< इब्रानियों 7 >
1 १ यह मलिकिसिदक शालेम का राजा, और परमप्रधान परमेश्वर का याजक, जब अब्राहम राजाओं को मारकर लौटा जाता था, तो इसी ने उससे भेंट करके उसे आशीष दी,
For denne Melkisedek, konge i Salem, den høieste Guds prest, han som gikk Abraham i møte da han vendte tilbake fra sin seier over kongene, og som velsignet ham,
2 २ इसी को अब्राहम ने सब वस्तुओं का दसवाँ अंश भी दिया। यह पहले अपने नाम के अर्थ के अनुसार, धार्मिकता का राजा और फिर शालेम अर्थात् शान्ति का राजा है।
han som Abraham også gav tiende av alt, og som først, når hans navn utlegges, er rettferdighets konge, men dernæst også Salems konge, det er freds konge,
3 ३ जिसका न पिता, न माता, न वंशावली है, जिसके न दिनों का आदि है और न जीवन का अन्त है; परन्तु परमेश्वर के पुत्र के स्वरूप ठहरकर वह सदा के लिए याजक बना रहता है।
som er uten far, uten mor, uten ættetavle, som hverken har dagers begynnelse eller livs ende, men er gjort lik med Guds Sønn - han blir prest for alltid.
4 ४ अब इस पर ध्यान करो कि यह कैसा महान था जिसको कुलपति अब्राहम ने अच्छे से अच्छे माल की लूट का दसवाँ अंश दिया।
Og se, hvor stor han er, denne som Abraham, patriarken, endog gav tiende av byttet!
5 ५ लेवी की सन्तान में से जो याजक का पद पाते हैं, उन्हें आज्ञा मिली है, कि लोगों, अर्थात् अपने भाइयों से, चाहे वे अब्राहम ही की देह से क्यों न जन्मे हों, व्यवस्था के अनुसार दसवाँ अंश लें।
Og mens de av Levis barn som får prestedømmet, har et bud om å ta tiende efter loven av folket, det er av sine brødre, skjønt disse er kommet av Abrahams lend,
6 ६ पर इसने, जो उनकी वंशावली में का भी न था अब्राहम से दसवाँ अंश लिया और जिसे प्रतिज्ञाएँ मिली थीं उसे आशीष दी।
så har denne, som ikke regner sin ætt fra dem, tatt tiende av Abraham og velsignet ham som hadde løftene.
7 ७ और उसमें संदेह नहीं, कि छोटा बड़े से आशीष पाता है।
Men uten all motsigelse er det den ringere som velsignes av den høiere.
8 ८ और यहाँ तो मरनहार मनुष्य दसवाँ अंश लेते हैं पर वहाँ वही लेता है, जिसकी गवाही दी जाती है, कि वह जीवित है।
Og her er det dødelige mennesker som tar tiende, men der en som har det vidnesbyrd at han lever.
9 ९ तो हम यह भी कह सकते हैं, कि लेवी ने भी, जो दसवाँ अंश लेता है, अब्राहम के द्वारा दसवाँ अंश दिया।
Og om jeg så må si: Ved Abraham er endog Levi, som tar tiende, blitt lagt i tiende;
10 १० क्योंकि जिस समय मलिकिसिदक ने उसके पिता से भेंट की, उस समय यह अपने पिता की देह में था।
for han var ennu i sin fars lend dengang da Melkisedek møtte ham.
11 ११ तब यदि लेवीय याजकपद के द्वारा सिद्धि हो सकती है (जिसके सहारे से लोगों को व्यवस्था मिली थी) तो फिर क्या आवश्यकता थी, कि दूसरा याजक मलिकिसिदक की रीति पर खड़ा हो, और हारून की रीति का न कहलाए?
Var det da fullkommenhet å vinne ved det levittiske prestedømme - for dette var folket bundet til ved loven - hvad trang hadde det da vært til at en annen prest skulde opstå efter Melkisedeks vis og ikke nevnes efter Arons vis?
12 १२ क्योंकि जब याजक का पद बदला जाता है तो व्यवस्था का भी बदलना अवश्य है।
Omskiftes prestedømmet, da går jo nødvendigvis også en omskiftelse av loven for sig;
13 १३ क्योंकि जिसके विषय में ये बातें कही जाती हैं, वह दूसरे गोत्र का है, जिसमें से किसी ने वेदी की सेवा नहीं की।
for han som dette sies om, hørte til en annen stamme, hvorav ingen har tatt vare på alteret;
14 १४ तो प्रगट है, कि हमारा प्रभु यहूदा के गोत्र में से उदय हुआ है और इस गोत्र के विषय में मूसा ने याजकपद की कुछ चर्चा नहीं की।
det er jo kjent nok at vår Herre er oprunnet av Juda, og til denne stamme har Moses ikke talt noget om prester.
