< यशायाह 24 >

1 सुनों, यहोवा पृथ्वी को निर्जन और सुनसान करने पर है, वह उसको उलटकर उसके रहनेवालों को तितर-बितर करेगा।
Se, HERREN gør Jorden tom og øde og vender op og ned på dens Overflade, han spreder dens Beboere;
2 और जैसी यजमान की वैसी याजक की; जैसी दास की वैसी स्वामी की; जैसी दासी की वैसी स्वामिनी की; जैसी लेनेवाले की वैसी बेचनेवाले की; जैसी उधार देनेवाले की वैसी उधार लेनेवाले की; जैसी ब्याज लेनेवाले की वैसी ब्याज देनेवाले की; सभी की एक ही दशा होगी।
det går Lægfolk som Præst, Træl som Herre, Trælkvinde som Frue, Køber som Sælger, Långiver som Låntager, Ågerkarl som Skyldner.
3 पृथ्वी शून्य और सत्यानाश हो जाएगी; क्योंकि यहोवा ही ने यह कहा है।
Jorden tømmes og plyndres i Bund og Grund, thi HERREN har talet dette Ord.
4 पृथ्वी विलाप करेगी और मुर्झाएगी, जगत कुम्हलाएगा और मुर्झा जाएगा; पृथ्वी के महान लोग भी कुम्हला जाएँगे।
Jorden blegner og segner, Jorderig sygner og segner, Jordens Højder sygner hen.
5 पृथ्वी अपने रहनेवालों के कारण अशुद्ध हो गई है, क्योंकि उन्होंने व्यवस्था का उल्लंघन किया और विधि को पलट डाला, और सनातन वाचा को तोड़ दिया है।
Vanhellig blev Jorden under dem, som bor der, thi Lovene krænked de, overtrådte Budet, brød den evige Pagt.
6 इस कारण पृथ्वी को श्राप ग्रसेगा और उसमें रहनेवाले दोषी ठहरेंगे; और इसी कारण पृथ्वी के निवासी भस्म होंगे और थोड़े ही मनुष्य रह जाएँगे।
Derfor fortærer Forbandelse Jorden, og bøde må de, som bor der. Derfor svides Jordens Beboere bort, kun få af de dødelige levnes.
7 नया दाखमधु जाता रहेगा, दाखलता मुर्झा जाएगी, और जितने मन में आनन्द करते हैं सब लम्बी-लम्बी साँस लेंगे।
Druesaften sørger, Vinranken sygner alle de hjertensglade sukker;
8 डफ का सुखदाई शब्द बन्द हो जाएगा, प्रसन्न होनेवालों का कोलाहल जाता रहेगा वीणा का सुखदाई शब्द शान्त हो जाएगा।
Håndpaukens Klang er endt, de jublendes Larm hørt op, endt er Citrens Klang.
9 वे गाकर फिर दाखमधु न पीएँगे; पीनेवाले को मदिरा कड़वी लगेगी।
De drikker ej Vin under Sang, besk smager den stærke Drik.
10 १० गड़बड़ी मचानेवाली नगरी नाश होगी, उसका हर एक घर ऐसा बन्द किया जाएगा कि कोई घुस न सकेगा।
Den øde Stad ligger nedbrudt, stængt er hver Boligs Indgang.
11 ११ सड़कों में लोग दाखमधु के लिये चिल्लाएँगे; आनन्द मिट जाएगा: देश का सारा हर्ष जाता रहेगा।
Man jamrer over Vinen på Gaden, bort er al Glæde svundet; landflygtig er Landets Fryd.
12 १२ नगर उजाड़ ही उजाड़ रहेगा, और उसके फाटक तोड़कर नाश किए जाएँगे।
I Byen er Øde tilbage, og Porten er hugget i Splinter.
13 १३ क्योंकि पृथ्वी पर देश-देश के लोगों में ऐसा होगा जैसा कि जैतून के झाड़ने के समय, या दाख तोड़ने के बाद कोई-कोई फल रह जाते हैं।
Thi på Jorden midt iblandt Folkene går det, som når Olietræets Frugt slås ned, som ved Efterslæt, når Vinen er høstet:
14 १४ वे लोग गला खोलकर जयजयकार करेंगे, और यहोवा के माहात्म्य को देखकर समुद्र से ललकारेंगे।
Disse opløfter Røsten, jubler over HERRENs Storhed, råber fra Vesten:
15 १५ इस कारण पूर्व में यहोवा की महिमा करो, और समुद्र के द्वीपों में इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के नाम का गुणानुवाद करो।
"Derfor skal I ære HERREN i Østen, på Havets Strande HERRENs, Israels Guds, Navn!"
16 १६ पृथ्वी की छोर से हमें ऐसे गीत की ध्वनि सुन पड़ती है, कि धर्मी की महिमा और बड़ाई हो। परन्तु मैंने कहा, “हाय, हाय! मैं नाश हो गया, नाश! क्योंकि विश्वासघाती विश्वासघात करते, वे बड़ा ही विश्वासघात करते हैं।”
Fra Jordens Grænse hører vi Lovsange: "Hil den retfærdige!" Men jeg siger: Jeg usle, jeg usle, ve mig, Ransmænd raner, Ransmænd raner Ran,
17 १७ हे पृथ्वी के रहनेवालों तुम्हारे लिये भय और गड्ढा और फंदा है!
Gru og Grav og Garn over dig, som bor på Jorden!
18 १८ जो कोई भय के शब्द से भागे वह गड्ढे में गिरेगा, और जो कोई गड्ढे में से निकले वह फंदे में फँसेगा। क्योंकि आकाश के झरोखे खुल जाएँगे, और पृथ्वी की नींव डोल उठेगी।
Den, der flygter for Gru, skal falde i Grav, og den, der når op af Grav, skal fanges i Garn. Thi Sluserne oventil åbnes, og Jordens Grundvolde vakler.
19 १९ पृथ्वी फटकर टुकड़े-टुकड़े हो जाएगी पृथ्वी अत्यन्त कम्पायमान होगी।
Jorden smuldrer og smuldrer, Jorden gynger og gynger, Jorden skælver og skælver;
20 २० वह मतवाले के समान बहुत डगमगाएगी और मचान के समान डोलेगी; वह अपने पाप के बोझ से दबकर गिरेगी और फिर न उठेगी।
Jorden raver og raver som drukken og svajer som Vogterens Hytte; tungt ligger dens Brøde på den, den segner og rejser sig ikke.
21 २१ उस समय ऐसा होगा कि यहोवा आकाश की सेना को आकाश में और पृथ्वी के राजाओं को पृथ्वी ही पर दण्ड देगा।
På hin Dag hjemsøger HERREN Himlens Hær i Himlen og Jordens Konger på Jorden.
22 २२ वे बन्दियों के समान गड्ढे में इकट्ठे किए जाएँगे और बन्दीगृह में बन्द किए जाएँगे; और बहुत दिनों के बाद उनकी सुधि ली जाएगी।
De slæbes i Fængsel som Fanger, holdes under Lås og Lukke og straffes lang Tid efter.
23 २३ तब चन्द्रमा संकुचित हो जाएगा और सूर्य लज्जित होगा; क्योंकि सेनाओं का यहोवा सिय्योन पर्वत पर और यरूशलेम में अपनी प्रजा के पुरनियों के सामने प्रताप के साथ राज्य करेगा।
Månen blues og Solen skæmmes, thi Hærskarers HERRE viser, han er Konge på Zions Bjerg, i Jerusalem; for hans Ældstes Øjne er Herlighed.

< यशायाह 24 >