< हबक्कूक 2 >
1 १ मैं अपने पहरे पर खड़ा रहूँगा, और गुम्मट पर चढ़कर ठहरा रहूँगा, और ताकता रहूँगा कि मुझसे वह क्या कहेगा? मैं अपने दिए हुए उलाहने के विषय में क्या उत्तर दूँ?
Ngizakuma esilindweni sami ngime phezu komthangala; ngizakhangela ukuba ngibone ukuthi uzakuthini kimi, lokuthi yimpendulo bani engizayitsho ngale insolo.
2 २ फिर यहोवा ने मुझसे कहा, “दर्शन की बातें लिख दे; वरन् पटियाओं पर साफ-साफ लिख दे कि दौड़ते हुए भी वे सहज से पढ़ी जाएँ।
UThixo waphendula wathi: “Loba phansi isibonakaliso usenze sicace ezicecedwini ukuze isithunywa sigijime laso.
3 ३ क्योंकि इस दर्शन की बात नियत समय में पूरी होनेवाली है, वरन् इसके पूरे होने का समय वेग से आता है; इसमें धोखा न होगा। चाहे इसमें विलम्ब भी हो, तो भी उसकी बाट जोहते रहना; क्योंकि वह निश्चय पूरी होगी और उसमें देर न होगी।
Ngoba isibonakaliso silindela isikhathi esimisiweyo; sikhuluma ngesiphetho njalo kasiyikuba ngamanga. Lanxa siphuza, silindele; sizafika impela njalo kasiyikuphuza.
4 ४ देख, उसका मन फूला हुआ है, उसका मन सीधा नहीं है; परन्तु धर्मी अपने विश्वास के द्वारा जीवित रहेगा।
Khangela, uyazigqaja; izifiso zakhe kazilunganga, kodwa olungileyo uzaphila ngokholo lwakhe.
5 ५ दाखमधु से धोखा होता है; अहंकारी पुरुष घर में नहीं रहता, और उसकी लालसा अधोलोक के समान पूरी नहीं होती, और मृत्यु के समान उसका पेट नहीं भरता। वह सब जातियों को अपने पास खींच लेता, और सब देशों के लोगों को अपने पास इकट्ठे कर रखता है।” (Sheol )
Impela iwayini liyamkhohlisa; uyazikhukhumeza njalo kalakho ukuphumula. Ngoba uyisihwaba njengengcwaba, njalo kasuthi njengokufa, ubuthelela izizwe zonke kuye athumbe labantu bonke. (Sheol )
6 ६ क्या वे सब उसका दृष्टान्त चलाकर, और उस पर ताना मारकर न कहेंगे “हाय उस पर जो पराया धन छीन छीनकर धनवान हो जाता है? कब तक? हाय उस पर जो अपना घर बन्धक की वस्तुओं से भर लेता है!”
Bonke kabayikumchothoza na bamhleke besithi, ‘Maye kulowo obuthelela impahla zokwebiwa azinothise ngobugebenga! Koze kube nini lokhu kusenzakala na?’
7 ७ जो तुझ से कर्ज लेते हैं, क्या वे लोग अचानक न उठेंगे? और क्या वे न जागेंगे जो तुझको संकट में डालेंगे?
Labo olezikwelede kubo kabayikukujuma na? Kabayikuvuka bakuthuthumelise na? Lapho-ke uzakuba yinto yabo yokuhlutshwa.
8 ८ और क्या तू उनसे लूटा न जाएगा? तूने बहुत सी जातियों को लूट लिया है, इसलिए सब बचे हुए लोग तुझे भी लूट लेंगे। इसका कारण मनुष्यों की हत्या है, और वह उपद्रव भी जो तूने इस देश और राजधानी और इसके सब रहनेवालों पर किया है।
Ngoba sewaphanga izizwe ezinengi, abantu abaseleyo bazakuphanga ngoba wachitha igazi labantu; watshabalalisa amazwe lamadolobho labo bonke abakuwo.
9 ९ हाय उस पर, जो अपने घर के लिये अन्याय के लाभ का लोभी है ताकि वह अपना घोंसला ऊँचे स्थान में बनाकर विपत्ति से बचे।
Maye kulowo obumba umbuso ngenzuzo embi ukuba akhele isidleke sakhe phezulu ukuba abalekele ukuwelwa yingozi!
