< होशे 7 >
1 १ जब मैं इस्राएल को चंगा करता हूँ तब एप्रैम का अधर्म और सामरिया की बुराइयाँ प्रगट हो जाती हैं; वे छल से काम करते हैं, चोर भीतर घुसता, और डाकुओं का दल बाहर छीन लेता है।
我想医治以色列的时候, 以法莲的罪孽和撒马利亚的罪恶就显露出来。 他们行事虚谎, 内有贼人入室偷窃, 外有强盗成群骚扰。
2 २ तो भी वे नहीं सोचते कि यहोवा हमारी सारी बुराई को स्मरण रखता है। इसलिए अब वे अपने कामों के जाल में फँसेंगे, क्योंकि उनके कार्य मेरी दृष्टि में बने हैं।
他们心里并不思想我记念他们的一切恶; 他们所行的现在缠绕他们,都在我面前。
3 ३ वे राजा को बुराई करने से, और हाकिमों को झूठ बोलने से आनन्दित करते हैं।
他们行恶使君王欢喜, 说谎使首领喜乐。
4 ४ वे सब के सब व्यभिचारी हैं; वे उस तन्दूर के समान हैं जिसको पकानेवाला गर्म करता है, पर जब तक आटा गूँधा नहीं जाता और ख़मीर से फूल नहीं चुकता, तब तक वह आग को नहीं उकसाता।
他们都是行淫的, 像火炉被烤饼的烧热, 从抟面到发面的时候, 暂不使火着旺。
5 ५ हमारे राजा के जन्मदिन में हाकिम दाखमधु पीकर चूर हुए; उसने ठट्ठा करनेवालों से अपना हाथ मिलाया।
在我们王宴乐的日子, 首领因酒的烈性成病; 王与亵慢人拉手。
6 ६ जब तक वे घात लगाए रहते हैं, तब तक वे अपना मन तन्दूर के समान तैयार किए रहते हैं; उनका पकानेवाला रात भर सोता रहता है; वह भोर को तन्दूर की धधकती लौ के समान लाल हो जाता है।
首领埋伏的时候,心中热如火炉, 就如烤饼的整夜睡卧, 到了早晨火气炎炎。
7 ७ वे सब के सब तन्दूर के समान धधकते, और अपने न्यायियों को भस्म करते हैं। उनके सब राजा मारे गए हैं; और उनमें से कोई मेरी दुहाई नहीं देता है।
众民也热如火炉, 烧灭他们的官长。 他们的君王都仆倒而死; 他们中间无一人求告我。
8 ८ एप्रैम देश-देश के लोगों से मिलाजुला रहता है; एप्रैम ऐसी चपाती ठहरा है जो उलटी न गई हो।
以法莲与列邦人搀杂; 以法莲是没有翻过的饼。
9 ९ परदेशियों ने उसका बल तोड़ डाला, परन्तु वह इसे नहीं जानता; उसके सिर में कहीं-कहीं पके बाल हैं, परन्तु वह इसे भी नहीं जानता।
外邦人吞吃他劳力得来的,他却不知道; 头发斑白,他也不觉得。
10 १० इस्राएल का गर्व उसी के विरुद्ध साक्षी देता है; इन सब बातों के रहते हुए भी वे अपने परमेश्वर यहोवा की ओर नहीं फिरे, और न उसको ढूँढ़ा है।
以色列的骄傲当面见证自己, 虽遭遇这一切, 他们仍不归向耶和华—他们的 神, 也不寻求他。
11 ११ एप्रैम एक भोली पंडुकी के समान हो गया है जिसके कुछ बुद्धि नहीं; वे मिस्रियों की दुहाई देते, और अश्शूर को चले जाते हैं।
以法莲好像鸽子愚蠢无知; 他们求告埃及,投奔亚述。
12 १२ जब वे जाएँ, तब उनके ऊपर मैं अपना जाल फैलाऊँगा; मैं उन्हें ऐसा खींच लूँगा जैसे आकाश के पक्षी खींचे जाते हैं; मैं उनको ऐसी ताड़ना दूँगा, जैसी उनकी मण्डली सुन चुकी है।
他们去的时候,我必将我的网撒在他们身上; 我要打下他们,如同空中的鸟。 我必按他们会众所听见的惩罚他们。
13 १३ उन पर हाय, क्योंकि वे मेरे पास से भटक गए! उनका सत्यानाश हो, क्योंकि उन्होंने मुझसे बलवा किया है! मैं तो उन्हें छुड़ाता रहा, परन्तु वे मेरे विरुद्ध झूठ बोलते आए हैं।
他们因离弃我,必定有祸; 因违背我,必被毁灭。 我虽要救赎他们,他们却向我说谎。
14 १४ वे मन से मेरी दुहाई नहीं देते, परन्तु अपने बिछौने पर पड़े हुए हाय, हाय, करते हैं; वे अन्न और नया दाखमधु पाने के लिये भीड़ लगाते, और मुझसे बलवा करते हैं।
他们并不诚心哀求我, 乃在床上呼号; 他们为求五谷新酒聚集, 仍然悖逆我。
15 १५ मैं उनको शिक्षा देता रहा और उनकी भुजाओं को बलवन्त करता आया हूँ, तो भी वे मेरे विरुद्ध बुरी कल्पना करते हैं।
我虽教导他们,坚固他们的膀臂, 他们竟图谋抗拒我。
16 १६ वे फिरते तो हैं, परन्तु परमप्रधान की ओर नहीं; वे धोखा देनेवाले धनुष के समान हैं; इसलिए उनके हाकिम अपनी क्रोधभरी बातों के कारण तलवार से मारे जाएँगे। मिस्र देश में उनको उपहास में उड़ाए जाने का यही कारण होगा।
他们归向,却不归向至上者; 他们如同翻背的弓。 他们的首领必因舌头的狂傲倒在刀下; 这在埃及地必作人的讥笑。