< यिर्मयाह 10 >

1 यहोवा यह कहता है, हे इस्राएल के घराने जो वचन यहोवा तुम से कहता है उसे सुनो।
Zwanini ilizwi iNkosi elikhuluma kini, lina ndlu kaIsrayeli.
2 “अन्यजातियों की चाल मत सीखो, न उनके समान आकाश के चिन्हों से विस्मित हो, इसलिए कि अन्यजाति लोग उनसे विस्मित होते हैं।
Itsho njalo INkosi: Lingafundi indlela yabahedeni, lingatshaywa luvalo ngezibonakaliso zamazulu, ngenxa yokuthi abahedeni bayazesaba.
3 क्योंकि देशों के लोगों की रीतियाँ तो निकम्मी हैं। मूरत तो वन में से किसी का काटा हुआ काठ है जिसे कारीगर ने बसूले से बनाया है।
Ngoba imikhuba yabantu iyize; ngoba kuganyulwa isihlahla ehlathini, umsebenzi wezandla zengcitshi, ngehloka.
4 लोग उसको सोने-चाँदी से सजाते और हथौड़े से कील ठोंक-ठोंककर दृढ़ करते हैं कि वह हिल-डुल न सके।
Basicecisa ngesiliva langegolide, basiqinisa ngezipikili langezando, ukuze singazamazami.
5 वे ककड़ी के खेत में खड़े पुतले के समान हैं, पर वे बोल नहीं सकतीं; उन्हें उठाए फिरना पड़ता है, क्योंकि वे चल नहीं सकतीं। उनसे मत डरो, क्योंकि, न तो वे कुछ बुरा कर सकती हैं और न कुछ भला।”
Zinjengesihlahla selala somsebenzi obaziweyo, kodwa kazikhulumi; kusweleka zithwalwe, ngoba zingehambe; lingazesabi, ngoba zingelakwenza okubi, futhi kakukho ukwenza okuhle kuzo.
6 हे यहोवा, तेरे समान कोई नहीं है; तू महान है, और तेरा नाम पराक्रम में बड़ा है।
Njengoba kungekho onjengawe, Nkosi; umkhulu, lebizo lakho likhulu ngobuqhawe.
7 हे सब जातियों के राजा, तुझ से कौन न डरेगा? क्योंकि यह तेरे योग्य है; अन्यजातियों के सारे बुद्धिमानों में, और उनके सारे राज्यों में तेरे समान कोई नहीं है।
Ngubani ongekwesabe, wena Nkosi yezizwe? ngoba kukufanele. Ngoba phakathi kwabo bonke abahlakaniphileyo bezizwe, lakuyo yonke imibuso yabo, kakho onjengawe.
8 वे मूर्ख और निर्बुद्धि है; मूर्तियों से क्या शिक्षा? वे तो काठ ही हैं!
Kodwa kanyekanye banjengezinyamazana bayiziphukuphuku; isigodo siyimfundiso sokuyize.
9 पत्तर बनाई हुई चाँदी तर्शीश से लाई जाती है, और ऊफाज से सोना। वे कारीगर और सुनार के हाथों की कारीगरी हैं; उनके पहरावे नीले और बैंगनी रंग के वस्त्र हैं; उनमें जो कुछ है वह निपुण कारीगरों की कारीगरी ही है।
Isiliva esikhandiweyo silethwa sivela eTarshishi, legolide livela eUfazi, umsebenzi wengcitshi, lowezandla zomkhandi wegolide; ziluhlaza okwesibhakabhaka lokuyibubende izigqoko zabo; konke kungumsebenzi wabahlakaniphileyo.
10 १० परन्तु यहोवा वास्तव में परमेश्वर है; जीवित परमेश्वर और सदा का राजा वही है। उसके प्रकोप से पृथ्वी काँपती है, और जाति-जाति के लोग उसके क्रोध को सह नहीं सकते।
Kodwa iNkosi inguNkulunkulu weqiniso, inguNkulunkulu ophilayo lenkosi yaphakade. Ekuthukutheleni kwayo umhlaba uyazamazama, lezizwe kazilakulumela ulaka lwayo.
11 ११ तुम उनसे यह कहना, “ये देवता जिन्होंने आकाश और पृथ्वी को नहीं बनाया वे पृथ्वी के ऊपर से और आकाश के नीचे से नष्ट हो जाएँगे।”
Lizakutsho njalo kubo: Onkulunkulu abangenzanga amazulu lomhlaba bazabhubha basuke emhlabeni langaphansi kwala amazulu.
12 १२ उसी ने पृथ्वी को अपनी सामर्थ्य से बनाया, उसने जगत को अपनी बुद्धि से स्थिर किया, और आकाश को अपनी प्रवीणता से तान दिया है।
Owenza umhlaba ngamandla akhe, wamisa ilizwe ngenhlakanipho yakhe, langokuqedisisa kwakhe wendlala amazulu.
13 १३ जब वह बोलता है तब आकाश में जल का बड़ा शब्द होता है, और पृथ्वी की छोर से वह कुहरे को उठाता है। वह वर्षा के लिये बिजली चमकाता, और अपने भण्डार में से पवन चलाता है।
Lapho ekhupha ilizwi, kulenhlokomo yamanzi emazulwini; wenza inkungu yenyuke emkhawulweni womhlaba, wenza imibane lezulu, akhuphe umoya eziphaleni zakhe.
