< यशायाह 48 >
1 १ हे याकूब के घराने, यह बात सुन, तुम जो इस्राएली कहलाते और यहूदा के सोतों के जल से उत्पन्न हुए हो; जो यहोवा के नाम की शपथ खाते हो और इस्राएल के परमेश्वर की चर्चा तो करते हो, परन्तु सच्चाई और धार्मिकता से नहीं करते।
Чујте ово, доме Јаковљев, који се зовете именом Израиљевим, и из воде Јудине изађосте, који се кунете именом Господњим, и Бога Израиљевог помињете, али не по истини и по правди.
2 २ क्योंकि वे अपने को पवित्र नगर के बताते हैं, और इस्राएल के परमेश्वर पर, जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है भरोसा करते हैं।
Јер се именују по Светом граду, ослањају се на Бога Израиљевог, коме је име Господ над војскама.
3 ३ “होनेवाली बातों को तो मैंने प्राचीनकाल ही से बताया है, और उनकी चर्चा मेरे मुँह से निकली, मैंने अचानक उन्हें प्रगट किया और वे बातें सचमुच हुईं।
Шта је пре бивало, казивах напред одавно, и шта из мојих уста изађе и објавих, учиних брзо и зби се.
4 ४ मैं जानता था कि तू हठीला है और तेरी गर्दन लोहे की नस और तेरा माथा पीतल का है।
Знао сам да си упоран, и врат да ти је гвоздена жила, и чело да ти је од бронзе.
5 ५ इस कारण मैंने इन बातों को प्राचीनकाल ही से तुझे बताया उनके होने से पहले ही मैंने तुझे बता दिया, ऐसा न हो कि तू यह कह पाए कि यह मेरे देवता का काम है, मेरी खोदी और ढली हुई मूर्तियों की आज्ञा से यह हुआ।
И зато ти одавна објавих, пре него се зби казах ти, да не би рекао: Идол мој учини то, и лик мој резани и лик мој ливени заповедише тако.
6 ६ “तूने सुना है, अब इन सब बातों पर ध्यान कर; और देखो, क्या तुम उसका प्रचार न करोगे? अब से मैं तुझे नई-नई बातें और ऐसी गुप्त बातें सुनाऊँगा जिन्हें तू नहीं जानता।
Чуо си; погледај све то; а ви нећете ли објављивати? Одселе ти јављам ново и сакривено, шта ниси знао;
7 ७ वे अभी-अभी रची गई हैं, प्राचीनकाल से नहीं; परन्तु आज से पहले तूने उन्हें सुना भी न था, ऐसा न हो कि तू कहे कि देख मैं तो इन्हें जानता था।
Сада се створи, и недавно, и пре овог дана ниси чуо, да не кажеш: Гле, знао сам.
8 ८ हाँ! निश्चय तूने उन्हें न तो सुना, न जाना, न इससे पहले तेरे कान ही खुले थे। क्योंकि मैं जानता था कि तू निश्चय विश्वासघात करेगा, और गर्भ ही से तेरा नाम अपराधी पड़ा है।
Нити си чуо ни знао, и пре ти се уши не отворише, јер знадох да ћеш чинити неверу, и да се зовеш преступник од утробе материне.
9 ९ “अपने ही नाम के निमित्त मैं क्रोध करने में विलम्ब करता हूँ, और अपनी महिमा के निमित्त अपने आपको रोक रखता हूँ, ऐसा न हो कि मैं तुझे काट डालूँ।
Имена свог ради устегнућу гнев свој, и ради хвале своје уздржаћу се према теби, да те не истребим.
10 १० देख, मैंने तुझे निर्मल तो किया, परन्तु, चाँदी के समान नहीं; मैंने दुःख की भट्ठी में परखकर तुझे चुन लिया है।
Ево, претопићу те, али не као сребро, пребраћу те у пећи невоље.
11 ११ अपने निमित्त, हाँ अपने ही निमित्त मैंने यह किया है, मेरा नाम क्यों अपवित्र ठहरे? अपनी महिमा मैं दूसरे को नहीं दूँगा।
Себе ради, себе ради учинићу, јер како би се хулило на име моје? И славе своје нећу дати другом.
