< इब्रानियों 8 >

1 अब जो बातें हम कह रहे हैं, उनमें से सबसे बड़ी बात यह है, कि हमारा ऐसा महायाजक है, जो स्वर्ग पर महामहिमन् के सिंहासन के दाहिने जा बैठा।
کَتھْیَماناناں واکْیاناں سارویَمْ اَسْماکَمْ ایتادرِشَ ایکو مَہایاجَکوسْتِ یَح سْوَرْگے مَہامَہِمْنَح سِںہاسَنَسْیَ دَکْشِنَپارْشْوو سَمُپَوِشْٹَوانْ
2 और पवित्रस्थान और उस सच्चे तम्बू का सेवक हुआ, जिसे किसी मनुष्य ने नहीं, वरन् प्रभु ने खड़ा किया था।
یَچَّ دُوشْیَں نَ مَنُجَیح کِنْتْوِیشْوَرینَ سْتھاپِتَں تَسْیَ سَتْیَدُوشْیَسْیَ پَوِتْرَوَسْتُونانْچَ سیوَکَح سَ بھَوَتِ۔
3 क्योंकि हर एक महायाजक भेंट, और बलिदान चढ़ाने के लिये ठहराया जाता है, इस कारण अवश्य है, कि इसके पास भी कुछ चढ़ाने के लिये हो।
یَتَ ایکَیکو مَہایاجَکو نَیویدْیاناں بَلِینانْچَ دانے نِیُجْیَتے، اَتو ہیتوریتَسْیاپِ کِنْچِدْ اُتْسَرْجَنِییَں وِدْیَتَ اِتْیاوَشْیَکَں۔
4 और यदि मसीह पृथ्वी पर होता तो कभी याजक न होता, इसलिए कि पृथ्वी पर व्यवस्था के अनुसार भेंट चढ़ानेवाले तो हैं।
کِنْچَ سَ یَدِ پرِتھِوْیامْ اَسْتھاسْیَتْ تَرْہِ یاجَکو نابھَوِشْیَتْ، یَتو یے وْیَوَسْتھانُساراتْ نَیویدْیانِ دَدَتْییتادرِشا یاجَکا وِدْیَنْتے۔
5 जो स्वर्ग में की वस्तुओं के प्रतिरूप और प्रतिबिम्ब की सेवा करते हैं, जैसे जब मूसा तम्बू बनाने पर था, तो उसे यह चेतावनी मिली, “देख जो नमूना तुझे पहाड़ पर दिखाया गया था, उसके अनुसार सब कुछ बनाना।”
تے تُ سْوَرْگِییَوَسْتُوناں درِشْٹانْتینَ چھایَیا چَ سیوامَنُتِشْٹھَنْتِ یَتو مُوسَسِ دُوشْیَں سادھَیِتُمْ اُدْیَتے سَتِیشْوَرَسْتَدیوَ تَمادِشْٹَوانْ پھَلَتَح سَ تَمُکْتَوانْ، یَتھا، "اَوَدھیہِ گِرَو تْواں یَدْیَنِّدَرْشَنَں دَرْشِتَں تَدْوَتْ سَرْوّانِ تْوَیا کْرِیَنْتاں۔ "
6 पर उन याजकों से बढ़कर सेवा यीशु को मिली, क्योंकि वह और भी उत्तम वाचा का मध्यस्थ ठहरा, जो और उत्तम प्रतिज्ञाओं के सहारे बाँधी गई है।
کِنْتْوِدانِیمْ اَسَو تَسْماتْ شْریشْٹھَں سیوَکَپَدَں پْراپْتَوانْ یَتَح سَ شْریشْٹھَپْرَتِجْنابھِح سْتھاپِتَسْیَ شْریشْٹھَنِیَمَسْیَ مَدھْیَسْتھوبھَوَتْ۔
7 क्योंकि यदि वह पहली वाचा निर्दोष होती, तो दूसरी के लिये अवसर न ढूँढ़ा जाता।
سَ پْرَتھَمو نِیَمو یَدِ نِرْدّوشوبھَوِشْیَتَ تَرْہِ دْوِتِییَسْیَ نِیَمَسْیَ کِمَپِ پْرَیوجَنَں نابھَوِشْیَتْ۔
8 पर परमेश्वर लोगों पर दोष लगाकर कहता है, “प्रभु कहता है, देखो वे दिन आते हैं, कि मैं इस्राएल के घराने के साथ, और यहूदा के घराने के साथ, नई वाचा बाँधूँगा