14 १४ सब मनुष्य मूर्ख और ज्ञानरहित हैं; अपनी खोदी हुई मूरतों के कारण सब सुनारों की आशा टूटती है; क्योंकि उनकी ढाली हुई मूरतें झूठी हैं, और उनमें साँस ही नहीं है।
Wonke umuntu unjengenyamazana elwazini; wonke umkhandi wegolide uyangiswa yisithombe esibaziweyo; ngoba isithombe sakhe esibunjwe ngokuncibilikisa siyinkohliso, njalo kakulamphefumulo kuzo.
15 १५ वे व्यर्थ और ठट्ठे ही के योग्य हैं; जब उनके दण्ड का समय आएगा तब वे नाश हो जाएँगीं।
Ziyize, umsebenzi wezinkohliso; ngesikhathi sempindiselo yazo zizabhubha.
16 १६ परन्तु याकूब का निज भाग उनके समान नहीं है, क्योंकि वह तो सब का सृजनहार है, और इस्राएल उसके निज भाग का गोत्र है; सेनाओं का यहोवा उसका नाम है।
Isabelo sikaJakobe kasinjengazo, ngoba ungumbumbi wakho konke, loIsrayeli uyintonga yelifa lakhe; iNkosi yamabandla libizo layo.
17 १७ हे घेरे हुए नगर की रहनेवाली, अपनी गठरी भूमि पर से उठा!
Qoqa impahla yakho uyikhuphe elizweni, wena mhlalikazi wenqaba.
18 १८ क्योंकि यहोवा यह कहता है, “मैं अब की बार इस देश के रहनेवालों को मानो गोफन में रखकर फेंक दूँगा, और उन्हें ऐसे-ऐसे संकट में डालूँगा कि उनकी समझ में भी नहीं आएगा।”
Ngoba itsho njalo iNkosi: Khangela, ngizabajikijela ngaphandle abahlali belizwe ngalesisikhathi, ngibacindezele ukuze bakuthole.
19 १९ मुझ पर हाय! मेरा घाव चंगा होने का नहीं। फिर मैंने सोचा, “यह तो रोग ही है, इसलिए मुझ को इसे सहना चाहिये।”
Maye kimi ngenxa yokwephuka kwami! Inxeba lami linzima; kodwa mina ngathi: Isibili lokhu yinhlupheko yami engizayithwala.
20 २० मेरा तम्बू लूटा गया, और सब रस्सियाँ टूट गई हैं; मेरे बच्चे मेरे पास से चले गए, और नहीं हैं; अब कोई नहीं रहा जो मेरे तम्बू को ताने और मेरी कनातें खड़ी करे।
Ithente lami lidiliziwe, lentambo zami zonke ziqamukile; abantwana bami basukile kimi, njalo kabakho; kakho ongelula ithente lami futhi, amise amakhetheni ami.
21 २१ क्योंकि चरवाहे पशु सरीखे हैं, और वे यहोवा को नहीं पुकारते; इसी कारण वे बुद्धि से नहीं चलते, और उनकी सब भेड़ें तितर-बितर हो गई हैं।
Ngoba abelusi sebenjengenyamazana, kabadinganga iNkosi; ngakho-ke kabaphumelelanga, lomhlambi wabo wonke uhlakazekile.
22 २२ सुन, एक शब्द सुनाई देता है! देख, वह आ रहा है! उत्तर दिशा से बड़ा हुल्लड़ मच रहा है ताकि यहूदा के नगरों को उजाड़ कर गीदड़ों का स्थान बना दे।
Khangela, umsindo wombiko ufikile, lokuzamazama okukhulu okuvela elizweni lenyakatho, okuzakwenza imizi yakoJuda ibe lunxiwa, indawo yokuhlala yemigobho.
23 २३ हे यहोवा, मैं जान गया हूँ, कि मनुष्य का मार्ग उसके वश में नहीं है, मनुष्य चलता तो है, परन्तु उसके डग उसके अधीन नहीं हैं।
Nkosi, ngiyazi ukuthi indlela yomuntu kayikho kuye; kakukho emuntwini ohambayo ukuthi aqondise ukunyathela kwakhe.
24 २४ हे यहोवा, मेरी ताड़ना कर, पर न्याय से; क्रोध में आकर नहीं, कहीं ऐसा न हो कि मैं नाश हो जाऊँ।
Nkosi, ngilaya, kodwa ngesahlulelo, hatshi olakeni lwakho, hlezi unginciphise.
25 २५ जो जाति तुझे नहीं जानती, और जो तुझ से प्रार्थना नहीं करते, उन्हीं पर अपनी जलजलाहट उण्डेल; क्योंकि उन्होंने याकूब को निगल लिया, वरन्, उसे खाकर अन्त कर दिया है, और उसके निवास-स्थान को उजाड़ दिया है।
Thululela ulaka lwakho phezu kwabahedeni abangakwaziyo, laphezu kwensendo ezingabizi ibizo lakho; ngoba bamdlile uJakobe, bamginya, bamqeda, bachitha indawo yakhe yokuhlala.

< यिर्मयाह 10 >