10 १० तूने बहुत सी जातियों को काटकर अपने घर के लिये लज्जा की युक्ति बाँधी, और अपने ही प्राण का दोषी ठहरा है।
Ucebe ukubhujiswa kwabantu abanengi, wayangisa indlu yakho, walahlekelwa yikuphila kwakho.
11 ११ क्योंकि घर की दीवार का पत्थर दुहाई देता है, और उसके छत की कड़ी उनके स्वर में स्वर मिलाकर उत्तर देती हैं।
Amatshe omduli azakhala imijabo yamapulanka izasabela.
12 १२ हाय उस पर जो हत्या करके नगर को बनाता, और कुटिलता करके शहर को दृढ़ करता है।
Maye kulowo owakha idolobho ngokuchitha igazi akhe umuzi ngobudlwangudlwangu.
13 १३ देखो, क्या सेनाओं के यहोवा की ओर से यह नहीं होता कि देश-देश के लोग परिश्रम तो करते हैं परन्तु वे आग का कौर होते हैं; और राज्य-राज्य के लोगों का परिश्रम व्यर्थ ही ठहरता है?
UThixo uSomandla kakumisanga na ukuthi umsebenzi uzinkuni zomlilo nje kuphela, lokuthi izizwe ziqeda amandla azo ngeze?
14 १४ क्योंकि पृथ्वी यहोवा की महिमा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी जैसे समुद्र जल से भर जाता है।
Ngoba umhlaba uzagcwala ngolwazi lodumo lukaThixo, njengamanzi egcwalisa ulwandle.
15 १५ हाय उस पर, जो अपने पड़ोसी को मदिरा पिलाता, और उसमें विष मिलाकर उसको मतवाला कर देता है कि उसको नंगा देखे।
Maye kulowo onika omakhelwane bakhe okunathwayo ekuthulula esigujini sewayini badakwe, ukuze akhangele imizimba yabo enqunu.
16 १६ तू महिमा के बदले अपमान ही से भर गया है। तू भी पी, और अपने को खतनाहीन प्रगट कर! जो कटोरा यहोवा के दाहिने हाथ में रहता है, वह घूमकर तेरी ओर भी जाएगा, और तेरा वैभव तेरी छाँट से अशुद्ध हो जाएगा।
Uzakuba lehlazo elikhulu endaweni yodumo. Khathesi sekulithuba lakho! Natha uchayeke. Inkezo yesandla sokunene kaThixo iyeza kuwe, ihlazo lizamboza udumo lwakho.
17 १७ क्योंकि लबानोन में तेरा किया हुआ उपद्रव और वहाँ के जंगली पशुओं पर तेरा किया हुआ उत्पात, जिनसे वे भयभीत हो गए थे, तुझी पर आ पड़ेंगे। यह मनुष्यों की हत्या और उस उपद्रव के कारण होगा, जो इस देश और राजधानी और इसके सब रहनेवालों पर किया गया है।
Udlakela olwenze eLebhanoni luzakuqeda amandla, lokubulala kwakho izinyamazana kuzakuthuthumelisa. Ngoba uchithe igazi labantu; uchithe amazwe lamadolobho labo bonke abakuwo.
18 १८ खुदी हुई मूरत में क्या लाभ देखकर बनानेवाले ने उसे खोदा है? फिर झूठ सिखानेवाली और ढली हुई मूरत में क्या लाभ देखकर ढालनेवाले ने उस पर इतना भरोसा रखा है कि न बोलनेवाली और निकम्मी मूरत बनाए?
Silosizo bani isithombe njengoba sibazwe ngumuntu? Kumbe isifanekiso esifundisa amanga? Ngoba lowo osenzayo uthemba isidalwa sakhe; wenza izithombe ezingeke zikhulume.
19 १९ हाय उस पर जो काठ से कहता है, जाग, या अबोल पत्थर से, उठ! क्या वह सिखाएगा? देखो, वह सोने चाँदी में मढ़ा हुआ है, परन्तु उसमें जीवन नहीं है।
Maye kulowo othi esigodweni, ‘Vuka uphile!’ loba athi elitsheni elingaphiliyo, ‘Phaphama!’ Linganika iseluleko na? Lembeswe ngegolide langesiliva, akulamphefumulo phakathi kwalo.”
20 २० परन्तु यहोवा अपने पवित्र मन्दिर में है; समस्त पृथ्वी उसके सामने शान्त रहे।
Kodwa uThixo usethempelini lakhe elingcwele; umhlaba wonke kawuthule phambi kwakhe.