< हाग्गै 1 >
1 १ दारा राजा के राज्य के दूसरे वर्ष के छठवें महीने के पहले दिन, यहोवा का यह वचन, हाग्गै भविष्यद्वक्ता के द्वारा, शालतीएल के पुत्र जरुब्बाबेल के पास, जो यहूदा का अधिपति था, और यहोसादाक के पुत्र यहोशू महायाजक के पास पहुँचा
Другого року царя Да́рія, шостого місяця, першого дня місяця, було́ Господнє слово через пророка Огі́я до Зорова́веля, Шеалтіїлового сина, Юдиного намі́сника, та до Ісуса, Єгосада́кового сина, великого священика, кажучи:
2 २ “सेनाओं का यहोवा यह कहता है, ये लोग कहते हैं कि यहोवा का भवन बनाने का समय नहीं आया है।”
„Так говорить Госпо́дь Савао́т, промовляючи: Наро́д цей говорить: Не прийшов тепер час дому Господнього, щоб бути збудо́ваним!“
3 ३ फिर यहोवा का यह वचन हाग्गै भविष्यद्वक्ता के द्वारा पहुँचा,
І було Господнє слово через пророка Огі́я, говорячи:
4 ४ “क्या तुम्हारे लिये अपने छतवाले घरों में रहने का समय है, जबकि यह भवन उजाड़ पड़ा है?
„Чи час вам сидіти по ваших дома́х, покритих ка́флями, хоч дім цей збу́рений?
5 ५ इसलिए अब सेनाओं का यहोवा यह कहता है, अपने-अपने चाल-चलन पर ध्यान करो।
А тепер отак промовляє Госпо́дь Савао́т: Зверніть ваше серце до ваших дорі́г!
6 ६ तुम ने बहुत बोया परन्तु थोड़ा काटा; तुम खाते हो, परन्तु पेट नहीं भरता; तुम पीते हो, परन्तु प्यास नहीं बुझती; तुम कपड़े पहनते हो, परन्तु गरमाते नहीं; और जो मजदूरी कमाता है, वह अपनी मजदूरी की कमाई को छेदवाली थैली में रखता है।
Багато ви сієте, та збираєте мало, їсте, — та не наси́чуєтеся, п'єте — та не напива́єтеся, зодяга́єтеся — та не тепло вам, а той, хто заробляє, заробляє для діря́вого гаманця́.
7 ७ “सेनाओं का यहोवा तुम से यह कहता है, अपने-अपने चाल चलन पर सोचो।
Так говорить Господь Савао́т: Зверніть ваше серце до ваших дорі́г!
8 ८ पहाड़ पर चढ़ जाओ और लकड़ी ले आओ और इस भवन को बनाओ; और मैं उसको देखकर प्रसन्न होऊँगा, और मेरी महिमा होगी, यहोवा का यही वचन है।
Виходьте на го́ру, і спроваджуйте дерево, і храм цей будуйте, — і в ньому знайду́ Я вподо́бу, та буду шано́ваний, каже Господь.
9 ९ तुम ने बहुत उपज की आशा रखी, परन्तु देखो थोड़ी ही है; और जब तुम उसे घर ले आए, तब मैंने उसको उड़ा दिया। सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, ऐसा क्यों हुआ? क्या इसलिए नहीं, कि मेरा भवन उजाड़ पड़ा है और तुम में से प्रत्येक अपने-अपने घर को दौड़ा चला जाता है?
Звертаєтесь до числе́нного, та виходить ось мало, і що прино́сите в дім, то розвіюю те. Защо? питає Господь Саваот. — За храм Мій, що збу́рений він, а ви кожен женете до дому свого.
10 १० इस कारण आकाश से ओस गिरना और पृथ्वी से अन्न उपजना दोनों बन्द हैं।
Тому́ то над вами затрималось небо давати росу́, а земля урожай свій заде́ржала.
11 ११ और मेरी आज्ञा से पृथ्वी और पहाड़ों पर, और अन्न और नये दाखमधु पर और ताजे तेल पर, और जो कुछ भूमि से उपजता है उस पर, और मनुष्यों और घरेलू पशुओं पर, और उनके परिश्रम की सारी कमाई पर भी अकाल पड़ा है।”
І Я кликав посу́ху на край, і на го́ри, і на збіжжя, і на сік виноградний, і на молоду́ оливку, і на те, що земля видає, і на люди́ну, і на худобу, і на всю працю рук“.
12 १२ तब शालतीएल के पुत्र जरुब्बाबेल और यहोसादाक के पुत्र यहोशू महायाजक ने सब बचे हुए लोगों समेत अपने परमेश्वर यहोवा की बात मानी; और जो वचन उनके परमेश्वर यहोवा ने उनसे कहने के लिये हाग्गै भविष्यद्वक्ता को भेज दिया था, उसे उन्होंने मान लिया; और लोगों ने यहोवा का भय माना।
І Зорова́вель, син Шалтіелів, та Ісус, син Єгосадака, великого священика, та вся решта наро́ду послухалися голосу Господа, Бога свого, і слів пророка Огі́я, як послав його Господь, їхній Бог. І боявся наро́д лиця Господнього.
13 १३ तब यहोवा के दूत हाग्गै ने यहोवा से आज्ञा पाकर उन लोगों से यह कहा, “यहोवा की यह वाणी है, मैं तुम्हारे संग हूँ।”
І сказав Огі́й, посол Господній, від Господа посланий до наро́ду, говорячи: „Я з вами, говорить Госпо́дь!“
14 १४ और यहोवा ने शालतीएल के पुत्र जरुब्बाबेल को जो यहूदा का अधिपति था, और यहोसादाक के पुत्र यहोशू महायाजक को, और सब बचे हुए लोगों के मन को उभारकर उत्साह से भर दिया कि वे आकर अपने परमेश्वर, सेनाओं के यहोवा के भवन को बनाने में लग गए।
І збудив Господь духа Зорова́веля, сина Шалтіїлового, намісника Юдиного, і духа Ісуса, сина Єгосадака, великого священика, і духа всієї решти наро́ду, і вони поприхо́дили, і зробили роботу в домі Господа Саваота, їхнього Бога,
15 १५ यह दारा राजा के राज्य के दूसरे वर्ष के छठवें महीने के चौबीसवें दिन हुआ।
двадцятого й четвертого дня шостого місяця, другого року царя Да́рія.