< यशायाह 19 >
1 १ मिस्र के विषय में भारी भविष्यद्वाणी। देखो, यहोवा शीघ्र उड़नेवाले बादल पर सवार होकर मिस्र में आ रहा है; और मिस्र की मूरतें उसके आने से थरथरा उठेंगी, और मिस्रियों का हृदय पानी-पानी हो जाएगा।
Oracle contre l’Egypte: Voici, le Seigneur, chevauchant sur un nuage rapide, arrive en Egypte: les divinités de l’Egypte tremblent devant lui, et le cœur des Egyptiens se sent défaillir dans leur poitrine.
2 २ और मैं मिस्रियों को एक दूसरे के विरुद्ध उभारूँगा, और वे आपस में लड़ेंगे, प्रत्येक अपने भाई से और हर एक अपने पड़ोसी से लड़ेगा, नगर-नगर में और राज्य-राज्य में युद्ध छिड़ेंगा;
"Je vais armer Egyptiens contre Egyptiens; ils combattront frère contre frère, ami contre ami, ville contre ville et royaume contre royaume.
3 ३ और मिस्रियों की बुद्धि मारी जाएगी और मैं उनकी युक्तियों को व्यर्थ कर दूँगा; और वे अपनी मूरतों के पास और ओझों और फुसफुसानेवाले टोन्हों के पास जा जाकर उनसे पूछेंगे;
L’Esprit qui anime l’Egypte s’évanouira, je détruirai ses projets; ils consulteront alors idoles et enchanteurs, nécromanciens et magiciens.
4 ४ परन्तु मैं मिस्रियों को एक कठोर स्वामी के हाथ में कर दूँगा; और एक क्रूर राजा उन पर प्रभुता करेगा, प्रभु सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।
Et je livrerai les Egyptiens au pouvoir d’un maître sévère, ils seront gouvernés par, un roi cruel," dit le Seigneur, l’Eternel-Cebaot.
5 ५ और समुद्र का जल सूख जाएगा, और महानदी सूख कर खाली हो जाएगी;
Les eaux de la mer tarissent, et le fleuve est totalement à sec.
6 ६ और नाले से दुर्गन्ध आने लगेंगे, और मिस्र की नहरें भी सूख जाएँगी, और नरकट और हूगले कुम्हला जाएँगे।
Les bras du Nil répandent une odeur infecte, les canaux de l’Egypte baissent et se dessèchent, joncs et roseaux languissent.
7 ७ नील नदी का तट उजड़ जाएगा, और उसके कछार की घास, और जो कुछ नील नदी के पास बोया जाएगा वह सूख कर नष्ट हो जाएगा, और उसका पता तक न लगेगा।
Tout est dénudé le long du Nil, aux bouches du Nil; tout ce qui est semé près du Nil se flétrit, est emporté par le vent, disparaît.
8 ८ सब मछुए जितने नील नदी में बंसी डालते हैं विलाप करेंगे और लम्बी-लम्बी साँसें लेंगे, और जो जल के ऊपर जाल फेंकते हैं वे निर्बल हो जाएँगे।
Les pêcheurs gémissent et sont en deuil; ils sont dans la consternation, tous ceux qui jettent l’hameçon dans le fleuve, tous ceux qui déploient leurs filets sur les eaux.
9 ९ फिर जो लोग धुने हुए सन से काम करते हैं और जो सूत से बुनते हैं उनकी आशा टूट जाएगी।
Ils sont couverts de confusion, ceux qui travaillent le chanvre peigné, comme ceux qui tissent le lin blanc.
10 १० मिस्र के रईस तो निराश और उसके सब मजदूर उदास हो जाएँगे।
Les piliers de l’Egypte sont abattus, tous ses travailleurs salariés ont l’âme navrée.
11 ११ निश्चय सोअन के सब हाकिम मूर्ख हैं; और फ़िरौन के बुद्धिमान मंत्रियों की युक्ति पशु की सी ठहरी। फिर तुम फ़िरौन से कैसे कह सकते हो कि मैं बुद्धिमानों का पुत्र और प्राचीन राजाओं की सन्तान हूँ?
Ah! ils sont frappés de démence, les chefs de Çoân, les plus avisés des conseillers de Pharaon sont dénués de raison. Comment osez-vous dire à Pharaon: "Je suis fils d’hommes sages, descendant des rois antiques?"
12 १२ अब तेरे बुद्धिमान कहाँ है? सेनाओं के यहोवा ने मिस्र के विषय जो युक्ति की है, उसको यदि वे जानते हों तो तुझे बताएँ।
Où sont donc tes sages? Qu’ils t’exposent donc, s’ils le savent, ce que l’Eternel-Cebaot a résolu contre l’Egypte!
13 १३ सोअन के हाकिम मूर्ख बन गए हैं, नोप के हाकिमों ने धोखा खाया है; और जिन पर मिस्र के प्रधान लोगों का भरोसा था उन्होंने मिस्र को भरमा दिया है।
Mais les princes de Çoân sont fous, les grands de Nof sont en proie aux illusions; ainsi ils égarent l’Egypte, eux, la pierre angulaire de ses castes.
