< यशायाह 28 >

1 घमण्ड के मुकुट पर हाय! जो एप्रैम के मतवालों का है, और उनकी भड़कीली सुन्दरता पर जो मुर्झानेवाला फूल है, जो अति उपजाऊ तराई के सिरे पर दाखमधु से मतवालों की है।
Ve Efra'ims drukne menns stolte krone og den falmende blomst, hans fagre pryd, som troner over den fete dal, der de ligger drukne av vin.
2 देखो, प्रभु के पास एक बलवन्त और सामर्थी है जो ओले की वर्षा या उजाड़नेवाली आँधी या बाढ़ की प्रचण्ड धार के समान है वह उसको कठोरता से भूमि पर गिरा देगा।
Se, Herren sender en som er sterk og veldig, lik en haglskur, en ødeleggende storm; som en flom av mektige, overstrømmende vann slår han alt til jorden med makt.
3 एप्रैमी मतवालों के घमण्ड का मुकुट पाँव से लताड़ा जाएगा;
Med føtter skal den tredes ned, Efra'ims drukne menns stolte krone,
4 और उनकी भड़कीली सुन्दरता का मुर्झानेवाला फूल जो अति उपजाऊ तराई के सिरे पर है, वह ग्रीष्मकाल से पहले पके अंजीर के समान होगा, जिसे देखनेवाला देखते ही हाथ में ले और निगल जाए।
og med den falmende blomst, hans fagre pryd, som troner over den fete dal, skal det gå som med den fiken som er moden før sommeren er der: Så snart en ser den, sluker han den, mens den ennu er i hans hånd.
5 उस समय सेनाओं का यहोवा स्वयं अपनी प्रजा के बचे हुओं के लिये सुन्दर और प्रतापी मुकुट ठहरेगा;
På den tid skal Herren, hærskarenes Gud, være en fager krone og en herlig krans for resten av sitt folk,
6 और जो न्याय करने को बैठते हैं उनके लिये न्याय करनेवाली आत्मा और जो चढ़ाई करते हुए शत्रुओं को नगर के फाटक से हटा देते हैं, उनके लिये वह बल ठहरेगा।
og en doms ånd for den som sitter til doms, og styrke for dem som driver krigen tilbake til porten.
7 ये भी दाखमधु के कारण डगमगाते और मदिरा से लड़खड़ाते हैं; याजक और नबी भी मदिरा के कारण डगमगाते हैं, दाखमधु ने उनको भुला दिया है, वे मदिरा के कारण लड़खड़ाते और दर्शन पाते हुए भटके जाते, और न्याय में भूल करते हैं।
Men også de som er her, raver av vin og tumler av sterk drikk; prest og profet raver av sterk drikk, er overveldet av vin, tumler av sterk drikk; de raver i sine syner, vakler i sine dommer;
8 क्योंकि सब भोजन आसन वमन और मल से भरे हैं, कोई शुद्ध स्थान नहीं बचा।
for alle bord er fulle av vemmelig spy, det finnes ikke en ren flekk.
9 “वह किसको ज्ञान सिखाएगा, और किसको अपने समाचार का अर्थ समझाएगा? क्या उनको जो दूध छुड़ाए हुए और स्तन से अलगाए हुए हैं?
Hvem vil han lære kunnskap, og hvem vil han få til å forstå budskap? Er det barn som nettop er avvent fra melken, tatt bort fra brystet?
10 १० क्योंकि आज्ञा पर आज्ञा, आज्ञा पर आज्ञा, नियम पर नियम, नियम पर नियम थोड़ा यहाँ, थोड़ा वहाँ।”
For bud på bud, bud på bud, regel på regel, regel på regel, litt her, litt der.
11 ११ वह तो इन लोगों से परदेशी होठों और विदेशी भाषावालों के द्वारा बातें करेगा;
Ja, ved folk med stammende leber og i et annet tungemål skal han tale til dette folk,
12 १२ जिनसे उसने कहा, “विश्राम इसी से मिलेगा; इसी के द्वारा थके हुए को विश्राम दो;” परन्तु उन्होंने सुनना न चाहा।
han som sa til dem: Dette er ro, unn den mødige ro, og dette er hvile. Men de vilde ikke høre.
13 १३ इसलिए यहोवा का वचन उनके पास आज्ञा पर आज्ञा, आज्ञा पर आज्ञा, नियम पर नियम, नियम पर नियम है, थोड़ा यहाँ, थोड़ा वहाँ, जिससे वे ठोकर खाकर चित्त गिरें और घायल हो जाएँ, और फंदे में फँसकर पकड़े जाएँ।
Så skal da Herrens ord bli dem bud på bud, bud på bud, regel på regel, regel på regel, litt her, litt der, så de skal gå og falle baklengs og knuses og bindes og fanges.
14 १४ इस कारण हे ठट्ठा करनेवालों, यरूशलेमवासी प्रजा के हाकिमों, यहोवा का वचन सुनो!
Derfor hør Herrens ord, I spottere, I som hersker over folket her i Jerusalem!
