< होशे 8 >

1 अपने मुँह में नरसिंगा लगा। वह उकाब के समान यहोवा के घर पर झपटेगा, क्योंकि मेरे घर के लोगों ने मेरी वाचा तोड़ी, और मेरी व्यवस्था का उल्लंघन किया है।
Трубу на уста, и реци: Као орао иде на дом Господњи; јер преступише завет мој и отпадише се од закона мог.
2 वे मुझसे पुकारकर कहेंगे, “हे हमारे परमेश्वर, हम इस्राएली लोग तुझे जानते हैं।”
Израиљ ће викати ка мени; Боже мој; познајемо Те.
3 परन्तु इस्राएल ने भलाई को मन से उतार दिया है; शत्रु उसके पीछे पड़ेगा।
Израиљ је оставио добро; непријатељ ће га гонити.
4 वे राजाओं को ठहराते रहे, परन्तु मेरी इच्छा से नहीं। वे हाकिमों को भी ठहराते रहे, परन्तु मेरे अनजाने में। उन्होंने अपना सोना-चाँदी लेकर मूरतें बना लीं जिससे वे ही नाश हो जाएँ।
Постављају цареве, али не од мене; подижу кнезове, за које ја не знам; од сребра свог и од злата свог граде себи ликове, да се истребе.
5 हे सामरिया, उसने तेरे बछड़े को मन से उतार दिया है, मेरा क्रोध उन पर भड़का है। वे निर्दोष होने में कब तक विलम्ब करेंगे?
Оставило те је теле твоје, Самаријо; јарост се моја распалила на њих; докле се неће моћи очистити?
6 यह इस्राएल से हुआ है। एक कारीगर ने उसे बनाया; वह परमेश्वर नहीं है। इस कारण सामरिया का वह बछड़ा टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा।
Јер је и оно од Израиља, начинио га је уметник, и није Бог; теле ће самаријско отићи у комаде.
7 वे वायु बोते हैं, और वे बवण्डर लवेंगे। उनके लिये कुछ खेत रहेगा नहीं न उनकी उपज से कुछ आटा होगा; और यदि हो भी तो परदेशी उसको खा डालेंगे।
Јер сеју ветар, па ће жети олују; стабљике неће имати, клица неће дати брашно, да би и дала, прождреће га туђинци.
8 इस्राएल निगला गया; अब वे अन्यजातियों में ऐसे निकम्मे ठहरे जैसे तुच्छ बर्तन ठहरता है।
Прождреће се Израиљ, биће међу народима као суд на коме нема милине.
9 क्योंकि वे अश्शूर को ऐसे चले गए, जैसा जंगली गदहा झुण्ड से बिछड़ के रहता है; एप्रैम ने यारों को मजदूरी पर रखा है।
Јер отидоше к Асирцу, дивљем магарцу, који је сам за се; Јефрем наима љубавнике.
10 १० यद्यपि वे अन्यजातियों में से मजदूर बनाकर रखें, तो भी मैं उनको इकट्ठा करूँगा। और वे हाकिमों और राजा के बोझ के कारण घटने लगेंगे।
А што наимаше међу народима, ја ћу их сабрати; а већ и окусише мало ради бремена Цара над кнезовима.
11 ११ एप्रैम ने पाप करने को बहुत सी वेदियाँ बनाई हैं, वे ही वेदियाँ उसके पापी ठहरने का कारण भी ठहरीं।
Што умножи Јефрем олтаре да греши, биће му олтари на грех.
12 १२ मैं तो उनके लिये अपनी व्यवस्था की लाखों बातें लिखकर दिए, परन्तु वे उन्हें पराया समझते हैं।
Написах му велике ствари у закону свом; али му се чине као нешто туђе.
13 १३ वे मेरे लिये बलिदान तो करते हैं, और पशुबलि भी करते हैं, परन्तु उसका फल माँस ही है; वे आप ही उसे खाते हैं; परन्तु यहोवा उनसे प्रसन्न नहीं होता। अब वह उनके अधर्म की सुधि लेकर उनके पाप का दण्ड देगा; वे मिस्र में लौट जाएँगे।
За жртве, које ми приносе, приносе месо, и једу га; Господ их не прима; сада ће се опоменути безакоња њихова и походиће грехе њихове; они ће се вратити у Мисир.
14 १४ क्योंकि इस्राएल ने अपने कर्ता को भुला कर महल बनाए, और यहूदा ने बहुत से गढ़वाले नगरों को बसाया है; परन्तु मैं उनके नगरों में आग लगाऊँगा, और उससे उनके गढ़ भस्म हो जाएँगे।
Израиљ заборави Творца свог, и сагради дворове, и Јуда умножи тврде градове; али ћу пустити огањ у градове овом, и спалиће дворове оном.

< होशे 8 >