< यशायाह 13 >
1 १ बाबेल के विषय की भारी भविष्यद्वाणी जिसको आमोस के पुत्र यशायाह ने दर्शन में पाया।
Framsegn um Babel, som Jesaja, son åt Amos, skoda.
2 २ मुंडे पहाड़ पर एक झण्डा खड़ा करो, हाथ से संकेत करो और उनसे ऊँचे स्वर से पुकारो कि वे सरदारों के फाटकों में प्रवेश करें।
Reis eit merke på skoglaust fjell, ropa høgt til deim, veifta med handi, at dei må koma og draga inn gjenom portarne åt valdsherrarne.
3 ३ मैंने स्वयं अपने पवित्र किए हुओं को आज्ञा दी है, मैंने अपने क्रोध के लिये अपने वीरों को बुलाया है जो मेरे प्रताप के कारण प्रसन्न हैं।
Eg hev bode ut dei vigde mennerne mine, ja, til å føra fram min vreide hev eg kalla kjemporne mine, dei sigerbyrge, jublande skarar.
4 ४ पहाड़ों पर एक बड़ी भीड़ का सा कोलाहल हो रहा है, मानो एक बड़ी फौज की हलचल हो। राज्य-राज्य की इकट्ठी की हुई जातियाँ हलचल मचा रही हैं। सेनाओं का यहोवा युद्ध के लिये अपनी सेना इकट्ठी कर रहा है।
Høyr, bråk på fjelli som av eit stort folk! Høyr gnyen av kongerike, av folk som strøymer i hop! Herren, allhers drott, mynstrar stridsheren sin.
5 ५ वे दूर देश से, आकाश के छोर से आए हैं, हाँ, यहोवा अपने क्रोध के हथियारों समेत सारे देश को नाश करने के लिये आया है।
Ifrå land langt burte kjem dei, frå himmelens ende, Herren og hans vreide-verkty, og vil herja heile jordi.
6 ६ हाय-हाय करो, क्योंकि यहोवा का दिन समीप है; वह सर्वशक्तिमान की ओर से मानो सत्यानाश करने के लिये आता है।
Jamra dykk! for Herrens dag er nær; han kjem som vald frå Allvald.
7 ७ इस कारण सब के हाथ ढीले पड़ेंगे, और हर एक मनुष्य का हृदय पिघल जाएगा,
Difor sig alle hender, og alle mannshjarto brånar i barmen.
8 ८ और वे घबरा जाएँगे। उनको पीड़ा और शोक होगा; उनको जच्चा की सी पीड़ाएँ उठेंगी। वे चकित होकर एक दूसरे को ताकेंगे; उनके मुँह जल जाएँगे।
Dei skjelv, verk og ve tek deim, dei vrid seg som ei fødande kvinna. Vitskræmde stirer dei på kvarandre, raude som eldslogar er dei i andlitet.
9 ९ देखो, यहोवा का वह दिन रोष और क्रोध और निर्दयता के साथ आता है कि वह पृथ्वी को उजाड़ डाले और पापियों को उसमें से नाश करे।
Sjå, Herrens dag kjem gruveleg, full av vreide og brennande harm, og skal gjera jordi til ei øydemark, og rydja ut syndarane hennar.
10 १० क्योंकि आकाश के तारागण और बड़े-बड़े नक्षत्र अपना प्रकाश न देंगे, और सूर्य उदय होते-होते अंधेरा हो जाएगा, और चन्द्रमा अपना प्रकाश न देगा।
For stjernorne og stjernebilæti på himmelen let ikkje ljoset sitt skina, myrk er soli når ho renn, og månen let ikkje ljoset sitt stråla.
11 ११ मैं जगत के लोगों को उनकी बुराई के कारण, और दुष्टों को उनके अधर्म का दण्ड दूँगा; मैं अभिमानियों के अभिमान को नाश करूँगा और उपद्रव करनेवालों के घमण्ड को तोड़ूँगा।
Eg vil heimsøkja jordi for vondskapen og dei gudlause for deira misgjerningar, eg vil gjera ende på storlætet åt dei ovmodige og døyva byrgskapen hjå valdsherrarne.
