< यिर्मयाह 34 >

1 जब बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर अपनी सारी सेना समेत और पृथ्वी के जितने राज्य उसके वश में थे, उन सभी के लोगों समेत यरूशलेम और उसके सब गाँवों से लड़ रहा था, तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा
Dette er det ord som kom til Jeremias fra Herren mens Babels konge Nebukadnesar stred mot Jerusalem og alle dets byer, han og hele hans hær og alle jordens riker som stod under hans herredømme, og alle folkeslagene:
2 “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है: जाकर यहूदा के राजा सिदकिय्याह से कह, ‘यहोवा यह कहता है: देख, मैं इस नगर को बाबेल के राजा के वश में कर देने पर हूँ, और वह इसे फुँकवा देगा।
Så sier Herren, Israels Gud: Gå og tal til Judas konge Sedekias og si til ham: Så sier Herren: Se, jeg gir denne by i Babels konges hånd, og han skal brenne den op med ild.
3 तू उसके हाथ से न बचेगा, निश्चय पकड़ा जाएगा और उसके वश में कर दिया जाएगा; और तेरी आँखें बाबेल के राजा को देखेंगी, और तुम आमने-सामने बातें करोगे; और तू बाबेल को जाएगा।’
Og du selv skal ikke undkomme av hans hånd, men du skal gripes og gis i hans hånd, og dine øine skal se Babels konges øine, og hans munn skal tale med din munn, og til Babel skal du komme.
4 तो भी हे यहूदा के राजा सिदकिय्याह, यहोवा का यह भी वचन सुन जिसे यहोवा तेरे विषय में कहता है: ‘तू तलवार से मारा न जाएगा।
Men hør Herrens ord, Sedekias, Judas konge! Så sier Herren om dig: Du skal ikke dø for sverd.
5 तू शान्ति के साथ मरेगा। और जैसा तेरे पितरों के लिये अर्थात् जो तुझ से पहले राजा थे, उनके लिये सुगन्ध-द्रव्य जलाया गया, वैसा ही तेरे लिये भी जलाया जाएगा; और लोग यह कहकर, “हाय मेरे प्रभु!” तेरे लिये छाती पीटेंगे, यहोवा की यही वाणी है।’”
I fred skal du dø, og likesom de brente bål til ære for dine fedre, de forrige konger, de som var før dig, således skal de også brenne for dig, og de skal holde sørgehøitid over dig og rope: Ve, herre! For et ord har jeg talt, sier Herren.
6 ये सब वचन यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता ने यहूदा के राजा सिदकिय्याह से यरूशलेम में उस समय कहे,
Og profeten Jeremias talte alle disse ord til Judas konge Sedekias i Jerusalem
7 जब बाबेल के राजा की सेना यरूशलेम से और यहूदा के जितने नगर बच गए थे, उनसे अर्थात् लाकीश और अजेका से लड़ रही थी; क्योंकि यहूदा के जो गढ़वाले नगर थे उनमें से केवल वे ही रह गए थे।
mens Babels konges hær stred mot Jerusalem og mot alle Judas byer som ennu var igjen, Lakis og Aseka; for det var de faste byer som ennu var igjen av Judas byer.
8 यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास उस समय आया जब सिदकिय्याह राजा ने सारी प्रजा से जो यरूशलेम में थी यह वाचा बँधाई कि दासों के स्वाधीन होने का प्रचार किया जाए,
Dette er det ord som kom til Jeremias fra Herren efterat kong Sedekias hadde gjort en pakt med alt folket i Jerusalem om å rope ut frihet,
9 कि सब लोग अपने-अपने दास-दासी को जो इब्री या इब्रिन हों, स्वाधीन करके जाने दें, और कोई अपने यहूदी भाई से फिर अपनी सेवा न कराए।
så at enhver skulde gi sin træl og sin trælkvinne fri, om de var hebreere, så ikke nogen skulde holde sin jødiske bror i trældom.
10 १० तब सब हाकिमों और सारी प्रजा ने यह प्रण किया कि हम अपने-अपने दास दासियों को स्वतंत्र कर देंगे और फिर उनसे अपनी सेवा न कराएँगे; इसलिए उस प्रण के अनुसार उनको स्वतंत्र कर दिया।
Da adlød alle høvdingene og alt folket som hadde inngått den pakt at enhver skulde gi sin træl og sin trælkvinne fri og ikke mere holde dem i trældom; de adlød og gav dem fri.
11 ११ परन्तु इसके बाद वे फिर गए और जिन दास दासियों को उन्होंने स्वतंत्र करके जाने दिया था उनको फिर अपने वश में लाकर दास और दासी बना लिया।
Men siden gjorde de det om igjen; de tok tilbake de træler og trælkvinner som de hadde gitt fri, og tvang dem til å være træler og trælkvinner igjen.
