< यशायाह 46 >
1 १ बेल देवता झुक गया, नबो देवता नब गया है, उनकी प्रतिमाएँ पशुओं वरन् घरेलू पशुओं पर लदी हैं; जिन वस्तुओं को तुम उठाए फिरते थे, वे अब भारी बोझ हो गईं और थकित पशुओं पर लदी हैं।
UBeli uyakhothama, uNebo uyazithoba; izithombe zabo zazingezezifuyo, njalo zazingezezinkomo; imithwalo yenu ethwelweyo ingumthwalo enyamazaneni ediniweyo.
2 २ वे नब गए, वे एक संग झुक गए, वे उस भार को छुड़ा नहीं सके, और आप भी बँधुवाई में चले गए हैं।
Bayaguqa, bakhothame kanyekanye, kabalakophula umthwalo, kodwa bona ngokwabo baya ekuthunjweni.
3 ३ “हे याकूब के घराने, हे इस्राएल के घराने के सब बचे हुए लोगों, मेरी ओर कान लगाकर सुनो; तुम को मैं तुम्हारी उत्पत्ति ही से उठाए रहा और जन्म ही से लिए फिरता आया हूँ।
Ngilalela, ndlu kaJakobe, lensali yonke yendlu kaIsrayeli, abathwalwa yimi kwasesibelethweni, abasingathwe kwasesizalweni.
4 ४ तुम्हारे बुढ़ापे में भी मैं वैसा ही बना रहूँगा और तुम्हारे बाल पकने के समय तक तुम्हें उठाए रहूँगा। मैंने तुम्हें बनाया और तुम्हें लिए फिरता रहूँगा; मैं तुम्हें उठाए रहूँगा और छुड़ाता भी रहूँगा।
Kuze kube sekugugeni nginguye; yebo, kuze kube sebumpungeni mina ngizalithwala; mina ngenzile, mina-ke ngizaphakamisa, ngitsho mina ngithwale, ngikhulule.
5 ५ “तुम किस से मेरी उपमा दोगे और मुझे किसके समान बताओगे, किस से मेरा मिलान करोगे कि हम एक समान ठहरें?
Lizangifananisa, lingilinganise, lingiqathanise lobani ukuze sifanane?
6 ६ जो थैली से सोना उण्डेलते या काँटे में चाँदी तौलते हैं, जो सुनार को मजदूरी देकर उससे देवता बनवाते हैं, तब वे उसे प्रणाम करते वरन् दण्डवत् भी करते हैं!
Bathulula igolide esikhwameni, balinganise isiliva esilinganisweni, baqhatshe umkhandi akwenze unkulunkulu; bathi mbo phansi, yebo, bakhonze.
7 ७ वे उसको कंधे पर उठाकर लिए फिरते हैं, वे उसे उसके स्थान में रख देते और वह वहीं खड़ा रहता है; वह अपने स्थान से हट नहीं सकता; यदि कोई उसकी दुहाई भी दे, तो भी न वह सुन सकता है और न विपत्ति से उसका उद्धार कर सकता है।
Bametshata ehlombe, bamthwale, bambeke endaweni yakhe, ame; angasuki endaweni yakhe. Yebo, umuntu ememeza kuye, kodwa kaphenduli, kamsindisi enkathazweni yakhe.
8 ८ “हे अपराधियों, इस बात को स्मरण करो और ध्यान दो, इस पर फिर मन लगाओ।
Khumbulani lokhu, lizibonakalise liqinile; kubuyiseleni enhliziyweni, lina bahlamuki.
9 ९ प्राचीनकाल की बातें स्मरण करो जो आरम्भ ही से है, क्योंकि परमेश्वर मैं ही हूँ, दूसरा कोई नहीं; मैं ही परमेश्वर हूँ और मेरे तुल्य कोई भी नहीं है।
Khumbulani izinto zakuqala zendulo; ngoba nginguNkulunkulu, njalo kakho omunye; nginguNkulunkulu, njalo kakho ofanana lami;
10 १० मैं तो अन्त की बात आदि से और प्राचीनकाल से उस बात को बताता आया हूँ जो अब तक नहीं हुई। मैं कहता हूँ, ‘मेरी युक्ति स्थिर रहेगी और मैं अपनी इच्छा को पूरी करूँगा।’
engimemezela isiphetho kwasekuqaleni, njalo kusukela endulo izinto ezingakenziwa, ngisithi: Icebo lami lizakuma, njalo ngizakwenza yonke intokozo yami;
11 ११ मैं पूर्व से एक उकाब पक्षी को अर्थात् दूर देश से अपनी युक्ति के पूरा करनेवाले पुरुष को बुलाता हूँ। मैं ही ने यह बात कही है और उसे पूरी भी करूँगा; मैंने यह विचार बाँधा है और उसे सफल भी करूँगा।
engibiza inyoni edla inyama ivela empumalanga, umuntu wecebo lami evela elizweni elikhatshana; yebo, ngikhulumile, yebo, ngizakufeza; ngikumisile, yebo, ngizakwenza.
12 १२ “हे कठोर मनवालों तुम जो धार्मिकता से दूर हो, कान लगाकर मेरी सुनो।
Ngilalelani, lina abalenhliziyo eziqinileyo, lina elikhatshana lokulunga.
13 १३ मैं अपनी धार्मिकता को समीप ले आने पर हूँ वह दूर नहीं है, और मेरे उद्धार करने में विलम्ब न होगा; मैं सिय्योन का उद्धार करूँगा और इस्राएल को महिमा दूँगा।”
Ngiyasondeza ukulunga kwami, kakuyikuba khatshana; losindiso lwami kaluyikuphuza; kodwa ngizanika usindiso eZiyoni, udumo lwami koIsrayeli.