< यिर्मयाह 13 >
1 १ यहोवा ने मुझसे यह कहा, “जाकर सनी की एक कमरबन्द मोल ले, उसे कमर में बाँध और जल में मत भीगने दे।”
Ovako mi govori Jahve: “Idi i kupi sebi lanen pojas i opaši bokove. Ali ga u vodu ne umači.”
2 २ तब मैंने एक कमरबन्द मोल लेकर यहोवा के वचन के अनुसार अपनी कमर में बाँध ली।
I kupih pojas po riječi Jahvinoj i opasah bokove.
3 ३ तब दूसरी बार यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
I dođe mi drugi put riječ Jahvina:
4 ४ “जो कमरबन्द तूने मोल लेकर कमर में कस ली है, उसे फरात के तट पर ले जा और वहाँ उसे चट्टान की एक दरार में छिपा दे।”
“Uzmi pojas što si ga kupio i njime se opasao, digni se, idi do rijeke Eufrata i sakrij ga ondje u pukotinu pećine.”
5 ५ यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार मैंने उसको फरात के तट पर ले जाकर छिपा दिया।
I odoh i sakrih ga kraj Eufrata, kako mi Jahve zapovjedi. Poslije mnogo dana reče mi Jahve:
6 ६ बहुत दिनों के बाद यहोवा ने मुझसे कहा, “उठ, फिर फरात के पास जा, और जिस कमरबन्द को मैंने तुझे वहाँ छिपाने की आज्ञा दी उसे वहाँ से ले ले।”
“Ustaj, idi na Eufrat pa izvuci odande pojas za koji ti zapovjedih da ga ondje sakriješ.”
7 ७ तब मैं फरात के पास गया और खोदकर जिस स्थान में मैंने कमरबन्द को छिपाया था, वहाँ से उसको निकाल लिया। और देखो, कमरबन्द बिगड़ गई थी; वह किसी काम की न रही।
Odoh na Eufrat, izvukoh i uzeh pojas s mjesta gdje ga bijah sakrio, i gle: pojas istrunuo, ne bijaše više nizašto.
8 ८ तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा, “यहोवा यह कहता है,
Tada mi dođe riječ Jahvina:
9 ९ इसी प्रकार से मैं यहूदियों का घमण्ड, और यरूशलेम का बड़ा गर्व नष्ट कर दूँगा।
“Ovako govori Jahve: Tako ću uništiti silnu oholost Judeje i Jeruzalema.
10 १० इस दुष्ट जाति के लोग जो मेरे वचन सुनने से इन्कार करते हैं जो अपने मन के हठ पर चलते, दूसरे देवताओं के पीछे चलकर उनकी उपासना करते और उनको दण्डवत् करते हैं, वे इस कमरबन्द के समान हो जाएँगे जो किसी काम की नहीं रही।
Narod taj opaki koji ne sluša mojih riječi, nego slijedi okorjelo srce svoje i trči za drugim bogovima da im služi i da im se klanja, postat će kao tvoj pojas koji nije više nizašto.
11 ११ यहोवा की यह वाणी है कि जिस प्रकार से कमरबन्द मनुष्य की कमर में कसी जाती है, उसी प्रकार से मैंने इस्राएल के सारे घराने और यहूदा के सारे घराने को अपनी कमर में बाँध लिया था कि वे मेरी प्रजा बनें और मेरे नाम और कीर्ति और शोभा का कारण हों, परन्तु उन्होंने न माना।
Jer kao što pojas prianja uz bedra čovjekova, tako sam htio da sav dom Izraelov i sav dom Judin prianja uza me - riječ je Jahvina - da budu moj narod, moj dobar glas, moj ponos, moja slava i čast. Ali nisu poslušali!”
12 १२ “इसलिए तू उनसे यह वचन कह, ‘इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, दाखमधु के सब कुप्पे दाखमधु से भर दिए जाएँगे।’ तब वे तुझ से कहेंगे, ‘क्या हम नहीं जानते कि दाखमधु के सब कुप्पे दाखमधु से भर दिए जाएँगे?’
Reci tom narodu: “Svaki se vrč puni vinom.” A oni će ti prigovoriti: “Zar možda ne znamo da se svaki vrč puni vinom?”
13 १३ तब तू उनसे कहना, ‘यहोवा यह कहता है, देखो, मैं इस देश के सब रहनेवालों को, विशेष करके दाऊदवंश की गद्दी पर विराजमान राजा और याजक और भविष्यद्वक्ता आदि यरूशलेम के सब निवासियों को अपनी कोपरूपी मदिरा पिलाकर अचेत कर दूँगा।
Reci im tada: “Ovako govori Jahve: evo, napunit ću pijanošću sve stanovnike ove zemlje, kraljeve što sjede na prijestolju Davidovu, i svećenike, i proroke, i sve Jeruzalemce.
14 १४ तब मैं उन्हें एक दूसरे से टकरा दूँगा; अर्थात् बाप को बेटे से, और बेटे को बाप से, यहोवा की यह वाणी है। मैं उन पर कोमलता नहीं दिखाऊँगा, न तरस खाऊँगा और न दया करके उनको नष्ट होने से बचाऊँगा।’”
I porazbijat ću ih jednog o drugoga, očeve zajedno sa sinovima - riječ je Jahvina. Uništit ću ih bez samilosti, bez milosrđa i bez smilovanja.”