12 १२ तब यहोवा की ओर से यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा
Da kom Herrens ord til Jeremias - Herren sa:
13 १३ “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा तुम से यह कहता है, जिस समय मैं तुम्हारे पितरों को दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल ले आया, उस समय मैंने आप उनसे यह कहकर वाचा बाँधी
Så sier Herren, Israels Gud: Jeg oprettet en pakt med eders fedre den dag da jeg førte dem ut av Egyptens land, av trælehuset, og jeg sa:
14 १४ ‘तुम्हारा जो इब्री भाई तुम्हारे हाथ में बेचा जाए उसको तुम सातवें वर्ष में छोड़ देना; छः वर्ष तो वह तुम्हारी सेवा करे परन्तु इसके बाद तुम उसको स्वतंत्र करके अपने पास से जाने देना।’ परन्तु तुम्हारे पितरों ने मेरी न सुनी, न मेरी ओर कान लगाया।
I det syvende år skal I gi fri hver sin bror som har solgt sig til dig, om han er hebreer; han skal tjene dig i seks år, og så skal du la ham gå fri fra dig. Men eders fedre hørte ikke på mig og vendte ikke sitt øre til.
15 १५ तुम अभी फिरे तो थे और अपने-अपने भाई को स्वतंत्र कर देने का प्रचार कराके जो काम मेरी दृष्टि में भला है उसे तुम ने किया भी था, और जो भवन मेरा कहलाता है उसमें मेरे सामने वाचा भी बाँधी थी;
Men nu hadde I snudd om og gjort det som er rett i mine øine, ved å rope ut frihet, hver for sin næste, og I oprettet en pakt for mitt åsyn i det hus som er kalt med mitt navn.
16 १६ पर तुम भटक गए और मेरा नाम इस रीति से अशुद्ध किया कि जिन दास दासियों को तुम स्वतंत्र करके उनकी इच्छा पर छोड़ चुके थे उन्हें तुम ने फिर अपने वश में कर लिया है, और वे फिर तुम्हारे दास- दासियाँ बन गए हैं।
Men så snudde I om igjen og vanhelliget mitt navn og tok tilbake hver sin træl og hver sin trælkvinne, som I hadde gitt fri så de kunde råde sig selv, og I tvang dem til å være eders træler og trælkvinner igjen.
17 १७ इस कारण यहोवा यह कहता है: तुम ने जो मेरी आज्ञा के अनुसार अपने-अपने भाई के स्वतंत्र होने का प्रचार नहीं किया, अतः यहोवा का यह वचन है, सुनो, मैं तुम्हारे इस प्रकार से स्वतंत्र होने का प्रचार करता हूँ कि तुम तलवार, मरी और अकाल में पड़ोगे; और मैं ऐसा करूँगा कि तुम पृथ्वी के राज्य-राज्य में मारे-मारे फिरोगे।
Derfor sier Herren så: I har ikke hørt på mig og ropt ut frihet, hver for sin bror og hver for sin næste; se, jeg roper ut frihet for eder, sier Herren, så I overgis til sverdet, pesten og hungeren, og jeg lar eder bli mishandlet av alle jordens riker.
18 १८ जो लोग मेरी वाचा का उल्लंघन करते हैं और जो प्रण उन्होंने मेरे सामने और बछड़े को दो भाग करके उसके दोनों भागों के बीच होकर किया परन्तु उसे पूरा न किया,
Og jeg gir de menn som overtrådte min pakt, som ikke holdt ordene i den pakt som de oprettet for mitt åsyn, da de skar pakts-kalven i to stykker og så gikk mellem stykkene av den,
19 १९ अर्थात् यहूदा देश और यरूशलेम नगर के हाकिम, खोजे, याजक और साधारण लोग जो बछड़े के भागों के बीच होकर गए थे,
Judas høvdinger og Jerusalems høvdinger, hoffmennene og prestene og alt landets folk, som gikk mellem stykkene av kalven,
20 २० उनको मैं उनके शत्रुओं अर्थात् उनके प्राण के खोजियों के वश में कर दूँगा और उनकी लोथ आकाश के पक्षियों और मैदान के पशुओं का आहार हो जाएँगी।
jeg gir dem i deres fienders hånd og i deres hånd som står dem efter livet, og deres døde kropper skal være til føde for himmelens fugler og for jordens dyr.
21 २१ मैं यहूदा के राजा सिदकिय्याह और उसके हाकिमों को उनके शत्रुओं और उनके प्राण के खोजियों अर्थात् बाबेल के राजा की सेना के वश में कर दूँगा जो तुम्हारे सामने से चली गई है।
Og Judas konge Sedekias og hans høvdinger vil jeg gi i deres fienders hånd og i deres hånd som står dem efter livet, og i hendene på Babels konges hær, som nu har draget bort fra eder.
22 २२ यहोवा का यह वचन है कि देखो, मैं उनको आज्ञा देकर इस नगर के पास लौटा ले आऊँगा और वे लड़कर इसे ले लेंगे और फूँक देंगे; और यहूदा के नगरों को मैं ऐसा उजाड़ दूँगा कि कोई उनमें न रहेगा।”
Se, jeg byder, sier Herren, at de skal vende tilbake til denne by, og de skal stride mot den og innta den og brenne den op med ild, og Judas byer vil jeg gjøre til en ørken, der ingen bor.

< यिर्मयाह 34 >