12 १२ मैं मनुष्य को कुन्दन से, और आदमी को ओपीर के सोने से भी अधिक महँगा करूँगा।
Eg skal gjera folk meir sjeldsynte enn fint gull, menneskje meir sjeldsynte enn gull frå Ofir.
13 १३ इसलिए मैं आकाश को कँपाऊँगा, और पृथ्वी अपने स्थान से टल जाएगी; यह सेनाओं के यहोवा के रोष के कारण और उसके भड़के हुए क्रोध के दिन होगा।
Difor vil eg skaka himmelen, og jordi skal fara bivrande upp frå sin stad ved harmen åt Herren, allhers drott, på den dagen vreiden hans brenn.
14 १४ और वे खदेड़े हुए हिरन, या बिन चरवाहे की भेड़ों के समान अपने-अपने लोगों की ओर फिरेंगे, और अपने-अपने देश को भाग जाएँगे।
Som skræmde gasellor, som sauer som ingen sankar, skal dei snu heim, kvar til sitt folk, og fly kvar til sitt land.
15 १५ जो कोई मिले वह बेधा जाएगा, और जो कोई पकड़ा जाए, वह तलवार से मार डाला जाएगा।
Kvar den som vert funnen, vert gjenomstungen, og kvar den som vert gripen, skal falla for sverd.
16 १६ उनके बाल-बच्चे उनके सामने पटक दिए जाएँगे; और उनके घर लूटे जाएँगे, और उनकी स्त्रियाँ भ्रष्ट की जाएँगी।
Småborni deira skal krasast framfor augo deira; husi deira skal verta herja og kvinnorne deira valdtekne.
17 १७ देखो, मैं उनके विरुद्ध मादी लोगों को उभारूँगा जो न तो चाँदी का कुछ विचार करेंगे और न सोने का लालच करेंगे।
Sjå, eg eggjar mot deim medarane, som ikkje bryr seg um sylv eller trår etter gull.
18 १८ वे तीरों से जवानों को मारेंगे, और बच्चों पर कुछ दया न करेंगे, वे लड़कों पर कुछ तरस न खाएँगे।
Bogarne deira skal fella gutarne; med livsfrukt hev dei ingen medynk, borni sparer dei ikkje.
19 १९ बाबेल जो सब राज्यों का शिरोमणि है, और जिसकी शोभा पर कसदी लोग फूलते हैं, वह ऐसा हो जाएगा जैसे सदोम और गमोरा, जब परमेश्वर ने उन्हें उलट दिया था।
Og med Babel, kruna millom riki, den stolte kaldæar-pryda, skal det ganga som då Gud lagde Sodoma og Gomorra i øyde.
20 २० वह फिर कभी न बसेगा और युग-युग उसमें कोई वास न करेगा; अरबी लोग भी उसमें डेरा खड़ा न करेंगे, और न चरवाहे उसमें अपने पशु बैठाएँगे।
Aldri meir skal det byggjast att; frå ætt til ætt skal ingen bu der; ingen arab skal slå upp sitt tjeld, og ingen hyrding lægra seg der med si hjord.
21 २१ वहाँ जंगली जन्तु बैठेंगे, और उल्लू उनके घरों में भरे रहेंगे; वहाँ शुतुर्मुर्ग बसेंगे, और जंगली बकरे वहाँ नाचेंगे।
Men villdyr skal liggja der, og husi fyllast av hubro; strutsar skal bu der, og raggetroll hoppa ikring.
22 २२ उस नगर के राज-भवनों में हुँडार, और उसके सुख-विलास के मन्दिरों में गीदड़ बोला करेंगे; उसके नाश होने का समय निकट आ गया है, और उसके दिन अब बहुत नहीं रहे।
Ulvar skal yla i borgerne og sjakalar i vellyst-slotti. Snart stundar timen til, og dagarne skal ikkje drygast ut.