15 १५ देखो, और कान लगाओ, गर्व मत करो, क्योंकि यहोवा ने यह कहा है।
Poslušajte, dobro čujte, okanite se oholosti: Jahve sad govori!
16 १६ अपने परमेश्वर यहोवा की बड़ाई करो, इससे पहले कि वह अंधकार लाए और तुम्हारे पाँव अंधेरे पहाड़ों पर ठोकर खाएँ, और जब तुम प्रकाश का आसरा देखो, तब वह उसको मृत्यु की छाया में बदल दे और उसे घोर अंधकार बना दे।
Dajte slavu Jahvi, Bogu svojemu, prije nego što se smrkne, prije nego što se noge vaše spotaknu po planinama mračnim. Vi se nadate svjetlosti, a on će je u mrak pretvoriti, prometnuti u crnu tamu!
17 १७ पर यदि तुम इसे न सुनो, तो मैं अकेले में तुम्हारे गर्व के कारण रोऊँगा, और मेरी आँखों से आँसुओं की धारा बहती रहेगी, क्योंकि यहोवा की भेड़ें बँधुआ कर ली गई हैं।
Ako ovo ne poslušate, potajno će mi duša plakati zbog oholosti vaše, suze će roniti, oko će mi suze prolijevati, jer Jahvino stado u izgnanstvo odlazi.
18 १८ राजा और राजमाता से कह, “नीचे बैठ जाओ, क्योंकि तुम्हारे सिरों के शोभायमान मुकुट उतार लिए गए हैं।
Reci kralju i kraljici-majci: “Sjednite duboko dolje, jer vijenac slave pade s vaših glava.
19 १९ दक्षिण देश के नगर घेरे गए हैं, कोई उन्हें बचा न सकेगा; सम्पूर्ण यहूदी जाति बन्दी हो गई है, वह पूरी रीति से बँधुआई में चली गई है।
Gradovi Negeba zatvoreni su, i nikoga nema da ih otvori. Sva je Judeja izgnana, sasvim izgnana!”
20 २० “अपनी आँखें उठाकर उनको देख जो उत्तर दिशा से आ रहे हैं। वह सुन्दर झुण्ड जो तुझे सौंपा गया था कहाँ है?
Podigni oči, Jeruzaleme, i pogledaj one što nadiru sa Sjevera. Gdje je stado tebi povjereno, slavne ovce tvoje?
21 २१ जब वह तेरे उन मित्रों को तेरे ऊपर प्रधान ठहराएगा जिन्हें तूने अपनी हानि करने की शिक्षा दी है, तब तू क्या कहेगी? क्या उस समय तुझे जच्चा की सी पीड़ाएँ न उठेंगी?
Što ćeš reći kada ti se nametnu kao gospodari tvoji oni koje si sam naučio da te kao ljubavnici vode. Neće li te bolovi spopasti kao porodilju?
22 २२ यदि तू अपने मन में सोचे कि ये बातें किस कारण मुझ पर पड़ी हैं, तो तेरे बड़े अधर्म के कारण तेरा आँचल उठाया गया है और तेरी एड़ियाँ बलपूर्वक नंगी की गई हैं।
Možda ćeš se tad upitati: “Zašto me to snašlo?” Zbog mnoštva bezakonja tvojih otkriše ti skute, nasilje nad tobom učiniše.
23 २३ क्या कूशी अपना चमड़ा, या चीता अपने धब्बे बदल सकता है? यदि वे ऐसा कर सके, तो तू भी, जो बुराई करना सीख गई है, भलाई कर सकेगी।
Može li Etiopljanin promijeniti kožu svoju? Ili leopard krzno svoje? “A vi, možete li činiti dobro, navikli da zlo činite?
24 २४ इस कारण मैं उनको ऐसा तितर-बितर करूँगा, जैसा भूसा जंगल के पवन से तितर-बितर किया जाता है।
Zato ću vas raspršiti k'o pljevu koju raznosi pustinjski vjetar.
25 २५ यहोवा की यह वाणी है, तेरा हिस्सा और मुझसे ठहराया हुआ तेरा भाग यही है, क्योंकि तूने मुझे भूलकर झूठ पर भरोसा रखा है।
To je sudba tvoja i dio tebi odmjeren - riječ je Jahvina - jer si mene zaboravio i u laž se uzdao.
26 २६ इसलिए मैं भी तेरा आँचल तेरे मुँह तक उठाऊँगा, तब तेरी लज्जा जानी जाएगी।
Sam ću ti halju do lica podići da se tvoja golotinja vidi.
27 २७ व्यभिचार और चोचला और छिनालपन आदि तेरे घिनौने काम जो तूने मैदान और टीलों पर किए हैं, वे सब मैंने देखे हैं। हे यरूशलेम, तुझ पर हाय! तू अपने आपको कब तक शुद्ध न करेगी? और कितने दिन तक तू बनी रहेगी?”
Sve preljube tvoje, tvoje vriskanje i bestidno tvoje bludničenje, na humcima, u poljima, vidio sam tvoje grozote. Jao tebi, Jeruzaleme! Još se ne očisti i dokle će to još trajati ...?”