< यशायाह 19 >

1 मिस्र के विषय में भारी भविष्यद्वाणी। देखो, यहोवा शीघ्र उड़नेवाले बादल पर सवार होकर मिस्र में आ रहा है; और मिस्र की मूरतें उसके आने से थरथरा उठेंगी, और मिस्रियों का हृदय पानी-पानी हो जाएगा।
Proroštvo o Egiptu. Gle, Jahve sjedi na brzu oblaku, u Egipat dolazi. Dršću pred njim idoli egipatski, u njedrima premire srce Egipćana.
2 और मैं मिस्रियों को एक दूसरे के विरुद्ध उभारूँगा, और वे आपस में लड़ेंगे, प्रत्येक अपने भाई से और हर एक अपने पड़ोसी से लड़ेगा, नगर-नगर में और राज्य-राज्य में युद्ध छिड़ेंगा;
Podbost ću Egipćane protiv Egipćana, i brat će se s bratom svojim boriti, drug s drugom, grad s gradom, a kraljevstvo s kraljevstvom.
3 और मिस्रियों की बुद्धि मारी जाएगी और मैं उनकी युक्तियों को व्यर्थ कर दूँगा; और वे अपनी मूरतों के पास और ओझों और फुसफुसानेवाले टोन्हों के पास जा जाकर उनसे पूछेंगे;
Egiptu se pamet muti, ja sprečavam njegove naume; oni traže idole i vrače, opsjenare i gatare.
4 परन्तु मैं मिस्रियों को एक कठोर स्वामी के हाथ में कर दूँगा; और एक क्रूर राजा उन पर प्रभुता करेगा, प्रभु सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।
Egipćane ja predajem u ruke gospodaru okrutnu, kralj silovit njima će vladati - riječ je Jahve nad Vojskama.
5 और समुद्र का जल सूख जाएगा, और महानदी सूख कर खाली हो जाएगी;
Nestat će vode iz mora, presahnut će i presušiti Rijeka,
6 और नाले से दुर्गन्ध आने लगेंगे, और मिस्र की नहरें भी सूख जाएँगी, और नरकट और हूगले कुम्हला जाएँगे।
zaudarat će prokopi, spast će rukavci Rijeke egipatske i presušiti. Uvenut će trska i sita,
7 नील नदी का तट उजड़ जाएगा, और उसके कछार की घास, और जो कुछ नील नदी के पास बोया जाएगा वह सूख कर नष्ट हो जाएगा, और उसका पता तक न लगेगा।
sva zelen pokraj Nila; usahnut će na Nilu svi usjevi, propast će, raspršit' se, iščeznuti.
8 सब मछुए जितने नील नदी में बंसी डालते हैं विलाप करेंगे और लम्बी-लम्बी साँसें लेंगे, और जो जल के ऊपर जाल फेंकते हैं वे निर्बल हो जाएँगे।
Tužit će ribari, kukat će svi što u Nil udicu bacaju; jadikovat će oni što u vodi mrežu razapinju.
9 फिर जो लोग धुने हुए सन से काम करते हैं और जो सूत से बुनते हैं उनकी आशा टूट जाएगी।
Postidjet će se lanari, grebenari i tkači bijela tkanja.
10 १० मिस्र के रईस तो निराश और उसके सब मजदूर उदास हो जाएँगे।
Snuždit će se tkalci, rastužiti radnici.
11 ११ निश्चय सोअन के सब हाकिम मूर्ख हैं; और फ़िरौन के बुद्धिमान मंत्रियों की युक्ति पशु की सी ठहरी। फिर तुम फ़िरौन से कैसे कह सकते हो कि मैं बुद्धिमानों का पुत्र और प्राचीन राजाओं की सन्तान हूँ?
Pravi su luđaci knezovi soanski, mudri savjetnici faraonovi glupo svjetuju; kako se usuđujete reći faraonu: “Učenik sam mudraca, učenik drevnih kraljeva?”
12 १२ अब तेरे बुद्धिमान कहाँ है? सेनाओं के यहोवा ने मिस्र के विषय जो युक्ति की है, उसको यदि वे जानते हों तो तुझे बताएँ।
TÓa gdje su tvoji mudraci? Nek' ti dojave i obznane što je Jahve nad Vojskama nakanio s Egiptom.
13 १३ सोअन के हाकिम मूर्ख बन गए हैं, नोप के हाकिमों ने धोखा खाया है; और जिन पर मिस्र के प्रधान लोगों का भरोसा था उन्होंने मिस्र को भरमा दिया है।
Ludi su knezovi taniški, prevareni knezovi memfiški, oni zavode Egipat, glavare njegovih plemena.
