीं ले गया, क्या पुरुष, क्या स्त्री, क्या बाल-बच्चे, उन सभी को उसे सौंप दिया है,
Svi vojni zapovjednici i njihovi ljudi uokolo saznaše da je kralj babilonski postavio zemlji za namjesnika Ahikamova sina Gedaliju te mu povjerio muževe, žene i djecu i siromahe koji još ne bijahu odvedeni u babilonsko sužanjstvo.
8 ८ तब नतन्याह का पुत्र इश्माएल, कारेह के पुत्र योहानान, योनातान और तन्हूमेत का पुत्र सरायाह, एपै नतोपावासी के पुत्र और किसी माकावासी का पुत्र याजन्याह अपने जनों समेत गदल्याह के पास मिस्पा में आए।
I dođoše pred Gedaliju u Mispu: Netanijin sin Jišmael, Kareahov sin Johanan; Tanhumetov sin Seraja, Zatim sinovi Efaja Netofljanina, Makatijev sin Jaazanija - oni i njihovi ljudi.
9 ९ गदल्याह जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता था, उसने उनसे और उनके जनों से शपथ खाकर कहा, “कसदियों के अधीन रहने से मत डरो। इसी देश में रहते हुए बाबेल के राजा के अधीन रहो तब तुम्हारा भला होगा।
Gedalija, sin Šafanova sina Ahikama, zakle se njima i njihovim ljudima i reče: “Ne bojte se služiti Kaldejcima, ostanite u zemlji, budite odani babilonskom kralju i bit će vam dobro.
10 १० मैं तो इसलिए मिस्पा में रहता हूँ कि जो कसदी लोग हमारे यहाँ आएँ, उनके सामने हाजिर हुआ करूँ; परन्तु तुम दाखमधु और धूपकाल के फल और तेल को बटोरके अपने बरतनों में रखो और अपने लिए हुए नगरों में बसे रहो।”
A ja ću, evo, ostati u Mispi na službu Kaldejcima koji dolaze k nama. Vi pak potrgajte grožđe, poberite voće i masline, pohranite u sudove i ostanite u gradovima što ih zaposjedoste.”
11 ११ फिर जब मोआबियों, अम्मोनियों, एदोमियों और अन्य सब जातियों के बीच रहनेवाले सब यहूदियों ने सुना कि बाबेल के राजा ने यहूदियों में से कुछ लोगों को बचा लिया और उन पर गदल्याह को जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता है अधिकारी नियुक्त किया है,
I svi Judejci što se zatekoše u Moabu, kod sinova Amonovih, i u Edomu, po svim zemljama, saznadoše da je kralj babilonski ostavio ostatak u Judeji i da je postavio nad njim Gedaliju, sina Šafanova sina Ahikama.
12 १२ तब सब यहूदी जिन-जिन स्थानों में तितर-बितर हो गए थे, वहाँ से लौटकर यहूदा देश के मिस्पा नगर में गदल्याह के पास, और बहुत दाखमधु और धूपकाल के फल बटोरने लगे।
I onda se vratiše svi Judejci iz svih mjesta kamo ih bijahu raspršili, vratiše se u zemlju judejsku Gedaliji u Mispu te nabraše veoma mnogo grožđa i drugoga voća.
13 १३ तब कारेह का पुत्र योहानान और मैदान में रहनेवाले योद्धाओं के सब दलों के प्रधान मिस्पा में गदल्याह के पास आकर कहने लगे,
A Johanan, sin Kareahov, i svi vojni zapovjednici pođoše Gedaliji u Mispu
14 १४ “क्या तू जानता है कि अम्मोनियों के राजा बालीस ने नतन्याह के पुत्र इश्माएल को तुझे जान से मारने के लिये भेजा है?” परन्तु अहीकाम के पुत्र गदल्याह ने उन पर विश्वास न किया।
te mu rekoše: “A znaš li ti da je amonski kralj Baalis poslao Jišmaela, sina Netanijina, da te ubije?” Ali im Gedalija, sin Ahikamov, ne povjerova.
15 १५ फिर कारेह के पुत्र योहानान ने गदल्याह से मिस्पा में छिपकर कहा, “मुझे जाकर नतन्याह के पुत्र इश्माएल को मार डालने दे और कोई इसे न जानेगा। वह क्यों तुझे मार डाले, और जितने यहूदी लोग तेरे पास इकट्ठे हुए हैं वे क्यों तितर-बितर हो जाएँ और बचे हुए यहूदी क्यों नाश हों?”
Tada reče Johanan, sin Kareahov, potajno Gedaliji u Mispi: “Idem da ubijem Jišmaela, sina Netanijina, tako da nitko neće doznati. Zašto da on tebe ubije i da se opet rasprše svi Judejci što se oko tebe skupiše? I zašto da propadne ostatak Judejaca?”
16 १६ अहीकाम के पुत्र गदल्याह ने कारेह के पुत्र योहानान से कहा, “ऐसा काम मत कर, तू इश्माएल के विषय में झूठ बोलता है।”
Ali Gedalija, sin Ahikamov, uzvrati Johananu, sinu Kareahovu: “Nemoj toga raditi! Jer je laž što govoriš o Jišmaelu.”