12 १२ “हे याकूब, हे मेरे बुलाए हुए इस्राएल, मेरी ओर कान लगाकर सुन! मैं वही हूँ, मैं ही आदि और मैं ही अन्त हूँ।
Чуј ме, Јакове и Израиљу, ког ја позвах: ја сам први, ја сам и последњи.
13 १३ निश्चय मेरे ही हाथ ने पृथ्वी की नींव डाली, और मेरे ही दाहिने हाथ ने आकाश फैलाया; जब मैं उनको बुलाता हूँ, वे एक साथ उपस्थित हो जाते हैं।”
И моја је рука основала земљу, и моја је десница измерила небеса пеђу; кад их зовнем, сви дођу.
14 १४ “तुम सब के सब इकट्ठे होकर सुनो! उनमें से किसने कभी इन बातों का समाचार दिया? यहोवा उससे प्रेम रखता है: वह बाबेल पर अपनी इच्छा पूरी करेगा, और कसदियों पर उसका हाथ पड़ेगा।
Скупите се сви и чујте: ко је од њих објавио ово? Господ га милује, он ће извршити вољу Његову на Вавилону, и мишица ће Његова бити насупрот Халдејцима.
15 १५ मैंने, हाँ मैंने ही ने कहा और उसको बुलाया है, मैं उसको ले आया हूँ, और उसका काम सफल होगा।
Ја, ја рекох, и позвах га, довешћу га, и биће срећан на свом путу.
16 १६ मेरे निकट आकर इस बात को सुनो आदि से लेकर अब तक मैंने कोई भी बात गुप्त में नहीं कही; जब से वह हुआ तब से मैं वहाँ हूँ।” और अब प्रभु यहोवा ने और उसकी आत्मा ने मुझे भेज दिया है।
Приступите к мени, чујте ово: од почетка нисам говорио тајно; откако то би, бејах онде; а сада Господ Господ посла ме и Дух Његов.
17 १७ यहोवा जो तेरा छुड़ानेवाला और इस्राएल का पवित्र है, वह यह कहता है: “मैं ही तेरा परमेश्वर यहोवा हूँ जो तुझे तेरे लाभ के लिये शिक्षा देता हूँ, और जिस मार्ग से तुझे जाना है उसी मार्ग पर तुझे ले चलता हूँ।
Овако вели Господ, Избавитељ твој, Светац Израиљев: Ја сам Господ Бог твој који те учим да би напредовао, водим те путем којим треба да идеш.
18 १८ भला होता कि तूने मेरी आज्ञाओं को ध्यान से सुना होता! तब तेरी शान्ति नदी के समान और तेरी धार्मिकता समुद्र की लहरों के समान होता;
О, да си пазио на заповести моје! Мир би твој био као река, и правда твоја као валови морски;
19 १९ तेरा वंश रेतकणों के तुल्य होता, और तेरी निज सन्तान उसके कणों के समान होती; उनका नाम मेरे सम्मुख से न कभी काटा और न मिटाया जाता।”
И семена би твог било као песка, и порода утробе твоје као зрна његових; име се њихово не би затрло ни истребило испред мене.
20 २० बाबेल में से निकल जाओ, कसदियों के बीच में से भाग जाओ; जयजयकार करते हुए इस बात का प्रचार करके सुनाओ, पृथ्वी की छोर तक इसकी चर्चा फैलाओ; कहते जाओ: “यहोवा ने अपने दास याकूब को छुड़ा लिया है!”
Изађите из Вавилона, бежите од Халдејаца; гласно певајући објављујте, казујте, разглашујте до крајева земаљских; реците: Избави Господ слугу свог Јакова.
21 २१ जब वह उन्हें निर्जल देशों में ले गया, तब वे प्यासे न हुए; उसने उनके लिये चट्टान में से पानी निकाला; उसने चट्टान को चीरा और जल बह निकला।
Неће ожеднети кад их поведе преко пустиње; воду из стене точиће им, јер ће расцепити камен и потећи ће вода.
22 २२ “दुष्टों के लिये कुछ शान्ति नहीं,” यहोवा का यही वचन है।
Нема мира безбожницима, вели Господ.