< हबक्कूक 2 >

1 मैं अपने पहरे पर खड़ा रहूँगा, और गुम्मट पर चढ़कर ठहरा रहूँगा, और ताकता रहूँगा कि मुझसे वह क्या कहेगा? मैं अपने दिए हुए उलाहने के विषय में क्या उत्तर दूँ?
Na straži svojoj stadoh, i stajah na kuli, i motrah da vidim šta æe mi reæi i šta bih odgovorio onome koji me koraše.
2 फिर यहोवा ने मुझसे कहा, “दर्शन की बातें लिख दे; वरन् पटियाओं पर साफ-साफ लिख दे कि दौड़ते हुए भी वे सहज से पढ़ी जाएँ।
I odgovori mi Gospod i reèe: piši utvaru, i da bude razgovijetno na ploèama da se lako èita.
3 क्योंकि इस दर्शन की बात नियत समय में पूरी होनेवाली है, वरन् इसके पूरे होने का समय वेग से आता है; इसमें धोखा न होगा। चाहे इसमें विलम्ब भी हो, तो भी उसकी बाट जोहते रहना; क्योंकि वह निश्चय पूरी होगी और उसमें देर न होगी।
Jer æe još biti utvara do odreðenoga vremena, i govoriæe šta æe biti do pošljetka i neæe slagati; ako oklijeva, èekaj je, jer æe zacijelo doæi, i neæe odocniti.
4 देख, उसका मन फूला हुआ है, उसका मन सीधा नहीं है; परन्तु धर्मी अपने विश्वास के द्वारा जीवित रहेगा।
Gle, ko se ponosi, njegova duša nije prava u njemu; a pravednik æe od vjere svoje živ biti.
5 दाखमधु से धोखा होता है; अहंकारी पुरुष घर में नहीं रहता, और उसकी लालसा अधोलोक के समान पूरी नहीं होती, और मृत्यु के समान उसका पेट नहीं भरता। वह सब जातियों को अपने पास खींच लेता, और सब देशों के लोगों को अपने पास इकट्ठे कर रखता है।” (Sheol h7585)
A kako vino vara, taki je èovjek ohol, niti ostaje u stanu; jer raširuje duh svoj kao grob, i kao smrt je, koja se ne može nasititi i zbira k sebi sve narode i skuplja k sebi sva plemena. (Sheol h7585)
6 क्या वे सब उसका दृष्टान्त चलाकर, और उस पर ताना मारकर न कहेंगे “हाय उस पर जो पराया धन छीन छीनकर धनवान हो जाता है? कब तक? हाय उस पर जो अपना घर बन्धक की वस्तुओं से भर लेता है!”
Neæe li ga svi oni uzeti u prièu i u zagonetke, i reæi: teško onom koji umnožava što nije njegovo! dokle æe? i koji trpa na se gusto blato.
7 जो तुझ से कर्ज लेते हैं, क्या वे लोग अचानक न उठेंगे? और क्या वे न जागेंगे जो तुझको संकट में डालेंगे?
Neæe li najedanput ustati oni koji æe te gristi? i neæe li se probuditi oni koji æe te rastrzati, i kojima æeš biti grabež?
8 और क्या तू उनसे लूटा न जाएगा? तूने बहुत सी जातियों को लूट लिया है, इसलिए सब बचे हुए लोग तुझे भी लूट लेंगे। इसका कारण मनुष्यों की हत्या है, और वह उपद्रव भी जो तूने इस देश और राजधानी और इसके सब रहनेवालों पर किया है।
Što si ti oplijenio mnoge narode, tebe æe oplijeniti sav ostatak od naroda, za krv ljudsku i za nasilje uèinjeno zemlji, gradu i svjema koji žive u njemu.
9 हाय उस पर, जो अपने घर के लिये अन्याय के लाभ का लोभी है ताकि वह अपना घोंसला ऊँचे स्थान में बनाकर विपत्ति से बचे।
Teško onome koji se lakomi na gadan dobitak kuæi svojoj, da postavi gnijezdo svoje na visokom mjestu i saèuva se oda zla.