14 १४ यहोवा ने उसमें भ्रमता उत्पन्न की है; उन्होंने मिस्र को उसके सारे कामों में उस मतवाले के समान कर दिया है जो वमन करते हुए डगमगाता है।
L’Eternel a répandu en eux un esprit de vertige, pour qu’ils fassent trébucher l’Egypte dans toutes ses entreprises, tel un ivrogne trébuchant dans ses vomissements.
15 १५ और मिस्र के लिये कोई ऐसा काम न रहेगा जो सिर या पूँछ से अथवा खजूर की डालियों या सरकण्डे से हो सके।
L’Egypte ne fait plus œuvre qui vaille, rien qui ait tête ou queue, qui soit palme ou roseau.
16 १६ उस समय मिस्री, स्त्रियों के समान हो जाएँगे, और सेनाओं का यहोवा जो अपना हाथ उन पर बढ़ाएगा उसके डर के मारे वे थरथराएँगे और काँप उठेंगे।
En ce jour, les Egyptiens seront comme des femmes; ils seront pris de trouble et de crainte devant le geste menaçant de la main de l’Eternel-Cebaot, dirigée contre eux.
17 १७ ओर यहूदा का देश मिस्र के लिये यहाँ तक भय का कारण होगा कि जो कोई उसकी चर्चा सुनेगा वह थरथरा उठेगा; सेनाओं के यहोवा की उस युक्ति का यही फल होगा जो वह मिस्र के विरुद्ध करता है।
Et la terre de Juda sera un sujet d’effroi pour l’Egypte; celle-ci, rien qu’à la mention de ce nom, sera dans l’anxiété, en raison des desseins que l’Eternel-Cebaot a conçus contre elle.
18 १८ उस समय मिस्र देश में पाँच नगर होंगे जिनके लोग कनान की भाषा बोलेंगे और यहोवा की शपथ खाएँगे। उनमें से एक का नाम नाशनगर रखा जाएगा।
En ce jour, il y aura dans le pays d’Egypte cinq villes parlant la langue de Canaan et jurant fidélité à l’Eternel-Cebaot l’une d’elles sera appelée ville du Soleil.
19 १९ उस समय मिस्र देश के बीच में यहोवा के लिये एक वेदी होगी, और उसकी सीमा के पास यहोवा के लिये एक खम्भा खड़ा होगा।
En ce jour, un autel sera consacré à l’Eternel en plein pays d’Egypte, et près de sa frontière, se dressera une stèle en l’honneur de I’Eternel.
20 २० वह मिस्र देश में सेनाओं के यहोवा के लिये चिन्ह और साक्षी ठहरेगा; और जब वे अंधेर करनेवाले के कारण यहोवा की दुहाई देंगे, तब वह उनके पास एक उद्धारकर्ता और रक्षक भेजेगा, और उन्हें मुक्त करेगा।
Ce sera, dans le pays d’Egypte, un signe et un témoignage pour l’Eternel-Cebaot: lorsqu’ils élèveront leurs cris vers l’Eternel, à cause des oppresseurs, il leur enverra un sauveur, un défenseur qui les délivrera.
21 २१ तब यहोवा अपने आपको मिस्रियों पर प्रगट करेगा; और मिस्री उस समय यहोवा को पहचानेंगे और मेलबलि और अन्नबलि चढ़ाकर उसकी उपासना करेंगे, और यहोवा के लिये मन्नत मानकर पूरी भी करेंगे।
Et l’Eternel se manifestera aux Egyptiens, qui le reconnaîtront en ce jour et lui voueront un culte de sacrifices et d’oblations; ils feront des vœux en l’honneur de l’Eternel et s’en acquitteront.
22 २२ और यहोवा मिस्रियों को मारेगा, वह मारेगा और चंगा भी करेगा, और वे यहोवा की ओर फिरेंगे और वह उनकी विनती सुनकर उनको चंगा करेगा।
Ainsi l’Eternel frappera les Egyptiens, mais il les guérira aussi; car ils retourneront vers l’Eternel, et lui, se laissant fléchir par eux, assurera leur guérison.
23 २३ उस समय मिस्र से अश्शूर जाने का एक राजमार्ग होगा, और अश्शूरी मिस्र में आएँगे और मिस्री लोग अश्शूर को जाएँगे, और मिस्री अश्शूरियों के संग मिलकर आराधना करेंगे।
En ce jour, une chaussée conduira d’Egypte en Assyrie. Les Assyriens iront en Egypte, les Egyptiens en Assyrie; l’Egypte et l’Assyrie pratiqueront le même culte.
24 २४ उस समय इस्राएल, मिस्र और अश्शूर तीनों मिलकर पृथ्वी के लिये आशीष का कारण होंगे।
En ce jour-là, Israël uni, lui troisième, à l’Egypte et à l’Assyrie, sera un sujet de bénédiction dans l’étendue de ces pays,
25 २५ क्योंकि सेनाओं का यहोवा उन तीनों को यह कहकर आशीष देगा, धन्य हो मेरी प्रजा मिस्र, और मेरा रचा हुआ अश्शूर, और मेरा निज भाग इस्राएल।
car l’Eternel-Cebaot lui aura conféré sa bénédiction en ces termes: "Bénis soient mon peuple d’Egypte, l’Assyrie, œuvre de mes mains, et Israël, mon bien propre!"