< यिर्मयाह 29 >

1 उसी वर्ष यिर्मयाह नबी ने इस आशय की पत्री, उन पुरनियों और भविष्यद्वक्ताओं और साधारण लोगों के पास भेजी जो बन्दियों में से बचे थे, जिनको नबूकदनेस्सर यरूशलेम से बाबेल को ले गया था।
Evo, ovo su riječi poslanice koju prorok Jeremija iz Jeruzalema posla Ostatku izgnanstva - starješinama, svećenicima i prorocima i svemu preostalom narodu što ga Nabukodonozor iz Jeruzalema bijaše odveo u Babilon,
2 यह पत्री उस समय भेजी गई, जब यकोन्याह राजा और राजमाता, खोजे, यहूदा और यरूशलेम के हाकिम, लोहार और अन्य कारीगर यरूशलेम से चले गए थे।
pošto kralj Jekonija i kraljica-majka, dvorjanici, odličnici judejski i jeruzalemski, kovači i bravari ostaviše Jeruzalem.
3 यह पत्री शापान के पुत्र एलासा और हिल्किय्याह के पुत्र गमर्याह के हाथ भेजी गई, जिन्हें यहूदा के राजा सिदकिय्याह ने बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के पास बाबेल को भेजा।
Poslanica je poslana po Elasi, sinu Šafanovu, i Gemarji, sinu Hilkijinu, koje Sidkija, kralj judejski, posla u Babilon Nabukodonozoru, kralju babilonskom. Evo sadržaja:
4 उसमें लिखा था: “जितने लोगों को मैंने यरूशलेम से बन्दी करके बाबेल में पहुँचवा दिया है, उन सभी से इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है।
“Ovako govori Jahve nad Vojskama, kralj Izraelov: 'Svima izgnanicima koje odvedoh iz Jeruzalema u Babilon!
5 घर बनाकर उनमें बस जाओ; बारियाँ लगाकर उनके फल खाओ।
Gradite kuće i nastanite se, sadite vrtove i uživajte urod njihov!
6 ब्याह करके बेटे-बेटियाँ जन्माओ; और अपने बेटों के लिये स्त्रियाँ ब्याह लो और अपनी बेटियाँ पुरुषों को ब्याह दो, कि वे भी बेटे-बेटियाँ जन्माएँ; और वहाँ घटो नहीं वरन् बढ़ते जाओ।
Ženite se i rađajte sinove i kćeri! Ženite svoje sinove i udajite svoje kćeri da i oni rađaju sinove i kćeri! Množite se da se ne smanjite!
7 परन्तु जिस नगर में मैंने तुम को बन्दी कराके भेज दिया है, उसके कुशल का यत्न किया करो, और उसके हित के लिये यहोवा से प्रार्थना किया करो। क्योंकि उसके कुशल से तुम भी कुशल के साथ रहोगे।
Ištite mir zemlji u koju vas izagnah, molite se za nju Jahvi, jer na njezinu miru počiva i vaš mir!'
8 क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा तुम से यह कहता है कि तुम्हारे जो भविष्यद्वक्ता और भावी कहनेवाले तुम्हारे बीच में हैं, वे तुम को बहकाने न पाएँ, और जो स्वप्न वे तुम्हारे निमित्त देखते हैं उनकी ओर कान मत लगाओ,
Ovako govori Jahve nad Vojskama, Bog Izraelov: 'Ne dajte da vas obmanjuju vaši proroci koji su među vama, vaši gataoci! Ne povodite se za snovima koje oni sanjaju!
9 क्योंकि वे मेरे नाम से तुम को झूठी भविष्यद्वाणी सुनाते हैं; मैंने उन्हें नहीं भेजा, मुझ यहोवा की यह वाणी है।
Jer oni vam laž prorokuju u moje ime, a ja ih nisam poslao' - riječ je Jahvina.”
10 १० “यहोवा यह कहता है कि बाबेल के सत्तर वर्ष पूरे होने पर मैं तुम्हारी सुधि लूँगा, और अपना यह मनभावना वचन कि मैं तुम्हें इस स्थान में लौटा ले आऊँगा, पूरा करूँगा।
Jer ovako govori Jahve: 'Istom kad se Babilonu ispuni onih sedamdeset godina, ja ću vas pohoditi te vam ispuniti dobro obećanje da ću vas vratiti na ovo mjesto.
11 ११ क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, कि जो कल्पनाएँ मैं तुम्हारे विषय करता हूँ उन्हें मैं जानता हूँ, वे हानि की नहीं, वरन् कुशल ही की हैं, और अन्त में तुम्हारी आशा पूरी करूँगा।
Jer ja znam svoje naume koje s vama namjeravam - riječ je Jahvina - naume mira, a ne nesreće: da vam dadnem budućnost i nadu.