15 १५ हमारा दावा और भी स्पष्टता से प्रकट हो जाता है, जब मलिकिसिदक के समान एक और ऐसा याजक उत्पन्न होनेवाला था।
Og enn mere klart er det når det opstår en annen prest efter Melkisedeks vis,
16 १६ जो शारीरिक आज्ञा की व्यवस्था के अनुसार नहीं, पर अविनाशी जीवन की सामर्थ्य के अनुसार नियुक्त हो।
som ikke er blitt det ifølge et kjødelig buds lov, men ifølge et uforgjengelig livs kraft;
17 १७ क्योंकि उसके विषय में यह गवाही दी गई है, “तू मलिकिसिदक की रीति पर युगानुयुग याजक है।” (aiōn )
for han får det vidnesbyrd: Du er prest til evig tid efter Melkisedeks vis. (aiōn )
18 १८ इस प्रकार, पहली आज्ञा निर्बल; और निष्फल होने के कारण लोप हो गई।
For et eldre bud settes ut av kraft, fordi det var svakt og unyttig -
19 १९ (इसलिए कि व्यवस्था ने किसी बात की सिद्धि नहीं की) और उसके स्थान पर एक ऐसी उत्तम आशा रखी गई है जिसके द्वारा हम परमेश्वर के समीप जा सकते हैं।
loven førte jo ikke noget frem til fullkommenhet - og et bedre håp føres inn, så vi kan nærme oss til Gud.
20 २० और इसलिए मसीह की नियुक्ति बिना शपथ नहीं हुई।
Og så visst som det ikke gikk for sig uten ed -
21 २१ क्योंकि वे तो बिना शपथ याजक ठहराए गए पर यह शपथ के साथ उसकी ओर से नियुक्त किया गया जिसने उसके विषय में कहा, “प्रभु ने शपथ खाई, और वह उससे फिर न पछताएगा, कि तू युगानुयुग याजक है।” (aiōn )
for hine er blitt prester uten ed, men han med ed ved den som sier til ham: Herren svor, og han skal ikke angre det: Du er prest til evig tid efter Melkisedeks vis - (aiōn )
22 २२ इस कारण यीशु एक उत्तम वाचा का जामिन ठहरा।
så visst er det en bedre pakt som Jesus er blitt borgsmann for.
23 २३ वे तो बहुत से याजक बनते आए, इसका कारण यह था कि मृत्यु उन्हें रहने नहीं देती थी।
Og av hine prester har det vært flere, fordi de ved døden blev hindret fra å holde ved;
24 २४ पर यह युगानुयुग रहता है; इस कारण उसका याजकपद अटल है। (aiōn )
men denne har et uforgjengelig prestedømme, fordi han blir til evig tid, (aiōn )
25 २५ इसलिए जो उसके द्वारा परमेश्वर के पास आते हैं, वह उनका पूरा-पूरा उद्धार कर सकता है, क्योंकि वह उनके लिये विनती करने को सर्वदा जीवित है।
og derfor kan han også fullkommen frelse dem som kommer til Gud ved ham, da han alltid lever til å gå i forbønn for dem.
26 २६ क्योंकि ऐसा ही महायाजक हमारे योग्य था, जो पवित्र, और निष्कपट और निर्मल, और पापियों से अलग, और स्वर्ग से भी ऊँचा किया हुआ हो।
For en sådan yppersteprest måtte vi og ha, hellig, uskyldig, ren, skilt fra syndere og ophøiet over himlene
27 २७ और उन महायाजकों के समान उसे आवश्यक नहीं कि प्रतिदिन पहले अपने पापों और फिर लोगों के पापों के लिये बलिदान चढ़ाए; क्योंकि उसने अपने आपको बलिदान चढ़ाकर उसे एक ही बार निपटा दिया।
en som ikke hver dag trenger til, likesom yppersteprestene, først å frembære offer for sine egne synder, derefter for folkets; for dette gjorde han en gang for alle da han ofret sig selv.
28 २८ क्योंकि व्यवस्था तो निर्बल मनुष्यों को महायाजक नियुक्त करती है; परन्तु उस शपथ का वचन जो व्यवस्था के बाद खाई गई, उस पुत्र को नियुक्त करता है जो युगानुयुग के लिये सिद्ध किया गया है। (aiōn )
For loven innsetter til yppersteprester mennesker som har skrøpelighet, men edens ord, som kom efter loven, innsetter Sønnen, han som er blitt fullendt for all evighet. (aiōn )