< यशायाह 55 >

1 “अहो सब प्यासे लोगों, पानी के पास आओ; और जिनके पास रुपया न हो, तुम भी आकर मोल लो और खाओ! दाखमधु और दूध बिन रुपये और बिना दाम ही आकर ले लो।
Hid, alle, som tørster, her er Vand, kom, I, som ikke har Penge! Køb Korn og spis uden Penge, uden Vederlag Vin og Mælk.
2 जो भोजनवस्तु नहीं है, उसके लिये तुम क्यों रुपया लगाते हो, और जिससे पेट नहीं भरता उसके लिये क्यों परिश्रम करते हो? मेरी ओर मन लगाकर सुनो, तब उत्तम वस्तुएँ खाने पाओगे और चिकनी-चिकनी वस्तुएँ खाकर सन्तुष्ट हो जाओगे।
Hvi giver I Sølv for, hvad ikke er Brød, eders Dagløn for, hvad ej mætter? Hør mig, så får I, hvad godt er, at spise, eders Sjæl skal svælge i Fedt;
3 कान लगाओ, और मेरे पास आओ; सुनो, तब तुम जीवित रहोगे; और मैं तुम्हारे साथ सदा की वाचा बाँधूँगा, अर्थात् दाऊद पर की अटल करुणा की वाचा।
bøj eders Øre, kom til mig, hør, og eders Sjæl skal leve! Så slutter jeg med jer en evig Pagt: de trofaste Nådeløfter til David.
4 सुनो, मैंने उसको राज्य-राज्य के लोगों के लिये साक्षी और प्रधान और आज्ञा देनेवाला ठहराया है।
Se, jeg gjorde ham til Vidne for Folkeslag, til Folkefærds Fyrste og Hersker.
5 सुन, तू ऐसी जाति को जिसे तू नहीं जानता बुलाएगा, और ऐसी जातियाँ जो तुझे नहीं जानती तेरे पास दौड़ी आएँगी, वे तेरे परमेश्वर यहोवा और इस्राएल के पवित्र के निमित्त यह करेंगी, क्योंकि उसने तुझे शोभायमान किया है।
Se, på Folk, du ej kender, skal, du kalde, til dig skal Folk, som ej kender dig, ile for HERREN din Guds Skyld, Israels Hellige, han gør dig herlig.
6 “जब तक यहोवा मिल सकता है तब तक उसकी खोज में रहो, जब तक वह निकट है तब तक उसे पुकारो;
Søg HERREN, medens han findes, kald på ham, den Stund han er nær!
7 दुष्ट अपनी चाल चलन और अनर्थकारी अपने सोच-विचार छोड़कर यहोवा ही की ओर फिरे, वह उस पर दया करेगा, वह हमारे परमेश्वर की ओर फिरे और वह पूरी रीति से उसको क्षमा करेगा।
Den gudløse forlade sin Vej, Urettens Mand sine Tanker og vende sig til HERREN, at han må forbarme sig, til vor Gud, thi han er rund til at forlade.
8 क्योंकि यहोवा कहता है, मेरे विचार और तुम्हारे विचार एक समान नहीं है, न तुम्हारी गति और मेरी गति एक सी है।
Thi mine Tanker er ej eders, og eders Veje ej mine, lyder det fra HERREN;
9 क्योंकि मेरी और तुम्हारी गति में और मेरे और तुम्हारे सोच विचारों में, आकाश और पृथ्वी का अन्तर है।
nej, som Himlen er højere end Jorden, er mine Veje højere end eders og mine Tanker højere end eders.
10 १० “जिस प्रकार से वर्षा और हिम आकाश से गिरते हैं और वहाँ ऐसे ही लौट नहीं जाते, वरन् भूमि पर पड़कर उपज उपजाते हैं जिस से बोनेवाले को बीज और खानेवाले को रोटी मिलती है,
Thi som Regnen og Sneen falder fra Himlen og ikke vender tilbage, før den har kvæget Jorden, gjort den frugtbar og fyldt den med Spirer, givet Sæd til at så og Brød til at spise,
11 ११ उसी प्रकार से मेरा वचन भी होगा जो मेरे मुख से निकलता है; वह व्यर्थ ठहरकर मेरे पास न लौटेगा, परन्तु, जो मेरी इच्छा है उसे वह पूरा करेगा, और जिस काम के लिये मैंने उसको भेजा है उसे वह सफल करेगा।
så skal det gå med mit Ord, det, som går ud af min Mund: det skal ej vende tomt tilbage, men udføre, hvad mig behager, og fuldbyrde Hvervet, jeg gav det.
12 १२ “क्योंकि तुम आनन्द के साथ निकलोगे, और शान्ति के साथ पहुँचाए जाओगे; तुम्हारे आगे-आगे पहाड़ और पहाड़ियाँ गला खोलकर जयजयकार करेंगी, और मैदान के सब वृक्ष आनन्द के मारे ताली बजाएँगे।
Ja, med Glæde skal I drage ud; og i Fred skal I ledes frem; foran jer råber Bjerge og Høje med Fryd, alle Markens Træer skal klappe i Hånd;
13 १३ तब भटकटैयों के बदले सनोवर उगेंगे; और बिच्छू पेड़ों के बदले मेंहदी उगेगी; और इससे यहोवा का नाम होगा, जो सदा का चिन्ह होगा और कभी न मिटेगा।”
i Stedet for Tjørnekrat vokser Cypresser, i Stedet for Tidsler Myrter et Æresminde for HERREN, et evigt, uudsletteligt Tegn.

< यशायाह 55 >