کِنْتُ سَ دوشَماروپَیَنْ تیبھْیَح کَتھَیَتِ، یَتھا، "پَرَمیشْوَرَ اِدَں بھاشَتے پَشْیَ یَسْمِنْ سَمَیےہَمْ اِسْراییلَوَںشینَ یِہُوداوَںشینَ چَ سارْدّھَمْ ایکَں نَوِینَں نِیَمَں سْتھِرِیکَرِشْیامْییتادرِشَح سَمَیَ آیاتِ۔
9 यह उस वाचा के समान न होगी, जो मैंने उनके पूर्वजों के साथ उस समय बाँधी थी, जब मैं उनका हाथ पकड़कर उन्हें मिस्र देश से निकाल लाया, क्योंकि वे मेरी वाचा पर स्थिर न रहे, और मैंने उनकी सुधि न ली; प्रभु यही कहता है।
پَرَمیشْوَروپَرَمَپِ کَتھَیَتِ تیشاں پُورْوَّپُرُشاناں مِسَرَدیشادْ آنَیَنارْتھَں یَسْمِنْ دِنےہَں تیشاں کَرَں دھرِتْوا تَیح سَہَ نِیَمَں سْتھِرِیکرِتَوانْ تَدِّنَسْیَ نِیَمانُسارینَ نَہِ یَتَسْتَے رْمَمَ نِیَمے لَنْگھِتےہَں تانْ پْرَتِ چِنْتاں ناکَرَوَں۔
10 १० फिर प्रभु कहता है, कि जो वाचा मैं उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने के साथ बाँधूँगा, वह यह है, कि मैं अपनी व्यवस्था को उनके मनों में डालूँगा, और उसे उनके हृदय पर लिखूँगा, और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा, और वे मेरे लोग ठहरेंगे।
کِنْتُ پَرَمیشْوَرَح کَتھَیَتِ تَدِّناتْ پَرَمَہَں اِسْراییلَوَںشِییَیح سارْدّھَمْ اِمَں نِیَمَں سْتھِرِیکَرِشْیامِ، تیشاں چِتّے مَمَ وِدھِینْ سْتھاپَیِشْیامِ تیشاں ہرِتْپَتْرے چَ تانْ لیکھِشْیامِ، اَپَرَمَہَں تیشامْ اِیشْوَرو بھَوِشْیامِ تے چَ مَمَ لوکا بھَوِشْیَنْتِ۔
11 ११ और हर एक अपने देशवाले को और अपने भाई को यह शिक्षा न देगा, कि तू प्रभु को पहचान क्योंकि छोटे से बड़े तक सब मुझे जान लेंगे।
اَپَرَں تْوَں پَرَمیشْوَرَں جانِیہِیتِواکْیینَ تیشامیکَیکو جَنَح سْوَں سْوَں سَمِیپَواسِنَں بھْراتَرَنْچَ پُنَ رْنَ شِکْشَیِشْیَتِ یَتَ آکْشُدْراتْ مَہانْتَں یاوَتْ سَرْوّے ماں جْناسْیَنْتِ۔
12 १२ क्योंकि मैं उनके अधर्म के विषय में दयावन्त होऊँगा, और उनके पापों को फिर स्मरण न करूँगा।”
یَتو ہیتورَہَں تیشامْ اَدھَرْمّانْ کْشَمِشْیے تیشاں پاپانْیَپَرادھاںشْچَ پُنَح کَداپِ نَ سْمَرِشْیامِ۔ "
13 १३ नई वाचा की स्थापना से उसने प्रथम वाचा को पुराना ठहराया, और जो वस्तु पुरानी और जीर्ण हो जाती है उसका मिट जाना अनिवार्य है।
اَنینَ تَں نِیَمَں نُوتَنَں گَدِتْوا سَ پْرَتھَمَں نِیَمَں پُراتَنِیکرِتَوانْ؛ یَچَّ پُراتَنَں جِیرْنانْچَ جاتَں تَسْیَ لوپو نِکَٹو بھَوَتْ۔

< इब्रानियों 8 >