< यशायाह 46 >

1 बेल देवता झुक गया, नबो देवता नब गया है, उनकी प्रतिमाएँ पशुओं वरन् घरेलू पशुओं पर लदी हैं; जिन वस्तुओं को तुम उठाए फिरते थे, वे अब भारी बोझ हो गईं और थकित पशुओं पर लदी हैं।
I Knæ er Bel, og Nebo er bøjet, deres billeder gives til Dyr og Fæ, de læsses som byrde på trætte Dyr
2 वे नब गए, वे एक संग झुक गए, वे उस भार को छुड़ा नहीं सके, और आप भी बँधुवाई में चले गए हैं।
De bøjes, i Knæ er de alle, de kan ikke frelse Byrden, og selv må de vandre i Fangenskab.
3 “हे याकूब के घराने, हे इस्राएल के घराने के सब बचे हुए लोगों, मेरी ओर कान लगाकर सुनो; तुम को मैं तुम्हारी उत्पत्ति ही से उठाए रहा और जन्म ही से लिए फिरता आया हूँ।
Hør mig, du Jakobs Hus, al Resten af Israels Hus, løftet fra Moders Liv, båret fra Moders Skød.
4 तुम्हारे बुढ़ापे में भी मैं वैसा ही बना रहूँगा और तुम्हारे बाल पकने के समय तक तुम्हें उठाए रहूँगा। मैंने तुम्हें बनाया और तुम्हें लिए फिरता रहूँगा; मैं तुम्हें उठाए रहूँगा और छुड़ाता भी रहूँगा।
Til Alderdommen er jeg den samme, jeg bærer jer, til Hårene gråner; ret som jeg bar, vil jeg bære, jeg, jeg vil bære og redde.
5 “तुम किस से मेरी उपमा दोगे और मुझे किसके समान बताओगे, किस से मेरा मिलान करोगे कि हम एक समान ठहरें?
Med hvem vil I jævnstille ligne mig, hvem vil I gøre til min Lige?
6 जो थैली से सोना उण्डेलते या काँटे में चाँदी तौलते हैं, जो सुनार को मजदूरी देकर उससे देवता बनवाते हैं, तब वे उसे प्रणाम करते वरन् दण्डवत् भी करते हैं!
De øser Guld af Pung, Sølv får de vejet på Vægt, de lejer en Guldsmed, som gør det til en Gud, de bøjer sig, kaster sig ned;
7 वे उसको कंधे पर उठाकर लिए फिरते हैं, वे उसे उसके स्थान में रख देते और वह वहीं खड़ा रहता है; वह अपने स्थान से हट नहीं सकता; यदि कोई उसकी दुहाई भी दे, तो भी न वह सुन सकता है और न विपत्ति से उसका उद्धार कर सकता है।
de løfter den på Skuldren og bærer den, sætter den på Plads, og den står, den rører sig ikke af Stedet råber de til den, svarer den ikke, den frelser dem ikke i Nød.
8 “हे अपराधियों, इस बात को स्मरण करो और ध्यान दो, इस पर फिर मन लगाओ।
Kom dette i Hu, lad jer råde, I frafaldne, læg jer det på Sinde!
9 प्राचीनकाल की बातें स्मरण करो जो आरम्भ ही से है, क्योंकि परमेश्वर मैं ही हूँ, दूसरा कोई नहीं; मैं ही परमेश्वर हूँ और मेरे तुल्य कोई भी नहीं है।
Kom i Hu, hvad er forudsagt før, thi Gud er jeg, ellers ingen, ja Gud, der er ingen som jeg,
10 १० मैं तो अन्त की बात आदि से और प्राचीनकाल से उस बात को बताता आया हूँ जो अब तक नहीं हुई। मैं कहता हूँ, ‘मेरी युक्ति स्थिर रहेगी और मैं अपनी इच्छा को पूरी करूँगा।’
der forud forkyndte Enden, tilforn, hvad der ikke var sket, som sagde: "Mit Råd står fast, jeg fuldbyrder al min Vilje,"
11 ११ मैं पूर्व से एक उकाब पक्षी को अर्थात् दूर देश से अपनी युक्ति के पूरा करनेवाले पुरुष को बुलाता हूँ। मैं ही ने यह बात कही है और उसे पूरी भी करूँगा; मैंने यह विचार बाँधा है और उसे सफल भी करूँगा।
som fra Øst kalder Ørnen hid, fra det fjerne mit Råds Fuldbyrder. Jeg taled og lader det ske, udtænkte og fuldbyrder det.
12 १२ “हे कठोर मनवालों तुम जो धार्मिकता से दूर हो, कान लगाकर मेरी सुनो।
Hør på mig, I modløse, som tror, at Retten er fjern:
13 १३ मैं अपनी धार्मिकता को समीप ले आने पर हूँ वह दूर नहीं है, और मेरे उद्धार करने में विलम्ब न होगा; मैं सिय्योन का उद्धार करूँगा और इस्राएल को महिमा दूँगा।”
Jeg bringer min Ret, den er ej fjern, min Frelse tøver ikke; jeg giver Frelse på Zion, min Herlighed giver jeg Israel.

< यशायाह 46 >