< हबक्कूक 1 >

1 भारी वचन जिसको हबक्कूक नबी ने दर्शन में पाया।
Umthwalo uHabhakhukhi umprofethi awubonayo.
2 हे यहोवा मैं कब तक तेरी दुहाई देता रहूँगा, और तू न सुनेगा? मैं कब तक तेरे सम्मुख “उपद्रव”, “उपद्रव” चिल्लाता रहूँगा? क्या तू उद्धार नहीं करेगा?
Nkosi, ngizakhala kuze kube nini, wena ungezwa! Ngimemeza kuwe ngodlakela, wena ungasindisi!
3 तू मुझे अनर्थ काम क्यों दिखाता है? और क्या कारण है कि तू उत्पात को देखता ही रहता है? मेरे सामने लूट-पाट और उपद्रव होते रहते हैं; और झगड़ा हुआ करता है और वाद-विवाद बढ़ता जाता है।
Ungitshengiselani isiphambeko, ukhangele inkathazo? Ngoba incithakalo lodlakela kuphambi kwami, njalo kulenkani, kuphakame ingxabano.
4 इसलिए व्यवस्था ढीली हो गई और न्याय कभी नहीं प्रगट होता। दुष्ट लोग धर्मी को घेर लेते हैं; इसलिए न्याय का खून हो रहा है।
Ngakho-ke umlayo ubuthakathaka, lesahlulelo kasiphumi lakanye; ngoba omubi uhanqa olungileyo; ngakho-ke isahlulelo esigobileyo siyaphuma.
5 जाति-जाति की ओर चित्त लगाकर देखो, और बहुत ही चकित हो। क्योंकि मैं तुम्हारे ही दिनों में ऐसा काम करने पर हूँ कि जब वह तुम को बताया जाए तो तुम उस पर विश्वास न करोगे।
Bonani phakathi kwabezizwe, likhangele, mangalani limangale, ngoba ngizakwenza umsebenzi ezinsukwini zenu, elingayikuwukholwa, lanxa ulandiswa.
6 देखो, मैं कसदियों को उभारने पर हूँ, वे क्रूर और उतावली करनेवाली जाति हैं, जो पराए वासस्थानों के अधिकारी होने के लिये पृथ्वी भर में फैल गए हैं।
Ngoba, khangelani, ngivusa amaKhaladiya, isizwe esilesihluku lesiphangisayo, esizahamba ebubanzini bomhlaba, ukudla ilifa lendawo zokuhlala ezingeyisizo ezaso.
7 वे भयानक और डरावने हैं, वे आप ही अपने न्याय की बड़ाई और प्रशंसा का कारण हैं।
Siyesabeka, siyethusa; isahlulelo saso lokuphakama kwaso kuzaphuma kuso.
8 उनके घोड़े चीतों से भी अधिक वेग से चलनेवाले हैं, और साँझ को आहेर करनेवाले भेड़ियों से भी अधिक क्रूर हैं; उनके सवार दूर-दूर कूदते-फाँदते आते हैं। हाँ, वे दूर से चले आते हैं; और आहेर पर झपटनेवाले उकाब के समान झपट्टा मारते हैं।
Amabhiza aso lawo alejubane kulezingwe, njalo abukhali kulezimpisi zakusihlwa; labagadi bamabhiza baso bazasabalala, labagadi bamabhiza baso bazavela khatshana; bazandiza njengokhozi oluphangisela ukudla.
9 वे सब के सब उपद्रव करने के लिये आते हैं; सामने की ओर मुख किए हुए वे सीधे बढ़े चले जाते हैं, और बंधुओं को रेत के किनकों के समान बटोरते हैं।
Bonke bazafikela udlakela; ukubuthana kobuso babo kungasempumalanga; babuthe abathunjiweyo njengetshebetshebe.
10 १० राजाओं को वे उपहास में उड़ाते और हाकिमों का उपहास करते हैं; वे सब दृढ़ गढ़ों को तुच्छ जानते हैं, क्योंकि वे दमदमा बाँधकर उनको जीत लेते हैं।
Bona-ke bazaklolodela amakhosi, lababusi bazakuba yinhlekisa kubo; bona bazahleka usulu ngayo yonke inqaba, ngoba bazabuthelela inhlabathi, bayithumbe.
11 ११ तब वे वायु के समान चलते और मर्यादा छोड़कर दोषी ठहरते हैं, क्योंकि उनका बल ही उनका देवता है।
Besesikhukhula njengomoya, sedlule, siphambeke, sibalela la amandla aso kunkulunkulu waso.
12 १२ हे मेरे प्रभु यहोवा, हे मेरे पवित्र परमेश्वर, क्या तू अनादिकाल से नहीं है? इस कारण हम लोग नहीं मरने के। हे यहोवा, तूने उनको न्याय करने के लिये ठहराया है; हे चट्टान, तूने उलाहना देने के लिये उनको बैठाया है।
Kawusukeli ephakadeni yini, Nkosi Nkulunkulu wami, oNgcwele wami? Kasiyikufa. Wena, Nkosi, ubamisele isahlulelo; lawe Dwala, ubamisele isijeziso.
13 १३ तेरी आँखें ऐसी शुद्ध हैं कि तू बुराई को देख ही नहीं सकता, और उत्पात को देखकर चुप नहीं रह सकता; फिर तू विश्वासघातियों को क्यों देखता रहता, और जब दुष्ट निर्दोष को निगल जाता है, तब तू क्यों चुप रहता है?
Wena uhlambuluke kakhulu emehlweni kulokuthi ubone okubi, ongelakukhangela inkathazo. Ubakhangelelani abakhohlisayo, uthula lapho omubi eginya olungileyo kulaye?
14 १४ तू क्यों मनुष्यों को समुद्र की मछलियों के समान और उन रेंगनेवाले जन्तुओं के समान बनाता है जिन पर कोई शासन करनेवाला नहीं है।
Usenza abantu babe njengenhlanzi zolwandle, njengezinto ezihahabayo, ezingelambusi phezu kwazo?
15 १५ वह उन सब मनुष्यों को बंसी से पकड़कर उठा लेता और जाल में घसीटता और महाजाल में फँसा लेता है; इस कारण वह आनन्दित और मगन है।
Bayabakhupha bonke ngengwegwe, bababambe embuleni labo, bababuthe embuleni labo; ngakho-ke bayathokoza bajabule.
16 १६ इसी लिए वह अपने जाल के सामने बलि चढ़ाता और अपने महाजाल के आगे धूप जलाता है; क्योंकि इन्हीं के द्वारा उसका भाग पुष्ट होता, और उसका भोजन चिकना होता है।
Ngakho-ke bayalihlabela imbule labo, batshisele imbule labo lokugola impepha; ngoba ngakho isabelo sabo sinonile, lokudla kwabo kulamafutha.
17 १७ क्या वह जाल को खाली करने और जाति-जाति के लोगों को लगातार निर्दयता से घात करने से हाथ न रोकेगा?
Ngakho-ke bayathulula imbule labo yini, bangayekeli yini ukubulala izizwe njalonjalo?

< हबक्कूक 1 >