14 १४ यहोवा ने उसमें भ्रमता उत्पन्न की है; उन्होंने मिस्र को उसके सारे कामों में उस मतवाले के समान कर दिया है जो वमन करते हुए डगमगाता है।
U njih je ulio Jahve duh vrtoglavi te zavode Egipat u svakom mu činu da tetura k'o pijanac kada bljuje.
15 १५ और मिस्र के लिये कोई ऐसा काम न रहेगा जो सिर या पूँछ से अथवा खजूर की डालियों या सरकण्डे से हो सके।
U Egiptu više ne može uspjeti ništa od onog što čine glava i rep, palma i sita.
16 १६ उस समय मिस्री, स्त्रियों के समान हो जाएँगे, और सेनाओं का यहोवा जो अपना हाथ उन पर बढ़ाएगा उसके डर के मारे वे थरथराएँगे और काँप उठेंगे।
U onaj će dan Egipćani postati kao žene, drhtat će i strepiti od zamaha ruke Jahve nad Vojskama kojom će zamahnuti na njih.
17 १७ ओर यहूदा का देश मिस्र के लिये यहाँ तक भय का कारण होगा कि जो कोई उसकी चर्चा सुनेगा वह थरथरा उठेगा; सेनाओं के यहोवा की उस युक्ति का यही फल होगा जो वह मिस्र के विरुद्ध करता है।
Zemlja će Judina biti na užas Egiptu; kad god je se sjeti, strah će ga obuzeti zbog onoga što je Jahve nad Vojskama protiv njega naumio.
18 १८ उस समय मिस्र देश में पाँच नगर होंगे जिनके लोग कनान की भाषा बोलेंगे और यहोवा की शपथ खाएँगे। उनमें से एक का नाम नाशनगर रखा जाएगा।
U onaj će se dan u zemlji egipatskoj pet gradova što govore kanaanskim jezikom zakleti Jahvi nad Vojskama; jedan će se od njih zvati Ir Hahres.
19 १९ उस समय मिस्र देश के बीच में यहोवा के लिये एक वेदी होगी, और उसकी सीमा के पास यहोवा के लिये एक खम्भा खड़ा होगा।
U onaj će dan biti žrtvenik Jahvin usred zemlje egipatske i stup posvećen Jahvi blizu granice njegove.
20 २० वह मिस्र देश में सेनाओं के यहोवा के लिये चिन्ह और साक्षी ठहरेगा; और जब वे अंधेर करनेवाले के कारण यहोवा की दुहाई देंगे, तब वह उनके पास एक उद्धारकर्ता और रक्षक भेजेगा, और उन्हें मुक्त करेगा।
To će Jahvi nad Vojskama biti znak i svjedočanstvo u egipatskoj zemlji. Kad zazovu Jahvu protiv tlačitelja, on će im poslati spasitelja i vođu da ih izbavi.
21 २१ तब यहोवा अपने आपको मिस्रियों पर प्रगट करेगा; और मिस्री उस समय यहोवा को पहचानेंगे और मेलबलि और अन्नबलि चढ़ाकर उसकी उपासना करेंगे, और यहोवा के लिये मन्नत मानकर पूरी भी करेंगे।
I objavit će se Jahve Egipćanima, i u onaj će dan Egipćani spoznati Jahvu; služit će mu žrtvama i prinosima, zavjetovat će se i izvršavati zavjete.
22 २२ और यहोवा मिस्रियों को मारेगा, वह मारेगा और चंगा भी करेगा, और वे यहोवा की ओर फिरेंगे और वह उनकी विनती सुनकर उनको चंगा करेगा।
Jahve će teško udariti Egipćane, ali će ih iscijeliti; obratit će se oni Jahvi i on će ih uslišiti i iscijeliti.
23 २३ उस समय मिस्र से अश्शूर जाने का एक राजमार्ग होगा, और अश्शूरी मिस्र में आएँगे और मिस्री लोग अश्शूर को जाएँगे, और मिस्री अश्शूरियों के संग मिलकर आराधना करेंगे।
U onaj će dan ići cesta od Egipta do Asirije. Asirci će dolaziti u Egipat, a Egipćani u Asiriju. Egipat i Asirija služit će Jahvi.
24 २४ उस समय इस्राएल, मिस्र और अश्शूर तीनों मिलकर पृथ्वी के लिये आशीष का कारण होंगे।
U onaj će dan Izrael, treći s Egiptom i Asirijom, biti blagoslovljen usred zemlje.
25 २५ क्योंकि सेनाओं का यहोवा उन तीनों को यह कहकर आशीष देगा, धन्य हो मेरी प्रजा मिस्र, और मेरा रचा हुआ अश्शूर, और मेरा निज भाग इस्राएल।
Jahve nad Vojskama blagoslovit će ga: “Nek' je blagoslovljen”, reći će, “moj narod egipatski, djelo mojih ruku Asirija i baština moja Izrael.”

< यशायाह 19 >