12 १२ तब उस समय तुम मुझ को पुकारोगे और आकर मुझसे प्रार्थना करोगे और मैं तुम्हारी सुनूँगा।
Tada ćete me zazivati, dolaziti k meni, moliti mi se i ja ću vas uslišati.
13 १३ तुम मुझे ढूँढ़ोगे और पाओगे भी; क्योंकि तुम अपने सम्पूर्ण मन से मेरे पास आओगे।
Tražit ćete me i naći me jer ćete me tražiti svim srcem svojim.
14 १४ मैं तुम्हें मिलूँगा, यहोवा की यह वाणी है, और बँधुआई से लौटा ले आऊँगा; और तुम को उन सब जातियों और स्थानों में से जिनमें मैंने तुम को जबरन निकाल दिया है, और तुम्हें इकट्ठा करके इस स्थान में लौटा ले आऊँगा जहाँ से मैंने तुम्हें बँधुआ करवाकर निकाल दिया था, यहोवा की यही वाणी है।
I pustit ću da me nađete - riječ je Jahvina. Izmijenit ću udes vaš i sabrati vas iz svih naroda i sa svih mjesta kamo vas odagnah - riječ je Jahvina. I vratit ću vas na mjesto odakle vas u izagnanstvo odvedoh.
15 १५ “तुम कहते तो हो कि यहोवा ने हमारे लिये बाबेल में भविष्यद्वक्ता प्रगट किए हैं।
Istina, vi velite: 'Jahve nam podiže proroke u Babilonu.'
16 १६ परन्तु जो राजा दाऊद की गद्दी पर विराजमान है, और जो प्रजा इस नगर में रहती है, अर्थात् तुम्हारे जो भाई तुम्हारे संग बँधुआई में नहीं गए, उन सभी के विषय सेनाओं का यहोवा यह कहता है,
Ovako govori Jahve kralju koji sjedi na prijestolju Davidovu, i svemu narodu koji živi u ovome gradu - braći vašoj što ne moradoše s vama u izgnanstvo.
17 १७ सुनो, मैं उनके बीच तलवार चलाऊँगा, अकाल, और मरी फैलाऊँगा; और उन्हें ऐसे घिनौने अंजीरों के समान करूँगा जो निकम्मे होने के कारण खाए नहीं जाते।
Ovako govori Jahve nad Vojskama: “Evo šaljem na njih mač, glad i kugu; učinit ću da budu kao pokvarene smokve, tako loše da nisu za jelo.
18 १८ मैं तलवार, अकाल और मरी लिए हुए उनका पीछा करूँगा, और ऐसा करूँगा कि वे पृथ्वी के राज्य-राज्य में मारे-मारे फिरेंगे, और उन सब जातियों में जिनके बीच मैं उन्हें जबरन कर दूँगा, उनकी ऐसी दशा करूँगा कि लोग उन्हें देखकर चकित होंगे और ताली बजाएँगे और उनका अपमान करेंगे, और उनकी उपमा देकर श्राप दिया करेंगे।
I gonit ću ih mačem, glađu i kugom i učinit ću ih užasom svim kraljevstvima zemaljskim, prokletstvom, strahotom, ruglom i sramotom svim narodima kamo ih otjeram.
19 १९ क्योंकि जो वचन मैंने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा उनके पास बड़ा यत्न करके कहला भेजे हैं, उनको उन्होंने नहीं सुना, यहोवा की यही वाणी है।
Jer ne poslušaše riječi mojih - riječ je Jahvina - premda sam im svejednako slao sluge svoje proroke, ali ih oni ne poslušaše - riječ je Jahvina.
20 २० “इसलिए हे सारे बन्दियों, जिन्हें मैंने यरूशलेम से बाबेल को भेजा है, तुम उसका यह वचन सुनो
Ali vi, izgnanici, koje poslah iz Jeruzalema u Babilon, poslušajte svi riječ Jahvinu!”
21 २१ ‘कोलायाह का पुत्र अहाब और मासेयाह का पुत्र सिदकिय्याह जो मेरे नाम से तुम को झूठी भविष्यद्वाणी सुनाते हैं, उनके विषय इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि सुनो, मैं उनको बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दूँगा, और वह उनको तुम्हारे सामने मार डालेगा।
Ovako govori Jahve nad Vojskama, kralj Izraelov, o Ahabu, sinu Kolajinu, i o Sidkiji, sinu Maasejinu, koji vam laž prorokuje u moje ime: “Evo, predajem ih u ruke Nabukodonozora, kralja babilonskoga, da ih pogubi vama na oči.
