< याकूब 3 >

1 हे मेरे भाइयों, तुम में से बहुत उपदेशक न बनें, क्योंकि तुम जानते हो, कि हम उपदेशकों का और भी सख्‍ती से न्याय किया जाएगा।
Брати мої, хай не буде [серед вас] багато вчителів, бо ви знаєте, що ми отримаємо суворіший суд.
2 इसलिए कि हम सब बहुत बार चूक जाते हैं जो कोई वचन में नहीं चूकता, वही तो सिद्ध मनुष्य है; और सारी देह पर भी लगाम लगा सकता है।
Адже всі ми часто спотикаємося. Якщо хтось не спотикається в слові, це людина досконала, спроможна приборкати все тіло.
3 जब हम अपने वश में करने के लिये घोड़ों के मुँह में लगाम लगाते हैं, तो हम उनकी सारी देह को भी घुमा सकते हैं।
Ось і коням ми вкладаємо вудила в рот, щоб нам корилися, та керуємо усім [їхнім] тілом.
4 देखो, जहाज भी, यद्यपि ऐसे बड़े होते हैं, और प्रचण्ड वायु से चलाए जाते हैं, तो भी एक छोटी सी पतवार के द्वारा माँझी की इच्छा के अनुसार घुमाए जाते हैं।
Подібно й з кораблями: хоч які великі й гнані сильними вітрами, але скеровуються малим кермом, куди бажає керманич.
5 वैसे ही जीभ भी एक छोटा सा अंग है और बड़ी-बड़ी डींगे मारती है; देखो कैसे, थोड़ी सी आग से कितने बड़े वन में आग लग जाती है।
Так само і язик: маленький орган та великими [речами] вихваляється. Ось який малий вогонь, а запалює такий великий ліс.
6 जीभ भी एक आग है; जीभ हमारे अंगों में अधर्म का एक लोक है और सारी देह पर कलंक लगाती है, और भवचक्र में आग लगा देती है और नरक कुण्ड की आग से जलती रहती है। (Geenna g1067)
Язик також є вогнем. Язик – це світ неправди, встановлений між нашими органами. [Він] опоганює все тіло й запалює коло життя, [сам] підпалюючись від Геєни. (Geenna g1067)
7 क्योंकि हर प्रकार के वन-पशु, पक्षी, और रेंगनेवाले जन्तु और जलचर तो मनुष्यजाति के वश में हो सकते हैं और हो भी गए हैं।
Адже кожен вид звірів і птахів, плазунів і морських тварин може бути приборканий і приборкується людиною.
8 पर जीभ को मनुष्यों में से कोई वश में नहीं कर सकता; वह एक ऐसी बला है जो कभी रुकती ही नहीं; वह प्राणनाशक विष से भरी हुई है।
А язика ніхто з людей приборкати не може: він – невгамовне зло, повне смертоносної отрути.
9 इसी से हम प्रभु और पिता की स्तुति करते हैं; और इसी से मनुष्यों को जो परमेश्वर के स्वरूप में उत्पन्न हुए हैं श्राप देते हैं।
Ним благословляємо Господа й Отця і ним же проклинаємо людей, створених за Божою подобою.
10 १० एक ही मुँह से स्तुति और श्राप दोनों निकलते हैं। हे मेरे भाइयों, ऐसा नहीं होना चाहिए।
З того ж рота виходить благословення й прокляття. Брати мої, не годиться, щоб так воно було.
11 ११ क्या सोते के एक ही मुँह से मीठा और खारा जल दोनों निकलते हैं?
Хіба з одного джерела тече солодка й гірка вода?
12 १२ हे मेरे भाइयों, क्या अंजीर के पेड़ में जैतून, या दाख की लता में अंजीर लग सकते हैं? वैसे ही खारे सोते से मीठा पानी नहीं निकल सकता।
Брати мої, чи може смоковниця родити оливки, а виноградна лоза – смокви? Так само й солончак [не може] давати солодкої води.
13 १३ तुम में ज्ञानवान और समझदार कौन है? जो ऐसा हो वह अपने कामों को अच्छे चाल-चलन से उस नम्रता सहित प्रगट करे जो ज्ञान से उत्पन्न होती है।
Хто є мудрий і досвідчений між вами? Нехай він покаже своєю гідною поведінкою, що його вчинки [зроблені] з лагідністю, [яку дає] мудрість.
14 १४ पर यदि तुम अपने-अपने मन में कड़वी ईर्ष्या और स्वार्थ रखते हो, तो डींग न मारना और न ही सत्य के विरुद्ध झूठ बोलना।
Якщо ж ви маєте у вашому серці гірку заздрість і суперництво, не вихваляйтеся й не брешіть проти істини.
15 १५ यह ज्ञान वह नहीं, जो ऊपर से उतरता है वरन् सांसारिक, और शारीरिक, और शैतानी है।
Це не та мудрість, яка сходить згори, а земна, плотська, бісівська.
16 १६ इसलिए कि जहाँ ईर्ष्या और विरोध होता है, वहाँ बखेड़ा और हर प्रकार का दुष्कर्म भी होता है।
Бо де є заздрість і суперництво, там безладдя й усяке зле діло.
17 १७ पर जो ज्ञान ऊपर से आता है वह पहले तो पवित्र होता है फिर मिलनसार, कोमल और मृदुभाव और दया, और अच्छे फलों से लदा हुआ और पक्षपात और कपटरहित होता है।
А мудрість, [яка сходить] згори, насамперед чиста, потім мирна, лагідна, слухняна, повна милосердя й добрих плодів, неупереджена, нелицемірна.
18 १८ और मिलाप करानेवालों के लिये धार्मिकता का फल शान्ति के साथ बोया जाता है।
Бо плід праведності сіється в мирі тими, хто творить мир.

< याकूब 3 >