15 १५ तुम ने कहा है “हमने मृत्यु से वाचा बाँधी और अधोलोक से प्रतिज्ञा कराई है; इस कारण विपत्ति जब बाढ़ के समान बढ़ आए तब हमारे पास न आएगी; क्योंकि हमने झूठ की शरण ली और मिथ्या की आड़ में छिपे हुए हैं।” (Sheol h7585)
Fordi I sier: Vi har gjort en pakt med døden og et forbund med dødsriket; når den susende svepe farer frem, skal den ikke nå oss; for vi har gjort løgn til vår tilflukt og svik til vårt skjul - (Sheol h7585)
16 १६ इसलिए प्रभु यहोवा यह कहता है, “देखो, मैंने सिय्योन में नींव का पत्थर रखा है, एक परखा हुआ पत्थर, कोने का अनमोल और अति दृढ़ नींव के योग्य पत्थर: और जो कोई विश्वास रखे वह उतावली न करेगा।
derfor sier Herren, Israels Gud, så: Se, jeg har lagt i Sion en grunnsten, en prøvet sten, en kostelig, fast hjørnesten; den som tror, haster ikke.
17 १७ और मैं न्याय को डोरी और धार्मिकता को साहुल ठहराऊँगा; और तुम्हारा झूठ का शरणस्थान ओलों से बह जाएगा, और तुम्हारे छिपने का स्थान जल से डूब जाएगा।”
Og jeg vil gjøre rett til målesnor og rettferdighet til lodd, og hagl skal rive bort løgnens tilflukt, og skjulet skal vannene skylle bort.
18 १८ तब जो वाचा तुम ने मृत्यु से बाँधी है वह टूट जाएगी, और जो प्रतिज्ञा तुम ने अधोलोक से कराई वह न ठहरेगी; जब विपत्ति बाढ़ के समान बढ़ आए, तब तुम उसमें डूब ही जाओगे। (Sheol h7585)
Og eders pakt med døden skal slettes ut, og eders forbund med dødsriket skal ikke stå fast; når den susende svepe farer frem, da skal I bli trådt ned. (Sheol h7585)
19 १९ जब जब वह बढ़ आए, तब-तब वह तुम को ले जाएगी; वह प्रतिदिन वरन् रात-दिन बढ़ा करेंगी; और इस समाचार का सुनना ही व्याकुल होने का कारण होगा।
Hver gang den farer frem, skal den rive eder bort; hver morgen skal den fare frem, både dag og natt, og det skal være bare redsel å forstå budskapet;
20 २० क्योंकि बिछौना टाँग फैलाने के लिये छोटा, और ओढ़ना ओढ़ने के लिये संकरा है।
for sengen er for kort til å strekke sig ut i, og teppet for smalt til å svøpe sig i.
21 २१ क्योंकि यहोवा ऐसा उठ खड़ा होगा जैसा वह पराजीम नामक पर्वत पर खड़ा हुआ और जैसा गिबोन की तराई में उसने क्रोध दिखाया था; वह अब फिर क्रोध दिखाएगा, जिससे वह अपना काम करे, जो अचम्भित काम है, और वह कार्य करे जो अनोखा है।
For Herren skal reise sig likesom ved Perasim-fjellet, som i dalen ved Gibeon skal han vredes, for å gjøre sin gjerning? en underlig gjerning, og utrette sitt arbeid, et uhørt arbeid.
22 २२ इसलिए अब तुम ठट्ठा मत करो, नहीं तो तुम्हारे बन्धन कसे जाएँगे; क्योंकि मैंने सेनाओं के प्रभु यहोवा से यह सुना है कि सारे देश का सत्यानाश ठाना गया है।
Og nu, spott ikke, forat ikke eders bånd skal bli strammet! For tilintetgjørelse og fast besluttet straffedom over hele jorden har jeg hørt fra Herren, Israels Gud, hærskarenes Gud.
23 २३ कान लगाकर मेरी सुनो, ध्यान धरकर मेरा वचन सुनो।
Vend øret til og hør min røst, gi akt og hør min tale!
24 २४ क्या हल जोतनेवाला बीज बोने के लिये लगातार जोतता रहता है? क्या वह सदा धरती को चीरता और हेंगा फेरता रहता है?
Når plogmannen vil så, holder han da alltid på med å pløie, åpne og harve sin jord?
25 २५ क्या वह उसको चौरस करके सौंफ को नहीं छितराता, जीरे को नहीं बखेरता और गेहूँ को पाँति-पाँति करके और जौ को उसके निज स्थान पर, और कठिया गेहूँ को खेत की छोर पर नहीं बोता?
Når han har jevnet sin aker, spreder han da ikke ut dill og karve og sår hvete i rader og bygg på avmerket sted og spelt i kanten?
26 २६ क्योंकि उसका परमेश्वर उसको ठीक-ठीक काम करना सिखाता और बताता है।
Hans Gud har vist ham den rette måte, han lærte ham det.
27 २७ दाँवने की गाड़ी से तो सौंफ दाई नहीं जाती, और गाड़ी का पहिया जीरे के ऊपर नहीं चलाया जाता; परन्तु सौंफ छड़ी से, और जीरा सोंटे से झाड़ा जाता है।
For en tresker ikke dill med treskeslede, ruller heller ikke vognhjul over karve; men med stav banker en ut dill, og karve med kjepp.
28 २८ रोटी के अन्न की दाँवनी की जाती है, परन्तु कोई उसको सदा दाँवता नहीं रहता; और न गाड़ी के पहिये न घोड़े उस पर चलाता है, वह उसे चूर-चूर नहीं करता।
Blir vel brødkorn knust? Nei, en tresker det ikke uavlatelig, og når en driver sine vognhjul og sine hester over det, knuser en det ikke.
29 २९ यह भी सेनाओं के यहोवा की ओर से नियुक्त हुआ है, वह अद्भुत युक्तिवाला और महाबुद्धिमान है।
Også dette kommer fra Herren, hærskarenes Gud; han er underfull i råd, stor i visdom.

< यशायाह 28 >