10 १० तूने बहुत सी जातियों को काटकर अपने घर के लिये लज्जा की युक्ति बाँधी, और अपने ही प्राण का दोषी ठहरा है।
Smislio si sramotu kuæi svojoj da zatreš mnoge narode, i ogriješio si se o svoju dušu.
11 ११ क्योंकि घर की दीवार का पत्थर दुहाई देता है, और उसके छत की कड़ी उनके स्वर में स्वर मिलाकर उत्तर देती हैं।
Jer æe kamen iz zida vikati, i èvor iz drveta svjedoèiæe.
12 १२ हाय उस पर जो हत्या करके नगर को बनाता, और कुटिलता करके शहर को दृढ़ करता है।
Teško onome koji gradi grad krvlju i osniva grad nepravdom!
13 १३ देखो, क्या सेनाओं के यहोवा की ओर से यह नहीं होता कि देश-देश के लोग परिश्रम तो करते हैं परन्तु वे आग का कौर होते हैं; और राज्य-राज्य के लोगों का परिश्रम व्यर्थ ही ठहरता है?
Gle, nije li od Gospoda nad vojskama da ljudi rade za oganj i narodi se trude ni za što?
14 १४ क्योंकि पृथ्वी यहोवा की महिमा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी जैसे समुद्र जल से भर जाता है।
Jer æe se zemlja napuniti poznanja slave Gospodnje kao što je more puno vode.
15 १५ हाय उस पर, जो अपने पड़ोसी को मदिरा पिलाता, और उसमें विष मिलाकर उसको मतवाला कर देता है कि उसको नंगा देखे।
Teško onome koji poji bližnjega svojega, dodaje mijeh svoj da bi ga opojio i gledao mu golotinju.
16 १६ तू महिमा के बदले अपमान ही से भर गया है। तू भी पी, और अपने को खतनाहीन प्रगट कर! जो कटोरा यहोवा के दाहिने हाथ में रहता है, वह घूमकर तेरी ओर भी जाएगा, और तेरा वैभव तेरी छाँट से अशुद्ध हो जाएगा।
Nasitiæeš se sramote mjesto slave, pij i ti, i otkrij golotinju svoju; doæi æe k tebi èaša u desnici Gospodnjoj, i bljuvotina æe sramna biti na slavi tvojoj.
17 १७ क्योंकि लबानोन में तेरा किया हुआ उपद्रव और वहाँ के जंगली पशुओं पर तेरा किया हुआ उत्पात, जिनसे वे भयभीत हो गए थे, तुझी पर आ पड़ेंगे। यह मनुष्यों की हत्या और उस उपद्रव के कारण होगा, जो इस देश और राजधानी और इसके सब रहनेवालों पर किया गया है।
Jer nasilje uèinjeno Livanu pokriæe te i pustoš meðu zvijerjem koja ga je plašila, za krv ljudsku i nasilje uèinjeno zemlji, gradu i svjema koji žive u njemu.
18 १८ खुदी हुई मूरत में क्या लाभ देखकर बनानेवाले ने उसे खोदा है? फिर झूठ सिखानेवाली और ढली हुई मूरत में क्या लाभ देखकर ढालनेवाले ने उस पर इतना भरोसा रखा है कि न बोलनेवाली और निकम्मी मूरत बनाए?
Šta pomaže rezan lik što ga izreza umjetnik njegov? šta liven lik i uèitelj laži, te se umjetnik uzda u djelo svoje gradeæi nijeme idole?
19 १९ हाय उस पर जो काठ से कहता है, जाग, या अबोल पत्थर से, उठ! क्या वह सिखाएगा? देखो, वह सोने चाँदी में मढ़ा हुआ है, परन्तु उसमें जीवन नहीं है।
Teško onome koji govori drvetu: preni se! i nijemu kamenu: probudi se! Hoæe li on uèiti? Eto, obložen je zlatom i srebrom, a nema duha u njemu.
20 २० परन्तु यहोवा अपने पवित्र मन्दिर में है; समस्त पृथ्वी उसके सामने शान्त रहे।
A Gospod je u svetoj crkvi svojoj; muèi pred njim, sva zemljo!

< हबक्कूक 2 >