< होशे 6 >

1 “चलो, हम यहोवा की ओर फिरें; क्योंकि उसी ने फाड़ा, और वही हमें चंगा भी करेगा; उसी ने मारा, और वही हमारे घावों पर पट्टी बाँधेगा।
V úzkosti své ráno hledati mne budou: Poďte, a navraťme se k Hospodinu; nebo on uchvátil a zhojí nás, ubil a uvíže rány naše.
2 दो दिन के बाद वह हमको जिलाएगा; और तीसरे दिन वह हमको उठाकर खड़ा करेगा; तब हम उसके सम्मुख जीवित रहेंगे।
Obživí nás po dvou dnech, dne třetího vzkřísí nás, a budeme živi před oblíčejem jeho,
3 आओ, हम ज्ञान ढूँढ़े, वरन् यहोवा का ज्ञान प्राप्त करने के लिये यत्न भी करें; क्योंकि यहोवा का प्रगट होना भोर का सा निश्चित है; वह वर्षा के समान हमारे ऊपर आएगा, वरन् बरसात के अन्त की वर्षा के समान जिससे भूमि सींचती है।”
Tak abychom znajíce Hospodina, více poznávati se snažovali; nebo jako jitřní svitání jest vycházení jeho, a přijde nám jako déšť jarní a podzimní na zemi.
4 हे एप्रैम, मैं तुझ से क्या करूँ? हे यहूदा, मैं तुझ से क्या करूँ? तुम्हारा स्नेह तो भोर के मेघ के समान, और सवेरे उड़ जानेवाली ओस के समान है।
Což mám činiti s tebou, ó Efraime? Což mám činiti s tebou, ó Judo, ano vaše dobrota jest jako oblak ranní, a jako rosa jitřní pomíjející?
5 इस कारण मैंने भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा मानो उन पर कुल्हाड़ी चलाकर उन्हें काट डाला, और अपने वचनों से उनको घात किया, और मेरा न्याय प्रकाश के समान चमकता है।
Protož otesával jsem skrze proroky, zbil jsem je řečmi úst svých, aby soudů tvých světlo vzešlo.
6 क्योंकि मैं बलिदान से नहीं, स्थिर प्रेम ही से प्रसन्न होता हूँ, और होमबलियों से अधिक यह चाहता हूँ कि लोग परमेश्वर का ज्ञान रखें।
Nebo milosrdenství oblibuji a ne obět, a známost Boha více než zápaly.
7 परन्तु उन लोगों ने आदम के समान वाचा को तोड़ दिया; उन्होंने वहाँ मुझसे विश्वासघात किया है।
Ale oni smlouvu mou jako lidskou přestoupili, a tu se mi zpronevěřili.
8 गिलाद नामक गढ़ी तो अनर्थकारियों से भरी है, वह खून से भरी हुई है।
Galád město činitelů nepravosti, plné šlepějí krvavých.
9 जैसे डाकुओं के दल किसी की घात में बैठते हैं, वैसे ही याजकों का दल शेकेम के मार्ग में वध करता है, वरन् उन्होंने महापाप भी किया है।
Rota pak kněžstva jsou jako lotři, kteříž na někoho čekají na cestě, kudyž se jde do Sichem; nebo zúmyslnou nešlechetnost páší.
10 १० इस्राएल के घराने में मैंने रोएँ खड़े होने का कारण देखा है; उसमें एप्रैम का छिनाला और इस्राएल की अशुद्धता पाई जाती है।
V domě Izraelském vidím hroznou věc: Tam smilstvím Efraimovým poškvrňuje se Izrael.
11 ११ हे यहूदा, जब मैं अपनी प्रजा को बँधुआई से लौटा ले आऊँगा, उस समय के लिये तेरे निमित्त भी बदला ठहराया हुआ है।
Ano i u tebe, ó Judo, vsadil rouby, když jsem já zase vedl zajatý lid svůj.

< होशे 6 >