< यशायाह 52 >

1 हे सिय्योन, जाग, जाग! अपना बल धारण कर; हे पवित्र नगर यरूशलेम, अपने शोभायमान वस्त्र पहन ले; क्योंकि तेरे बीच खतनारहित और अशुद्ध लोग फिर कभी प्रवेश न करने पाएँगे।
Bangunlah, hai Yerusalem, bangunlah! Kuatkanlah hatimu! Kenakanlah pakaian kebesaranmu! Hai Yerusalem, kota yang suci, orang najis takkan lagi masuk lewat gerbangmu.
2 अपने ऊपर से धूल झाड़ दे, हे यरूशलेम, उठ; हे सिय्योन की बन्दी बेटी, अपने गले के बन्धन को खोल दे।
Bangkitlah dari debu, hai Yerusalem, kebaskanlah abu yang melekat padamu. Lepaskanlah rantai yang mengikat lehermu, hai penduduk Sion yang tertawan!
3 क्योंकि यहोवा यह कहता है, “तुम जो सेंत-मेंत बिक गए थे, इसलिए अब बिना रुपया दिए छुड़ाए भी जाओगे।
TUHAN berkata kepada umat-Nya, "Kamu dijual dengan cuma-cuma, jadi sekarang dibebaskan dengan cuma-cuma juga.
4 प्रभु यहोवा यह कहता है: मेरी प्रजा पहले तो मिस्र में परदेशी होकर रहने को गई थी, और अश्शूरियों ने भी बिना कारण उन पर अत्याचार किया।
Dahulu kamu pergi ke Mesir dan tinggal di situ sebagai orang asing. Kemudian Asyur memeras kamu tanpa alasan.
5 इसलिए यहोवा की यह वाणी है कि मैं अब यहाँ क्या करूँ जबकि मेरी प्रजा सेंत-मेंत हर ली गई है? यहोवा यह भी कहता है कि जो उन पर प्रभुता करते हैं वे ऊधम मचा रहे हैं, और मेरे नाम कि निन्दा लगातार दिन भर होती रहती है।
Sekarang apa urusan-Ku di sini? Orang Babel menawan kamu dengan begitu saja. Mereka yang menindas kamu menyombong dan terus-menerus menghina Aku.
6 इस कारण मेरी प्रजा मेरा नाम जान लेगी; वह उस समय जान लेगी कि जो बातें करता है वह यहोवा ही है; देखो, मैं ही हूँ।”
Sebab itu kamu akan mengakui bahwa Aku Allah, dan pada waktu itu kamu akan tahu bahwa Akulah yang berbicara kepadamu."
7 पहाड़ों पर उसके पाँव क्या ही सुहावने हैं जो शुभ समाचार लाता है, जो शान्ति की बातें सुनाता है और कल्याण का शुभ समाचार और उद्धार का सन्देश देता है, जो सिय्योन से कहता हैं, “तेरा परमेश्वर राज्य करता है।”
Alangkah senangnya melihat kedatangan utusan; ia berjalan melintasi pegunungan dan membawa kabar baik, kabar sejahtera, berita keselamatan bagi Sion; katanya, "Allahmu Raja!"
8 सुन, तेरे पहरुए पुकार रहे हैं, वे एक साथ जयजयकार कर रहें हैं; क्योंकि वे साक्षात् देख रहे हैं कि यहोवा सिय्योन को लौट रहा है।
Dengarlah pekik gembira pengawal kota, mereka bersorak-sorak bersama! Sebab dengan mata kepala sendiri mereka melihat TUHAN kembali ke Sion.
9 हे यरूशलेम के खण्डहरों, एक संग उमंग में आकर जयजयकार करो; क्योंकि यहोवा ने अपनी प्रजा को शान्ति दी है, उसने यरूशलेम को छुड़ा लिया है।
Bersoraksorailah, hai puing-puing Yerusalem, sebab TUHAN menghibur umat-Nya dan membebaskan Yerusalem.
10 १० यहोवा ने सारी जातियों के सामने अपनी पवित्र भुजा प्रगट की है; और पृथ्वी के दूर-दूर देशों के सब लोग हमारे परमेश्वर का किया हुआ उद्धार निश्चय देख लेंगे।
TUHAN menunjukkan kekuasaan-Nya di depan mata segala bangsa. Maka seluruh bumi akan menyaksikan keselamatan dari Allah kita.
11 ११ दूर हो, दूर, वहाँ से निकल जाओ, कोई अशुद्ध वस्तु मत छूओ; उसके बीच से निकल जाओ; हे यहोवा के पात्रों के ढोनेवालों, अपने को शुद्ध करो।
Pergilah! Tinggalkanlah kota Babel, hai kamu yang membawa perkakas rumah Allah! Janganlah menyentuh barang yang najis: sucikanlah dirimu sebelum berangkat.
12 १२ क्योंकि तुम को उतावली से निकलना नहीं, और न भागते हुए चलना पड़ेगा; क्योंकि यहोवा तुम्हारे आगे-आगे अगुआई करता हुआ चलेगा, और इस्राएल का परमेश्वर तुम्हारे पीछे भी रक्षा करता चलेगा।
Kamu tidak akan terburu-buru pergi, dan tidak seperti orang yang melarikan diri. Sebab TUHAN akan membimbing kamu; Allah Israel melindungi kamu dari segala penjuru.
13 १३ देखो, मेरा दास बुद्धि से काम करेगा, वह ऊँचा, महान और अति महान हो जाएगा।
TUHAN berkata, "Sesungguhnya, hamba-Ku akan berhasil; ia akan disanjung dan ditinggikan.
14 १४ जैसे बहुत से लोग उसे देखकर चकित हुए (क्योंकि उसका रूप यहाँ तक बिगड़ा हुआ था कि मनुष्य का सा न जान पड़ता था और उसकी सुन्दरता भी आदमियों की सी न रह गई थी),
Dahulu banyak orang terkejut melihat dia, rupanya dirusak sehingga tidak seperti manusia lagi.
15 १५ वैसे ही वह बहुत सी जातियों को पवित्र करेगा और उसको देखकर राजा शान्त रहेंगे; क्योंकि वे ऐसी बात देखेंगे जिसका वर्णन उनके सुनने में भी नहीं आया, और ऐसी बात उनकी समझ में आएगी जो उन्होंने अभी तक सुनी भी न थी।
Tapi sekarang banyak bangsa dibuatnya heran, raja-raja membisu karena tercengang. Mereka akan melihat dan mengerti, yang sebelumnya tidak mereka ketahui."

< यशायाह 52 >