22 २२ सब यहूदी बन्दी जो बाबेल में रहते हैं, उनकी उपमा देकर यह श्राप दिया करेंगे: यहोवा तुझे सिदकिय्याह और अहाब के समान करे, जिन्हें बाबेल के राजा ने आग में भून डाला,
I njima će se kao kletvom proklinjati svi izgnanici koji su u Babilonu: 'Neka Jahve učini s tobom kao sa Sidkijom i Ahabom koje kralj babilonski ispeče na vatri
23 २३ क्योंकि उन्होंने इस्राएलियों में मूर्खता के काम किए, अर्थात् अपने पड़ोसियों की स्त्रियों के साथ व्यभिचार किया, और बिना मेरी आज्ञा पाए मेरे नाम से झूठे वचन कहे। इसका जाननेवाला और गवाह मैं आप ही हूँ, यहोवा की यही वाणी है।’”
jer u Izraelu počiniše sramotu čineći preljub sa ženama svojih bližnjih i govoreći u moje ime lažne riječi koje im ja nisam zapovjedio. Ja to znam, i svjedok sam tome' - riječ je Jahvina!”
24 २४ नेहेलामी शमायाह से तू यह कह, “इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने यह कहा है:
A Šemaji ćeš Nehelamcu poručiti:
25 २५ इसलिए कि तूने यरूशलेम के सब रहनेवालों और सब याजकों को और मासेयाह के पुत्र सपन्याह याजक को अपने ही नाम की इस आशय की पत्री भेजी,
“Ovako govori Jahve nad Vojskama, Bog Izraelov: Ti si u svoje ime poslao pisma svemu narodu koji je u Jeruzalemu, i svećeniku Sefaniji, sinu Maasejinu, i svim ostalim svećenicima:
26 २६ कि, ‘यहोवा ने यहोयादा याजक के स्थान पर तुझे याजक ठहरा दिया ताकि तू यहोवा के भवन में रखवाला होकर जितने वहाँ पागलपन करते और भविष्यद्वक्ता बन बैठे हैं उन्हें काठ में ठोंके और उनके गले में लोहे के पट्टे डाले।
'Jahve te postavi svećenikom namjesto svećenika Jojade da paziš u Domu Jahvinu na svakog luđaka koji se gradi prorokom i da ga baciš u klade, sa željezom oko vrata.
27 २७ इसलिए यिर्मयाह अनातोती जो तुम्हारा भविष्यद्वक्ता बन बैठा है, उसको तूने क्यों नहीं घुड़का?
Zašto, dakle, nisi spriječio Jeremiju iz Anatota, koji se među vama gradi prorokom?
28 २८ उसने तो हम लोगों के पास बाबेल में यह कहला भेजा है कि बँधुआई तो बहुत काल तक रहेगी, इसलिए घर बनाकर उनमें रहो, और बारियाँ लगाकर उनके फल खाओ।’”
TÓa on nam je poslao poruku u Babilon: Dugo će još trajati: Gradite kuće i nastanite se! Sadite vrtove i uživajte urod njihov!'”
29 २९ यह पत्री सपन्याह याजक ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता को पढ़ सुनाई।
Svećenik Sefanija pročita pismo proroku Jeremiji.
30 ३० तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा “सब बंधुओं के पास यह कहला भेज,
Tada dođe riječ Jahvina Jeremiji:
31 ३१ यहोवा नेहेलामी शमायाह के विषय यह कहता है: ‘शमायाह ने मेरे बिना भेजे तुम से जो भविष्यद्वाणी की और तुम को झूठ पर भरोसा दिलाया है,
“Pošalji svim izgnanicima ovu vijest: 'Ovako govori Jahve o Šemaji Nehelamcu: Jer vam Šemaja prorokuje te vam budi varave nade, premda ga ja nisam poslao,
32 ३२ इसलिए यहोवा यह कहता है: सुनो, मैं उस नेहेलामी शमायाह और उसके वंश को दण्ड देना चाहता हूँ; उसके घर में से कोई इन प्रजाओं में न रह जाएगा। और जो भलाई मैं अपनी प्रजा की करनेवाला हूँ, उसको वह देखने न पाएगा, क्योंकि उसने यहोवा से फिर जाने की बातें कही हैं, यहोवा की यही वाणी है।’”
ovako govori Jahve: Kaznit ću Šemaju Nehelamca, njega i potomstvo njegovo: nitko mu neće preostati usred ovoga naroda da doživi sreću koju spremam narodu svojemu - riječ je Jahvina - jer je propovijedao pobunu protiv Jahve.'”

< यिर्मयाह 29 >